Punjab Bhulekh Portal 2023 (भूलेख पंजाब जमाबंदी ऑनलाइन कैसे चेक करें): पंजाब सरकार के राजस्व विभाग द्वारा राज्य के लोगों को जमीन से जुड़ी जानकारी / Jamabandi Punjab Land Record ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए पंजाब भूलेख पोर्टल jamabandi.punjab.gov.in को लांच किया गया है। इस पोर्टल पर जमीन का संपूर्ण ब्यौरा ऑनलाइन उपलब्ध है। भूलेख पंजाब पोर्टल का लाभ राज्य के हर जिले के निवासी को मिलेगा। आगे हम आपको उन जिलों के नाम भी बताने वाले हैं जहां इस पोर्टल की सुविधा उपलब्ध है।
पहले राज्य के लोगों को जमाबंदी नकल, म्यूटेशन, Punjab Fard Online Check करने के लिए तहसील व पटवारखाने जाना पड़ता था। लेकिन अब समय बदल चुका है आज के इस डिजिटल युग में हर काम ऑनलाइन घर बैठे किया जा सकता है। यदि आप पंजाब राज्य के निवासी है तो आप जमाबंदी पंजाब (भूलेख) पोर्टल पर जाकर अपने जमीन का कोई भी विवरण आसानी से देख सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको Bhulekh Punjab पोर्टल से संबंधित जानकारी देने वाले है। जैसे जमाबंदी पंजाब पोर्टल में कौन कौन सी सेवाएं उपलब्ध है, पंजाब भूलेख पोर्टल पर जमाबंदी ऑनलाइन चेक कैसे करें, ऑनलाइन फर्द के लिए रिक्वेस्ट कैसे करे, Mutation चेक करने की प्रक्रिया आदि। सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।
जमाबंदी पंजाब (भूलेख) पोर्टल 2023
पंजाब सरकार द्वारा जमीन संबंधित जानकारी प्राप्त करना एवं जमीन संबंधी दस्तावेजों को देखने व डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करने के लिए जमाबंदी पंजाब पोर्टल (Bhulekh Punjab) को लांच किया गया है। राज्य के किसानों व आम नागरिकों को भूलेख खसरा, खतौनी, जमाबंदी नकल आदि की हमेशा जरूरत पड़ती रहती है। जिसके लिए उन्हें सरकारी दफ्तरों व तहसील में जाना पड़ता है। खसरा खतौनी जमीन का एक दस्तावेज होता है जिसे हम तहसीलों व राजस्व विभाग के कार्यालय में जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
लेकिन तहसीलों में आने जाने में समय एवं पैसे दोनों खर्च होते है। इसलिए राज्य सरकार द्वारा भूलेख पंजाब पोर्टल को बनवाया गया है। इस पोर्टल पर जमीन संबंधी जानकारी देखने की प्रक्रिया को काफी आसान बनाया गया है। ताकि कोई भी व्यक्ति आसानी से अपने जमीन का विवरण / दस्तावेज आसानी से ऑनलाइन चेक व डाउनलोड कर सके।
Jamabandi Punjab Bhulekh Land Record 2023 Overview
पोर्टल का नाम | भूलेख पंजाब / जमाबंदी पंजाब पोर्टल |
किसने लांच किया | पंजाब सरकार |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | भू स्वामियों को जमीन संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना। |
राज्य | पंजाब |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | jamabandi.punjab.gov.in |
पंजाब भूलेख पोर्टल का उद्देश्य
पंजाब सरकार द्वारा Bhulekh पंजाब पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को भूमि से संबंधित जानकारी (Jamabandi Punjab Land Record) को ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। अभी तक राज्य के नागरिकों को जमीन से जुड़ी छोटी सी जानकारी के लिए भी तहसील व पटवारखाना जाना पड़ता था। लेकिन सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च करने के बाद राज्य के सभी नागरिक अपने जमीन का सम्पूर्ण विवरण घर बैठे प्राप्त कर पा रहे हैं। इस पोर्टल की मदद से जमीनी विवादों एवं भ्रष्टाचार को भी कम करने में मदद मिल रही है।
जमाबंदी पंजाब भूलेख पोर्टल के लाभ (Benefits)
- Bhulekh Punjab Portal को सरकार द्वारा राज्य के आम नागरिकों व भूमि मालिकों को सुविधा पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है।
