Mulayam Singh Yadav Biography | समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जीवनी (1939 – 2022)

Mulayam singh yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक, संरक्षक व वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर 2022 को सुबह गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव पिछले कहीं दिनों से गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थी, उन्होंने मेदांता हस्पताल में ही आखिरी साँस ली। मुलायम सिंह यादव का भारतीय राजनीती में लम्बा अनुभव रहा है, वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ – साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री भी रहे थे।

mulayam singh yadav
image – quotepark

Table of Contents

अपना करियर शिक्षक से शुरू किया था

मुलायम सिंह यादव ने अपना राजनितिक कॅरियर शुरू करने से पहले शिक्षक थे। वह करहल क्षेत्र के जैन इंटर कॉलेज में पढ़ाते थे। मुलायम सिंह यादव ने इसी स्कूल में 9वीं (1955) कक्षा में एडमिशन लिया था। उन्होंने सन 1959 में यहीं से 12वीं पास किया। इसके बाद 1959 में इसी स्कूल में सहायक अध्यापक के रूप में पढ़ाने लगे। मीडिआ रिपोर्ट्स के अनुसार उस समय उन्हें 120 रूपये सैलरी के रूप में मिलते थे। वह 10वीं तक के छात्रों को हिंदी व इंटर के छात्रों को विज्ञान पढ़ाते थे।

संक्षिप्त जीवनी मुलायम सिंह यादव

नाम स्व. मुलायम सिंह यादव
पार्टी समाजवादी पार्टी
जन्म 22 नवंबर 1939 ईस्वी।
पिता का नाम स्व. सुघड़ सिंह यादव
माता का नाम मूर्ति देवी
पत्नी का नाम साधना यादव
पहली बार विधायक 1967
पहली बार मुख्यमंत्री 1989
रक्षा मंत्री का कार्यकाल 1996-1998
पढाई सैपई उत्तर प्रदेश।
शिक्षा एमए (राजनीती शास्त्र)

मुलायम सिंह यादव की पढाई

इनका जन्म 22 नवंबर 1939 को हुआ था, इनका जन्म व शुरुआत शिक्षा इटावा जिले के सैफई, फतेहाबाद व आगरा से हुई थी। 9वीं से 12वीं की शिक्षा की थी, इसी स्कूल में बाद में उन्होंने अध्यापन कार्य भी किया था। उन्होंने बैचलर ऑफ टीचिंग (बीटी), बीए की डिग्री एवं आगरा विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में एमए भी किया था।

मुलायम सिंह यादव का राजनितिक करियर

मुलायम सिंह यादव ने 1960 के दशक में राजनितिक कॅरिअर में कदम रख दिए थे। उन्होंने उस समय चल रहे आंदोलनों में बढ़ – चढ़कर भाग लिया। आपातकाल के दौरान मुलायम सिंह यादव लगभग 19 महीने तक जेल में रहे। ये पहली बार सन 1977 में विधायक (mla) बने थे। मुलायम सिंह यादव सन 1989 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। लम्बे राजनितिक संघर्ष व उतार चढ़ाव के बाद उन्होंने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। ये कुल तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इसके अलावा मुलायम सिंह यादव 1996 से 1998 तक देश के रक्षा मंत्री भी रहें। RTE उप्र

मुलायम सिंह यादव से संबधित प्रश्न

प्रश्न 1 – मुलायम सिंह यादव कौन थे?

उत्तर – मुलायम सिंह यादव भारत के राजनेता थे। ये तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के रक्षा मंत्री भी रहे है।

प्रश्न 2 – मुलायम सिंह यादव ने राजनीती में कब प्रवेश लिया था?

उत्तर – मुलायम सिंह यादव ने 1960 के दशक में राजनीती में प्रवेश लिया था।

प्रश्न 3 – मुलायम सिंह यादव शुरूआती दिनों में क्या करते थे?

उत्तर – मुलायम सिंह यादव शुरूआती दिनों में एक अध्यापक थे, इन्होने मैनपुरी कलहल से अध्यापन का कार्य शुरू किया था।

प्रश्न 4 – मुलायम सिंह यादव पहली बार विधायक कब बनें थे?

उत्तर – मुलायम सिंह यादव पहली बार 1977 में विधायक बने थे।

प्रश्न 5 – मुलायम सिंह यादव पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कब बने थे?

उत्तर – मुलायम सिंह यादव पहली बार 1989 में उत्तर के मुख्यमंत्री बने थे।

प्रश्न 6 – मुलायम सिंह यादव भारत के रक्षा मंत्री कब रहे थे?

उत्तर – मुलायम सिंह यादव 1996 से 1998 तक देश के रक्षा मंत्री रहे थे।

प्रश्न 7 – मुलायम सिंह यादव कुल कितनी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे?

उत्तर – श्री यादव कुल तीन (1989, 1993, 2003) बार यूपी के मुख्यमंत्री बने थे।

प्रश्न 8 – मुलायम सिंह यादव का निधन कब हुआ?

उत्तर – मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्टूबर 2022 को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में हुआ।

प्रश्न 9 – मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की स्थापना कब की थी?

उत्तर – मुलायम सिंह यादव ने सन 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी।

error: Content is protected !!
फ्री शौचालय बनवाने के लिए सरकार दे रही ₹12000 की आर्थिक सहायता, जल्दी देखें CTET 2024 Exam: देखें कब तक जारी होंगे सीटीईटी एडमिट कार्ड सीएसआईआर भर्ती 2024 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई (स्टेप बाय स्टेप) CSIR Recruitment 2024: सीएसआईआर ने निकाली भर्ती