UPBOCW 2023: उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीयन कार्ड, यूपी श्रम विभाग पंजीकरण, upbocw.in

UPBOCW 2023 (उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीयन कार्ड): उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी श्रमिक वर्ग के नागरिकों को विभिन्न श्रमिक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए UPBOCW Portal को लांच किया गया है। श्रम विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upbocw.in पर जाकर यूपी श्रम विभाग ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। 

जिसके बाद श्रमिकों को एक श्रमिक पंजीयन कार्ड प्रदान किया जाएगा। इस श्रमिक पंजीयन कार्ड के माध्यम से राज्य के श्रमिक नागरिक सभी केंद्र एवं राज्य स्तर पर संचालित की गई श्रमिक योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे।

UPBOCW

आज के इस लेख में हम आपको उत्तर प्रदेश श्रम विभाग रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी देने वाले हैं। यहां आपको UPBOCW क्या हैं, यूपी श्रमिक पंजीयन के लिए पात्रता क्या है, इसके लिए आवश्यक दस्तावेज, UPBOCW Portal पर उपलब्ध योजनाएं एवं श्रम विभाग पंजीकरण करने की प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी दी गयी है। सभी आवश्यक जानकारियों के लिए कृपया हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Table of Contents

श्रमिक पंजीकरण उत्तर प्रदेश (UPBOCW 2023)

यदि आप जानना चाहते हैं कि UPBOCW क्या है? तो हम आपको बता दें कि UPBOCW का पूरा नाम उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड है। यह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों के लिए शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है। जिसके माध्यम से राज्य के श्रमिकों को श्रम विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाता है। राज्य के सभी इच्छुक श्रमिक नागरिक upbocw portal पर जाकर यूपी श्रम विभाग पंजीकरण ऑनलाइन करा सकते हैं।

UP Shramik Panjikaran 2023 Overview

आर्टिकल का नामUPBOCW 2023 (श्रमिक पंजीयन कार्ड)
संबंधित विभागश्रम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
पोर्टल का नामउत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड
लाभार्थीराज्य के सभी श्रमिक नागरिक
उद्देश्यश्रमिक नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करना।
राज्यउत्तर प्रदेश
हेल्पलाइन नंबर18001805412
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटupbocw.in

यूपी श्रमिक पंजीयन का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी श्रमिक वर्ग के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की श्रमिक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जिसके लिए सभी मजदूरों को यूपी श्रम पंजीयन कार्ड प्रदान किया जाएगा। इस कार्ड के माध्यम से श्रमिक नागरिक विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ ले पाएंगे। जिससे सभी गरीब मजदूरों की आर्थिक स्थिति एवं उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।

इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने के लिए श्रमिक मजदूर घर बैठे ही upbocw.in पोर्टल पर श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। श्रमिकों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी श्रमिक योजनाओं का विवरण UPBOCW पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है। जिससे उम्मीदवार विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ एक ही पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

UPBOCW पोर्टल पर उपलब्ध योजनाओं की सूची

यूपी के सभी श्रमिक वर्ग के नागरिकों को UPBOCW (उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड) पोर्टल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है। यह सभी योजनाएं निम्न प्रकार है –

  • चिकित्सा सुविधा योजना
  • निर्माण कामगार बालिका मदद योजना
  • मेधावी छात्र पुरस्कार योजना
  • शिशु हित लाभ योजना
  • निर्माण कामगार मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना
  • सौर ऊर्जा सहायता योजना
  • आवासीय विद्यालय योजना
  • अक्षमता पेंशन योजना
  • निर्माण श्रमिक भोजन सहायता योजना
  • कन्या विवाह योजना
  • पेंशन सहायता योजना
  • कौशल विकास तकनीकी योजना
  • गंभीर बीमारी सहायता योजना
  • आवास सहायता योजना
  • संत रविदास शिक्षा सहायता योजना
  • मातृत्व लाभ योजना
  • निर्माण कामगार अंत्येष्टि योजना

UPBOCW Portal पर पंजीकरण लाभार्थियों की सूची

नीचे दिए गए कार्य में लगे सभी श्रमिक UPBOCW Portal पर श्रम विभाग पंजीकरण के लिए पात्र होंगे। आप इन सभी कार्यों का विवरण नीचे देख सकते हैं –

