PM Jeevan Jyoti Bima Yojana 2023 (प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना): केंद्र सरकार द्वारा देश के नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। सरकार द्वारा वर्ष 2015 में अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के साथ-साथ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY Scheme) को भी शुरू किया गया था। जिसका लाभ आज देश के लाखों लोगों को मिल रहा है।
PMJJBY योजना के तहत आप मात्र ₹436 का वार्षिक प्रीमियम देकर 2 लाख रुपए का जीवन बीमा (Life Insurance) करवा सकते हैं। इसे भारतीय जीवन बीमा निगम एवं अन्य बीमा कंपनी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों व ग्रामीण बैंक से लिया जा सकता है। यदि इस योजना के अंतर्गत बीमा धारक की किसी कारणवश 55 वर्ष की आयु से पहले मृत्यु हो जाती है तो सरकार द्वारा नामित व्यक्ति (Nominee) को बीमा कवर की राशि प्रदान की जाती है।

यदि आप भी इस योजना के माध्यम से अपना जीवन बीमा करवाना चाहते हैं तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। साथ ही इस पोस्ट में आप जानेंगे कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना क्या है, इस योजना के लाभ क्या है, इस योजना का उद्देश्य, सरकार द्वारा निर्धारित की गई पात्रता क्या है, आवश्यक दस्तावेज आदि। इस Jivan Bima Yojana से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी के लिए कृपया आप हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 2023
हमारे देश के प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी ने देश के गरीब लोगों को जीवन बीमा कवर प्रदान करने के लिए 9 मई 2015 को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना का शुभारंभ किया था। PMJJBY Scheme के अंतर्गत पॉलिसी धारक द्वारा मात्र ₹436 का वार्षिक प्रीमियम देकर ₹200000 का जीवन बीमा करवाया जा सकता है। जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष है वह सभी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है। इस योजना के तहत यदि बीमा धारक कि किसी कारणवश असमय मृत्यु हो जाती है। तो बीमा राशि उनके परिवार या नॉमिनी को मिलती है।
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana 2023 Overview
योजना का नाम | प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना |
किसने शुरू किया | श्रीमान नरेंद्र मोदी जी ने |
कब शुरू हुई | 9 मई 2015 |
लाभार्थी | देश की गरीब जनता। |
उद्देश्य | नागरिकों को जीवन बीमा प्रदान करना। |
बीमा राशि | 2 लाख रूपये |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | www.jansuraksha.gov.in |
पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना का उद्देश्य
सरकार द्वारा Jeevan Jyoti Bima Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश की गरीब जनता को जीवन बीमा की सुविधा प्रदान करना है। ताकि यदि किसी के परिवार के कोई सदस्य कि किसी कारणवश असमय मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाया जा सके। इस योजना के माध्यम से पॉलिसी धारक की मृत्यु के बाद उनके परिवार को 2 लाख रुपये की बीमा राशि दी जाएगी। जिससे उनके परिवार को एक सहारा मिलेगा और वह अच्छे से अपना जीवन यापन कर पाएंगे।
Jeevan Jyoti Bima Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
- सरकार द्वारा इस बीमा योजना का लाभ देश के सभी वर्ग के लोगों को प्रदान किया जाएगा।
- PMJJBY Yojana के तहत पॉलिसी धारक को ₹436 का वार्षिक प्रीमियम देना होता है जिसके बाद उन्हें ₹200000 का जीवन बीमा प्रदान किया जाता है।
- इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर / गरीब लोगों को एक सहारा मिलेगा।
- यदि बीमा धारक की मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार को बीमा की राशि दी जाती है।
- इस योजना को शुरू करने का सरकार का उद्देश्य देश के गरीब लोगों को बीमा कवर प्रदान करना है ताकि यदि किसी व्यक्ति की किसी कारनवश असमय निधन हो जाती है तो उनके परिवार तक आर्थिक मदद पहुंच सके।
- इस योजना की प्रीमियम (किस्त) राशि प्रत्येक वर्ष की 31 मई से पहले जमा करनी होती है।
जीवन ज्योति बीमा योजना की नियम व शर्तें
- Jeevan Jyoti Bima Yojana का प्रत्येक वर्ष नवीनीकरण (रिन्यू) किया जाता है।
- इस योजना की मैच्योरिटी उम्र 55 वर्ष है।
- इस योजना के अंतर्गत बीमा कवर की अवधि 1 जून से 31 मई तक है।
- यदि आपका बैंक खाता बंद हो जाता है तो आपकी पॉलिसी रद्द कर दी जाएगी।
- आपके बैंक खाते में प्रीमियम की राशि उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में भी आपकी पॉलिसी को रद्द किया जा सकता है।
- पॉलिसी धारक के 55 वर्ष की आयु पूर्ण होने के पश्चात बीमा स्वत: समाप्त हो जाएगा।
Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana Stats
वित्तीय वर्ष (Year) | पंजीकृत लोगों की संख्या | वितरित दावों की संख्या |
2016-17 | 3.10 | 59,188 |
2017-18 | 5.33 | 89,708 |
2018-19 | 5.92 | 1,35,212 |
2019-20 | 6.96 | 1,78,189 |
2020-21 | 10.27 | 2,34,905 |
2021-22 | 2.38 | 3,36,102 |
