मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 | Mukhyamantri Abhyudaya Yojana, Benefit

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana: दोस्तों, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के गरीब परिवारों के मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरुआत की है। इस योजना पात्र छात्रों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा छात्रों को फ्री टैबलेट भी वितरित किये जायेंगे।

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana

इस आर्टिकल में हमने आपको Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2023 से संबंधित जानकारी दी है, जैसे – अभ्युदय योजना क्या है, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना कब शुरू हुई, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना रजिस्ट्रेशन 2023, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की विशेषता आदि। इसलिए यदि आप भी इससे संबधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें। 

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2023

यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना (Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2023) को यूपी सरकार द्वारा राज्य के गरीब परिवार के मेधावी छात्रों के लिए शुरू की गयी है। इस योजना का उद्देश्य गरीब एवं वित्तीय रूप से कमजोर विद्यार्थियों जो प्रवेश एग्जाम व सिविल सेवा की तैयारी कर रहे है, उन्हें मुफ्त में कोचिंग की व्यवस्था की गयी है। इस योजना के शुरू होने से अब गरीब मेधावी छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग कर पाएंगे। इससे राज्य का कोई भी गरीब परिवार का छात्र अब आर्थिक तंगी के कारण पीछे नही रहेगा। यूपी अभ्युदय योजना के माध्यम से छात्रों को स्टडी मटेरियल भी प्रदान किया जायेगा। अभ्युदय योजना का शुभारंभ 15 फरवरी 2021 को किया गया था। 

आर्टिकल नाम अभ्युदय योजना यूपी
संबधित राज्य उत्तर प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइटhttp://abhyuday.up.gov.in/
योजना की शुरुआत15 फरवरी 2021

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना

Abhyudaya Yojana के लिए पात्रता एवं दस्तावेज

यदि आप भी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए पात्र है, तो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते है। योजना हेतु सभी आवश्यक दस्तावेजों का विवरण निम्न है –

  • आवेदक लाभार्थी यूपी का मूल निवासी ही होना अनिवार्य है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए केवल ऑनलाइन मोड़ से ही आवेदन किया जा सकता है।
  • अभ्युदय योजना का बेनिफिट सिर्फ एक बार ही ले सकते है।
  • यह योजना उन छात्रों के लिए ही है, जो प्रतियोगी परीक्षा (कॉम्पिटिशन) की तैयारी कर रहे है।
  • आपके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • राशनकार्ड
  • आवेदक का मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फ़ोटो भी लगता है।

Abhyudaya Yojana 2023 के लाभ

  • मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कीम के अंतर्गत छात्रों को उनके अपने जिले में ही निःशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब छात्रों को  आईपीएस, पीसीएस, एनडीएस, सीडीएस, जे ई ई, नीट, आईएएस जैसी कॉम्पिटीशन एग्जाम की तैयारी के लिए फ्री में कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। 
  • यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत छात्रों को मंडल स्तर पर सिलेबस और क्वेश्चन बैंक भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • इस योजना के द्वारा छात्रों को ऑनलाइन स्टडी मटेरियल भी मुहैय्या कराया जाएगा।
  • अभ्युदय योजना के तहत विद्यार्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कोचिंग ले सकते है।
  • मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 के अंतर्गत 1000000 विद्यार्थियों को फ्री में टैबलेट भी प्रदान किया जाएगा। 
  • टैबलेट पाने से कई आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पढ़ाई करने में आसानी भी होगी।
  • कोचिंग के लिए चयनित किये गए छात्रों में से पात्र मेधावी छात्रों को टैबलेट वितरित किया जाएगा।
  • Abhyudaya Yojana के अंतर्गत एक यूट्यूब चैंनल की भी शुरुआत की गई है ताकि जो विद्यार्थी किसी भी कारणवश केंद्र में पढ़ाई के लिए नही जा सकते, वैसे छात्र अपने घर बैठे ही ऑनलाइन सुविधा द्वारा लाइव क्लासेस भी ले सकते है।
  • Mukhyamantri Abhyudaya Yojana 2023 के अंतर्गत ई लर्निंग कॉन्टेंट प्लेटफार्म भी विकसित किया जाएगा, जहाँ परीक्षा की तैयारी हेतु अलग अलग अधिकारी वीडियो के माध्यम से अपने अनुभव साझा करेंगे। 
  • इस ई प्लेटफार्म पर लाइव सेशन और सेमिनार भी आयोजित किये जायेंगे जिससे विद्यार्थियों को बहुत लाभ प्राप्त होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत एग्जाम के पैटर्न की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी जाएगी।

अभ्युदय योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश के पात्र इच्छुक लाभार्थी अभ्युदय योजना के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। स्टेप बाई स्टेप विवरण निम्न है –

  • मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना Registration करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट – http://www.abhyuday.up.gov.in/hi_select_examination.php)
  • अब इसके होम पेज पर आने के बाद Register का विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana
  • यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा, जहाँ पर आपको ऑनलाइन मोड या ऑफलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन के लिए पाठ्यक्रम को चुनना होता है। 
  • पाठ्यक्रम का चयन करते ही आपके सामने एक Enrolment Form खुल जायेगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भर लेनी है जिनमें नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी, डिवीजन, क्वालिफिकेशन, एड्रेस आदि है।
  • सारी जानकारियों को भरने के बाद Submit के बटन पर क्लिक करके फॉर्म को जमा कर दें ।
  • अब अगले पेज पर आपसे कुछ और जानकारियां मांगी जाएगी जिसे भरकर जानकारियों को वेरीफाई कर लें।
  • आपके द्वारा भरी गई जानकारियों के सत्यापन होने के साथ ही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

इस तरह आज के आर्टिकल में हमनें आपको उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2023 से संबंधित जानकारी दी है। उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आयी होगी, यदि आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के बीच अवश्य शेयर करें।  

FAQ: Mukhyamantri Abhyudaya Yojana

प्रश्न 1. यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिये पंजीकरण की प्रक्रिया कब से शुरू की गयी थी?

उत्तर: यूपी सरकार द्वारा अभ्युदय योजना पंजीकरण की प्रक्रिया 10 फरवरी 2021 को शुरू की थी।

प्रश्न 2. अभ्युदय योजना के तहत वितरित होने वाले टैबलेट कुल कितने युवाओं को दिया जाएगा?

उत्तर: Mukhyamantri Abhyudaya Yojana के अंतर्गत 1,00,0000 युवाओं को मुफ्त टैबलेट देने की घोषणा की गई थी। 

Leave a Comment