शाला दर्पण 2023 : Shala darpan Portal login @rajshaladarpan.nic.in | rajrmsa.nic.in

Shala darpan Portal 2023: हमारे देश की सरकार देश के बच्चों के भविष्य के लिये हमेशा नये नये कदम उठाती रहती है। आपको ऐसी कई योजनाएं मिल जाएंगी, जिसमें खासतौर पर बच्चों की शिक्षा में अधिक जोर दिया गया है। शिक्षा से जुड़ी इसी क्रम को जारी रखते हुए राजस्थान सरकार ने राज्य के स्कूलों के लिए Shala Darpan Portal को शुरू किया है।

shala darpan portal

जिसके द्वारा अब राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक घर बैठे ही स्कूलों से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकते है। राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए इस शाला दर्पण पोर्टल पर आपको Shala Darpan School Login, Teacher, Staff, Student Details एवं राजस्थान शिक्षा विभाग से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। 

Rajasthan Shala Darpan भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय का एक मंच है जो सरकारी एवं सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्रों के अभिभावकों को ऑनलाइन एक्सेस देता है। जिसके माध्यम से छात्रों के माता पिता स्कूल से संबंधित सभी जानकारियां एवं बच्चों के प्रोग्रेस की अपडेट घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। आज के इस पोस्ट में हम आपको शाला दर्पण से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी देने वाले है ताकि आप भी Shala Darpan का इस्तेमाल करके आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सके।

राजस्थान भू-नक्शा

Shala Darpan Portal क्या है?

Shala Darpan राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऑनलाइन पोर्टल है। जिसके द्वारा अब अभिभावक अपने घर बैठे ही ऑनलाइन शाला दर्पण पोर्टल के द्वारा अपने बच्चों के स्कूल से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकते है। Shala Darpan Portal के द्वारा ऑनलाइन विद्यार्थियों के रिपोर्ट, स्कूल स्टाफ की जानकारी, अलग-अलग स्कूल से संबंधित जानकारी आदि देखी जा सकती है। 

इस पोर्टल की शुरूआत हमारे देश के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा किया गया है। अब पेरेंट्स को अपने बच्चों के स्कूल या शिक्षकों से जुड़ी जानकारी लेने के लिए स्कूल जाने की जरूरत नही है बल्कि वे ऑनलाइन ही शाला दर्पण पोर्टल राजस्थान के द्वारा सारी आवश्यक जानकारियां ले सकते है। 

राजस्थानशाला दर्पण पोर्टल के द्वारा आप स्कूल की जानकारियों के साथ ही साथ अपने बच्चों को स्कूल में मिलने वाले नंबर्स, पोजिशन, रिपोर्ट कार्ड, स्टाफ की रिपोर्ट, स्किम से जुड़े सर्च, सजेशन आदि की इन्फॉर्मेशन भी प्राप्त कर सकते है। शाला दर्पण स्टाफ विंडो की मदद से आप स्कूल के स्टाफ से संबंधित जानकारियाँ भी ले सकते है।

Rajasthan Shala Darpan Portal 2023 Overview 

पोर्टल का नामशाला दर्पण राजस्थान
किसने शुरू कियाराजस्थान सरकार
संबंधित विभागGovernment Of Rajasthan School Education Department Rajasthan Council Of School Education
लाभार्थीराज्य के सभी लोग
लाभराज्य के सभी स्कूलों, छात्रों एवं शिक्षा संबंधी कर्मचारियों को सही जानकारी उपलब्ध कराना
उद्देश्यराज्य के लोगों को स्कूलों एवं शिक्षा विभाग से सम्बंधित जानकारी  प्रदान करना
राज्यराजस्थान
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://rajshaladarpan.nic.in/

