यूपी सेवायोजन पंजीकरण 2023 | UP Rojgar Panjikaran, Gov & Private Jobs shikhar

UP Rojgar Panjikaran 2023 (यूपी सेवायोजन पंजीकरण ऑनलाइन): उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यूपी सेवायोजन पोर्टल का निर्माण किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। राज्य के सभी शिक्षित बेरोजगार युवा घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण करके उत्तर प्रदेश रोजगार मेला में भाग ले सकते हैं। पंजीकरण के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास है। यदि आप 10th पास भी है तो भी आप नौकरी पाने का अवसर प्राप्त कर सकते है। 

UP Rojgar Panjikaran

आज के इस आर्टिकल में हम आपको यूपी सेवायोजन पंजीकरण ऑनलाइन कैसे करें के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। इसके अलावा हम आपको सेवायोजन पोर्टल क्या है, इसके लाभ क्या है, इसका उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, यूपी रोजगार संगम पोर्टल पर सरकारी एवं प्राइवेट नौकरी ढूंढने की प्रक्रिया आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले है। सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Table of Contents

उत्तर प्रदेश सेवायोजन रोजगार मेला 2023

उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी सेवायोजन पोर्टल को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी शिक्षित बेरोजगार युवाओं को अपने लिए नौकरी ढूंढने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। सेवायोजन पोर्टल के जरिए सरकार द्वारा समय-समय पर यूपी रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है। इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं व स्नातक पास युवाओं को उनकी योग्यता एवं अनुभव के आधार पर नौकरी पाने का मौका मिलेगा। इसके जरिए उत्तर प्रदेश के 70 से भी अधिक जिलों के हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

पिछले वर्ष 2022 में यूपी रोजगार मेले के माध्यम से सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के 70 जिलों से अधिक जिलों में लगभग 72000 से भी अधिक रिक्त पदों पर बेरोजगार युवाओं की भर्ती की गई थी। यदि आप भी उत्तर प्रदेश राज्य के एक बेरोजगार युवा है और रोजगार ढूंढ रहे हैं तो आप सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर जाकर घर बैठे अपने मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से यूपी रोजगार मेला के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आगे इस लेख में हम आपको यूपी रोजगार पंजीकरण की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताने वाले है। पंजीकरण की प्रक्रिया जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

यूपी सेवायोजन पंजीकरण (रोजगार मेला) के संक्षिप्त विवरण 2023

योजना का नामयूपी रोजगार मेला / UP Rojgar Panjikaran
किसने शुरू कियाउत्तर प्रदेश सरकार 
विभागसेवायोजन विभाग, उ.प्र 
लाभार्थीराज्य के पढ़े लिखे बेरोजगार युवा 
उद्देश्यबेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना।
राज्यउत्तर प्रदेश 
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sewayojan.up.nic.in/

यूपी रोजगार मेला 2023 का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी रोजगार मेले का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के बेरोजगार युवाओं को एक जगह व्यवस्थित रूप से रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस रोजगार मेला के जरिए बेरोजगार युवाओं को उनके योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त करने का मौका मिलेगा। राज्य के सभी जिलों के अभ्यर्थी रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में इसका आयोजन किया जाएगा। इससे राज्य के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा और बेरोजगारी में कमी आएगी। साथ ही रोजगार प्राप्त होने से युवा नागरिक आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन पाएंगे।

उत्तर प्रदेश रोजगार मेला के लाभ एवं विशेषताएं

  • UP Rojgar Mela का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है।
  • इस रोजगार मेले में राज्य के सभी 10वीं, 12वीं, स्नातक व PG के छात्र आमंत्रित हैं।
  • इसके लिए युवाओं को यूपी सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा।
  • उप्र सेवायोजन का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य के 70 से भी अधिक राज्यों के बेरोजगार युवाओं को प्राप्त होगा।
  • यूपी रोजगार मेले के जरिए राज्य के बेरोजगार नागरिक अपने जिले के अंदर ही नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

UP Rojgar Panjikaran के लिए पात्रता (Eligibility)

