मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना 2023 | MP Nari Samman Yojana Online Application Form

MP Nari Samman Yojana 2023 (मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना एप्लीकेशन फॉर्म): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा महिलाओं के आर्थिक विकास एवं सशक्तिकरण के लिए नारी सम्मान योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को 2000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतों की पूर्ति कर सके एवं आत्मनिर्भर बने। मध्य प्रदेश की सभी महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती है।

MP Nari Samman Yojana

यदि आप भी मध्य प्रदेश राज्य के रहने वाले हैं तो हमारा आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि आज हम आपको मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना क्या है, इस योजना के लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं। इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना 2023

MP Nari Samman Yoajana को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना का शुभारंभ 9 मई 2023 को छिंदवाड़ा जिले के परासिया में किया गया था। योजना के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रूपये (सालाना 18000 रूपये) की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी। इसके अलावा ₹500 सिलेंडर के लिए अलग से दिए जाएंगे। यानी कुल मिलाकर हर महीने ₹2000 की धनराशि सरकार द्वारा महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।

इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। जो इच्छुक महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती हैं उन्हें हम बता दें कि सरकार द्वारा 9 मई 2023 से मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना का लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन पाएंगी।

Madhya Pradesh Nari Samman Yojana 2023 Overview

योजना का नाममध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना
किसने शुरू कियापूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी
लाभार्थीराज्य की सभी महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
राज्यमध्य प्रदेश
वर्ष2023
सहायता राशि2000 रूपये प्रतिमाह
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
एप्लीकेशन फॉर्मडाउनलोड करें

एमपी नारी सम्मान योजना का उद्देश्य क्या है

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Nari Samman Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने ₹2000 की आर्थिक मदद की जाएगी ताकि वह अपने दैनिक खर्चों की पूर्ति कर सके। अब महिलाओं को अपने छोटे मोटे खर्चे के लिए किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे राज्य में महिलाओं के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा और वह आत्मनिर्भर बनेंगी।

MP नारी सम्मान योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जी के द्वारा नारी सम्मान योजना को राज्य की महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से लाभार्थी महिला को प्रत्येक महीने 1500 रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। 
  • इसके अलावा सरकार द्वारा ₹500 गैस सिलेंडर के लिए भी दिए जाएंगे।
  • MP Nari Samman Yojana से मिलने वाली सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • एमपी नारी शक्ति योजना के लिए 9 मई 2023 से ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
  • इस योजना के अंतर्गत एक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50000 महिलाओं को फॉर्म भरवाया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन पाएंगी।
  • इस योजना के जरिए महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा और राज्य में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ेगा।

मध्य प्रदेश पंचायत दर्पण

मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट

मध्य प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लिए पात्रता

इस योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं को नीचे दिए गए पात्रताओं के अनुरूप होना होगा। तभी वह इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए लाभार्थी महिला मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी वह इस योजना के लिए पात्र होंगी।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए सभी वर्ग एवं जाति की महिलाएं पात्र हैं।
  • लाभार्थी महिला का बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।

MP Nari Samman Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आप इस योजना के लिए पात्र हैं और इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • समग्र आईडी 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन कैसे करें

राज्य की ऐसी इच्छुक महिलाएं जो इस योजना का लाभ उठाना चाहती है वह 9 मई 2023 के बाद ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती है। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया हम आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं –

  • सबसे पहले आपको नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। Nari Samman Yojana Application Form PDF डाउनलोड करने के लिए – यहां क्लिक करें
  • ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ फाइल को डाउनलोड एवं प्रिंट कर ले।
MP Nari Samman Yojana Application Form
  • अब इस आवेदन फॉर्म में आवेदिका को अपना नाम, आधार नंबर, समग्र आईडी, आयु, जन्मतिथि, ग्राम पंचायत, विधानसभा क्षेत्र, वार्ड, मोबाइल नंबर आदि विवरण दर्ज करना होगा।
  • सभी विवरण भर लेने के बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को अटैच कर देना है।
  • इतना करने के बाद आवेदन फॉर्म को संबंधित कार्यालय में जाकर जमा करना होगा या कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर फॉर्म को जमा करेगें।
  • इस प्रकार आप काफी आसानी से नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन फॉर्म भर कर आवेदन कर सकते हैं।

Conclusion

आज के इस पोस्ट में हमने आपको Madhya Pradesh Nari Samman Yojana 2023 में आवेदन करने की प्रक्रिया एवं इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है। यदि आपको आज के इस लेख में दी गई जानकारी से कुछ लाभ मिला हो तो कृपया आप इसे अन्य जरूरतमंद लोगों के साथ भी साझा करें। धन्यवाद!

FAQ – MP Nari Samman Yojana 2023

प्रश्न 1. मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को कितनी राशि दी जाएगी?

उत्तर. इस योजना के तहत सरकार द्वारा सभी लाभार्थी महिलाओं को ₹1500 की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी एवं ₹500 गैस सिलेंडर के लिए प्रदान किया जाएगा।

प्रश्न 2. MP नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?

उत्तर. Madhya Pradesh Nari Samman Yojana के लिए राज्य की इच्छुक महिलाएं ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं जिसकी पूरी प्रक्रिया हमने इस आर्टिकल में बता दी है।

Leave a Comment