Shala Darpan Portal के लाभ

  • राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई शाला दर्पण पोर्टल की शुरुआत अभिभावकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है।
  • इस पोर्टल का लाभ राजस्थान के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पेरेंट्स, स्कूल के विद्यार्थी, स्टाफ और शिक्षक ले सकते है।
  • इस पोर्टल के द्वारा आप राजस्थान के सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षकों, विद्यालयों और शिक्षा विभाग का डेटा प्राप्त कर सकते है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी स्कूलों के शिक्षा संबंधी चीजों में पारदर्शिता आएगी। 
  • Shala Portal के इस्तेमाल से समय की भी बचत होगी। पेरेंट्स को अपने बच्चों या उनके स्कूलों से जुड़ी किसी भी जानकारी को हासिल करने के लिए अब स्कूल जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी। वह घर बैठे ऑनलाइन सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है। 
  • राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल के द्वारा छात्र सभी प्रकार की छात्रवृत्ति के लिए भी आवेदन कर सकते है।
  • कक्षा 1 से 12 वीं तक के विद्यार्थी Rajasthan Shala Darpan Portal का इस्तेमाल कर सकते है।
  • Shala Darpan Rajasthan के पोर्टल द्वारा विद्यार्थी अपने छात्र प्रमाण पत्र को पुनः डाउनलोड कर सकते है।
  • शाला दर्पण पोर्टल राजस्थान का उद्देश्य राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों से संबंधित जानकारियां, छात्रों के पेरेंट्स को मुहैय्या करवाना है।  

शाला दर्पण पोर्टल से मिलने वाली सुविधाएं

आप Shala Darpan Portal में लॉगिन करके निम्नलिखित सुविधाओं का लाभ उठा सकते है: 

  • School सर्च
  • शाला दर्पण स्टाफ विंडो
  • स्टाफ लॉगिन
  • स्कूल रिपोर्ट
  • शाला दर्पण विद्यार्थी विवरण 2022
  • कांटेक्ट लिस्ट
  • जिलेवार स्कूल लिस्ट
  • ट्रांसफर शेड्यूल
  • फीडबेक का प्रोसेस
  • स्किम सर्च
  • शाला दर्पण इंटर्नशिप 
  • शाला दर्पण रिक्त पद

rajshaladarpan Portal पर मौजूद आंकड़ें 

शाला दर्पण पोर्टल से संबंधित आंकड़ें
Schools68945
Studens8801427
Staff420355
Transactions Yesterday363090

शाला दर्पण स्कूल लॉगिन करने की प्रक्रिया 

यदि आप Shala Darpan School Login करना चाहते है तो आगे हम आपको इसके प्रोसेस की पूरी जानकारी देने वाले है जिसे फॉलो करके आप बड़ी आसानी से शाला दर्पण राजस्थान लॉगिन कर सकते है। 

  • इसके लिए सर्वप्रथम आपको शाला दर्पण राजस्थान सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in/ पर जाना होगा। 
  • इसके होम पेज पर आपको Login का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • अब अगले पेज पर आपके सामने शाला दर्पण लॉगिन पेज ओपन हो जायेगा, जिसमें आपको लॉगिन नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड आदि को भर लेना होता है।
  • इस सारी जानकारियों को भर लेने के बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • इस प्रकार आप यहाँ लॉगिन कर पाएंगे।

Shala Darpan Staff Login

यदि आप शाला दर्पण पोर्टल पर स्टाफ लॉगिन करना चाहते है तो आप नीचे बताये गये स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से Shala Darpan Staff Corner Login कर सकते है।

  • इसके लिए सबसे पहले आप राजस्थान शाला दर्पण की ऑफिशियल वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in/ पर चले जाएं। 
  • इसके होम पेज पर आपको शाला दर्पण Staff Window का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना होता है।
  • अब आपके सामने Register For Staff का विकल्प आ जायेगा, जिसे आपको सेलेक्ट कर लेना है।
  • इसके अगले पेज पर आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा। जिसमें आपको पूछी गई जानकारी जिनमें आपका Staff Id, Staff NIC SD ID, Staff Name, Date Of Birth, आदि को भर लेना होता है।
  • अब सारी दी गई जानकारियों को कन्फर्म करने के लिए Submit के बटन पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद आपके द्वारा दिये गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको यहाँ पर भर लेना होता है।  
  • तो इस प्रकार आप शाला दर्पण स्टाफ लॉगिन कर सकते है। 

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान

rajshaladarpan पर स्कूल की जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया

