RTE UP Admission | उत्तर प्रदेश ऑनलाइन आरटीई एडमिशन ऑनलाइन आवेदन | आरटीई 25 upsdc gov in | फ्री एडमिशन इन प्राइवेट स्कूल UP 2023
UP RTE Admission 2023 – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत किये जाने वाले एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह एडमिशन शिक्षा सत्र 2022 – 23 के लिए किये जा रहे है। जैसा कि आप जानते ही होंगे कि भारत के सभी राज्यों में प्रतिवर्ष गरीब परिवारों के बच्चों को आरटीई अधिनियम के तहत निशुल्क शिक्षा दी जाती है। आरटीई अधिनियम के शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत फ्री एडमिशन किये जा रहे है। इसी अधिनियम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में भी इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से एडमिशन करवा सकते है।

इस आर्टिकल में हमने बताया है कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत मुफ्त शिक्षा हेतु कैसे आवेदन किया जाता है, इसके लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है, अथवा शिक्षा अधिकार के अंतर्गत उत्तर प्रदेश एडमिशन के बारे में विस्तार से बताया है। कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
RTE UP Admission – 2023
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के बच्चों के लिए मुफ्त एडमिशन की प्रक्रिया शुरू शुरू हो चुकी है। ऐसे परिवार जो अपने बच्चों का एडमिशन प्राइवेट स्कूल में नहीं पढ़ा सकते है। हमारे देश शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत 6 से 14 वर्ष के बच्चों को फ्री शिक्षा का अधिकार प्राप्त है। इस योजना से गरीब परिवारों को सीधा सीधा लाभ मिल रहा है, क्यूंकि गरीब परिवार के लोग अपने बच्चो को महंगे स्कूलों में नहीं पढ़ा पाते है। एडमिशन के लिए आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है। ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया जानने के लिए आप कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
RTE UP Admission संक्षिप्त विवरण 2023
आर्टिकल का नाम | RTE एडमिशन ऑनलाइन आवेदन |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
सम्बंधित विभाग | बेसिक शिक्षा विभाग यूपी |
उद्देश्य | आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिलाना। |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन आवेदन |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | Right to Education|Home |
यूपी शिक्षा अधिकार अधिनियम एडमिशन के उदेश्य
आरटीई एडमिशन द्वारा राज्य के गरीब परिवार के बच्चे अपना शिक्षा का सपना पूरा कर पाएंगे। मुफ्त शिक्षा मिलने से राज्य के सभी बच्चे शिक्षित होकर देश निर्माण में अपनी भूमिका अदा कर पाएंगे। इस योजना के तहत राज्य के सभी बच्चों को सामान शिक्षा मिल पायेगी। बच्चे पढ़ लिख कर अपने परिवार की स्थिति बेहतर कर पाएंगे। सरकार द्वारा शिक्षा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत निजी (प्राइवेट) स्कूलों में भी 25% तक सीटें आरक्षित कर राखी है।
Documents Required for RTE UP Admission
उत्तर प्रदेश शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत किये जाने वाले प्रवेश के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना भी आवश्यक है, जिनका विवरण निम्न है –
- आधार कार्ड।
- जन्म प्रमाण पत्र।
- शैक्षिक दस्तावेज।
- जन्म प्रमाण पत्र(आयु प्रमाण के लिए)।
- पता प्रमाण पत्र (जैसे – बिजली, पानी का बिल आदि)।
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
- राशन कार्ड।
Right to Education Admission UP ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
उत्तर प्रदेश में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत होने वाले फ्री एडमिशन के लिए आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है। इसके लिए आपको rte up की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा, विस्तृत प्रक्रिया नीचे दी गयी है। आप इसका अनुसरण करके अपने बच्चों का आसानी से एडमिशन करवा सकते है।
- RTE ऑनलाइन एडमिशन के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यूपी बेसिक शिक्षा के आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको स्टूडेंट लॉगिन विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आप एक नए पेज पर आ जायेंगे, यहां पर आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे, इन विकल्पों में से न्यू रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- न्यू रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करने एक बाद आप पुनः एक नए पेज पर आ जायेंगे, यहां पर आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जायेगा, फॉर्म में आपको मांगी गयी सभी सभी जानकारियां देनी होगी। (जैसे – नाम, पिता का नाम, जिला, तहसील, जन्म तिथि एवं मोबाइल नंबर आदि।)
- सभी विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें, इसके बाद आपको अगले पेज पर अपने माता पिता से संबधित विवरण देना होगा, और मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अब नीचे preview / edit विकल्प के माध्यम से एक बार सुनिश्चित कर लें कि कोई त्रुटि (गलती) तो नहीं रह गयी है।
- इसके बाद अब lock and print विकल्प पर क्लिक कर दें, आपका आवेदन फॉर्म सबमिट हो जायेगा। आप इसे अब अपने कंप्यूटर पर सेव कर सकते है, या यदि आपके पास प्रिंटर हो तो प्रिंट भी निकाल सकते है।
RTE यूपी आवेदन स्टेटस (स्थिति) कैसे देखें?
यदि आपने अपने बच्चे के लिए यूपी आरटीई के लिए ऑनलाइन आवेदन कर लिए है, तो आप कुछ दिनों के बाद अब इसका स्टेटस चेक कर सकते है। स्टेटस के माध्यम से आपको पता चलेगा कि आपका आवेदन स्वीकार किया गया है कि नहीं। इसके लिए आप नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स के माध्यम से अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते है।
- आरटीई एडमिशन यूपी स्टेटस चेक करने के लिए आप सबसे पहले बेसिक शिक्षा यूपी की आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
- आरटीई यूपी आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आप Student application status विकल्प पर क्लिक करें।

