Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Scheme: झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य के वृद्धों के लिए वृद्धा पेंशन योजना की शुरुआत की है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा देश के वृद्ध नागरिकों के लिए कई पेंशन योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे वृद्धों नागरिकों को बुढ़ापे में एक सहारा मिल सके। इसी क्रम में झारखंड सरकार ने भी अपने राज्य के नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन प्रदान किया जाएगा ताकि वह अपने बुढ़ापे में अच्छे से जीवन यापन कर सके और उन्हें किसी पर निर्भर रहना ना पड़े।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Scheme 2022 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं। जैसे मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना क्या है, इसके लाभ (Benefits), उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन की प्रक्रिया आदि। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो कृपया आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना 2023
झारखंड सरकार द्वारा राज्य के वृद्ध नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सरकार द्वारा ₹1000 प्रति माह पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा। ताकि उन्हें बुढ़ापे में किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता ना पड़े। राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली पेंशन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी। राज्य के इच्छुक नागरिक जो इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं वह घर बैठे इसके आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Yojana 2023 Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना |
किसने शुरू किया | झारखंड सरकार |
लाभार्थी | राज्य के वृद्ध नागरिक |
उद्देश्य | वृद्ध नागरिको को पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करना |
पेंशन राशि | 1000 रूपये प्रतिमाह |
राज्य | झारखण्ड |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://jharsewa.jharkhand.gov.in/ |
Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Yojana का उद्देश्य
झारखंड सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के वृद्ध नागरिकों को पेंशन प्रदान करना है ताकि वह बुढ़ापे में अपना जीवन यापन अच्छे से कर पाए और उन्हें किसी पर आश्रित ना रहना पड़े। अक्सर यह देखा जाता है कि वृद्ध हो जाने के बाद उनके परिवार वाले ध्यान नहीं देते हैं और वृद्ध नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। जिससे वृद्धावस्था में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं सभी समस्याओं को देखते हुए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना को शुरू किया है ताकि राज्य के वरिष्ठ नागरिक आत्मनिर्भर बन सकें।
उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभ (Benefits)
- झारखंड सरकार ने राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना को शुरू किया है।
- इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा असहाय वृद्ध नागरिकों को पेंशन राशि प्रदान की जाएगी।
- राज्य के वृद्ध नागरिकों को इस योजना के तहत ₹1000 प्रतिमाह पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा।
- Jharkhand Vridhavastha Pension Yojana का लाभ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वृद्ध नागरिक उठा सकते हैं।
- इस योजना के माध्यम से बुजुर्गों को अपने बुढ़ापे में जीवन यापन करने के लिए एक सहारा मिल पाएगा और वह आत्मनिर्भर बन पाएंगे।
- इस योजना का लाभ सभी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे वृध्द नागरिकों को प्रदान किया जाएगा। अब नागरिकों को वृद्धावस्था में किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है।
- वृद्धावस्था पेंशन योजना 2022 के लिए राज्य सरकार द्वारा 885 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
- इस पेंशन योजना का लाभ अब तक 7.30 लाख लोगों को प्राप्त हो चुका है।
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है।
- झारखंड वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए राज्य के नागरिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं जिससे उनके समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी।
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन स्कीम के लिए पात्रता
राज्य के वैसे वृद्ध नागरिक जो इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले इन पात्रताओं को पूरा करना होगा, जो निम्नलिखित है।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए तभी वह पात्र माने जाएंगे।
- इस योजना में आवेदन करने के लिए लाभार्थी का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- आवेदक किसी भी अन्य पेंशन योजना से लाभान्वित नहीं होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए अन्यथा वह इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
- केवल राज्य के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे वृद्ध नागरिकों को ही इस योजना को लाभ प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- राशन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
राज्य के वैसे नागरिक जो इस योजना के लिए पात्र हैं एवं इसका लाभ उठाना चाहते हैं, वह नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके मुख्यमंत्री राज्य व्यवस्था पेंशन स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको Jharsewa की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब इसके होम पेज पर आपको रजिस्टर योरसेल्फ के विकल्प पर क्लिक करना है।

- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पृष्ठ ओपन हो जाएगा। इस पृष्ठ में आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज कर लेने के बाद आपको सबमिट कर देना है।

- अब आप इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड हो जाएंगे।
- अब आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपको लॉगइन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
- इसके बाद आपको यहां ओल्ड एज पेंशन स्कीम के लिंक पर क्लिक कर लेना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन Form ओपन हो जाएगा।
- इस आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी जैसे आपका नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि दर्ज कर लेना है।
- जानकारी दर्ज कर लेने के बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- अब अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक कर ले।
- इस प्रकार आप वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे।
एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको झारसेवा की ऑफिशियल वेबसाइट https://jharsewa.jharkhand.gov.in/ पर चले जाना है।
- अब इसके होम पेज पर आपको Know Status Of Your Application के लिंक पर क्लिक कर लेना है।

- अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
- इसमें आपको थ्रू एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर एवं थ्रू ओटीपी / एप्लीकेशन डिटेल्स में से किन्हीं एक ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा।

- अब आपको संबंधित जानकारी दर्ज करके सबमिट कर देना है।
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर एप्लीकेशन स्टेटस खुल जाएगा।
Mukhyamantri Vridhavastha Pension Yojana हेल्पलाइन नंबर
इस लेख के माध्यम से हमने आपको मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन स्कीम 2023 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्रदान करने की कोशिश की है। लेकिन फिर भी अगर आपको किसी प्रकार की अन्य जानकारी चाहिए या आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर 0651-2401581, 2401040 पर संपर्क कर सकते हैं।
Conclusion
दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया एवं इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। उम्मीद करता हूं कि यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा और आप इसे अन्य जरूरतमंद लोगों के साथ भी शेयर जरूर करेंगे। धन्यवाद!
FAQ – Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension Scheme
प्रश्न 1. मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना में सरकार द्वारा कितनी पेंशन राशि दी जाएगी?
उत्तर. झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रतिमाह ₹1000 की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी।
प्रश्न 2. इस पेंशन योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर. इस योजना के लिए झारखंड राज्य के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे 60 वर्ष या इससे अधिक के वृद्ध नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं।