एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल उत्तर प्रदेश 2023 | विधवा पेंशन लिस्ट में नाम कैसे देखें | विधवा पेंशन लिस्ट 2023 UP |
UP Vidhwa Pension Yojana in in Hindi: राज्य सरकार द्वारा राज्य के लोगों के लिए समय-समय पर कई लाभकारी योजनाएं लायी जाती रही है। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की विधवा महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना की शुरुआत की गयी है। राज्य की ऐसी महिलाएं जिनके पति का किसी कारणवश असमय निधन हो गया है, ऐसी महिलाओं को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना के माध्यम से राज्य की विधवा महिलाओं को अपना जीवन सम्मानपूर्वक जीने में सहायता मिलेगी।

इस योजना से राज्य की हजारों महिलाएं लाभान्वित हो रही है। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आज की इस पोस्ट में हमने आपको UP Vidhwa Pension Yojana क्या है, इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता (Eligibility), दस्तावेज (Docuements), उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी दी है, इसलिए कृपया आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2023
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा विधवा महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना की शुरुआत की गई है। ऐसी महिलाएं जिनके पति का किसी कारणवश निधन हो गया हो, जिनका कोई सहारा ना हो वैसे महिलाओं के लिए सरकार ने यूपी विधवा पेंशन योजना को शुरू किया है ताकि ऐसी महिलाएं इस योजना का लाभ उठाकर सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें। इस योजना के अंतर्गत प्रतिमाह रु500 की धनराशि पेंशन के रूप में दी जा रही है। इसका लाभ प्राप्त करने के लिए आपको समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के आधिकारिक पोर्टल के द्वारा आवेदन करना होता है। आवेदन की विस्तृत प्रक्रिया नीचे आर्टिकल में दी गयी है।
up vidhwa pension yojana 2023 Overview
योजना का नाम | उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना |
किसके द्वारा शुरू की गयी | उत्तर प्रदेश सरकार |
विभाग | सामाज कल्याण विभाग |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के सभी गरीब विधवा महिलाएं |
लाभ | विधवा महिलाओं को प्रतिमाह रु500 की धनराशि प्रदान करना |
आवेदन | ऑनलाइन |
टोल फ्री नंबर | 1800 419 0001 |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://sspy-up.gov.in/ |
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें और उन्हें दूसरों पर आश्रित ना रहना पड़ें। ऐसी महिलाओं को सरकार द्वारा प्रतिमाह पेंशन के रूप में कुछ राशि प्रदान की जाती है। जिससे वह अपना जीवन यापन अच्छे से कर सकें। कई ऐसी गरीब विधवा महिलाएं हैं जो घर चलाने में असमर्थ होती है, ऐसी महिलाओं के लिए UP Vidhwa Pension Yojana को शुरू किया गया है ताकि वह इस योजना का लाभ उठाकर अपना गुजर-बसर अच्छे से कर सकें। पेंशन राशि के द्वारा इन्हें आर्थिक रूप से सहयोग मिलेगा।
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लाभ (Benefits)
- इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा विधवा महिलाओं को प्रति माह आर्थिक मदद के रूप में ₹500 की पेंशन राशि दी जाएगी।
- पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
- इस योजना के द्वारा विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगा जिससे वह अपने जीवन यापन सम्मान पूर्वक कर सके।
- इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के सभी गरीब विधवा महिलाओं को मिलेगा।
UP विधवा पेंशन योजना के लिए पात्रता (Eligibilty)
- इस योजना के अंतर्गत विधवा महिलाओं को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- विधवा पेंशन योजना के तहत महिलाओं की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष तक होनी चाहिए।
- यदि विधवा महिला दोबारा शादी कर लेती है तो वह इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
- उनकी वार्षिक आय 2 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए।
- यदि लाभार्थी किसी अन्य पेंशन योजनाओं से लाभान्वित है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं है।
UP Vidhwa Pension Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आप उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी जो इस प्रकार है।
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
UP Vidhwa Pension Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश की विधवा महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं, यदि कोई भी इच्छुक पात्र महिला इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो वह विधवा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन का स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस निम्न है –
- सर्वप्रथम आप निराश्रित महिला पेंशन योजना के ऑफिशियल वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/ पर जाना है।

- अगली स्क्रीन पर आपको निराश्रित महिला पेंशन का एक विकल्प दिखाई देगा। आप इस विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, यहां आपको ऑनलाइन आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके कंप्यूटर के स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछे गए जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, बैंक का विवरण, आय का विवरण आदि भर लेना है।

- इस फॉर्म में पूछे गए सभी विवरण को सही से भरने के बाद आप यहां जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- इसके बाद नीचे कैप्चा कोड भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन सक्सेसफुल हो जाएगा। इसके बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा जिसे आपको कहीं सेव करके रख लेना है यह आगे काम आयेगा।
विधवा पेंशन योजना रजिस्ट्रेशन संख्या कैसे निकाले
यदि आपने विधवा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा लिया है और आप अपना यूज़र आईडी या रजिस्ट्रेशन संख्या भूल गये है तो आप फिर से इसे निकाल सकते हैं। इसका पूरा प्रोसेस हमने आपको नीचे बता दिया है।
- सर्वप्रथम आप के ऑफिशियल वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/ पर चले जाएं।
- इसके बाद यहां आपको निराश्रित महिला पेंशन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आप नए पृष्ठ पर आ जाएंगे यहां आपको आवेदक लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा। आप इस विकल्प पर क्लिक कर ले।
- अब आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। यहां आपको “यदि आवेदक अपना रजिस्ट्रेशन संख्या भूल गए हो तो यहां क्लिक करें” का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अगले पृष्ठ पर आपको बैंक अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर डालना है। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आपके सामने आप का रजिस्ट्रेशन संख्या आ जाएगा।
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना सूची (2022-23)
यदि आप UP Vidhwa Pension Yojana List 2023 चेक करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप विधवा पेंशन योजना के ऑफिशियल वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/ पर चले जाएं।
- अब आप यहां पेंशनर सूची (2023) के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आपके सामने निराश्रित महिला पेंशन जनपद वार सारांश खुल जाएगा। यहां आपको अपना जिला चुन लेना है।
- अब अगले पेज पर विकासखंड वार सारांश खुल जाएगा। यहाँ आपको विकासखंड का चयन करना है।
- इसके बाद आप यहाँ अपने ग्राम पंचायत पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने ग्राम पंचायत की सूची खुल जाएगी। यहां आप कूल पेंशनर्स पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप यहां इस List में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
यूपी विधवा पेंशन योजना स्टेटस कैसे चेक करें
यदि आपने उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है और अब आप आवेदन की स्थिति चेक करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करके चेक कर सकते हैं।
- आवेदन की स्थिति देखने के लिए आप इसको ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
- इस लिंक पर क्लिक करके आप डायरेक्ट उस पेज पर जा सकते हैं – Click Here
- इसके बाद आपको यहां आवेदन की स्थिति जानने हेतु लॉगिन करें का एक विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक कर ले।
- अब आप यहां अपना रजिस्ट्रेशन संख्या पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट कर दे।
- इसके बाद यहाँ आपके आवेदन की स्थिति खुल जाएगी।
UP Vidhwa Pension Yojana Helpline Number
इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के बारे में सभी प्रकार की जानकारियां देने की कोशिश की है। फिर भी अगर आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर / टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
Helpline Number – 18004190001
Important Link
विधवा पेंशन योजना हेतु आवेदन करे | Click Here |
आवेदक लॉगिन | Click Here |
आवेदन की स्थिति | Click Here |
विधवा पेंशनर सूची | Click Here |
रजिस्ट्रेशन आईडी निकाले | Click Here |
Conclusion
दोस्तों आज इस पोस्ट की माध्यम से हमने आपको उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना (UP Vidhwa Pension Yojana) के बारे में संपूर्ण जानकारी दी है। आज के इस आर्टिकल से आपको बहुत सी जानकारियां मिली होगी। उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट काफी पसंद आया होगा और आप इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करेंगे।
FAQ – UP Vidhwa Pension Yojana 2023
Q 1. UP Vidhwa Pension Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
Ans. यूपी विधवा पेंशन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट sspy-up.gov.in पर जाना होगा। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल में पढ़ सकते है।
Q 2. यूपी विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह कितनी राशि प्राप्त होगी?
Ans. UP Vidhwa Pension Yojana के अंतर्गत सरकार द्वारा गरीब विधवा महिलाओं को रु500 की धनराशि प्रतिमाह उनके बैंक खाते में जमा कर दिए जायँगे।
Q 3. UP विधवा पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?
Ans. उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की कोई भी गरीब विधवा महिलाएं आवेदन कर सकती है।