राजस्थान भू नक्शा 2023 | Rajasthan Bhu Naksha Portal ऑनलाइन कैसे देखें व डाउनलोड करे

Rajasthan Bhu Naksha Portal 2023 | राजस्थान भू नक्शा कैसे देखें: राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग द्वारा राज्य के लोगों को राजस्थान में जमीन का नक्शा देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है। इसके लिए सरकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल bhunaksha.raj.nic.in का निर्माण किया गया है। भू नक्शा राजस्थान पोर्टल के द्वारा राज्य का कोई भी नागरिक घर बैठे अपने भूमि, खेत व प्लॉट का नक्शा ऑनलाइन आसानी से देख सकता है।  

इसके अलावा जमीन से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे खसरा, खतौनी, जमाबंदी नकल आदि के लिए सरकार द्वारा राजस्थान अपना खाता / राजस्थान भूलेख पोर्टल को बनवाया गया है। राज्य सरकार द्वारा अपनी जनता की सुविधा का खास ख्याल रखा जा रहा है। जिसके लिए सभी सुविधाएं एवं सरकारी कार्यों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 

Rajasthan Bhu Naksha

अभी भी राज्य के बहुत सारे लोगों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी नहीं है जिसके वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आज हम इस पोस्ट के जरिए Bhu Naksha Rajasthan के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। यदि आप राजस्थान के मूल निवासी है और आपको यह नहीं पता कि राजस्थान भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें  भू नक्शा डाउनलोड कैसे करें तो आप इस लेख में अंत तक बने रहें।

राजस्थान भू नक्शा 2023 – Bhunaksha Rajasthan

आज के इस डिजिटल युग को देखते हुए सभी राज्यों की सरकार द्वारा भू नक्शा एवं जमीन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया है। अन्य राज्यों की तरह ही राजस्थान सरकार ने भी अपने राज्य के लोगों को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने के लिए भू नक्शा राजस्थान पोर्टल को लॉन्च किया गया है ताकि प्रदेश के किसी भी नागरिक को अपने जमीन का नक्शा निकालने के लिए सरकारी दफ्तरों व विभागों के चक्कर लगाने की आवश्यकता ना पड़े।

भू नक्शा राजस्थान को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाने से राज्य के हर नागरिक को फायदा होगा खासकर किसानों को इसका अधिक लाभ मिलेगा क्योंकि हमारे किसान भाइयों को हमेशा भू नक्शा एवं अन्य भूमि से संबंधित दस्तावेजों की जरूरत पड़ती रहती है। यदि आपको राजस्थान भू नक्शा निकालने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो आगे हम आपको राजस्थान भू नक्शा निकालने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे। 

Rajasthan Bhu Naksha Portal 2023 Overview

पोर्टल का नामभू नक्शा राजस्थान 2023
किसने लांच कियाराजस्थान सरकार ने
विभागराजस्व विभाग राजस्थान
लाभार्थीराज्य के मूल निवासी
उद्देश्यनागरिकों को भू नक्शा देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराना।
भू नक्शा चेकऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bhunaksha.raj.nic.in/

राजस्थान भू नक्शा का उद्देश्य

भू नक्शा राजस्थान का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को अपनी भूमि व खेत का नक्शा देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। राज्य में किसानों को अपनी जमीन का नक्शा निकालने के लिए अक्सर सरकारी विभाग / कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए सरकार द्वारा आम जनता की सुविधा के लिए भू नक्शा एवं भूमि से जुड़ी जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है। 

इससे आम नागरिकों को तो फायदा मिलेगा ही लेकिन सरकारी दफ्तरों के कार्यों में भी पारदर्शिता आएगी और साथ ही इस ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से भ्रष्टाचार को भी कम किया जा सकेगा। कई सारे सरकारी विभागों में ऐसा भी होता है कि किसी भी छोटे-मोटे कार्य के लिए आम जनता से पैसे की मांग की जाती है लेकिन अब इस रिश्वतखोरी को भी रोका जा सकेगा। 

भू नक्शा राजस्थान के क्या फायदे है?

