Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2023: उत्तराखंड सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए एक नई योजना शुरू की गई है जिसका नाम मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। लखपति दीदी योजना उत्तराखंड का लाभ राज्य की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को प्राप्त होगा।

इस योजना का लाभ उठाकर महिलाओं के जीवन स्तर में काफी सुधार होगा और वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन पाएंगी। आज के इस लेख में हम आपको उत्तराखंड की मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना क्या है, इस योजना के लाभ क्या है, इसका उद्देश्य, इसके लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2023
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा राज्य की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक राज्य की 3 लाख 67 हजार स्वयं सहायता समूह की 1 लाख 25 हजार महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इन महिलाओं की सालाना आय एक लाख से पार पहुंचाई जाएगी।
Lakhpati Didi Yojana का संचालन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त लोन प्रदान किया जाएगा। ताकि महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू करके लखपति दीदी बनने का सपना साकार कर सकें। योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2023 Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना |
किसने शुरू किया | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने |
लाभार्थी | राज्य की स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाएं |
उद्देश्य | राज्य की महिलाओं को लखपति बनाना। |
राज्य | उत्तराखंड |
शुरू की गयी | 4 नवंबर 2022 को |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | जल्द शुरू की जाएगी |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लांच होगी |
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का उद्देश्य
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जी के द्वारा लखपति दीदी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा सवा लाख महिलाओं को 2025 तक लखपति बनाने की तैयारी की गई है। इससे राज्य की महिलाओं के आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वह आत्मनिर्भर बन पाएंगी। यह योजना उत्तराखंड की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए काफी मददगार साबित होने वाली है।
लखपति दीदी योजना उत्तराखंड के लाभ एवं विशेषताएं
- Lakhpati Didi Yojana को उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की संघ सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक राज्य के स्वयं सहायता समूह की सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
- इस योजना के जरिए महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपए से ऊपर पहुंचाई जाएगी।
- लखपति दीदी योजना उत्तराखंड के तहत महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 5 लाख का लोन दिया जाएगा जो ब्याज मुक्त होगा।
- इसके अलावा महिलाओं को अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए लोन के साथ-साथ ट्रेनिंग, टेक्निकल मार्गदर्शन एवं उत्पादों की मार्केटिंग आदि की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
- इससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना से जुड़ेंगी।
- इस योजना के लाभार्थियों को देखकर राज्य की अन्य महिलाएं भी प्रेरित होंगी।
- इस योजना के जरिए महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा और वह आत्मनिर्भर बन पाएंगी।
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता क्या है
- Lakhpati Didi Yojana के लिए आवेदिका उत्तराखंड की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- इस योजना के तहत केवल स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं ही पात्र होंगी।
- लखपति योजना उत्तराखंड का लाभ केवल महिलाओं को ही मिलेगा।
लखपति दीदी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन कैसे करें
यदि आप उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा शुरू की गई लखपति दीदी योजना 2023 में आवेदन करना चाहते हैं तो अभी आपको कुछ समय इंतजार करना होगा। अभी राज्य सरकार द्वारा इस योजना के लिए कोई अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की गई है।
जैसे ही कोई अधिकारिक वेबसाइट या आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है हम आपको अपने इस लेख में अपडेट करके उत्तराखंड लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बता देंगे। इसलिए कृपया आप हमारे इस वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
Conclusion
हमने आपको आज के इस आर्टिकल के माध्यम से उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2023 के बारे में सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश की है। यदि आपको आज के इस लेख को पढ़कर लाभ मिला हो तो कृपया इसे अन्य जरूरतमंद लोगों के साथ भी साझा करें। धन्यवाद !
FAQ – Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2023
प्रश्न 1. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने लखपति दीदी योजना को शुरू किया है?
उत्तर. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने लखपति दीदी योजना को शुरू किया है।
प्रश्न 2. उत्तराखंड की लखपति दीदी योजना के तहत कितनी महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है?
उत्तर. इस योजना के तहत उत्तराखंड सरकार द्वारा सवा लाख स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।