UP Agriculture 2023 | Online Kisan Registration Portal

UP Agriculture: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाएं चलाई जाती है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अब किसानों को किसान पंजीकरण करना अनिवार्य है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा UP Agriculture Kisan Registration को शुरू किया गया है। 

UP Agriculture

राज्य के किसानों के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलाई जाती है, जिसका लाभ किसानों को नहीं मिल पाता है। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों का Kisan Registration होना जरूरी है। इसके लिए राज्य के किसान UP Agriculture पोर्टल के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते है।

यदि आप एक किसान है और सरकार द्वारा शुरू की गई UP Agriculture के तहत लाभ लेना चाहते हैं तो आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको upagriculture.com पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी जैसे UP Agriculture के लाभ, उद्देश्य, दस्तावेज, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आदि के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है।

UP Agriculture (Kisan Registration Portal)

यूपी एग्रीकल्चर योजना के तहत पंजीकृत किसानों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। यूपी एग्रीकल्चर के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के किसानों को सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे वह अच्छे से अपना जीवन यापन कर पाएंगे। 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए UP Agriculture (upagriculture.com) के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के किसानों को Kisan Registration करवाना अनिवार्य है। यूपी एग्रीकल्चर किसान रजिस्ट्रेशन के बारे में अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़े।

भू नक्शा उत्तर प्रदेश

UP Agriculture Kisan Registration Overview 

योजना का नामUP Agriculture
किसने शुरू कियाउत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थीराज्य के सभी किसान
उद्देश्यराज्य सरकार द्वारा शुरू किये जाने वाले विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करना।
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
राज्यउत्तर प्रदेश
ऑफिशियल वेबसाइटhttp://upagriculture.com/

UP Agriculture किसान रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य

सरकार द्वारा UP Agriculture Registration को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को सभी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। इसके साथ ही साथ किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी एवं राज्य के नागरिकों को सहायता प्रदान की जाएगी। पहले राज्य के किसानों को कृषि से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इससे उनका काफी समय भी बर्बाद होता था और पैसे भी खर्च होते थे, इसी को देखते हुए सरकार ने यूपी एग्रीकल्चर को शुरू किया है।

UP Agriculture पोर्टल के लाभ

  • यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल पर राज्य के किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
  • इसके माध्यम से राज्य के किसान आसानी से अपना पंजीकरण कर सकते हैं और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • राज्य सरकार द्वारा यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल पर पंजीकृत सभी किसानों को डीपीटी के माध्यम से योजना के लाभ हेतु दी जाने वाली वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
  • सरकार द्वारा शुरू किए गए इस पोर्टल के माध्यम से अब किसी को भी सरकारी दफ्तरों एवं कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
  • इससे राज्य के नागरिकों की समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी।
  • यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल के जरिए राज्य के सभी किसान अब आसानी से UP Agriculture Kisan Registration से संबंधित जानकारी एवं सुविधाएं घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे।
  • इस पोर्टल का लाभ उठाने के लिए राज्य के किसान ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।

UP Agriculture Kisan Registration के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • मोबाइल नंबर (आधार कार्ड से लिंक हो)
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

UP Agriculture किसान पंजीकरण कैसे करें

यदि आप UP Agriculture Kisan Registration करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आपको यूपी एग्रीकल्चर के ऑफिशियल वेबसाइट http://upagriculture.com/ पर जाना होगा। अब आपको होम पेज दिख रहे पंजीकरण करे के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा यहां आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे।
  • इन विकल्पों में से आप जिस भी विभाग की योजना हेतु आवेदन करना चाहते हैं उसके नीचे दिए गए लिंक ऑनलाइन पंजीकरण करें पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने योजना का पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा। अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई जानकारियों को भर लेना है।
  • सभी जानकारियों को ध्यान से भर लेने के बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें। इसके बाद आप सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार यूपी एग्रीकल्चर किसान पंजीकरण पूरी हो जाएगी। और अब आपको केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

Upagriculture पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको यूपी एग्रीकल्चर के ऑफिशियल वेबसाइट http://upagriculture.com/ पर जाना है। अब आप इसके होम पेज पर आ जाएंगे।  
  • यहाँ आपको यूजर लॉगइन का एक बॉक्स दिखाई देगा जिसमें आपको जनपद, यूजरनाम एवं पासवर्ड दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आप लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर दें। 
  • इस प्रकार आप आसानी से यूपी एग्रीकल्चर किसान पंजीकरण पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।

UP Agriculture Status चेक कैसे करें

  • सबसे पहले आप UP Agriculture के ऑफिशियल वेबसाइट http://upagriculture.com/ पर चले जाएं। 
  • इसके होम पेज पर आपको पंजीकरण की प्रगति के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज पर आपको किसान पंजीकरण संख्या दर्ज करना है। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सर्च के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप यूपी एग्रीकल्चर के अंतर्गत आवेदन की स्थिति देख सकते है।

यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल पर लाभार्थियों की सूची कैसे देखें

  • सबसे पहले आप यूपी एग्रीकल्चर क्यों ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं।
  • इसके होम पेज पर आने के बाद यहां आपको लाभार्थियों की सूची का एक विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर आ जाएगें। यहां आपको मदवार, योजनावार, वर्षवार समग्र, सीजनवार, संस्थावार, सोलर की योजनाएं हेतु, उद्यान विभाग की योजनाओं हेतु एवं अन्य विभाग की योजनाओं हेतु लाभार्थियों की सूची आ जाएगी।
  • अब आपके अपने विभाग के अंतर्गत वर्ष, समस्त मौसम, समस्त वितरण आदि जानकारी दर्ज करनी होगी। 
  • जानकारी दर्ज कर लेने के बाद “सूची देखें के विकल्प पर क्लिक करते दें। अब आप लाभार्थियों की सूची देख सकते हैं।

UP Agriculture Helpline Number

दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको यूपी एग्रीकल्चर किसान पंजीकरण से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां देने की कोशिश की है। लेकिन फिर भी अगर आपको किसी प्रकार की समस्या आती है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Helpline Number – 7235090578 (कार्य दिवस में)

Email id – [email protected]

Conclusion

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने आपको UP Agriculture Kisan Registration के बारे में संपूर्ण जानकारी दी है। इस आर्टिकल को पढ़कर आपको किसान पंजीकरण के बारे में सभी जानकारियां मिल गई होगी। उम्मीद करता हूं कि यह पोस्ट आपको बेहद पसंद आया होगा और आप इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करेंगे। धन्यवाद!

FAQ – UP Agriculture Kisan Registration

Q 1. क्या यूपी एग्रीकल्चर किसान पंजीकरण के लिए कोई अधिकारिक वेबसाइट है?

उत्तर. जी हां ! UP Agriculture Kisan Registration हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upagriculture.com है।

Q 2. क्या केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान पंजीकरण अनिवार्य है?

उत्तर. जी हां ! यदि केंद्र सरकार या राज्य सरकार के द्वारा कोई सरकारी योजना शुरू की जाती है तो उसका लाभ केवल पंजीकृत किसानों को ही दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
फ्री शौचालय बनवाने के लिए सरकार दे रही ₹12000 की आर्थिक सहायता, जल्दी देखें CTET 2024 Exam: देखें कब तक जारी होंगे सीटीईटी एडमिट कार्ड सीएसआईआर भर्ती 2024 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई (स्टेप बाय स्टेप) CSIR Recruitment 2024: सीएसआईआर ने निकाली भर्ती