Paymanager Rajasthan 2023 Login, Salary Slip, Online Registration Form

Paymanager Rajasthan Login, Salary Slip: राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के सरकारी कर्मचारियों को सैलरी से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए Paymanager Rajasthan पोर्टल को बनवाया गया है। इस पोर्टल में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अनेकों सुविधाएं उपलब्ध है। जैसे राजस्थान सैलरी स्लिप, इनकम टैक्स, पेंशन डीटेल्स, लोन, कटौती एवं अवकाश विवरण आदि। राज्य के सभी कर्मचारी राजस्थान पे मैनेजर पोर्टल पर लॉगिन करके इन सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते है।

Paymanager Rajasthan Login Salary Slip

इस पोर्टल के जरिए अब राज्य के सरकारी कर्मचारी छुट्टी के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आगे हम आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार इस पोर्टल का लाभ ले सकते हैं और इस पोर्टल के क्या क्या लाभ है? इसके अलावा हम आपको यह जानकारी भी देंगे कि पे मैनेजर राजस्थान पोर्टल क्या है, इसका उद्देश्य क्या है, पे मैनेजर पोर्टल लॉगिन कैसे करें, PayManagar Salary Slip Download एवं पेमैनेजर पोर्टल पर पासवर्ड रिसेट करने की प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए कृपया आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Paymanager Rajasthan 2023

राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के सरकारी कर्मचारियों को सैलरी से संबंधित विभिन्न सेवाएं एवं सुविधाएं प्रदान करने के लिए पेमैनेजर राजस्थान पोर्टल को लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राजस्थान के सभी सरकारी कर्मचारियों को अपनी मासिक सैलरी स्लिप और वार्षिक GA 55 डाउनलोड करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा अन्य सुविधाएं जैसे पेंशन संबंधित जानकारी, लोन, इनकम टैक्स, अवकाश (Leave) आदि की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

पेमैनेजर राजस्थान कर्मचारी पोर्टल के द्वारा यह सभी जानकारी ऑनलाइन कुछ ही मिनटों में प्राप्त किया जा सकता है। अब कर्मचारियों को अपने सैलरी स्लिप (Employee Salary Slip) से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। और वह सभी प्रकार की डिटेल्स घर बैठे प्राप्त कर पाएंगे। इससे कर्मचारियों के समय की भी बचत होगी।

Pri Paymanager क्या है?

Pri Paymanager भी राजस्थान सरकार द्वारा संचालित Paymanager पोर्टल का ही एक हिस्सा है। प्री पेमैनेजर राज्य के पंचायत क्षेत्र से संबंधित है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के पंचायत क्षेत्रों में सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी अपनी सैलरी व अन्य भत्तों से संबंधित विवरण प्राप्त कर सकते हैं। 

Paymanager Rajasthan पोर्टल का उद्देश्य क्या है

राजस्थान सरकार द्वारा पे मैनेजर राजस्थान पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सरकारी कर्मचारियों को वेतन से संबंधित सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है। अक्सर देखा जाता है कि सरकारी कर्मचारियों को सैलरी स्लिप समय पर नहीं मिल पाती है जिससे वह अपने सैलरी में कटौती, टैक्स आदि की जानकारी प्राप्त नहीं कर पाते हैं। लेकिन इस पोर्टल के लांच होने से अब कर्मचारियों की कई सारी परेशानियां दूर हो जाएगी।

अब राजस्थान पेमैनेजर कर्मचारी पोर्टल के माध्यम से सभी कर्मचारियों को घर बैठे सैलरी स्लिप की जानकारी ऑनलाइन मिल पाएगी। इसके अलावा वह छुट्टी के लिए भी ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर पाएंगे। राज्य के कर्मचारी पेमैनेजर राजस्थान पोर्टल पर लॉगिन करके इन सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। Paymanager Login, पे मैनेजर सैलेरी स्लिप डाउनलोड एवं इससे संबंधित अन्य जानकारी के लिए इस लेख को आगे पढ़ें।

Paymanager पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • पेमैनेजर राजस्थान पोर्टल को राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए राजस्थान सरकार द्वारा विकसित करवाया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी कर्मचारी सैलरी से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन चेक कर पाएंगे।
  • पे मैनेजर पोर्टल पर विजिट करके राज्य के सरकारी कर्मचारी कहीं से भी घर बैठे अपनी सैलरी स्लिप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही Paymanager वेतन पर्ची डाउनलोड एवं प्रिंट करने की भी सुविधा इस पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • राज्य के सरकारी कर्मचारी पेमैनेजर राजस्थान पोर्टल पर HOD Registration, Bank Registration, IFMS Circular आदि का भी लाभ ले सकते है।
  • राजस्थान के सभी कर्मचारी पेमैनेजर पोर्टल लॉगइन करके टैक्स की कटौती, भत्ते एवं अवकाश आवेदन से संबंधित समस्त जानकारियां कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
  • कर्मचारियों को सभी सुविधाएं ऑनलाइन पोर्टल के जरिए घर बैठे प्राप्त हो जाने से उन्हें इधर उधर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 
  • इस पोर्टल के जरिए कर्मचारियों के समय की भी काफी बचत होगी और उन्हें सैलरी से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाएगी।