- आपके सामने अब एक नया वेबपेज ओपन हो जायेगा, यहां आपसे कुछ डिटेल्स मांगी जाएगी, जैसे – अपने जिले का नाम व रजिस्ट्रेशन आईडी। इसके बाद कैप्चा कोड (कुछ संख्या व अंक दिए होंगे जिसे आपको नीचे दिए बॉक्स में लिखना है।) भरें, व search विकल्प पर क्लिक कर दें।

- सर्च विकल्प पर क्लिक करते ही अब आपके सामने आपके आवेदन का स्टेटस ओपन हो चूका है।
आरटीई यूपी पोर्टल पर एडमिशन शेड्यूल कैसे देखें?
यूपी बेसिक शिक्षा विभाग की आधिकारक वेबसाइट पर आप आरटीई के माध्यम से होने वाले एडमिशन का शेड्यूल देख सकते है, इसके लिए आप नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फोलो कर सकते करते है।
- एडमिशन टाइम टेबल देखें के लिए पहले यूपी बेसिक शिक्षा की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
- होम पेज पर आप एडमिशन शेड्यूल विकल्प को चुने।

- विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने एडमिशन से संबधित टेबल ओपन हो जायेगा।
आरटीई यूपी के लिए जिलेवार आवंटित सीटों (Districtwise Allotted Seat) को कैसे देखें?
सरकार द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत कुछ सीटों को आरक्षित किया जाता है, आप जिलेवार सीटों का विवरण इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है। Districtwise Allotted Seat details देखने की प्रक्रिया नीचे दी गयी है –
- UP Districtwise RTE Admission Allotted Seat देखने के लिए आप पहले यूपी बेसिक शिक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- इसके बाद आपको बायीं ओर नीचे की तरफ Districtwise Allotted Seat विकल्प मिल जायेगा, इस विकल्प पर क्लिक करें।