- जमाबंदी पंजाब पोर्टल पर जमीन का संपूर्ण ब्यौरा ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है।
- अब पंजाब के किसी भी नागरिक को अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए तहसील या राजस्व विभाग के कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है।
- इस पोर्टल के माध्यम से राज्य का कोई भी व्यक्ति अपनी भूमि से संबंधित जानकारी जैसे खसरा, खतौनी, भू नक्शा, जमाबंदी नकल आदि ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है।
- इससे नागरिकों के आने जाने में होने वाले खर्चे व समय दोनों की बचत होगी।
- इस पोर्टल के द्वारा आप पंजाब में अपनी जमीन का नक्शा भी ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
- Bhulekh पंजाब पोर्टल के लांच होने से किसानों को भी काफी सुविधा होगी क्योंकि जमीन संबंधी दस्तावेज निकालने की ज्यादातर किसानों को आवश्यकता पड़ती है।
- इस ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा आप अपनी जमीन का कोई भी दस्तावेज डाउनलोड व प्रिंट भी कर सकते हैं।
- यदि आप पंजाब में जमीन की बिक्री करते हैं या जमीन खरीदते हैं तो इस पोर्टल के द्वारा भूमि के असली मालिक का भी आसानी से पता लगाया जा सकता हैं।
पंजाब के उन सभी जिलों की सूची जहां लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध है
Patiala – पटियाला | Barnala – बरनाला |
Amritsar – अमृतसर | Pathankot – पठानकोट |
Bathinda – भटिण्डा | Moga – मोगा |
Faridkot – फरीदकोट | Sri Muktsar Sahib – श्री मुक्तसर साहिब |
Fazilka – फाजिल्का | Ludhiana – लुधियाना |
Ferozepur – फिरोजपुर | Shahid Bhagat Singh Nagar – शहीद भगत सिंह नगर |
Fatehgarh Sahib – फतेहगढ़ साहिब | Rupnagar – रूपनगर |
Gurdaspur – गुरदासपुर | Taran Taran – तरन तारन |
Kapurthala – कपूरथला | Sangrur – संगरूर |
Jalandhar – जालंधर | Mansa – मानसा |
Hoshiarpur – होशियारपुर | S.A.S Nagar – एस.ए.एस नगर |
जमाबंदी पंजाब पोर्टल पर कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध है
पंजाब के नागरिकों के लिए सरकार द्वारा लांच किए गए Jamabandi Punjab Portal पर विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिसे आप नीचे देख सकते हैं –
- Jamabandi
- म्युटेशन
- रोजनमचा
- Mutation after registry
- ऑनलाइन फर्द के लिए रिक्वेस्ट
- Fard Request Status
- रजिस्ट्री डीड
- प्रॉपर्टी टैक्स रजिस्टर
- सुधार अनुरोध
- नक़ल सत्यापन
- भू नक्शा (Cadastral Map)
पंजाब भूलेख पोर्टल पर जमाबंदी ऑनलाइन चेक कैसे करें
Jamabandi Punjab Online Check: पंजाब भूलेख पोर्टल के द्वारा राज्य का कोई भी नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से जमाबंदी ऑनलाइन चेक व डाउनलोड कर सकता है। इसकी प्रक्रिया काफी आसान है इसे आप नीचे दिए गए इस Steps को फॉलो करके चेक कर सकते हैं।
स्टेप 1. jamabandi.punjab.gov.in पोर्टल पर जाएं
जमाबंदी ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आपको पंजाब भूलेख पोर्टल के अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। फिर इस वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
स्टेप 2. जिला, तहसील और गांव का चयन करें
इसके होम पेज पर आपको District, Tehsil, Village और Year का चयन करके Set Region पर क्लिक करना है। इसके बाद अगले पेज पर आपको जमाबंदी के विकल्प का चयन करना होगा।
स्टेप 3. खसरा नंबर वाइज विकल्प को चुनें
Jamabandi पर क्लिक करते ही आपके सामने कई विकल्प दिखाई देंगे। इनमें से आपको Khasra No. Wise पर क्लिक करना है। जिसके बाद आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
