राजस्थान नरेगा लिस्ट 2023 | Rajasthan Nrega Job Card List 2023 | nrega.nic.in 2023 list rajasthan | नरेगा ग्राम पंचायत राजस्थान
Rajasthan Nrega Job Card List 2023: नरेगा राजस्थान के द्वारा सरकार द्वारा राजस्थान के लाखों ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है, नरेगा जिसे अब मनरेगा कहा जाता है, इसका पूरा नाम महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी एक्ट 2005 है। यह योजना के द्वारा देश के सभी राज्यों में लागु है, इस योजना के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र मजदूरों को एक साल में न्यूनतम एक सौ दिनों का रोजगार दिया जाता है। ग्रामीणों को उनके गांव या आसपास के क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध करवाया जाता है।

आज राजस्थान नरेगा के माध्यम से राज्य के कहीं घर चल रहे है। यदि इस योजना के अंतर्गत काम कर रहे है, आप नरेगा राजस्थान के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने जॉब कार्ड से संबधित विवरण पता कर सकते है। नरेगा राजस्थान द्वारा आपके द्वारा किये गए कार्यों या किये जाने वाले कार्यों का विवरण आप ऑनलाइन चेक कर सकते है। इसके लिए आप नरेगा राजस्थान के डेशबोर्ड से आप इससे संबधित कहीं रिपोर्ट चेक कर सकते है। आप अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से ही Rajasthan nrega Job Card List 2023 चेक व डाउनलोड कर सकते है।
Rajasthan Nrega Job Card List 2023
राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट आप अपने मोबाइल द्वारा आसानी से चेक कर सकते है। आपको इसके लिए अब कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। क्यूंकि अब आप इसे घर बैठे ही केवल कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से चेक कर सकते है। नरेगा राजस्थान पोर्टल डेशबोर्ड पर आप अपने जॉब कार्ड से संबधित कहीं रिपोर्ट्स को चेक कर सकते है। आपके द्वारा नरेगा राजस्थान में किये गए कार्यों का विवरण, आगामी होने वाले, आपको भुगतान की गयी मजदूरी एवं भुगतान विवरण आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
नरेगा राजस्थान जॉब कार्ड लिस्ट भी आप इसी पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है। इस आर्टिकल में हमने नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट को आप कैसे देखा जा सकता है, जॉब कार्ड लिस्ट को आप कैसे डाउनलोड कर सकते है, आदि के बारे में स्टेप बाई स्टेप बताया है। यदि आप जानना चाहते है कि आप नरेगा राजस्थान लिस्ट कैसे डाउनलोड करें, तो कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट संक्षिप्त विवरण 2023
आर्टिकल नाम | नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट |
राज्य | राजस्थान सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राजस्थान के जॉब कार्ड धारक |
उद्देश्य | राजस्थान के ग्रामीणों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना। |
लिस्ट देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://nrega.raj.nic.in |
राजस्थान के जिलों की लिस्ट (जॉब कार्ड राजस्थान)
अजमेर | जालोर |
झुंझनू | बांसवाड़ा |
अलवर | झालावाड़ |
भरतपुर | नरेगा राजस्थान बाड़मेर |
बारां | जोधपुर |
प्रतापगढ़ | जैसलमेर |
सवाई माधोपुर | करौली |
सिरोही | कोटा |
भीलवाड़ा | नागौर |
उदयपुर | श्रीगंगानगर |
बीकानेर | पाली |
बूंदी | हनुमानगढ़ |
चूरू | जयपुर |
चित्तौडग़ढ़ | राजसमंद |
टोंक | डूंगरपुर |
दौसा | सीकर |
धौलपुर |
नरेगा राजस्थान के लिए पात्रता
नरेगा राजस्थान के लिए जॉब कार्ड के लिए निम्न पात्रता का होना आवश्यक है –
- जॉब कार्ड धारक राजस्थान के लिए आवेदक का राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक।
- जॉब कार्ड आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना आवश्यक है।
- आवेदक राजस्थान का राशन कार्ड धारक होना आवश्यक है।
- नरेगा राजस्थान के लिए कुशल आवेदक का होना आवश्यक नहीं है।
राजस्थान के लिए राजस्थान आवश्यक दस्तावेज
नरेगा जॉब कार्ड बनवाने के लिए राजस्थान के आवेदनकर्ता के लिए निम्न दस्तावेज का होना है।
- आधार कार्ड।
- राशन कार्ड।
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र।
- आधार कार्ड।
- बैंक खाता संख्या।
- एक्टिव मोबाइल नंबर।
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
राजस्थान नरेगा लिस्ट के लाभ और उद्देश्य
- राजस्थान नरेगा योजना के द्वारा हजारों परिवारों की आजीविका चल रही है, इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब परिवारों को एक वर्ष में न्यूनतम एक सौ दिनों का रोजगार सुनिश्चित हो जाता है।
- नरेगा योजना द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिल रहे है, जिससे पलायन जैसी गंभीर समस्या में काफी कमी आ रही है।
- देश इस समय बेरोजगारी की गंभीर समस्या से झूझ रहा है, ऐसे में इस योजना से काफी रोजगार मिल रहे है।
- सरकार द्वारा समय समय पर इस योजना के लिए मजदूरी दर में वृद्धि की जाती है, जिससे नरेगा में इच्छुक लोगों के आय में एक समय बाद वृद्धि होती रहती है।
- इस योजना से संबधित सभी जानकारियां ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है, इससे इस योजना में काफी हद तक पारदर्शिता रहती है।
- कोई भी नरेगा जॉब कार्ड अपने कार्य से संबधित कोई भी विवरण कभी भी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से चेक कर सकता है।
राजस्थान नरेगा लिस्ट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?
- नरेगा जॉब कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के लिए आपको पहले नरेगा के राष्ट्रीय पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आने के बाद आपको डेटा एंट्री ऑप्शन पर कर्सर लेकर जाना है, कर्सर ले जाने के बाद वहां पर राज्यों की लिस्ट ओपन हो जाएगी। आपको यहां पर राजस्थान विकल्प को चुनना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा, यहां पर आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जायेगा, जिसमे मांगी गयी जानकारी को भरना होगा, जैसे – यूजर आईडी, पासवर्ड, तहसील, जिला, ब्लॉक व वित्तीय वर्ष आदि।
- इसके बाद कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। प्रकार आपका पंजीकरण हो जायेगा, आपको मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी के माध्यम से यूजर आईडी व पासवर्ड प्राप्त हो जायेगा।
- इसके बाद आपको लॉगिन बटन पर क्लिक करना है, आपको यूजर आईडी व पासवर्ड डालने के लिए लिए एक विंडो दिखाई देगी।
- आप अपना यूजर आईडी व पासवर्ड दर्ज करें, इसके बाद कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन दबा दें।
- आप नरेगा रजिस्ट्रेशन पेज के डेशबोर्ड में लॉगिन हो जायेगें,
राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन देखना
राजस्थान जॉब कार्ड लिस्ट अब आप अपने मोबाइल से ऑनलाइन देख सकते है। इसके लिए आप नीचे दिए गए सभी चरणों का अनुसरण कर सकते है। विस्तृत विवरण निम्न है –
स्टेप – 1 आधिकारिक वेबसाइट पर जाना/विजिट करना।
- राजस्थान नरेगा लिस्ट देखने के लिए सर्वप्रथम आप नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज पर आने के बाद आप आपको कहीं विकल्प दिखाई देंगे। इनमें से आपको जेनेरेट रिपोर्ट विकल्प पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही आप अगले चरण में चले जायेंगे।

