Uttarakhand Bhu Naksha 2023 (उत्तराखंड भू नक्शा कैसे चेक करें): उत्तराखंड के राजस्व विभाग द्वारा राज्य वासियों के लिए भू नक्शा उत्तराखंड चेक व डाउनलोड करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल bhunaksha.uk.gov.in का निर्माण करवाया गया है। ताकि राज्य की आम जनता को होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सके और वह अपने घर बैठे खेत, प्लॉट व जमीन के नक्शे को ऑनलाइन देख सके। इस पोर्टल का लाभ राज्य के सभी लोग उठा सकते हैं। इस ऑनलाइन सुविधा को उत्तराखंड राज्य के सभी जिलों में उपलब्ध कराया जायेगा।
यदि आप उत्तराखंड के रहने वाले है और अपने जमीन का मैप / नक्शा देखना चाहते हैं तो आप भू नक्शा उत्तराखंड के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने जमीन का नक्शा देख सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको कुछ जानकारी जैसे जिला, तहसील, गांव आदि का चयन करना होता है। जिसके बाद Bhu Naksha Map Uttrakhand आपके सामने प्रदर्शित हो जाता है। लेकिन इस ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में बहुत से लोगों को अभी जानकारी नहीं है।

इसलिए आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। यहां आपको उत्तराखंड भू नक्शा कैसे चेक करें एवं भू नक्शा डाउनलोड कैसे करें के बारे में उचित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इस लेख को पढ़ने के बाद आप आसानी से कुछ ही मिनटों में अपने खेत व जमीन का नक्शा ऑनलाइन निकाल पाएंगे। इसलिए हमारा आपसे अनुरोध है कि कृपया इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
भलेख भू नक्शा उत्तराखंड 2023
Uttarakhand Bhu Naksha में उत्तराखंड राज्य के पूरी जमीन का नक्शा होता है। यह नक्शा राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। किसानों को अक्सर अपने जमीन के नक्शे की जरूरत पड़ती रहती है। बैंक में ऋण लेने या अन्य किसी भी कार्य के लिए उन्हें भूमि संबंधी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। जिसके लिए उन्हें बार-बार सरकारी दफ्तरों व विभागों में जाना पड़ता है। लेकिन अब राज्य के किसी भी नागरिक को अपने जमीन संबंधी विवरणों / दस्तावेजों के लिए सरकारी दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि सरकार द्वारा भूमि का नक्शा एवं जमीन संबंधित सभी रिकॉर्ड / Land Record Uttrakhand को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है।
अब राज्य के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होने वाले जमीन संबंधी विवादों को भी कम किया जा सकेगा। कोई भी नागरिक अब अपने जमीन पर अपना मालिकाना हक जता सकता है। उत्तराखंड भूलेख भू नक्शा पोर्टल पर जमीन का संपूर्ण विवरण / डाटा सरकार के पास सुरक्षित रहता है। जिससे कोई भी व्यक्ति किसी के जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता है। यदि आपको अपने जमीन का नक्शा ऑनलाइन निकालने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो इसके लिए हमने इस लेख में भू नक्शा उत्तराखंड ऑनलाइन कैसे निकाला जाता है? एवं भू नक्शा डाउनलोड करने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप आसान भाषा में बताई गई है।
Uttarakhand Bhu Naksha 2023 Overview
आर्टिकल का नाम | भू नक्शा उत्तराखंड 2023 |
विभाग | राजस्व विभाग उत्तराखंड |
लाभार्थी | राज्य के मूल निवासी |
उद्देश्य | उत्तराखंड भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध कराना। |
राज्य | उत्तराखंड |
uk भू नक्शा चेक | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://bhunaksha.uk.gov.in/ |
उत्तराखंड भू नक्शा का उद्देश्य
