उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल 2023 | UP Jansunwai Portal Online Complaint Register, Check Status

UP Jansunwai Portal 2023 (मुख्यमंत्री जनसुनवाई शिकायत पोर्टल): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा राज्य की जनता के लिए यूपी जनसुनवाई पोर्टल को लांच किया गया है। अक्सर आपके साथ यह होता होगा कि जब आप किसी सरकारी कार्यालय में जाते हैं तो वहां आपका काम समय पर नहीं होता है। छोटे-छोटे कामों के लिए भी हमें बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन अब अगर राज्य के किसी भी व्यक्ति को इस प्रकार की समस्या आती है तो वह अपनी शिकायत उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। जिसके बाद संबंधित विभाग द्वारा आपके समस्या का निवारण किया जाएगा।

UP Jansunwai Portal

यदि आपको ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो हम आपको अपने इस लेख में उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज करें के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले है। इसके साथ ही हम आपको उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल क्या है, मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज की जाने वाली शिकायतें, जनसुनवाई पोर्टल शिकायत की स्थिति कैसे चेक करे आदि के बारे में भी बताएंगे। इसलिए कृपया आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

Table of Contents

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल 2023

यूपी जनसुनवाई पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन वेब पोर्टल है। जहां उत्तर प्रदेश के नागरिक सरकारी विभाग के कार्यों में होने वाले विलंब या किसी भी प्रकार की समस्या के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से संबंधित विभाग द्वारा कम से कम समय में आम जनता की समस्या का समाधान किया जाएगा। निजी संस्थानों की अपेक्षा सरकारी विभागों में हमारा काम उतनी तेजी से नहीं होता है। इसलिए व्यवस्था में सुधार लाने एवं भ्रष्टाचार को कम करने के लिए सरकार द्वारा यह एक अच्छी पहल है। 

आम जनता के पास सरकारी कार्यालय में होने वाले कार्यों से संबंधित बहुत सारी शिकायतें रहती है लेकिन उन्हें ऐसा कोई प्लेटफार्म नहीं मिलता जहां वह अपनी शिकायत दर्ज करा सके और उनकी शिकायत का निवारण हो सके। लेकिन अब राज्य के नागरिकों को कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है यदि आपको कोई भी समस्या है तो आप जन सूचना पोर्टल उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट jansunwai.up.nic.in पर जाकर अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। 

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई शिकायत पोर्टल के संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामजनसुनवाई पोर्टल उत्तर प्रदेश 
किसने लांच कियामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 
लाभार्थीयूपी के नागरिक
उद्देश्यआम जनता की शिकायतों का समय पर निस्तारण 
राज्यउत्तर प्रदेश 
संपर्क ईमेल[email protected] 
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटjansunwai.up.nic.in 

यूपी जनसुनवाई पोर्टल का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Jansunwai Portal (जनसुनवाई समाधान उत्तर प्रदेश) को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के शिकायत का निवारण करना है। अक्सर देखा जाता है कि सरकारी विभागों में आपका काम समय पर नहीं होता है। छोटे से काम के लिए भी हमें बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसके साथ ही काम करवाने के लिए आपसे पैसे की भी मांग की जाती है। ऐसे में आम नागरिकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। 

इसलिए सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल का निर्माण किया गया है ताकि राज्य की जनता अपनी शिकायत इस पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करा सकें और उनकी शिकायत का जल्द से जल्द निवारण किया जा सके। इस पोर्टल के माध्यम से अब भ्रष्टाचार को कम किया जा सकेगा। और इससे व्यवस्था में भी पारदर्शिता आएगी।

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल

उत्तर प्रदेश भू नक्शा पोर्टल

मानव संपदा पोर्टल

यूपी जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज की जाने वाली शिकायतें

उत्तर प्रदेश की जनता Jansunwai Portal पर तीन तरह की शिकायतें दर्ज करा सकती है। जो इस प्रकार है –

  • जन शिकायत से संबंधित शिकायतें
  • जनता की मांगों से संबंधित शिकायतें
  • सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी लेने के लिए

UP Jansunwai Portal में स्वीकार न की जाने वाली शिकायतें

इस पोर्टल पर राज्य की जनता अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती है पर कुछ शिकायतें ऐसी भी है जो यूपी जनसुनवाई पोर्टल पर स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नीचे इन सभी शिकायतों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है –