स्टेज 4. खसरा नंबर का चयन करें
अब अगले पेज पर आपको खसरा नंबर का चयन करके कैप्चा कोड दर्ज करना है। इसके बाद आप View Report के बटन पर क्लिक कर दें।
स्टेप 5. जमाबंदी चेक व डाउनलोड करें
जैसे ही आप व्यू रिपोर्ट पर क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर Jamabandi record खुलकर आ जाएगी। आप इस जमाबंदी नकल को डाउनलोड करके इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
भूलेख पंजाब पोर्टल पर ऑनलाइन फर्द के लिए रिक्वेस्ट कैसे करें
- सबसे पहले आप जमाबंदी पंजाब के अधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- इसके होम पेज पर आने के बाद आपको Online Request for Fard के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने कुछ विकल्प दिखाई देंगे जो इस प्रकार है –
- Owner Name Wise
- Khewat No. Wise
- Khasra No. Wise
- Khatauni No. Wise
- इन सभी विकल्पों में से आपको किन्हीं एक विकल्प का चयन करना है।
- विकल्प का चयन करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक form खुलेगा।
- जिसमें आपको जिला, तहसील, गांव और Year का चयन करके सेट रीजन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आप ऑनलाइन फर्द के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
ध्यान रहे की ऑनलाइन फर्द की सेवा केवल कार्य दिवसों पर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक ही उपलब्ध है। इसलिए कृपया आप इसी समय-सीमा के दौरान कोशिश करें।
Mutation चेक करने की प्रक्रिया क्या है
- सबसे पहले आपको jamabandi punjab पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिला, तहसील, गांव और वर्ष का चयन करके Set Region पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने चार विकल्प दिखाई देंगे। इनमें से आपको Mutation के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- म्यूटेशन के विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया स्क्रीन ओपन होगा। जिसमें आपको म्यूटेशन नंबर सेलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर View Report पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करने के बाद लिस्ट आपके सामने ओपन हो जाएगी। आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
Conclusion (निष्कर्ष)
प्रिय मित्रों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको पंजाब भूलेख पोर्टल 2023 (Jamabandi Punjab Portal) से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां उपलब्ध कराई है। इस लेख को पढ़ने के बाद आप आसानी से पंजाब भूलेख पोर्टल पर jamabandi online चेक कर पाएंगे।
यहां आपको सभी प्रक्रिया आसान भाषा में समझाया गया है जिससे आप अपने जमीन का विवरण / jamabandi Punjab Land Record आसानी से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा और आप इसे अन्य लोगों के साथ भी अवश्य साझा करेंगे। धन्यवाद!
Punjab Bhulekh Portal से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1. मैं पंजाब में अपनी जमाबंदी ऑनलाइन कैसे चेक कर सकता हूं?
उत्तर. पंजाब में जमाबंदी ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको जमाबंदी पंजाब पोर्टल पर विजिट करना होगा। इसके होम पेज पर आपको Jamabandi का चयन करके खसरा नंबर को सेलेक्ट करना है। इसके बाद आप जमाबंदी ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप बताई गई है।
प्रश्न 2. जमाबंदी पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उत्तर. जमाबंदी पंजाब पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट jamabandi.punjab.gov.in है।