UP Bhulekh 2023 | उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी नकल ऑनलाइन कैसे चेक करें?

UP Bhulekh Online Check | भूलेख खतौनी यूपी | उत्तर प्रदेश भूलेख नक्शा | जैसा कि आप जानते होंगे की किसी भी सरकारी कार्यालय में कोई भी काम करवाने के लिए  बहुत समय लगता है और कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए सरकार सभी कार्य को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर ला रही है। इससे लोगों के समय की काफी बचत होगी और उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार ने UP Bhulekh पोर्टल को शुरू किया है जहां से आप जमीनों का पूरा विवरण ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

UP BHULEKH

उत्तर प्रदेश के सभी नागरिक UP Bhulekh Portal के द्वारा अपनी जमीनों का पूरा ब्यौरा निकाल सकते हैं। प्रदेश के सभी नागरिक इसका लाभ उठा सकते हैं। आज के इस पोस्ट में आपको यूपी भूलेख ऑनलाइन पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी है। जैसे – उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल का उद्देश्य, लाभ, खतौनी की नक़ल कैसे देखें, लॉगिन, शिकायत पंजीकरण आदि। यदि आप इसका लाभ उठाना चाहते है तो इन सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।

Table of Contents

UP Bhulekh Land Record (Khasra/Khatoni)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Bhulekh Portal को भूमि से संबंधित विवरण प्राप्त करने के लिए शुरू किया गया है। इसका लाभ केवल उत्तर प्रदेश के नागरिकों को ही मिलेगा। उत्तर प्रदेश के नागरिकों को इस पोर्टल के द्वारा काफी सुविधा प्राप्त होगा। अब उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे, वे घर बैठे ही अपने जमीन से संबंधित पूरा ब्यौरा निकाल सकते हैं। इससे उनके समय की भी बचत होगी। 

यूपी भूलेख पोर्टल के माध्यम से भूमि रिकॉर्ड को कंप्यूटराइज्ड कर दिया गया है। राज्य के सभी नागरिक अपने जमीन से संबंधित विभिन्न जानकारियां जैसे – भूमि जमाबंदी, खसरा, खतौनी, भूमि का नक्शा आदि इसी पोर्टल के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। यूपी भूलेख पोर्टल को 2 मई 2016 में आरंभ किया गया।

UP Bhulekh Khasra Khatoni Overview 2023

पोर्टल का नामयूपी भूलेख पोर्टल
राज्यउत्तर प्रदेश
किसके द्वारा लॉन्च किया गयाउत्तर प्रदेश सरकार
कब लांच किया गया2 मई 2016
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी
उद्देश्यभूमि से सम्बंधित विवरण ऑनलाइन उपलब्ध कराना
ऑफिशियल वेबसाइटhttp://upbhulekh.gov.in/

UP Bhulekh Portal का मुख्य उधेश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी भूलेख पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों को अपनी जमीन का पूरा विवरण प्राप्त कराना है। उत्तर प्रदेश के नागरिक घर बैठे ही इंटरनेट के जरिये इसके अधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर अपना भूमि रिकॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल के जरिए राज्य के सभी नागरिक आसानी से अपने जमीन का विवरण देख पाएंगे और उन्हें किसी भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 

उत्तर प्रदेश भूलेखखतौनी पोर्टल के लाभ (UP Bhulekh Benefits) 

राज्य के किसानों को हमेशा भूलेख, खसरा व खतौनी आदि की आवश्यकता पड़ती रहती है। चाहे बैंक में लोन लेना हो या किसी सरकारी योजना में आवेदन करना हो, तो इसके लिए उन्हें जमीन के कागजात की आवश्यकता जरूर पड़ती है। इसलिए यूपी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के नागरिकों की सुविधा के लिए UP Bhulekh Portal (upbhulekh.gov.in) को बनाया गया है। 

  • किसानों को पहले सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब वह बड़ी ही आसानी से अपने जमीन का विवरण निकाल सकते हैं। 
  • यदि आप गांव में रहते हैं तो भी आप बड़ी ही आसानी से अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) में भी जाकर भूमि का विवरण प्रिंट करवा सकते हैं।
  • लोग आज धीरे-धीरे काफी जागरूक होते जा रहे हैं वह अपना काम स्वयं ऑनलाइन ही कर ले रहे हैं। उन्हें तहसीलदारों के पास जाने की आवश्यकता नहीं है।
  • उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक केवल अपना खसरा नंबर एवं जमाबंदी नंबर डाल कर अपने भूमि का पूरा विवरण प्राप्त कर सकते है।