  • प्लंबर
  • लोहार
  • बढ़ई का कार्य
  • रोलर चलाना
  • राजमिस्त्री का कार्य
  • छप्पर डालने का कार्य
  • सड़क निर्माण
  • कुआं खोदना
  • मोजैक पॉलिश
  • मिक्सर चलाने का कार्य
  • इलेक्ट्रिक वर्क
  • पुताई
  • सुरंग निर्माण
  • हथोड़ा चलाने का कार्य
  • चट्टान तोड़ने का कार्य या खनिकर्म
  • कुए से गाद हटाने का कार्य
  • मार्बल एवं स्टोन वर्क
  • टाइल्स लगाने का कार्य
  • स्प्रे वर्क या मिक्सिंग वर्क
  • निर्माण स्थल पर चौकीदारी करने वाले
  • ईंट भट्टों पर ईंट निर्माण का कार्य
  • चुना बनाने का कार्य
  • मिट्टी का काम
  • सीमेंट कंक्रीट आदि ढोने का कार्य
  • ठंडी एवं गर्म मशीनरी की स्थापना व मरम्मत का कार्य
  • पुल, बांध, सड़क का निर्माण या भवन निर्माण
  • बड़े आंतरिक कार्य जैसे मशीनरी पुल निर्माण कार्य आदि।

यूपी श्रमिक पंजीयन कार्ड हेतु पात्रता

  • UPBOCW पार्टल पर केवल Uttar Pradesh के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
  • UP श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • श्रमिक कार्ड के लिए केवल श्रमिक वर्ग के व्यक्ति ही पात्र होंगे।
  • पंजीयन हेतु केवल वही श्रमिक पात्र होंगे जिन्होंने 1 वर्ष की अवधि में 90 दिन का कार्य किया होगा।
  • श्रमिक कार्ड केवल परिवार के मुखिया के नाम पर ही बनाया जा सकता है।

यूपी श्रमिक पंजीकरण के लिए लगने वाले जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड 
  • वोटर आईडी कार्ड 
  • राशन कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • बैंक खाता पासबुक
  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

यूपी डीजी शक्ति पोर्टल

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना

उत्तर प्रदेश बिजली बिल

UPBOCW श्रम विभाग पंजीकरण करने की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश श्रम विभाग रजिस्ट्रेशन: राज्य के ऐसे इच्छुक श्रमिक नागरिक जो UP Shram Vibhag Registration Online कराना चाहते हैं वह सभी नीचे दिए गए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को फॉलो करें –

  • यूपी श्रमिक पंजीकरण के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इस वेबसाइट के home page पर जाने के बाद आपको श्रमिक पंजीयन > आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने श्रमिक पंजीयन आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में सबसे पहले आपको आधार संख्या या पंजीयन संख्या दर्ज कर लेना है।
  • इसके बाद आप अपना मंडल और जनपद सेलेक्ट करें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके आवेदन करें के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में भरकर सबमिट कर देना है।
  • सबमिट करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन के लिए एक फॉर्म खुलेगा। 
  • आपको इस form में पूछे गए सभी आवश्यक जानकारियों को दर्ज कर लेना है।
  • अब आपको आवेदन हेतु मांगे गए सभी Documents को अपलोड करके सबमिट कर देना होगा।
  • इस प्रकार आपका यूपी श्रमिक कार्ड पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

श्रमिक पंजीकरण आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया

  • up shram vibhag status चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को यूपी श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upbocw.in पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर प्रवेश करने के बाद आपको श्रमिक पंजीयन की स्थिति जानने के लिए यहां क्लिक करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए आधार कार्ड संख्या, आवेदन संख्या या पंजीयन संख्या में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर Search के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • सर्च करते ही आपके सामने आवेदन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी खुलकर आ जाएगी।

UPBOCW श्रमिक सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें

  • Shramik Certificate Download करने के लिए सर्वप्रथम आप उत्तर प्रदेश श्रम विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुलेगा। यहां आपको श्रमिक सर्टिफिकेट > डाउनलोड करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब एक नए पेज पर आपको आधार कार्ड संख्या और पंजीयन संख्या दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको दिए गए Search के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर श्रमिक सर्टिफिकेट खुलकर आ जाएगा। 
  • जिसे आप डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करके डाउनलोड एवं प्रिंट कर सकते हैं।

यूपी श्रम विभाग पंजीकरण से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. उत्तर प्रदेश श्रम विभाग योजनाओं का लाभ कैसे मिलेगा?

उत्तर. श्रम विभाग उत्तर प्रदेश की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिकों को ऑनलाइन अपना श्रमिक पंजीकरण कराना होगा। जिसके बाद उम्मीदवार UPBOCW Portal पर उपलब्ध सभी श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे।

प्रश्न 2. यूपी श्रमिक पंजीयन से संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर. उत्तर प्रदेश के श्रमिक नागरिकों के लिए सरकार द्वारा श्रमिक पंजीयन कार्ड से संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट जारी की गयी है।

प्रश्न 3. UPBOCW का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर. UPBOCW का फुल फॉर्म Uttar Pradesh Building and other Construction Workers Welfare Board (उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड) है।

Leave a Comment