स्टेप – 2 अपने राज्य (राजस्थान) का चयन करें।
- यहां पर आपको अब सभी राज्यों की लिस्ट दिखाई देगी इनमे से आपको अपने राज्य (राजस्थान) का चयन करना है, यदि आप किसी अन्य राज्य के है, तो आप अपने राज्य को चुन सकते है।

स्टेप – 3 वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत विकल्प को चुनना।
- अब आप नए पेज पर आ जायेंगें, यहां पर आपको कुछ विकल्पों का चयन करना होगा, जैसे – अपने जिले का नाम, इसके बाद वर्तमान वित्तीय वर्ष, ग्राम पंचायत का आदि।
- इन सभी विवरण को भरने के बाद आपको आप नीचे दिए गए proceed बटन को दबा दें। अब आप एक बार फिर से नए पेज पर आ जायेंगे।
स्टेप 4 – जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखें।
- अब आपके सामने नरेगा लिस्ट ओपन हो गयी जाएँगी। यहां पर आप इस लिस्ट में अपना नाम ढूंढ लें। लिस्ट में आपको जॉब कार्ड नंबर व नाम अनुसार विवरण दिखाई देगा। आप अपने नाम के सामने जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करें।
- जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपका जॉब कार्ड दिखाई देगा, जिसमें आपका फोटो भी सलग्न होगा, साथ ही आपके द्वारा किये गए कार्यों से संबधित विवरण भी दिखाई देगा।
स्टेप 5 – जॉब कार्ड को डाउनलोड करना।
- यहां पर आप अपने जॉब कार्ड को यदि प्रिंट निकलना चाहते है, तो निकाल सकते है, या सेव कर अपने मोबाइल या लैपटॉप में सेव कर सकते है।
राजस्थान नरेगा लिस्ट से पूछे (faq) जाने वाले सवाल
प्रश्न – मुझे अपने नरेगा जॉब कार्ड का विवरण जानना है, क्या में इसे ऑनलाइन देख सकता हूँ?
उत्तर – हाँ, आप अपने नरेगा जॉब कार्ड का विवरण ऑनलाइन चेक कर सकते है, इसके लिए आपको नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आर्टिकल में दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इस प्रकार आप अपने जॉब कार्ड का विवरण केवल कुछ ही मिनटों में देख सकते है।