- आपके सामने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की सीटों का विवरण सूची दिखाई देगी।
- आप यहां पर rte up admission Districtwise Allotted Seat excel file भी डाउनलोड कर सकते है।
आरटीई यूपी एडमिशन रिजल्ट कैसे देखें?
आरटीई एडमिशन लिस्ट – आपने यदि अपने बच्चों या स्वयं आरटीई यूपी के लिए आवेदन किया था, लेकिन आप नहीं पता कि आप इसका रिजल्ट कैसे चेक करें। तो यहां पर हमने रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया बतायी है।
- आरटीई यूपी रिजल्ट चेक करने के लिए आप एक बार पुनः बेसिक शिक्षा यूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- बेसिक शिक्षा वेबसाइट के होम पेज पर आपको कहीं विकल्प दिखाई देंगे, इनमे से आपको Seat Allotment Result विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आप अगले पेज पर आ जायेंगे, यहां पर आपको पहले अपने जिले का चयन करना होगा। इसके बाद अगले विकल्प में लॉटरी संख्या को चुने (जैसे – लाटरी 1, लाटरी 2, लॉटरी 3 आदि।)।
- लॉटरी विकल्प को चुनते ही आपके सामने चयनित छात्रों की लिस्ट आ जाएगी। आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है।
Contact
इस आर्टिकल में हमने उत्तर प्रदेश फ्री शिक्षा (आरटीई एडमिशन) से संबधित जानकारी दी है, जैसे आप ऑनलाइन एडमिशन के लिए कैसे आवेदन कर सकते है, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज आदि। आपको यदि आरटीई यूपी से संबधित अन्य कोई सवाल पूछने है, तो आप आप बेसिक शिक्ष यूपी की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए टोल फ्री नंबरो पर संपर्क कर सकते है।
हेल्प लाइन नंबर / टोल फ्री नंबर आरटीई यूपी | 0522-2782853 |
ईमेल आईडी | [email protected] |
RTE UP – FAQ (प्रश्न उत्तर)
प्रश्न – 1 उत्तर प्रदेश RTE एडमिशन से क्या लाभ हो रहे है?
उत्तर – यूपी के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आज भी ऐसे हजारों परिवार है, जिनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है। इन परिवारों को अपने बच्चों को स्कूलों में फ़ीस देकर पढ़ा पाना बड़ा मुश्किल होता है। इसीलिए सरकार द्वारा ऐसे गरीब परिवारों के लिए पच्चीस प्रतिशत सीटों को रिज़र्व किया गया है। इससे सीधा सीधा लाभ इन परिवारों को मिल रहा है, साथ ही ये बच्चे पढ़ – लिख कर आगे अपने परिवार व देश का नाम रोशन कर पाएंगे।
प्रश्न – 2 क्या में यूपी आरटीई एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता हूँ?
उत्तर – हाँ, आप उत्तर प्रदेश आरटीई एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, इसके लिए आप यूपी बेसिक शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हमारे इस आर्टिकल में दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन एडमिशन आवेदन कर सकते है।
प्रश्न – 3 मुझे उत्तर प्रदेश मुफ्त स्कूली शिक्षा के लिए एडमिशन हेतु किन – किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?
उत्तर – उत्तर प्रदेश मुफ्त शिक्षा पाने के लिए आपके पास नीचे दिए निम्न दस्तावेजों का होना आवश्यक है –
जैसे – आधार कार्ड, शिक्षा संबधित प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ, स्वयं का घोषणापत्र आदि दस्तावेज देने होंगे। साथै ही इसके लिए माता पिता के पहचान पत्र भी मांगे जा सकते है।
प्रश्न – आरटीई शिक्षा से संबधित में कौन – कौन सी सूचनाएं ऑनलाइन चेक कर सकता हूँ?
उत्तर – सरकार द्वारा शिक्षा की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, इसी के लिए गरीब परिवार के बच्चों को पढ़ाने के लिए आरटीई एक्ट लाया गया था। उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आप इससे संबधित कहीं जानकारियां प्राप्त कर सकते है। जैसे – एडमिशन प्रक्रिया, सेड्यूल सहित कहीं जानकारियां प्राप्त कर सकते है।