Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023: बिहार सरकार द्वारा अपने राज्य की कन्याओं के लिए एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है जिसका नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की छात्राओं को 12वीं तथा ग्रेजुएशन पास करने के बाद सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। ताकि वह अपनी आगे की पढ़ाई को जारी रख सके और उनकी पढ़ाई में कोई रुकावट ना आए।

राज्य सरकार द्वारा बेटियों की शिक्षा को लेकर काफी ध्यान दिया जा रहा है ताकि बेटियों को भी उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके और उनका भविष्य उज्जवल हो। आज के इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है? इस योजना के लाभ क्या है, इसका उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा राज्य की कन्याओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने एवं उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को शुरु किया गया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 12वीं पास करने वाली बालिकाओं को ₹25000 एवं ग्रेजुएशन की डिग्री पास करने वाली छात्राओं को ₹50000 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
यह राशि बालिका के जन्म से लेकर ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने तक किस्तों में दी जाएगी। बिहार राज्य के करीब 1.5 करोड़ कन्याओं को कन्या उत्थान योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत एक परिवार की केवल दो बेटियां ही योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया इस लेख को आगे पढ़ें। आगे आपको और भी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023 Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना |
किसने शुरू किया | मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी ने |
राज्य | बिहार |
बिहार लाभार्थी | राज्य की बालिकाएं |
उद्देश्य | बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना। |
वर्ष | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | http://edudbt.bih.nic.in/ |
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना एवं आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है। ताकि वह बिना किसी रूकावट के अच्छे से पढ़ाई कर सकें। यह योजना बिहार की कन्याओं के भविष्य को उज्जवल बनाने में काफी मददगार साबित होगी।
जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और उनके घर वाले कन्या की पढ़ाई के लिए खर्च नहीं उठा पा रहे हैं तो इस योजना के माध्यम से उन्हें ऐसी किसी भी समस्या के लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। योजना के माध्यम से कन्याएं आत्मनिर्भर एंव सशक्त बनेंगी।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- बिहार सरकार द्वारा Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana को राज्य की लड़कियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
- बिहार राज्य की ऐसी बालिकाएं जो आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हैं उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना का लाभ राज्य की करीब 1.5 करोड़ छात्राओं को प्राप्त होगा।
- इस योजना के संचालन के लिए राज्य सरकार द्वारा 300 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया है ताकि राज्य की सभी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बालिकाओं को लाभ प्रदान किया जा सके।
- CM कन्या उत्थान योजना से बालिकाओं के बाल विवाह को रोकने एवं लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने में काफी मदद मिलेगी।
- इस योजना का लाभ किसी भी जाति, धर्म, समुदाय की बालिकाएं उठा सकती है।
- इस योजना के तहत सेनेटरी नैपकिन एवं यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी सरकार द्वारा धनराशि प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से कन्या शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और लड़कियों का भविष्य भी उज्जवल होगा। साथ ही लड़कियां आत्मनिर्भर बनेंगी।
योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि
सेनेटरी नेपकिन के लिए | 300 रूपये |
यूनीफोर्म के लिए 1 से 2 वर्ष की आयु में | 600 रूपये |
3 से 5 वर्ष की आयु में | 700 रूपये |
6 से 8 वर्ष की आयु में | 1000 रूपये |
9 से 12 वर्ष की आयु में | 1500 रूपये |
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए पात्रता
ऐसी बालिकाएं जो इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करने की इच्छुक है उन्हें सबसे पहले नीचे दिए गए पात्रताओं को पढ़ लेना चाहिए। इन पात्रताओं को पूरा करने पर ही वह आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।
- कन्या उत्थान योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी बालिका बिहार राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ एक परिवार से केवल दो बेटियों को ही प्राप्त होगा।
- केवल गरीब वर्ग के परिवार की बेटियों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
- इस योजना में आवेदन करने वाली बालिका विवाहित नहीं होनी चाहिए।
- आवेदिका 12वीं एवं ग्रेजुएशन पास होनी चाहिए।
- बालिका के परिवार में कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी कर रहा नहीं होना चाहिए।
सीएम कन्या उत्थान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए –
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- 12वीं / ग्रेजुएशन पास की मार्कशीट
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
यदि आप सीएम कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक हैं तो आप नीचे बताए गए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन हेतु सबसे पहले आपको ई कल्याण पोर्टल के अधिकारिक वेबसाइट edudbt.bih.nic.in पर विजिट करना होगा।
- अब आप इस वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
- यहां आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको Click Here To Apply के लिंक पर क्लिक कर लेना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक लॉगइन पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, कुल प्राप्त अंक और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन कर लेना है।
- इसके पश्चात आपके स्क्रीन पर कन्या उत्थान योजना का एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक भर लेना है।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को भी अपलोड कर देना है।
- इसके बाद आपको फॉर्म में भरे गए जानकारियों को पुनः जांच करके इसे सबमिट कर देना है।
- इस प्रकार आप CM कन्या उत्थान योजना के लिए फॉर्म भरकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।
सीएम कन्या उत्थान योजना एप्लीकेशन स्टेटस चेक कैसे करें
राज्य की जिन बालिकाओं ने इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है वह नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
- एप्लीकेशन स्टेटस देखने के लिए लाभार्थी बालिकाओं को सबसे पहले ई कल्याण पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन करें” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब अगले पेज पर आपको आवेदन की स्थिति देखने के लिए यहां क्लिक करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको एप्लीकेशन स्टेटस देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर Search के बटन पर क्लिक कर लेना है।
- सर्च के बटन पर क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर एप्लीकेशन स्टेटस से संबंधित सभी जानकारी खुलकर आ जाएगी।
- इस प्रकार आप मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लिस्ट कैसे चेक करें
- सर्वप्रथम आप ई कल्याण बिहार के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- अब इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको दो लिंक दिखाई देगा –
- लिंक 1 (फॉर स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन एंड लॉगइन)
- लिंक 2 (फॉर स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन एंड लॉगइन)
- आपको इन दोनों लिंक में से किसी एक लिंक पर क्लिक कर लेना है।
- इसके पश्चात आपको List Of Candidates Who Have To Apply Online के सामने दिख रहे Click Here To View के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब अगले पेज पर आपको यूनिवर्सिटी और स्टूडेंट नेम दर्ज करना होगा।
- जानकारी दर्ज करने के बाद आपको View के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने सीएम कन्या उत्थान योजना की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
Conclusion
ऊपर हमने आपको बिहार सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। उम्मीद करता हूं कि यह आर्टिकल पढ़ने के बाद आपको इस योजना से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त हो गई होगी।
यदि आपको इस आर्टिकल से लाभ हुआ हो तो कृपया आप इसे अन्य जरूरतमंद लोगों के साथ भी अवश्य शेयर करें ताकि वह भी इस योजना का लाभ उठा सकें। धन्यवाद!
FAQ – Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023
प्रश्न 1. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का फॉर्म कैसे भरें?
उत्तर. बिहार राज्य की इच्छुक बालिकाएं एक कल्याण पोर्टल के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कन्या उत्थान योजना का फॉर्म भर सकती है। इस योजना का फॉर्म भर कर ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में बताई गई है।
प्रश्न 1. ई कल्याण बिहार की अधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उत्तर. ई कल्याण पोर्टल बिहार की आधिकारिक वेबसाइट edudbt.bih.nic.in है।