भू नक्शा या अन्य किसी भी सरकारी सेवा को ऑनलाइन उपलब्ध कराने से इसका सीधा लाभ आम जनता को ही मिलता है। सेवाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाने से नागरिको को काफी आसानी होगी, वह घर बैठे कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

  • राज्य सरकार द्वारा भू नक्शा राजस्थान पोर्टल पर राज्य की जनता को ऑनलाइन खेत व जमीन का नक्शा देखने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 
  • इस पोर्टल के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक अपने मोबाइल व लैपटॉप के माध्यम से 5 मिनट में भू नक्शा चेक व डाउनलोड कर सकता है।
  • ऑनलाइन पोर्टल के लांच होने से प्रदेश के किसी भी नागरिक को जमीन से जुड़े दस्तावेज के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • कई सरकारी दफ्तरों में छोटे-मोटे काम के लिए पैसों की भी मांग की जाती है लेकिन अब इस ऑनलाइन प्रणाली के आ जाने से रिश्वतखोरी को भी रोका जा सकेगा।
  • अब सरकारी दफ्तरों व विभागों के कार्यों में भी पारदर्शिता आएगी। और कागजी कार्यों में कमी होगी।
  • जमीन का डाटा ऑनलाइन सुरक्षित रहेगा जिससे कोई भी व्यक्ति किसी के साथ धोखाधड़ी नहीं कर पाएगा।

राजस्थान भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें

Rajasthan Bhu Naksha Kaise Dekhen: राजस्थान भू नक्शा पोर्टल पर आप भू नक्शा राजस्थान अजमेर, भू नक्शा राजस्थान जयपुर व राजस्थान की अन्य किसी भी जिले का भू नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं। राज्य के ऐसे इच्छुक नागरिक जो अपनी जमीन का भू नक्शा ऑनलाइन देखना चाहते हैं वह निम्न प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आपको भू नक्शा राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • अब इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको कुछ जानकारियां दर्ज करनी होगी।
  • आप पहले अपने जिले का चयन करें।
Rajasthan Bhu Naksha check
  • इसके बाद तहसील को चुने।
  • अब आप RI का चयन करें।
  • फिर हल्का को चुनें।
  • हल्का का चयन करने के बाद अब आप अपने गांव का चयन करें।
  • इसके बाद अंत में शीट नंबर का चयन कर लें।
Rajasthan Bhu Naksha plot details
  • इन सभी विकल्पों का चयन करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक नक्शा दिखाई देगा।
  • अब आपको इस नक्शे में अपने प्लॉट नंबर पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही बायीं ओर plot info यानी प्लॉट का विवरण दिखाई देगा।
  • अब आप plot info में अपनी जमीन के विवरण का अच्छे से जांच कर ले।
  • यहां आप Nakal के विकल्प पर क्लिक करके अपने भूमि का नक्शा देख सकते हैं।

राजस्थान भू नक्शा डाउनलोड व प्रिंट कैसे करें

यदि आप राजस्थान राज्य के स्थाई निवासी है और अपने भूमि का नक्शा डाउनलोड करना चाहते हैं। तो आप राजस्थान भू नक्शा पोर्टल Bhunaksha Rajasthan nic in पर जाकर आसानी से भू नक्शा राजस्थान को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आप Bhu Naksha Rajasthan के अधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिला, तहसील, RI, हल्का, गांव और शीट नंबर का चयन करना होगा।
  • इन सभी विकल्पों का चयन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर दायीं ओर एक नक्शा दिखाई देगा।
  • इस नक्शे में आपको अपने प्लॉट नंबर पर क्लिक करना है। या प्लॉट नंबर सर्च कर लेना है।
  • अब बायीं ओर आपके प्लॉट का विवरण आ जाएगा। आप इस विवरण की जांच कर ले।
  • अब आपको इस plot info के ठीक नीचे Nakal और Same Owner Nakal का दो विकल्प दिखाई देगा।
  • आपको इन दोनों विकल्पों में से जो रिपोर्ट आपको निकालनी है उस विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके कंप्यूटर की स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। इस पेज पर आपको show report pdf पर क्लिक करना है।
  • अब एक नई स्क्रीन खुलेगी जिसमें आपको अपने भू नक्शा का पीडीएफ फाइल दिखाई देगा।
  • आप डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करके भू नक्शा पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है। साथ ही आप इसका प्रिंट भी निकाल सकते है।

राजस्थान भू नक्शा 2023 से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. भू नक्शा राजस्थान चेक एवं डाउनलोड कैसे करें?

उत्तर. राजस्थान के नागरिकों को भू नक्शा चेक एवं डाउनलोड करने के लिए इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी। इसकी पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप बताइ गई है।

प्रश्न 2. भू नक्शा राजस्थान की अधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर. भु नक्शा राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट bhunaksha.raj.nic.in है। 

Leave a Comment

error: Content is protected !!
फ्री शौचालय बनवाने के लिए सरकार दे रही ₹12000 की आर्थिक सहायता, जल्दी देखें CTET 2024 Exam: देखें कब तक जारी होंगे सीटीईटी एडमिट कार्ड सीएसआईआर भर्ती 2024 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई (स्टेप बाय स्टेप) CSIR Recruitment 2024: सीएसआईआर ने निकाली भर्ती