NREGA Job Card List Chhattisgarh 2023 (नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़): केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम – MGNREGA योजना के तहत देश के सभी इच्छुक नागरिकों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराया जाता है। सरकार द्वारा इस योजना को देश के प्रत्येक राज्य में लागू किया गया है। छत्तीसगढ़ में भी इस योजना को चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से राज्य के हजारों गरीब परिवारों को मनरेगा छत्तीसगढ़ योजना का लाभ मिल रहा है।

मनरेगा छत्तीसगढ़ का लाभ उठाने के लिए आपका नाम नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़ में होना आवश्यक है। जिन नागरिकों का नाम Job Card List में शामिल होगा। उन्हें नरेगा योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से आपको अपने ग्राम पंचायत में ही काम मिल जाएगा और आपको किसी भी अन्य राज्य में पलायन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यदि आप जानना चाहते हैं कि मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़ में अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें तो आप इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
छत्तीसगढ़ नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2023
मनरेगा योजना के तहत लाभार्थी को एक जॉब कार्ड प्रदान किया जाता है। इसी जॉब कार्ड के माध्यम से उम्मीदवार को प्रत्येक वर्ष 100 दिनों का गारंटी रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। यह रोजगार उन्हें अपने निवास स्थान के आसपास ही प्रदान किया जाता है ताकि किसी भी व्यक्ति को रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्यों में जाने की आवश्यकता ना पड़े।
छत्तीसगढ़ के जिन भी नागरिकों का नाम नरेगा जॉब कार्ड सूची में शामिल होता है उन सभी को इस योजना के तहत रोजगार प्रदान किया जाता है। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन जारी कर दिया जाता है। आप घर बैठे nrega.nic.in वेबसाइट पर जाकर छत्तीसगढ़ नरेगा जॉब कार्ड नई लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
NREGA Job Card List Chhattisgarh 2023 Overview
आर्टिकल का नाम | छत्तीसगढ़ नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
लाभार्थी | राज्य की गरीब जनता |
उद्देश्य | जॉब कार्ड लिस्ट की सुविधा ऑनलाइन करना। |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://nrega.nic.in/ |
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़ के लाभ
- मनरेगा योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को 100 दिनों का गारंटी रोजगार प्रदान किया जाता है।
- सरकार द्वारा CG Nrega Job Card List चेक करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है।
- छत्तीसगढ़ के बेरोजगार नागरिक घर बैठे नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
- ऑनलाइन सुविधा हो जाने से नागरिकों को काफी आसानी होगी। उन्हें जॉब कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- जॉब कार्ड में नागरिकों के कार्य का संपूर्ण विवरण उपस्थित होता है।
- job card के के माध्यम से सभी उम्मीदवारों को उनके ग्राम पंचायत में ही काम मिल रहा है।
- मनरेगा योजना के शुरू होने से अब किसी भी व्यक्ति को काम की तलाश में दूसरे राज्य जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- MGNREGA योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो रहा है।
छत्तीसगढ़ के जिलों की सूची जिनका जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है
Bilaspur (बिलासपुर) | Bemetara (बेमेतरा) |
Bastar (बस्तर) | Bijapur (बीजापुर) |
Baloda Bazar (बलोदा बाजार) | Balod (बालोद) |
Dhamtari (धमतरी) | Durg (दुर्ग) |
Dantewada (दन्तेवाड़ा) | Janjgir-Champa (जांजगीर-चाम्पा) |
Jashpur (जशपुर) | Korba (कोरबा) |
Gariaband (गरियाबंद) | Kabirdham (कबीरधाम) |
Kondagaon (कोण्डागांव) | Mungeli (मुंगेली) |
Koriya (कोरिया) | Mahasamund (महासमुन्द) |
Narayanpur (नारायणपुर) | Surguja (सुरगुजा) |
Raigarh (रायगढ़) | Surajpur (सूरजपुर) |
Rajnandgaon (राजनांदगांव) | Sukma (सुकमा) |
Raipur (रायपुर) | – |
छत्तीसगढ़ नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2023 ऑनलाइन कैसे देखें
CG Nrega Job Card List Online Check: छत्तीसगढ़ राज्य के जिन उम्मीदवारों को भी ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नरेगा जॉब कार्ड नई लिस्ट छत्तीसगढ़ में अपना नाम ऑनलाइन देखना है वह सभी नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करें –
स्टेप 1. मनरेगा की वेबसाइट nrega.nic.in पर विजिट करें
छत्तीसगढ़ मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप में मनरेगा योजना के अधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है। वेब पोर्टल पर जाने के लिए आप यहां क्लिक करें
स्टेप 2. Job Card के विकल्प पर क्लिक करें
इस वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको Generate Reports के विकल्प के सामने Job Card का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
स्टेप 3. Chhattisgarh राज्य का चयन करें
जैसे ही आप जॉब कार्ड विकल्प का चयन करेंगे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर सभी राज्यों की सूची खुल जाएगी। आपको इन राज्यों की सूची में अपने राज्य यानी छत्तीसगढ़ का चयन करना है। जिसके बाद आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
स्टेप 4. जिला, ब्लॉक व ग्राम पंचायत का चुनाव करें
छत्तीसगढ़ राज्य का चयन करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमें आपको कुछ विकल्पों का चयन करना है –
- सबसे पहले आप वित्तीय वर्ष का चयन करें।
- इसके बाद अपना जिला चुनें।
- अब आप अपने ब्लॉक का चयन करें।
- अब अपने ग्राम पंचायत को चुने।
- इन सभी विकल्पों का चयन करने के बाद Proceed के बटन पर क्लिक कर दें।
स्टेप 5. Job Card Register का ऑप्शन चुने
प्रोसीड के बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नरेगा जॉब कार्ड से संबंधित रिपोर्ट चेक करने के लिए कई सारे विकल्प आ जाएंगे। यहां आपको सीजी जॉब कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए Job Card / Employment Register का विकल्प चुन लेना है।
स्टेप 6. छत्तीसगढ़ मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट चेक करें
जॉब कार्ड रजिस्टर पर क्लिक करते ही आपके द्वारा चयनित ग्राम पंचायत की नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट आपके स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी। अब आप इस CG NREGA Job Card List में अपना नाम चेक करें।
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान
Conclusion
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायत नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन चेक करने की पूरी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप समझाया गया है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद पूरी प्रक्रिया समझ में आ गई होगी। अगर आपके कोई सवाल है तो आप निचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।
मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट CG से संबंधित कुछ प्रश्न
प्रश्न 1. मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें CG?
उत्तर. छत्तीसगढ़ की नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आपको MGNREGA योजना अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको कुछ प्रोसेस को फॉलो करना होगा। जिसकी जानकारी इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप दी गई है।
प्रश्न 2. मनरेगा योजना की अधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उत्तर. मनरेगा योजना की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in है। इस वेबसाइट पर विजिट करके आप घर बैठे आसानी से नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।