उत्तर प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी की नकल कैसे देखे

यदि आप अपने भूमि का पूरा विवरण (Land Record) देखना चाहते हैं तो आप UP Bhulekh ऑनलाइन पोर्टल द्वारा देख सकते हैं जिसका पूरा प्रोसेस हमने नीचे बता दिया है।

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी के ऑफिसियल वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आपको बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे जिसमें से आपको खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने कैप्चा कोड का एक बॉक्स खुल जाएगा। इसमें आपको कैप्चा कोड डालकर सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा जहां आपको कई विकल्प दिखाई देंगे जैसे – जनपद चुने, तहसील चुने, ग्राम चुने आदि।
  • इन विकल्पों में से सबसे पहले आपको जनपद का चयन कर लेना है इसके बाद दूसरी लाइन में तहसीलों का नाम आ जाएगा।
  • अब आप तहसील का चयन करें। इसके बाद तीसरी लाइन में सभी ग्राम आ जाएंगे। इनमें से आपको अपना गांव का चयन कर लेना है।
  • अब आपके सामने खसरा/गाटा संख्या का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आप अपना गाटा संख्या दर्ज कर दें और फिर खोजें के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • आप अन्य विकल्पों खाता संख्या द्वारा खोजें, खातेदार के नाम द्वारा खोजें, नामांतरण दिनांक से खोजें का भी चयन कर सकते हैं।
  • खोजें पर क्लिक करते ही आपके सामने उद्धरण देखें का विकल्प खुल जाएगा। इसके बाद आप उद्धरण देखें पर क्लिक करें।  
  • अब आप आवश्यक विवरण भरे और कैप्चा कोड दर्ज कर Continue के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आपके स्क्रीन पर आपके भूमि का पूरा विवरण खुल जाएगा। आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं एवं इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

उत्तर प्रदेश भू नक्शा

यूपी भूलेख पोर्टल पर खतौनी खसरा लॉगिन कैसे करें

  • सबसे पहले आपको राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी के ऑफिशियल वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर चले जाना है।
  • इस के होम पेज पर आपको खतौनी लॉगिन व खसरा लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा। आपको इसका चयन कर लेना है।
  • अब एक नया पेज खुल जाएगा जहां आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे जो इस प्रकार है।
  • Board Of Revenue Administrative Login
  • Board Of Revenue Report
  • District Administrative Login
  • Tehsil Administrative Login
  • Tehsil Mutation Login
  • Tehsil Report Login
  • Kha. Pu. -3 Print Login
  • इन सभी विकल्पों में से आपको अपने आवश्यकतानुसार विकल्प का चयन कर लेना है।
  • किन्हीं एक विकल्प का चयन करने के बाद आपको अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Login पर क्लिक कर देना है। 
  • इस प्रकार आप यहां लॉगिन कर सकते हैं।

यूपी भूलेख पोर्टल पर राजस्व ग्राम खतौनी का कोड कैसे जाने

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर यदि आप राजस्व ग्राम का कोड जानना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके जान सकते हैं।

Step 1. सबसे पहले आपको यूपी भूलेख खतौनी (up bhulekh) के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जाने का एक विकल्प दिखाई देगा। आप इस विकल्प का चयन कर ले।

Step 2. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे और आपको यहां जनपद, तहसील, ग्राम का नाम/ग्राम कोड चुने आदि का विकल्प दिखाई देगा। इनमें से सबसे पहले आपको जनपद चुने के विकल्प में जनपद के नाम पर क्लिक कर लेना है।

Step 3. जनपद के नाम पर क्लिक करते ही अगले विकल्प तहसील चुने पर आपको तहसीलों के नाम दिखाई देंगे। अब आप तहसील का नाम चुन लें। तहसील का चयन करते ही ग्राम का नाम/ग्राम कोड चुने का भी चयन कर लेना है।

इन सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद अब आपके सामने राजस्व ग्राम खतौनी का कोड आ जाएगा। 

भूलेख यूपी पोर्टल पर गाटे का यूनिक कोड कैसे जाने

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर भूखंड या गाटे का यूनिक कोड जानने के लिए आपको नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना है।

