Punjab Vridha Pension Yojana 2023: पंजाब की राज्य सरकार अपने राज्य के जरूरतमंद नागरिकों के लिए समय-समय पर कई तरह की सरकारी योजनाओं की शुरुआत करती रहती है ताकि राज्य का हर वर्ग तरक्की कर सके। आमतौर पर देखा जाता है कि गरीब वर्ग के बुजुर्ग नागरिकों को अपने रोजमर्रा के जरूरतों की पूर्ति हेतु दूसरों पर आश्रित रहना पड़ता है और कई प्रकार की आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पंजाब की राज्य सरकार ने पंजाब वृद्धा पेंशन योजना की शुरुआत की है। जिसके अंतर्गत राज्य के बुजुर्ग पुरुष व महिलाओं को हर महीने राज्य सरकार द्वारा पेंशन की राशि प्रदान की जाती है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको Punjab Vridha Pension Yojana 2023 से जुड़ी जानकारियाँ देने वाले है। यहाँ हम आपको पंजाब वृद्धा पेंशन योजना क्या है, इस योजना के लाभ, इसके उद्देश्य, निर्धारित पात्रता, लगने वाले जरुरी दस्तावेज, इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया आदि के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने है। सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
पंजाब वृद्धा पेंशन योजना 2023
Punjab Old Age Pension Scheme की शुरुआत पंजाब के राज्य सरकार द्वारा की गई है। जिसके तहत राज्य के वृद्ध नागरिकों को सरकार द्वारा हर महीने पेंशन प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से बुजुर्ग नागरिकों को हर महीने 1500 रूपये की धनराशि पेंशन के रूप में प्रदान की जाती है। इस योजना के द्वारा पेंशन राशि मिलने से गरीब और बेसहारा वृद्ध नागरिकों को आर्थिक सहायता मिल पाएगी। पंजाब वृद्धावस्था पेंशन योजना के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वृद्ध नागरिकों को अपनी जरूरतों की पूर्ति हेतु किसी दूसरे पर आश्रित नही रहना पड़ेगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
Punjab Vridha Pension Yojana 2023
योजना / आर्टिकल का नाम | पंजाब वृद्धा पेंशन योजना |
संबधित विभाग | सोशल वेलफेयर डिपार्मेंट पंजाब |
मासिक पेंशन | 1500 रुपए |
योजना के लाभार्थी | पंजाब के 58 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं व 65 वर्ष से अधिक उम्र पुरुष। |
ईमेल आईडी | [email protected] |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://punjab.gov.in/ |
Punjab Old Age Pension Yojana का उद्देश्य
पंजाब वृद्धा पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब बुजुर्ग पुरुष व महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना है। जैसा की आप सभी जानते है जब कोई नागरिक वृद्ध हो जाता है तो उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं होता है, उनके घरवाले भी ज्यादा ध्यान नहीं देते और उन्हें अपने छोटे-मोटे खर्चों के लिए भी दुसरो पर आश्रित रहना पड़ता है। इसलिए सरकार ने बुजुर्गों की सहायता के लिए इस योजना को आरंभ किया है। इस योजना के द्वारा हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि मिलने से वृद्ध नागरिकों को अपनी छोटी बड़ी जरूरतों की पूर्ति के लिए किसी पर भी आश्रित नही रहना पड़ेगा।
वृद्धावस्था में शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम न होने के कारण बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब पंजाब वृद्धावस्था पेंशन योजना के द्वारा उन्हें हर महीने मदद राशि मिलेगी, जिससे कि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा। इस योजना के तहत मिलने वाली राशि से बुजुर्ग महिलाएं और पुरूष अपने रोजाना के खर्चे भी स्वयं उठा सकेंगे।
पंजाब वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- इस योजना के द्वारा पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
- इस योजना के अंतर्गत पंजाब के वृद्ध नागरिकों को हर महीने 1500 रूपये की पेंशन राशि प्रदान की जाती है।
- इस योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से प्रदान की जाती है।
- पंजाब वृद्ध पेंशन योजना का लाभ वृद्ध पुरुष और महिलाओं दोनों को ही दिया जाएगा।
- इस योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को दिया जाएगा।
- इस योजना के द्वारा अब वृद्ध नागरिकों को अपने रोजाना की जरूरतों की पूर्ति के लिए किसी पर भी आश्रित नही रहना पड़ेगा।
- Punjab Old Age Pension Yojana के द्वारा गरीब वृद्ध नागरिक भी आत्मनिर्भर बन पाएंगे।
- इस योजना के द्वारा मिलने वाली सहायता राशि से बुजुर्ग नागरिकों को किसी भी तरह की आर्थिक कठिनाइयों का सामना नही करना पड़ेगा।