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 2023 के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ लेने के लिए पॉलिसी धारक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- पॉलिसी लेने वाले व्यक्ति की आयु 18 से 50 वर्ष होनी चाहिए।
- Pmjjby योजना के अंतर्गत बीमा धारक का किसी भी बैंक में बचत खाता होना अनिवार्य है।
- इस योजना के तहत पॉलिसी धारक को प्रत्येक वर्ष ₹436 प्रीमियम राशि जमा करना होगा।
- पॉलिसी के नवीनीकरण के समय बीमा धारक के खाते में उपयुक्त बैलेंस होनी चाहिए। क्योंकि प्रीमियम राशि उनके खाते से ऑटो डेबिट कर ली जाएगी।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए जरुरी दस्तावेज
यदि आप इस जीवन बीमा योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों (Documents) की आवश्यकता पड़ती है –
- आवेदक का आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना हेतु आवेदन कैसे करें
देश के ऐसे नागरिक जो PM Jeevan Jyoti Bima Yojana का लाभ लेना चाहते हैं वह नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- Jeevan Jyoti Bima Yojana में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको जन सुरक्षा के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको forms के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अगले पेज पर आपको प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब next page पर आप Application Form पर क्लिक करे। फिर अपनी भाषा का चयन करके Pmjjby Application Form Pdf डाउनलोड कर ले।
- एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आप इसका प्रिंट निकाल ले।
- अब आपको इस फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर लेना है। जैसे नाम, पता, जिला का नाम, जन्मतिथि, पैन संख्या, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, बैंक खाता विवरण आदि।
- अब इस फॉर्म में सभी विवरण भर लेने के बाद आपको सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न कर लेना है।
- अब इस एप्लीकेशन फॉर्म को आप बैंक में जाकर जमा करवा दें। (जहां आपका सक्रिय बचत बैंक खाता खुला हुआ है)
- इसके पश्चात आपको इस योजना से जुड़ने के लिए एक सहमति पत्र में हस्ताक्षर करना होगा।
- सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बैंक द्वारा योजना के लिए आवेदन कर दिया जाएगा।
- ध्यान रहे कि इस पॉलिसी की प्रीमियम का भुगतान करने के लिए आपके खाते में पर्याप्त बैलेंस होना चाहिए।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना क्लेम कैसे करें
Jeevan Jyoti Bima Yojana Claim: यदि अपने ₹436 की वार्षिक प्रीमियम का भुगतान करके इस योजना के तहत जीवन बीमा कराया है और पॉलिसी धारक की किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को ₹200000 की बीमा राशि प्रदान की जाती है। इसके लिए नामित व्यक्ति को बैंक में जाकर संपर्क करना होगा।
फिर बैंक द्वारा नामित व्यक्ति को PM जीवन ज्योति बीमा योजना क्लेम फॉर्म प्रदान किया जाएगा। जिसके बाद फॉर्म को भर लें एवं इसके साथ मांगे गए दस्तावेजों को संलग्न करके क्लेम फॉर्म को बैंक में जमा कर देना है। इसके पश्चात बैंक द्वारा कुछ औपचारिकताओं को पूरी कर बीमा राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना क्लेम फॉर्म
- PMJJBY Claim Form डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आप जन सुरक्षा की ऑफिशियल वेबसाइट jansuraksha.gov.in पर चले जाएं।
- अब इस वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध forms के विकल्प पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana का चयन करें।
- इसके बाद आपको Claim Forms का विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक कर ले।
- अब आपको अपनी भाषा का चयन करना है। चयन करते ही आपके सामने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा क्लेम फॉर्म पीडीएफ ओपन हो जाएगा।
- इसके बाद आप Pmjjby Claim Form Pdf डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकाल ले।
- अब आपको इस फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक भर लेना है।
- फॉर्म भर लेने के बाद इसमें मांगे गए दस्तावेजों को अटैच कर दे।
- अब आप इस क्लेम फॉर्म को बैंक में जाकर जमा कर दें।
- इसके बाद बैंक द्वारा कुछ औपचारिकताओं को पूरा करके नॉमिनी के बैंक खाते में बीमा राशि को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
FAQ – Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana 2023
प्रश्न 1. PMJJBY का फुल फॉर्म क्या है?
उत्तर. PMJJBY Full Form in Hindi: इसका फुल फॉर्म Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana (प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना) है। इस योजना के तहत देश के इच्छुक व्यक्ति ₹436 का प्रीमियम देकर 2 लाख रूपये का बीमा प्राप्त कर सकता है।
प्रश्न 2. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए आयुसीमा क्या है?
उत्तर. Jeevan Jyoti Bima Yojana के लिए आयुसीमा 18 से 50 वर्ष है।
प्रश्न 3. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?
उत्तर. जीवन ज्योति बीमा योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए आप इसके हेल्पलाइन नंबर / टोल फ्री नंबर 1800-180-111 / 1800-110-001 पर संपर्क कर सकते हैं।