  • यूनिक कोड जानने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भूलेख की ऑफिशियल वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आपको कई सारे विकल्प मिलेंगे जिनमें से आपको भूखंड/घाटे का यूनिकोड जाने के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब एक नए पृष्ठ पर आपको जनपद, तहसील एवं ग्राम का नाम/ग्राम कोड चुने का विकल्प दिखाई देगा। इनमें से सबसे पहले आपको जनपद का चयन कर लेना है।
  • जनपद का चयन करने के बाद तहसील व गांव का भी चयन कर ले। गांव का नाम चुनने के बाद आपके सामने एक नया पृष्ठ ओपन हो जाएगा।
  • अब आप यहां अपना खसरा संख्या डालकर खोजे के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आपके सामने भूखंड या गाटे का यूनिक कोड आ जाएगा।

खतौनी अंश निर्धारण की नकल कैसे देखें

यदि आप यूपी भूलेख पोर्टल पर खतौनी अंश निर्धारण की नकल कैसे देखें जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर चले जाएं। 
  • अब इस पोर्टल के होम पेज में आने के बाद आपको यहां एक खतौनी अंश निर्धारण की नकल देखें का विकल्प मिलेगा। इस विकल्प पर क्लिक कर ले।
  • इसके बाद आप एक नए पेज पर चले जाएंगे जहां आपको जिला तहसील एवं गांव चुने का विकल्प दिखाई देगा।
  • सबसे पहले आप जनपद का चयन कर लें। इसके बाद तहसील का नाम चुन लें। फिर आपके सामने गांव का पूरा लिस्ट आ जाएगा जिसमें से आपको अपने गांव का चयन कर लेना है।
  • अब आपके सामने एक नया पृष्ठ खुल जाएगा यहां आपको खसरा गाटा संख्या डालना है और इसके बाद खोजें के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • खोजें पर क्लिक करने के बाद उद्धरण देखें के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • इस प्रकार अब आपके स्क्रीन पर खतौनी अंश निर्धारण की नकल खुल जाएगी। आप चाहे तो इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं या फिर आप इसे अपने कंप्यूटर पर सेव करके भी रख सकते हैं।

राजस्व ग्राम सार्वजनिक संपत्ति कैसे देखें

यदि आप यूपी भूलेख पोर्टल पर अपने गांव की सार्वजनिक संपत्ति को देखना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करके देख सकते हैं।

  • यदि उत्तर प्रदेश के नागरिक सार्वजनिक संपत्ति को देखना चाहते हैं तो वह सबसे पहले upbhulekh की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं।
  • इस पोर्टल के होम पेज पर आ आने के बाद आप राजस्व ग्राम सार्वजनिक संपत्ति के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब आप नए पृष्ठ पर आ जाएंगे। यहां आपको जनपद, तहसील एवं ग्राम का चयन करना है।
  • इसके लिए सबसे पहले आप जनपद का चयन कर ले। इसके बाद तहसील चुनें। अब अपने गांव को चुन लें।
  • अब यहां आप खाता/गाटा संख्या दर्ज करें। उसके बाद सार्वजनिक संपत्ति देखें के विकल्प का चयन करें।
  • अब आपके इस स्क्रीन पर राजस्व ग्राम सार्वजनिक संपत्ति खुल जाएगी। इस प्रकार आप आसानी से सार्वजनिक ग्राम संपत्ति को देख सकते हैं।

राजस्व ग्राम सार्वजनिक संपत्ति रजिस्टर कैसे देखें

  • सर्वप्रथम आप यूपी भूलेख पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाएं।
  • इसके पश्चात आप यहां राजस्व ग्राम सार्वजनिक संपत्ति रजिस्टर के विकल्प का चयन करें।
  • अब आपके स्क्रीन पर राजस्व ग्राम सार्वजनिक रजिस्टर की सूची (Uttar Pradesh District List) खुल जाएगी।
  • अब इस लिस्ट में आपको अपने जिले के नाम पर क्लिक कर लेना है।
  • इस प्रकार आपके स्क्रीन पर राजस्व ग्राम सार्वजनिक संपत्ति रजिस्टर खुल जाएगा।

भूलेख यूपी पोर्टल पर तहसील की सूची कैसे देखें

  • सबसे पहले आप राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब इस पोर्टल पर नीचे की ओर आपको एक तहसील का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर ले।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। इस पेज पर उत्तर प्रदेश तहसील की सूचि (Uttar Pradesh Tehsil List) खुल कर आ जाएगी।