पंजाब वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए पात्रताएं
- इस योजना के लिए आवेदन करने वाला पंजाब का मूल निवासी होना चाहिए।
- पंजाब वृद्धा पेंशन स्कीम का लाभ केवल पंजाब के वृद्ध नागरिक ही उठा सकते है।
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले वृद्ध नागरिक ही इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु बुजुर्ग महिलाओं की उम्र 58 वर्ष की आयु से अधिक होनी चाहिए।
- इस योजना के लाभ प्राप्ति हेतु बुजुर्ग पुरुष की उम्र 65 वर्ष की आयु से अधिक होनी चाहिए।
- जो उम्मीदवार पहले से किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभ ले रहे है, उन्हें पंजाब वृद्ध पेंशन योजना का लाभ प्राप्त नही होगा।
- इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता के परिवार की वार्षिक आय 60,000 रुपये से अधिक नही होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए आवेदन करने से पहले अपना बैंक एकाउंट, आधार कार्ड से लिंक करवा लें।
Punjab Old Age Pension Scheme के लिए जरुरी दस्तावेज
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी –
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- वोटर कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक डिटेल्स
- पासपोर्ट साइज फोटो
पंजाब वृद्धा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
अगर आप भी पंजाब वृद्धावस्था पेंशन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो आगे बताये गये स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से Punjab Vridha Pension Yojana Online Apply कर सकते है:
- इसके लिए सबसे पहले आपको Department Of Social Security And Woman & Child Development की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है या फिर आप दिए गये लिंक http://sswcd.punjab.gov.in/ पर भी क्लिक कर सकते है।
- इसके होम पेज पर आपको Forms का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
- अब आपके समक्ष एक नया पेज ओपन हो जाएगा।

- यहाँ पर आपको Application Form under Old Age Pension Scheme के लिंक पर क्लिक कर लेना होता है।

- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने पंजाब वृद्धा पेंशन योजना आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- इसके बाद इस फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
- अब आप इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारियों को अच्छे से भर लें और मांगे गए सारे आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न कर लें।
- इसके बाद आप इस फॉर्म को SDM कार्यालय / SDPO / पंचायत / आंगनबाड़ी केंद्र / BPDO ऑफिस में जमा कर दें।
- फॉर्म जमा करने के पश्चात संबंधित अधिकारियों के द्वारा आपके फॉर्म की जांच की जाएगी, जिसके बाद आपको वृद्धा पेंशन योजना पंजाब का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
- इस प्रकार आप Punjab Vridha Pension Yojana Online Registration कर पाएंगे।
पंजाब वृद्धा पेंशन योजना एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
अगर आपने भी Punjab Budhapa Pension Yojana के लिए आवेदन किया है और आप पंजाब वृद्धा पेंशन योजना स्टेटस देखना चाहते है तो आगे दिए गए दिशा निर्देशों का अनुसरण करें :-
- सर्वप्रथम आपको edistrict Punjab की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके होम पेज पर आपको Status Tracker का विकल्प दिखाई देगा।
- इसके आगे बने बॉक्स पर अपना Application Number दर्ज कर लें और यहाँ पर मौजूद Go के बटन पर क्लिक कर लें।
- इस पर क्लिक करते ही आपके समक्ष स्टेटस ओपन हो जाएगा।
- इस प्रकार आप Punjab Vridha Pension Yojana Status Check कर सकते है।
Conclusion
इस प्रकार आज के आर्टिकल में हमनें आपको पंजाब वृद्धा पेंशन योजना 2023 से संबंधित सभी तरह की जानकारियाँ देने की कोशिश की है ताकि आप भी इस योजना का लाभ उठा सके। हम आशा करते है कि आपको यह लेख अवश्य पसंद आया होगा।
FAQ : Punjab Vridha Pension Yojana 2023
प्रश्न 1. क्या पंजाब वृद्धा पेंशन योजना के लिए क्या कोई हेल्पलाइन नंबर जारी की गई है?
उत्तर: जी हां ! इस योजना से जुड़ी जानकारियाँ प्राप्त करने के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 0172-2608746, 2602726 पर संपर्क कर सकते है।
प्रश्न 2. पंजाब वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत हर महीने कितनी पेंशन राशि प्राप्त होती है?
उत्तर: इस योजना के अंतर्गत बुजुर्ग नागरिकों को हर महीने 1500 रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है।