राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023 | Rajasthan Sampark Portal Online Registration

Rajasthan Sampark Portal 2023 (राजस्थान संपर्क पोर्टल शिकायत पंजीकरण): राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा राज्य की जनता के लिए राजस्थान संपर्क पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या व शिकायत का निवारण करने के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकता है। अब राजस्थान की आम जनता सरकारी योजनाओं से संबंधित अपनी समस्याओं को sampark.rajasthan.gov.in पोर्टल के माध्यम से सीधे राज्य सरकार तक पहुंचा सकेंगे।

Rajasthan Sampark Portal

आज के इस आर्टिकल में हम आपको Rajasthan Sampark Portal के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। यहां आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल क्या है, इस पोर्टल के क्या लाभ है, संपर्क पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य क्या है, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कैसे करें एवं शिकायत की स्थिति जानने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले हैं। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि कृपया आप इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023

दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं जब भी हमें सरकारी योजनाओं से संबंधित कोई समस्या आती है तो हम सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने लगते हैं। लेकिन फिर भी हमारी सुनवाई नहीं होती है जिस कारण हमें अपनी समस्या का निवारण भी नहीं मिल पाता है। इसलिए सरकार द्वारा राज्य की जनता के समस्याओं का समाधान करने के लिए राजस्थान संपर्क पोर्टल को लांच किया गया है।

अब राज्य का कोई भी नागरिक सरकारी योजनाओं से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए Rajasthan Sampark पोर्टल पर जाकर अपना शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिसके बाद विभाग द्वारा उनके समस्या का समाधान किया जाएगा। आगे इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि कैसे आप राजस्थान संपर्क पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए इस लेख में अंत तक बने रहे।

Rajasthan Sampark Portal 2023 Overview

पोर्टल का नामराजस्थान संपर्क पोर्टल
शुरू किया गयामुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य की जनता
उद्देश्यलोगों की शिकायत ऑनलाइन दर्ज करना एवं उनका निवारण करना।
टोल फ्री नंबर181
शिकायत पंजीकरणऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटsampark.rajasthan.gov.in

राजस्थान संपर्क पोर्टल का उद्देश्य क्या है

राज्य सरकार द्वारा Rajasthan Sampark Portal को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य अपने राज्य के लोगों की समस्या का समाधान करना एवं उन्हें उनकी समस्या के लिए शिकायत दर्ज करने का एक मंच प्रदान करना है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक अपनी शिकायत को सीधे राज्य सरकार तक पहुंचा पाएंगे। जिसके बाद संबंधित विभाग द्वारा जांच की जाएगी और नागरिकों के समस्या का निवारण किया जाएगा।

पहले नागरिकों को किसी भी समस्या के लिए सरकारी दफ्तर जाना पड़ता था, जहां उनकी कोई सुनवाई नहीं होती थी। लेकिन अब इस Rajasthan Sampark Portal पर कोई भी व्यक्ति नि:संकोच अपनी समस्याओं को व्यक्त कर सकता है। इससे राज्य की जनता एवं सरकार के बीच पारदर्शिता बनी रहेगी।

राजस्थान संपर्क पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • Rajasthan Sampark पोर्टल का लाभ राजस्थान के सभी नागरिक ले सकते हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से राज्य की जनता के समस्याओं का निवारण आसानी से किया जा सकेगा।
  • अब किसी भी नागरिक को अपनी समस्याओं को लेकर सरकारी दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • राजस्थान संपर्क पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।
  • अब आप इस पोर्टल के द्वारा अपनी समस्या सीधे सरकार तक पहुंचा सकते हैं।
  • नागरिकों को पंचायत समिति एवं जिला स्तर पर संपर्क केंद्रों में निशुल्क रूप से शिकायत दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
  • सिटीजन कॉल सेंटर के नंबर (181) पर फोन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने एवं उसकी सूचना प्राप्त करने की निशुल्क सुविधा प्रदान करना।
  • यदि कोई नागरिक राजस्थान संपर्क पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करता है तो उनकी शिकायत पर संबंधित विभाग द्वारा 6 महीने के अंदर जांच कर निवारण किया जाएगा।
  • इससे राज्य सरकार एवं आम जनता के बीच पारदर्शिता बनी रहेगी।
  • इस पोर्टल की ऑनलाइन सुविधा से नागरिकों के समय की भी बचत होगी।

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण ऐसे करें

राज्य के ऐसे उम्मीदवार जो अपनी समस्या के निवारण हेतु राजस्थान संपर्क पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं वह नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको Rajasthan Sampark की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Lodge Your Grievance (शिकायत दर्ज करे) का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
Rajasthan Sampark Portal
  • अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको कुछ दिशानिर्देश दिखाई देंगे।
  • आपको इन दिशानिर्देशों को पढ़कर Register Grievance के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
Rajasthan Sampark Portal
  • अब आपकी स्क्रीन पर शिकायत पंजीकरण फॉर्म खुलकर आ जाएगा। 
Rajasthan Sampark Portal
  • इस फॉर्म में आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी वेरीफाई कर लेना है। 
  • अब आपको शिकायतकर्ता का नाम और शिकायत विवरण दर्ज करना है।
  • इसके बाद शिकायत से जुड़े दस्तावेज अपलोड करें और दिए गए कैप्चा कोड को भर दे।
  • इतना करने के बाद नीचे दिए गए Submit के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार राजस्थान संपर्क पोर्टल पर आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत की स्थिति कैसे चेक करें

  • शिकायत की स्थिति (Grievance Status) चेक करने के लिए सबसे पहले आपको संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट sampark.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुलेगा। यहां आपको शिकायत की स्थिति देखे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Rajasthan Sampark Portal
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमें आपको ग्रीवेंस आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर दिए गए View के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपके स्क्रीन पर शिकायत की स्थिति खुलकर आ जाएगी।

राजस्थान संपर्क मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करें

  • Rajasthan Sampark Mobile App Download करने के लिए सबसे पहले आपको संपर्क पोर्टल के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर Get App के ऑप्शन पर क्लिक कर ले।
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके Send App Link के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज प्राप्त होगा। जिसमें आपको ऐप का लिंक दिखाई देगा।
  • अब आप इस लिंक पर क्लिक करके अपने फोन में राजस्थान संपर्क ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
  • डाउनलोड करने के पश्चात आप इसे इंस्टॉल करके इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

IFMS Rajasthan

Rajasthan SSO ID

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान

Rajasthan Sampark Portal से संबंधित कुछ प्रश्न

प्रश्न 1. राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें?

उत्तर. यदि आपके पास कोई समस्या है जिसकी शिकायत दर्ज करना चाहते हैं तो आप राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज करने का पूरा प्रोसेस हमने इस आर्टिकल में बता दिया है।

प्रश्न 2. राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर. Rajasthan Sampark Portal से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 181 है।

प्रश्न 3. राजस्थान संपर्क पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर. राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई राजस्थान संपर्क की आधिकारिक वेबसाइट sampark.rajasthan.gov.in है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
फ्री शौचालय बनवाने के लिए सरकार दे रही ₹12000 की आर्थिक सहायता, जल्दी देखें CTET 2024 Exam: देखें कब तक जारी होंगे सीटीईटी एडमिट कार्ड सीएसआईआर भर्ती 2024 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई (स्टेप बाय स्टेप) CSIR Recruitment 2024: सीएसआईआर ने निकाली भर्ती