Punjab Bhu Naksha 2023 (पंजाब भू नक्शा कैसे देखें): पंजाब के राजस्व विभाग द्वारा राज्य के लोगों को भू नक्शा पंजाब / Bhu Naksha Map Punjab देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए विभाग द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल का निर्माण किया गया है। यदि आप अपनी जमीन का नक्शा देखना चाहते हैं तो अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप भूलेख भू नक्शा पोर्टल पंजाब के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पंजाब के किसी भी जिले का भू नक्शा ऑनलाइन चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा जमाबंदी पंजाब पोर्टल jamabandi.punjab.gov.in पर राज्य का कोई भी भू स्वामी अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी जैसे भूलेख खसरा, खतौनी, जमाबंदी नकल आदि जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है। Punjab Bhu map ऑनलाइन पोर्टल पर आपको जमीन से जुड़े दस्तावेज / भू नक्शा को डाउनलोड करने की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

यदि आप पंजाब राज्य के मूल निवासी हैं और आपको अपने भूमि का नक्शा निकालने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो आगे हम आपको पंजाब भू नक्शा ऑनलाइन कैसे निकाला जाता है? एवं भू नक्शा पंजाब डाउनलोड कैसे करें? के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। इन सभी जानकारियों के लिए आपको इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।
भूलेख भू नक्शा पंजाब 2023
Bhu Naksha Punjab को पंजाब के राजस्व विभाग द्वारा राज्य की जनता के लिए jamabandi punjab की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है। पंजाब के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए गए भू नक्शे को कैडेस्ट्रेल मैप (Cadastral Map) कहा जाता है। यह एक ऐसा मानचित्र / मैप होता है जो भूमि की सभी सीमाओं एवं स्वामित्व को दर्शाता है। भू स्वामियों के लिए यह मैप बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह मानचित्र उनके भूमि की सीमाओं को स्पष्ट रूप से परिभाषित करता हैं।
जमाबंदी पंजाब पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके पंजाब का कोई भी भूस्वामी / नागरिक अपने जमीन का भू नक्शा ऑनलाइन निकाल सकता है। इसके लिए अब किसी भी नागरिक को सरकारी कार्यालय या विभाग जाने की आवश्यकता नहीं है। भूमि से जुड़ी सभी सुविधाओं को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध करा दिया गया है। भू नक्शा पोर्टल पंजाब के द्वारा आप अपनी जमीन, भूमि, प्लॉट आदि का नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Punjab Bhu Naksha 2023 Overview
आर्टिकल का नाम | पंजाब भू नक्शा कैसे चेक करे ऑनलाइन |
विभाग / सोसाइटी | पंजाब लैंड रिकॉर्ड सोसाइटी (PLRS) |
लाभार्थी | राज्य के मूल निवासी |
उद्देश्य | भू स्वामियों को जमीन का नक्शा देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराना। |
राज्य | पंजाब |
भू नक्शा चेक | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | jamabandi.punjab.gov.in |
भू नक्शा पंजाब का उद्देश्य क्या है
Bhu Naksha पंजाब का मुख्य उद्देश्य पंजाब के भू-स्वामियों को अपने खेत व जमीन का नक्शा देखने एवं डाउनलोड करने की सुविधा को ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। जमाबंदी पंजाब पोर्टल को सरकार द्वारा राज्य के निवासियों की सुविधा के लिए बनवाया गया है क्योंकि जब यह ऑनलाइन सुविधा नहीं थी तो नागरिकों को बार-बार जमीन से संबंधित विवरण के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे जिससे उन्हें काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता था।
बहुत सारे लोगों की यह शिकायत भी रहती है कि सरकारी विभागों में उनका काम बहुत धीरे होता है एक छोटे-मोटे कामों के लिए भी बार-बार विभाग के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसलिए सरकार ने उनके समस्या का समाधान करते हुए जमीन से जुड़ी सभी सुविधाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कर दिया है। इस ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से अब सरकारी विभागों के कार्यों में भी पारदर्शिता आएगी। और इससे भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी को भी रोकने में मदद मिलेगी।
भू नक्शा पंजाब के क्या फायदे हैं?