इस पोर्टल के माध्यम से आप बड़ी ही आसानी से राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों की लिस्ट ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। अगर आप Shala Darpan School की जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • सर्वप्रथम शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in/ पर चले जाएं।
  • इसके होम पेज पर आपको Citizen Window का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • अब एक नए पेज पर आपको School Search,School Reports, Student Reports, Staff Reports आदि का विकल्प दिखाई देगा।  
  • अब यहाँ आपको जो भी जानकारी चाहिए अपने आवश्यकतानुसार विकल्प का चयन कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

Shala Darpan Portal पर जिलेवार स्कूलों की लिस्ट देखने का प्रोसेस

  • अगर आप जिलेवार तरीके से शाला दर्पण पोर्टल राजस्थान में स्कूलों की लिस्ट देखना चाहते है तो सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in/ पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज के Menu पर आपको School In Rajasthan के लिंक पर क्लिक कर लेना होता है।
  • अब अगले पेज पर आपको School Type सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने जिलों की लिस्ट आ जायेगी। अतः अपने जिले पर क्लिक कर लें।
  • इसके पश्चात आपके सामने ब्लॉक की लिस्ट आ जायेगी, जिसमें से आपको अपना ब्लॉक चुन लेना है।
  • अपने ब्लॉक का चयन कर लेने के बाद जिलेवार स्कूलों की लिस्ट आपके सामने खुल जाएगी।

Shala Darpan App डाउनलोड कैसे करें

आप अपने मोबाइल फ़ोन में Shala Darpan App डाउनलोड करके भी बड़ी ही आसानी से इस पोर्टल की सुविधाएं ले सकते है। निचे हमने आपको बताया है कि आप शाला दर्पण ऐप्प डाउनलोड कैसे कर सकते है।

  • Shala Darpan App Download करने के लिए सबसे पहले अपने फ़ोन के प्लेस्टोर पर चले जाएं और शाला दर्पण सर्च कर लें। 
  • अब शाला दर्पण ऐप्प को अपने फ़ोन में इनस्टॉल करके ओपन कर लें।
  • इसके बाद अपने फ़ोन में Shala Darpan ऐप्प को खोल लें ।
  • अब आप इस ऐप्प से अपनी आवश्यकताओं के अनुसार जानकारियां ले सकते है।   

Shaladarpan पर फीडबैक देने की प्रक्रिया 

  • सर्वप्रथम शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर चले जाएं। 
  • यहाँ पर आपको Citizen Window का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपको Suggestion From Citizen का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा। अब आपको इसमें मांगी गई सारी जानकारियों जिनमें आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, एड्रेस आदि को भर लेना होता है। 
  • अब Submit के बटन पर क्लिक करके अपने द्वारा दिए गये फीडबैक को दर्ज कर दें।

राजस्थान आरटीई एडमिशन

Shala Darpan Portal Helpline Number

इस आर्टिकल के द्वारा आपको शाला दर्पण पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी दी गई है फिर भी अगर आपको Shala Darpan Rajasthan से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप नीचे दिए गए कांटेक्ट के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।

  • Rajasthan Council Of School Education, Shiksha Sankul, JLN Marg, Jaipur Rajasthan 302017.
  • Helpline Number: 0141-2700872
  • Email ID: [email protected]

Conclusion

दोस्तों आज के इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल (Shala Darpan Rajasthan Portal) के बारे में संपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है। उम्मीद करता हूं कि या मैं आपको पसंद आया होगा और आप इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करेंगे। धन्यवाद!

FAQ: Shala Darpan Portal

प्रश्न 1. शाला दर्पण Staff Corner Leave Status कहाँ से चेक किया जा सकता है?

उत्तर: शाला दर्पण स्टाफ कार्नर लीव स्टेटस आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in में जाकर चेक कर सकते है। 

प्रश्न 2. शाला दर्पण पोर्टल को कब और किसके द्वारा शुरू किया गया है?

उत्तर: Shala Darpan Portal को 27 जून 2021 में राजस्थान सरकार के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा शुरू किया गया है।

error: Content is protected !!
फ्री शौचालय बनवाने के लिए सरकार दे रही ₹12000 की आर्थिक सहायता, जल्दी देखें CTET 2024 Exam: देखें कब तक जारी होंगे सीटीईटी एडमिट कार्ड सीएसआईआर भर्ती 2024 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई (स्टेप बाय स्टेप) CSIR Recruitment 2024: सीएसआईआर ने निकाली भर्ती