  • यदि कोई नागरिक इस पोर्टल पर शिकायत की जगह अपना सुझाव देता है तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • जनसुनवाई पोर्टल पर किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता या नौकरी की मांग के संबंध में शिकायत स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • सूचना के अधिकार से संबंधित मामलों की शिकायतें दर्ज नहीं किए जाएंगे।
  • सरकारी सेवकों के सेवा से संबंधित मामले (स्थानांतरण सहित) जब तक उनके द्वारा विभाग में उपलब्ध विकल्पों का प्रयोग नहीं किया गया हो।

यूपी जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण करने की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश के ऐसे इच्छुक नागरिक जो जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं वह नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करके UP Jansunwai Portal Complaint Registration Online करा सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको जनसुनवाई पोर्टल उत्तर प्रदेश के अधिकारिक वेबसाइट jansunwai.up.nic.in पर विजिट करना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको शिकायत पंजीकरण का एक विकल्प मिलेगा। इस विकल्प पर क्लिक कर ले।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर कुछ नियम व शर्ते दिखाई देगी। 
  • यहां आपको मैं सहमत हूं पर टिक करके “सबमिट करें” पर क्लिक कर देना है।
  • अब अगले पेज पर पंजीकरण हेतु मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके ओटीपी भेजें पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। इस ओटीपी को यहां दर्ज करके वेरीफाई कर ले।
  • अब आपके स्क्रीन पर शिकायत का फॉर्म खुल जाएगा। इस फॉर्म में मांगे गए सभी जानकारियों को दर्ज कर लें।
  • इसके बाद आप सबमिट के बटन पर क्लिक करके अपनी शिकायत दर्ज कर दें।
  • शिकायत दर्ज करने के बाद आपको एक शिकायत संख्या (संदर्भ संख्या) प्राप्त होगा। इसे आपको सुरक्षित सेव करके रख लेना है।

जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत का स्टेटस कैसे चेक करें

यदि आपने जनसुनवाई पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर दी है तो आप जनसुनवाई पोर्टल शिकायत की स्थिति चेक कर सकते हैं। UP Jansunwai Online Complaint Status चेक करने की  प्रक्रिया नीचे Step By Step बतायी गयी है –

  • सबसे पहले आप जनसुनवाई यूपी के अधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • इसके होम पेज पर “शिकायत की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने शिकायत की स्थिति देखने के लिए एक फॉर्म ओपन होगा।
  • इस form में आपको शिकायत संख्या, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको दिए गए कैप्चा कोड को भरकर सबमिट करें के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर शिकायत का स्टेटस खुलकर आ जाएगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की स्थिति चेक कर सकते हैं।

यूपी जनसुनवाई मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करें

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनसुनवाई पोर्टल की सभी सुविधाएं मोबाइल ऐप के माध्यम से भी उपलब्ध कराई गई है। जनसुनवाई पोर्टल ऐप डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें – 

  • सबसे पहले आप जनसुनवाई पोर्टल jansunwai.up.nic.in को ओपन करें।
  • अब इसके होम पेज पर उपलब्ध संदेस ऐप के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपको यहां दो विकल्प दिखाई देंगे।
  • डाउनलोड संदेस एंड्राइड एप्लीकेशन
  • डाउनलोड आईओएस एप्लीकेशन
  • अब आप अपने डिवाइस के अनुसार विकल्प का चयन करें।
  • चयन करने के बाद आपके सामने Sandes ऐप की डिटेल्स ओपन हो जाएगी।
  • आप यहां Install के बटन पर क्लिक करके इस ऐप को डाउनलोड कर ले।
  • इस प्रकार आपके डिवाइस पर जनसुनवाई ऐप डाउनलोड हो जाएगा।

FAQ – Uttar Pradesh Jansunwai Portal 2023

प्रश्न 1. मैं जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करूं?

उत्तर. आप जनसुनवाई पोर्टल उत्तर प्रदेश के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण के लिए इस आर्टिकल में पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसे पढ़कर आप अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

प्रश्न 2. मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल संपर्क नंबर क्या है?

उत्तर. UP Jansunwai Toll free Number 1076 है।

प्रश्न 3. जनसुनवाई समाधान उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर. जनसुनवाई शिकायत पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट jansunwai.up.nic.in है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
फ्री शौचालय बनवाने के लिए सरकार दे रही ₹12000 की आर्थिक सहायता, जल्दी देखें CTET 2024 Exam: देखें कब तक जारी होंगे सीटीईटी एडमिट कार्ड सीएसआईआर भर्ती 2024 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई (स्टेप बाय स्टेप) CSIR Recruitment 2024: सीएसआईआर ने निकाली भर्ती