अगर Bhu Naksha Map Punjab के फायदे की बात की जाए तो इससे राज्य की निवासियों को कई सारे फायदे मिलने वाले हैं। भू नक्शा के ऑनलाइन उपलब्ध होने से नागरिकों को अपनी जमीन का नक्शा निकालने में काफी आसानी होगी।
- Bhu Naksha Punjab को राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए जमाबंदी पंजाब पोर्टल का निर्माण किया गया है।
- इस पोर्टल पर भूमि से संबंधित संपूर्ण ब्यौरा उपलब्ध है।
- भू नक्शा पंजाब पोर्टल पर जमीन का संपूर्ण विवरण / डाटा सुरक्षित रखा गया है।
- अब राज्य का कोई भी नागरिक घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल पर विजिट करके अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकता है।
- भूलेख भू नक्शा पंजाब पोर्टल के द्वारा भू नक्शा निकालना काफी आसान है। आप यहां कुछ जरूरी जानकारी दर्ज करके आसानी से भू नक्शा निकाल सकते हैं।
- यहां आपको पंजाब भू नक्शा डाउनलोड करने का भी विकल्प मिल जाता है। जिससे आप भू नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड एवं प्रिंट भी कर सकते हैं।
पंजाब के जिलों की सूची जहां भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है
भू नक्शा पंजाब जिलेवार सूची: नीचे हमने पंजाब राज्य के उन सभी जिलों की सूची उपलब्ध कराई है जिनका भूमि संबंधित विवरण ऑनलाइन उपलब्ध है।
Patiala – पटियाला | Barnala – बरनाला |
Amritsar – अमृतसर | Pathankot – पठानकोट |
Bathinda – भटिण्डा | Moga – मोगा |
Faridkot – फरीदकोट | Sri Muktsar Sahib – श्री मुक्तसर साहिब |
Fazilka – फाजिल्का | Ludhiana – लुधियाना |
Ferozepur – फिरोजपुर | Shahid Bhagat Singh Nagar – शहीद भगत सिंह नगर |
Fatehgarh Sahib – फतेहगढ़ साहिब | Rupnagar – रूपनगर |
Gurdaspur – गुरदासपुर | Taran Taran – तरन तारन |
Kapurthala – कपूरथला | Sangrur – संगरूर |
Jalandhar – जालंधर | Mansa – मानसा |
Hoshiarpur – होशियारपुर | S.A.S Nagar – एस.ए.एस नगर |
पंजाब भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें 2023
Punjab Bhu Naksha Map Kaise Check Karen: राज्य के ऐसे इच्छुक नागरिक जो अपनी जमीन का नक्शा ऑनलाइन देखना चाहते हैं वह इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राज्य के किसी भी जिले का भू नक्शा चेक कर सकते हैं। भू नक्शा ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको नीचे बताए गए दिशा निर्देशों का पालन करना है –
- पंजाब भू नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले आपको जमाबंदी पंजाब के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- अब इसके होम पेज पर आने के बाद आपको कई सारे विकल्प दिखाई देगें। इन विकल्पों में से आपको Cadastral Map का चयन करना है।
- कैडेस्ट्रेल मैप का चयन करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा।
- इस पेज पर आपको इन जानकारियों को भरना है –
- जिला:- आप सबसे पहले अपने जिला का चयन करें।
- तहसील:- जिला का चयन करने के बाद तहसील चुने।
- गांव:- अब आपको अपने गांव का चयन करना होगा।
- इन सभी विकल्पों का चयन करने के बाद आपके स्क्रीन पर कई सारे मैप आ जाएंगे।
- अब आप इस मैप पर क्लिक करके अपने जमीन का नक्शा देख सकते हैं।
इस प्रकार आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर जमाबंदी पंजाब के अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके कुछ ही मिनटों में अपने भूमि का नक्शा ऑनलाइन निकाल सकते हैं।
पंजाब भू नक्शा डाउनलोड व प्रिंट कैसे करें
- सबसे पहले आप भू नक्शा पंजाब के अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब अपना जिला चुने।
- फिर तहसील का चयन करें।
- इसके बाद अपने गांव को चुने।
- इन सभी विकल्पों का चयन करने के बाद आपके स्क्रीन पर भू नक्शा दिखाई देगा।
- आप अपने भूमि के नक्शे पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आपके भूमि का नक्शा खुल कर आ जाएगा।
- अब आप यहां से अपने जमीन का नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं। आप अपने कंप्यूटर पर Ctrl + P का बटन दबाकर इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
Conclusion (निष्कर्ष)
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको भू नक्शा पंजाब (Bhu Naksha Map Punjab) से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई है। पंजाब में आज भी बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी नहीं है और वह अपनी जमीन से संबंधित किसी भी जानकारी को प्राप्त करने के लिए अक्सर परेशान रहते हैं।
इसलिए इस पोस्ट के जरिए हमने आपको पंजाब भू नक्शा ऑनलाइन कैसे चेक करें एवं भू नक्शा डाउनलोड करने की भी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताई है। उम्मीद करता हूं कि अब आपको अपने खेत व जमीन का नक्शा निकालने में किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। यदि आपको कोई समस्या आती है तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं। धन्यवाद !
पंजाब भू नक्शा से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1. पंजाब में ऑनलाइन जमीन का नक्शा कैसे निकाले?
उत्तर. पंजाब में अपने जमीन का नक्शा निकालने के लिए आपको भू नक्शा पंजाब के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको अपने जिला, तहसील व गांव का चयन करना है। चयन करते ही आपके सामने आपके जमीन का नक्शा आ जाएगा।
प्रश्न 2. पंजाब भू नक्शा से संबंधित अधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उत्तर. bhu naksha Punjab से संबंधित अधिकारिक वेबसाइट jamabandi.punjab.gov.in है।