Bhu Naksha उत्तराखंड का मुख्य उद्देश्य राज्य की जनता को उनके खेत व जमीन का नक्शा देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। क्योंकि ऑफलाइन माध्यम से जमीन संबंधी विवरण निकालने में उन्हें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भू स्वामियों को जमीन संबंधी छोटे-मोटे कामों के लिए भी बार-बार सरकारी विभागों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्हें अपने आवश्यक कार्यों को छोड़कर सरकारी विभाग जाना पड़ता है और उनका काम भी समय पर नहीं होता है।
सरकारी दफ्तरों / विभागों में अक्सर यह शिकायतें देखने को मिलती है कि आम नागरिकों का काम बहुत धीमे होता है। उन्हें एक छोटे से काम के लिए भी कई घंटों इंतजार करना पड़ता है और साथ ही नि:शुल्क कामों के लिए भी उनसे पैसों की मांग की जाती है। लेकिन अब भूमि रिकॉर्ड्स ऑनलाइन उपलब्ध होने से सरकारी विभागों में होने वाले कार्य में पारदर्शिता आएगी। साथ ही आम नागरिकों के पैसे एवं समय दोनों की बचत होगी।
Bhu Naksha Uttrakhand के लाभ
उत्तराखंड भू नक्शा Online उपलब्ध होने से राज्य के सभी लोगों को इसका फायदा मिलेगा। इसका सबसे अधिक लाभ किसानों को मिलने वाला है क्योंकि उन्हें अक्सर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने या बैंक में लोन लेने जैसे कार्यों के लिए खेत व जमीन के नक्शे की आवश्यकता पड़ जाती है।
- Bhu Naksha Map उत्तराखंड को राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया गया है। इसके लिए एक वेब पोर्टल का निर्माण करवाया गया है।
- अब राज्य के लोग घर बैठे अपने मोबाइल एवं लैपटॉप से इंटरनेट के जरिए अपनी जमीन का भू नक्शा / मैप ऑनलाइन निकाल सकते हैं।
- ऑफलाइन प्रक्रिया से भू नक्शा निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब यह प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाने से राज्य के नागरिकों को काफी सुविधा होगी।
- इस ऑनलाइन प्रणाली के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले जमीन संबंधी विवादों एवं भ्रष्टाचार को भी कम किया जा सकेगा।
- भूलेख भू नक्शा उत्तराखंड पोर्टल के शुरू होने से अब सरकारी कार्यालयों के कामों में भी पारदर्शिता आएगी। और उनका लोड कम होगा।
- इस ऑनलाइन पोर्टल का सीधा लाभ राज्य की आम जनता को ही मिलेगा।
उत्तराखंड के जिलों की सूची जहां भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध होगा
सरकार द्वारा bhu naksha uk को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन पोर्टल को विकसित करने का काम जारी है। अभी केवल कुछ ही जिलों के लिए इस सुविधा को उपलब्ध कराई गई है। जल्द ही सभी जिलों में भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध होगा। भू नक्शा को ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाने वाले सभी जिलों की सूची नीचे देख सकते हैं –
1 | अल्मोड़ा (Almora) |
2 | बागेश्वर (Bageshwar) |
3 | चमोली (Chamoli) |
4 | चम्पावत (Champawat) |
5 | देहरादून (Dehradun) |
6 | हरिद्वार (Haridwar) |
7 | नैनीताल (Nainital) |
8 | पूरी गढ़वाल (Pauri Garhwal) |
9 | उत्तरकाशी (Uttarkashi) |
10 | रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) |
11 | टिहरी गढ़वाल (Tehri Garhwal) |
12 | उधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) |
13 | पिथौरागढ़ (Pithoragarh) |
उत्तराखंड भू नक्शा ऑनलाइन चेक व डाउनलोड कैसे करें
उत्तराखंड में भू नक्शा कैसे देखें: राज्य के ऐसे इच्छुक नागरिक जो अपनी जमीन का नक्शा ऑनलाइन देखना चाहते हैं उन्हें हम बता दें कि वह इसके ऑफिशियल पोर्टल bhunaksha uk gov पर जाकर आसानी से भू नक्शा मैप ऑनलाइन देख सकते हैं। यदि आपको नहीं पता कि भू नक्शा उत्तराखंड ऑनलाइन कैसे निकाला जाता है तो इसकी पूरी step by step प्रक्रिया आप नीचे देख सकते हैं –
Step 1. भू नक्शा उत्तराखंड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले आप भू नक्शा उत्तराखंड के अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। जिसके बाद आप इसके होम पेज पर आ जाएंगे। ऑनलाइन पोर्टल पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें – bhunaksha uk
