मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2023 | MP Free Laptop Yojana Online Application Form

MP Free Laptop Yojana 2023 (एमपी लैपटॉप योजना एप्लीकेशन फॉर्म): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत कक्षा बारहवीं में 75% अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को सरकार द्वारा फ्री में लैपटॉप दिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी छात्र-छात्राओं को ₹25000 की वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी। 

MP Free Laptop Yojana

मध्य प्रदेश के जिन छात्रों को भी इस योजना के तहत लैपटॉप प्राप्त करना है वह मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आगे इस लेख में हम आपको मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना क्या है? इस योजना के लाभ, इसका उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया एवं ई भुगतान की स्थिति चेक कैसे करें के बारे में पूरी जानकारी देंगे। कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2023

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एमपी फ्री लैपटॉप योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के लिए सरकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल shikshaportal.mp.gov.in को भी लॉन्च किया गया है जिसके मदद से सभी छात्र MP Free Laptop Yojana के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

एमपी लैपटॉप योजना के तहत ऐसे छात्र जो 12वीं कक्षा में 75% अंको के साथ उत्तीर्ण होते हैं उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। ऐसे छात्रों को सरकार द्वारा लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25000 की धनराशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के माध्यम से सभी छात्र शिक्षा के लिए प्रोत्साहित होंगे और दुगनी मेहनत करके अच्छे अंक लाने की कोशिश करेंगे।

MP Free Laptop Yojana 2023 Overview

योजना का नाममध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2023
किसने शुरू कियामुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
राज्यमध्य प्रदेश
लाभार्थीकक्षा 12वीं के विद्यार्थी
उद्देश्यछात्रों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटshikshaportal.mp.gov.in

एमपी फ्री लैपटॉप योजना का उद्देश्य

सरकार द्वारा MP Free Laptop Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को लैपटॉप प्रदान करना एवं शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के 12वीं कक्षा में पास करने वाले होनहार छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। एमपी लैपटॉप योजना के तहत 12वीं कक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों का चयन किया जाएगा।

इस योजना का लाभ केवल उन छात्र-छात्राओं को ही दिया जाएगा जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हो अर्थात जिनके परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से कम है। मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के लिए पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए इस लेख को आगे पढ़ें।

MP Free Laptop Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • एमपी लैपटॉप योजना के माध्यम से सरकार द्वारा 12वीं कक्षा में अच्छी अंको के साथ पास होने वाले छात्रों को लैपटॉप प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत जो छात्र-छात्राएं 12वीं में 75% से अधिक अंक लाते हैं उनका चयन किया जाएगा। और उन्हें सरकार द्वारा लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25000 की वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से लाभार्थी छात्रों को लैपटॉप के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।
  • इस योजना के जरिए लैपटॉप प्राप्त करके छात्र अपनी पढ़ाई और अच्छे से कर पाएंगे। 
  • इस योजना के तहत छात्रों को दिए गए लैपटॉप के माध्यम से वह अपनी कौशल को विकसित कर सकते हैं।
  • लैपटॉप योजना एमपी के माध्यम से छात्रों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। वह दोगुनी मेहनत करके और अधिक अंक लाने के लिए अच्छे से पढ़ाई करेंगे।

मध्य प्रदेश निशुल्क साइकिल वितरण योजना

मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट

लाडली बहना योजना

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना

मध्य प्रदेश बेरोजगारी भत्ता

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के लिए पात्रता

मध्य प्रदेश के इच्छुक छात्र-छात्रा जो लैपटॉप योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले नीचे दिए गए पात्रताओं को पढ़ लेना चाहिए। ऐसे विद्यार्थी जो इन पात्रताओं के अनुरूप होंगे केवल उन्हें ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

  • लैपटॉप योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक छात्र मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश के माध्यम से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण किया हो वह इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • इस योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र छात्राओं को 75% एवं सामान्य वर्ग के छात्रों को 85% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना होगा तभी वह इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक छात्र के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। क्योंकि इस योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे छात्रों को ही दिया जाएगा।

एमपी फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना में आवेदन करने के लिए छात्रों के पास नीचे दिए गए सभी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए। सभी दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

मध्यप्रदेश के ऐसे होनहार छात्र छात्राएं जो MP Free Laptop Yojana Online Apply करना चाहते हैं वह नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश एजुकेशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट educationportal.mp.gov.in को ओपन करना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको शिक्षा पोर्टल का लिंक दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। इस पेज पर आपको लैपटॉप वितरण के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब फिर से एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको पात्रता जाने के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको Check Your Eligibility के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज पर आपको एमपी बोर्ड के कक्षा बारहवीं का रोल नंबर दर्ज करके Get Details Of Meritorios Student के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर आपके पात्रता से संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी।

एमपी लैपटॉप योजना का खाता नंबर देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप एमपी शिक्षा पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर चले जाएं।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर लैपटॉप वितरण का विकल्प चुने।
  • इसके बाद अगले पेज पर अपना खाता नंबर जाने के लिंक पर क्लिक कर दें।
  • अब आपको कुछ अन्य विकल्प दिखाई देगा इनमें से आपको अकाउंट नंबर देखें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको Class 12th Roll Number दर्ज करना है।
  • इसके बाद Get Details of Meritorios Student के बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने अकाउंट नंबर से संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी।

ई भुगतान की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया

  • भुगतान की स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आपको शिक्षा पोर्टल एमपी के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको लैपटॉप वितरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको ई भुगतान की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब अन्य विकल्प दिखाई देंगे जिनमें से आपको अपने भुगतान की स्थिति के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात अगले पेज पर आपको Class 12th Roll Number दर्ज कर देना है।
  • रोल नंबर दर्ज करने के बाद आपको Get Details of Meritorios Student के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर ई भुगतान की स्थिति से संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी।

Conclusion

प्यारे मित्रों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको Madhya Pradesh Laptop Yojana 2023 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करा दी है। उम्मीद करता हूं कि यह पोस्ट पढ़कर आपको लैपटॉप योजना एमपी से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त हो गई होगी। यदि आपको इस आर्टिकल से लाभ हुआ हो तो इसे अपने अन्य मित्रों के साथ भी अवश्य साझा करें धन्यवाद!

FAQ – MP Free Laptop Yojana 2023

प्रश्न 1. मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना का लाभ किन छात्रों को मिलेगा?

उत्तर. मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के छात्र छात्राओं को अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने पर सरकार की तरफ से मुफ्त लैपटॉप प्रदान किया जाएगा।

प्रश्न 2. एमपी फ्री लैपटॉप योजना की अधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर. MP Laptop Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
फ्री शौचालय बनवाने के लिए सरकार दे रही ₹12000 की आर्थिक सहायता, जल्दी देखें CTET 2024 Exam: देखें कब तक जारी होंगे सीटीईटी एडमिट कार्ड सीएसआईआर भर्ती 2024 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई (स्टेप बाय स्टेप) CSIR Recruitment 2024: सीएसआईआर ने निकाली भर्ती