  • यूपी रोजगार पंजीयन के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक पास व PG किए हुए होना चाहिए।
  • युवाओं का चयन उनके योग्यता एवं अनुभव के आधार पर किया जाएगा।
  • आवेदन करने के लिए इच्छुक युवाओं के पास सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।

यूपी रोजगार मेला के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  • सेवायोजन प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

UP Rojgar Panjikaran

उत्तर प्रदेश रोजगार मेला 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

सेवायोजन पंजीकरण Online: यदि आप उत्तर प्रदेश के एक शिक्षित बेरोजगार युवा है और यूपी सेवायोजन पंजीकरण ऑनलाइन करवाना चाहते हैं तो आप इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको UP Rojgar Panjikaran सेवायोजन विभाग के अधिकारिक वेबसाइट  https://sewayojan.up.nic.in/ पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आपको Job Seeker के विकल्प का चयन करना है।
  • अब अगले पेज पर आपको New User Sign up के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने साइन अप फॉर्म खुल कर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लेना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड भरकर सबमिट कर देना है।
  • इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। जिसे आपको दिए गए बॉक्स में भरकर सबमिट करना होगा।
  • अब आपको अपना लॉगइन क्रैडेंशियल्स डालकर पोर्टल पर लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगइन करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर लेना है। और मांगी गई सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंत में फॉर्म को सबमिट कर दे।
  • इस प्रकार आप यूपी रोजगार मेला ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

यूपी रोजगार संगम पोर्टल पर प्राइवेट जॉब सर्च कैसे करें

  • सबसे पहले आप सेवायोजन यूपी के ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं।
  • इस वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आप “प्राइवेट जॉब” का चयन करें।
  • अब अगले पेज पर आपको आउटसोर्स नौकरियां, प्राइवेट नौकरियां, सरकारी नौकरियां और रोजगार मेला नौकरियां का विकल्प मिलेगा।
  • इनमें से आपको प्राइवेट नौकरियां पर क्लिक कर लेना है। 
  • इसके बाद आपको वेतन सीमा, सेक्टर, जिला और शैक्षिक योग्यता का चयन कर लेना है।
  • सभी विकल्पों का चयन करने के बाद सर्च के बटन पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपके सामने प्राइवेट जॉब्स की लिस्ट खुल जाएगी।

Rojgar Sangam Portal पर सरकारी नौकरी कैसे देखें

  • यूपी रोजगार पोर्टल पर सरकारी नौकरी ढूंढने के लिए सबसे पहले इसके ऑफिशियल वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर चले जाएं।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Government Jobs के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको जॉब सर्च करने के लिए कुछ जानकारियों को भरना होगा। जैसे विभाग, जनपद,भर्ती का प्रकार, भर्ती समूह, पद के प्रकार, समस्त पद आदि।
  • सभी विवरण भर लेने के बाद खोजें के बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने सरकारी नौकरी की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।

सेवायोजन पोर्टल लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • Sewayojan Login करने के लिए सबसे पहले आपको सेवायोजन उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड भर लेना है।
  • लॉगइन क्रैडेंशियल्स दर्ज करने के बाद Login के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप सेवायोजन पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।

उत्तर प्रदेश रोजगार मेला से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश क्या है?

उत्तर. सेवायोजन विभाग द्वारा बेरोजगार युवाओं एवं नियोजकों को रोजगार मेला का आयोजन करके एक ही जगह पर आमंत्रित किया जाता है। इस मेले में नियोजक द्वारा युवाओं की शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है। बेरोजगार अभ्यर्थी भी अपने इच्छानुसार कंपनी का चयन कर सकते हैं।

प्रश्न 2. सेवायोजन रोजगार पोर्टल यूपी से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर. यदि आपको यूपी रोजगार पंजीयन में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर 0522-2638995, 917839454211 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
फ्री शौचालय बनवाने के लिए सरकार दे रही ₹12000 की आर्थिक सहायता, जल्दी देखें CTET 2024 Exam: देखें कब तक जारी होंगे सीटीईटी एडमिट कार्ड सीएसआईआर भर्ती 2024 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई (स्टेप बाय स्टेप) CSIR Recruitment 2024: सीएसआईआर ने निकाली भर्ती