Paymanager Portal Login करने की प्रक्रिया

राज्य के ऐसे सरकारी कर्मचारी जो पेमैनेजर राजस्थान पोर्टल पर लॉगइन करना चाहते हैं वह नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • Paymanager Login करने के लिए सबसे पहले आपको पेमैनेजर राजस्थान की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको एक लॉगइन फॉर्म दिखाई देगा।
  • आपको इस लॉगइन फॉर्म में यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको दिए गए कैप्चा कोड को भरकर Login के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप आसानी से Paymanager राजस्थान पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।

Paymanager पर Bank Registration की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको पेमैनेजर राजस्थान पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट paymanager.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगइन के नीचे Bank Registration का एक विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
paymanager.rajasthan.gov.in
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने रजिस्ट्रेशन form खुल कर आ जाएगा।
  • अब इस फॉर्म में आपको अपना First Name, Last Name और User Name दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको Check Availability के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको Treasury और Bank में से किसी एक विकल्प को सिलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपको Treasury/Bank Code और Sub Treasury को सेलेक्ट कर लेना है।
  • अब आपको एड्रेस, ईमेल आईडी, फोन नंबर ऑफिस नेम पासवर्ड और मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी विवरण भाग लेने के बाद आपको Verify Contact के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपके पे मैनेजर पोर्टल पर बैंक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Paymanager Salary Slip कैसे डाउनलोड करें

  • पे मैनेजर सैलेरी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आपको इसके Official Website पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद इसके होम पेज पर आपको लॉगइन फॉर्म दिखाई देगा। जिसमें आपको यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगइन करने के पश्चात आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। जहां आपको Employee Corner पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको Employee Report वाले ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • फिर आपके सामने कुछ अन्य विकल्प दिखाई देंगे जिनमें से आपको Pay Slip वाले विकल्प का चयन कर लेना है।
  • अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको Month, Year और Financial Year को सेलेक्ट करके सबमिट कर देना है।
  • सबमिट करते ही आपके स्क्रीन पर सैलेरी स्लिप की डिटेल्स खुलकर आ जाएगी।
  • अब आप Paymanager Salary Slip Download कर सकते हैं। आप चाहे तो इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

Paymanager Portal पर Password Reset कैसे करें

  • पासवर्ड रिसेट करने के लिए सर्वप्रथम आपको पेमैनेजर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको लॉगइन फॉर्म दिखाई देगा। 
  • इसके नीचे आपको Forgot Password (Employee Login) का एक ऑप्शन मिलेगा। जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
Paymanager password reset
  • फॉरगेट पासवर्ड पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • पासवर्ड रिसेट करने के लिए आपको यहां एंप्लॉय आईडी, बैंक अकाउंट नंबर, डेट ऑफ बर्थ और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज कर लेने के बाद आपको Send OTP के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर देना है।
  • इतना करने के बाद आपको Submit Details के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज पर आपको अपना एक नया पासवर्ड सेट करना होगा।
  • नया पासवर्ड दर्ज करने के बाद आपको Confirm के बटन पर क्लिक करके कंफर्म कर देना है।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपना Paymanager Password Reset कर सकते हैं।

Paymanager Rajasthan Portal related FAQs

प्रश्न 1. राजस्थान पेमैनेजर पोर्टल पर सैलरी स्लिप कैसे निकाले?

उत्तर. राजस्थान राज्य के सरकारी कर्मचारी पे मैनेजर पोर्टल लॉगइन करके अपनी सैलरी स्लिप ऑनलाइन निकाल सकते हैं साथ ही इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया हमने इस आर्टिकल में बता दी है आप इस आर्टिकल को पढ़ें।

प्रश्न 2. पेमैनेजर राजस्थान पोर्टल का इस्तेमाल कौन कर सकता है?

उत्तर. Paymanager Rajasthan Portal को राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के सरकारी कर्मचारियों की सुविधा के लिए बनवाया गया है इसका इस्तेमाल केवल राजस्थान के सरकारी कर्मचारी ही कर सकते हैं। यह पोर्टल आम नागरिकों के लिए नहीं है।

Rajasthan SSO ID Login 

शाला दर्पण

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 

Leave a Comment