Step 2. जिला तहसील और गांव का चयन करें
सर्वप्रथम आपको अपने जिले का चयन कर लेना है। जिले का चयन करने के बाद आप तहसील को चुने। इसके बाद आपको अपने गांव का चयन करना होगा।
Step 3. नक्शे में अपने जमीन का खसरा नंबर चुने
गांव का चयन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर गांव का नक्शा खुल जाएगा। यहां आपको अपने जमीन के खसरा नंबर पर क्लिक करना है।
Step 4. Map Report के विकल्प का चयन करें
खसरा नंबर पर क्लिक करने के बाद आपके सामने जमीन से संबंधित कुछ विवरण दिखाई देगा। आप इस विवरण को अच्छे से जांच लें। अब यहां आपको इस विवरण के नीचे Map Report के विकल्प का चयन करना है।
Step 5. भू नक्शा / शजरा उत्तराखंड चेक करें
मैप रिपोर्ट का चयन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर भू नक्शा शजरा खुलकर आ जाएगा। अब आप अपनी जमीन का नक्शा चेक कर सकते हैं।
Step 6. भू नक्शा उत्तराखंड डाउनलोड व प्रिंट करें
अब यहां आपको बायीं ओर Show Report Pdf के विकल्प का चयन करना है। अब आपके सामने भू नक्शा का पीडीएफ फाइल खुल जाएगा। आप यहां डाउनलोड के बटन पर क्लिक करके भू नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं। आप इस पीडीएफ फाइल का प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
उत्तराखंड भू नक्शा ऑफलाइन कैसे प्राप्त करें
आप भू नक्शा उत्तराखंड को ऑफलाइन यानी तहसील कार्यालय में जाकर भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना है –
- Bhu Naksha उत्तराखंड ऑफलाइन प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम आपको तहसील कार्यालय में जाना होगा।
- अब आप राजस्व विभाग में जाएं और वहां के कर्मचारियों से भू नक्शा आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लें।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारियों को भरना होगा। फॉर्म में जमीन का खसरा / गाटा संख्या ध्यानपूर्वक भर लें।
- इस फॉर्म को पूर्ण रूप से भर लेने के बाद राजस्व विभाग के कर्मचारी के पास जमा कर दें।
- इसके बाद विभाग द्वारा आपके सभी विवरण की जांच की जाएगी। जिसके बाद आपको भू नक्शा उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
Bhu Naksha Map Uttrakhand 2023: ऊपर आपको उत्तराखंड में अपने खेत, प्लॉट व जमीन का नक्शा प्राप्त करने की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया बताई गई है। आप अपने सुविधानुसार किसी भी प्रक्रिया को फॉलो करके उत्तराखंड भू नक्शा प्राप्त कर सकते हैं।
देवभूमि उत्तराखंड भूलेख मोबाइल ऐप डाउनलोड
अपने मोबाइल पर उत्तराखंड भूलेख खतौनी ऑनलाइन देखने के लिए आप Devbhoomi Uttrakhand Bhulekh मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने की लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल पर प्ले स्टोर ओपन कर ले।
- अब अब सर्च बार में DevBhumi लिखकर सर्च करें।
- सर्च करने के बाद आपके सामने देवभूमि मोबाइल एप्लीकेशन आ जाएगा।
- अब आप यहां Install के बटन पर क्लिक करें।
- अब यह ऐप आपके मोबाइल पर डाउनलोड व इंस्टॉल हो जाएगा।
- इसके बाद आप इस ऐप को ओपन करके अपनी भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Uttarakhand Bhu Naksha 2023 related FAQs
प्रश्न 1. उत्तराखंड में अपनी जमीन का नक्शा कैसे देखें?
उत्तर. उत्तराखंड में अपनी जमीन का नक्शा देखने के लिए आपको भू नक्शा उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट bhunaksha uk पर जाना होगा। यहां आपको अपने जिला तहसील व गांव का चयन करना होगा। इसकी पूरी प्रक्रिया जानने के लिए आप इस आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।
प्रश्न 2. भू नक्शा उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उत्तर. उत्तराखंड भू नक्शा देखने व डाउनलोड करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट bhunaksha.uk.gov.in है।