यूपी भूलेख पोर्टल (upbhulekh) पर शिकायत पंजीकरण कैसे करे

  • शिकायत पंजीकरण के लिए सबसे पहले आपको यूपी भूलेख की ऑफिशियल वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाना होगा।
  • अब इसके होम पेज पर आपको नीचे की तरफ एक ऑनलाइन सेवाएं का सेक्शन दिखेगा। इस सेक्शन में आपको शिकायत पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • यहां आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएगी। आपको सभी जानकारियो को भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • सबमिट करते ही आपका शिकायत दर्ज हो जाएगा। यहां आपको एक संदर्भ संख्या मिलेगा जिसे आपको कहीं नोट करके रख लेना है। 

UP Bhulekh पोर्टल के द्वारा शिकायत की स्थिति कैसे जाने

  • सर्वप्रथम आप यूपी भूलेख की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाएँ।
  • अब इसके मुख्य पृष्ठ पर आपको नीचे की ओर ऑनलाइन सेवाएं के सेक्शन में शिकायत की स्थिति जाने का एक विकल्प दिखाई देगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करें। अब नया पृष्ठ खुल जाएगा जहां आपको संदर्भ संख्या डालना है (जो शिकायत दर्ज के पश्चात मिला था)।
  • अब आप सर्च के बटन पर क्लिक कर दें। क्लिक करते ही आपके सामने शिकायत की स्थिति खुलकर आ जाएगी।

UP Bhulekh Portal Helpline Number

इस लेख के जरिए हमने आपको यूपी भूलेख पोर्टल से संबंधित सभी जानकारियां प्रदान करने की कोशिश की है। लेकिन फिर भी अगर आपको किसी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर या टोल फ्री नंबर पर कांटेक्ट कर सकते हैं।

Helpline Number – 0522-2217145

Email id – [email protected]

UP Bhulekh Portal Important Link

खतौनी की नक़ल देखेंClick Here
राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जानेClick Here
भूखंड/गाटे का यूनीक कोड जानेClick Here
खतौनी अंश निर्धारण की नक़ल देखेंClick Here
राजस्व ग्राम सार्वजानिक सम्पतिClick Here
राजस्व ग्राम सार्वजनिक संपत्ति रजिस्टरClick Here
शिकायत पंजीकरणClick Here
शिकायत की स्थिति जानेClick Here
तहसील (Tahsil List)Click Here
खसरा खतौनी लॉगिन करेंखतौनी लॉगिन  / खसरा लॉगिन
ऑफिसियल वेबसाइटClick Here

Conclusion

दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपको राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी (UP Bhulekh Portal) से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां दी है। उम्मीद करता हूं कि यह पोस्ट आपके बहुत काम आया होगा और आप इस आर्टिकल को अन्य लोगों के साथ भी जरुर शेयर करेंगे। धन्यवाद !

FAQ – UP Bhulekh Online Portal

Q 1. यूपी भूलेख पोर्टल द्वारा खसरा खतौनी कैसे डाउनलोड करे?

Ans. यूपी खसरा खतौनी डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप UP Bhulekh के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएँ और यहाँ खतौनी की नक़ल देखें पर क्लिक करे। फिर आप इस पोस्ट में बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके खतौनी की नक़ल डाउनलोड एवं प्रिंट भी निकाल सकते है। 

Q 2. उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर जिलों की सूचि कैसे देखें?

Ans. यूपी भूलेख पोर्टल के द्वारा आप उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की सूचि देख सकते है इसके लिए सर्वप्रथम आप upbhulekh के ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाएँ। और यहाँ जिला के विकल्प पर क्लिक करें। अब आपके सामने सभी जिलों की सूचि आ जाएगी। 

Q 3. UP Bhulekh पोर्टल पर तहसीलों की सूचि कैसे देखें?

Ans. तहसीलों की सूचि देखने के लिए सर्वप्रथम आप यूपी भूलेख के ऑफिसियल वेबसाइट के होमपेज पर जाएँ और यहाँ तहसील के विकल्प का चयन करें। अब आपके सामने एक नए पृष्ठ पर तहसीलों की सूचि (Tahsil List) आ जाएगी। 

error: Content is protected !!
फ्री शौचालय बनवाने के लिए सरकार दे रही ₹12000 की आर्थिक सहायता, जल्दी देखें CTET 2024 Exam: देखें कब तक जारी होंगे सीटीईटी एडमिट कार्ड सीएसआईआर भर्ती 2024 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई (स्टेप बाय स्टेप) CSIR Recruitment 2024: सीएसआईआर ने निकाली भर्ती