MP Vidhwa Pension Yojana 2023: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की विधवा महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना को शुरू किया गया है। जिन महिलाओं के पति कि किसी कारणवश असमय निधन हो गया हो उन्हें राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से हर महीने पेंशन की राशि प्रदान की जाएगी ताकि उन्हें किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता ना पड़े और वह अपने आगे की जिंदगी सम्मानपूर्वक जी सके।

यदि आप मध्य प्रदेश की रहने वाली एक विधवा महिला है तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि आज इस लेख में हम आपको मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना क्या है? इस योजना के क्या लाभ है, इसका उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन एवं स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले हैं। इसके अलावा एमपी विधवा पेंशन योजना लिस्ट में अपना नाम चेक करने की प्रक्रिया भी बताएंगे। कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2023
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से एमपी विधवा पेंशन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य में रहने वाली विधवा महिलाओं को हर महीने ₹600 की पेंशन राशि दी जाएगी। यह पेंशन राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। जिन महिलाओं की आयु 40 वर्ष से 79 वर्ष के बीच है और वह गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही है तो ऐसी महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए इस योजना (MP Widow Pension Scheme) से विधवा महिलाओं की काफी मदद हो सकेगी, क्योंकि जिन महिलाओं के पति की असमय मृत्यु हो जाती है तो उन्हें बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आगे इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि विधवा पेंशन योजना मध्य प्रदेश के लिए पात्रता क्या है? एवं इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को आगे पढ़ें।
MP Vidhwa Pension Yojana 2023 Overview
योजना का नाम | मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना |
किसने शुरू किया | मध्य प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | राज्य की विधवा महिलाएं |
उद्देश्य | विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना। |
पेंशन राशि | 600 रूपये प्रतिमाह |
वर्ष | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | socialsecurity.mp.gov.in |
मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य क्या है
जैसा कि आप सभी जानते है एक विधवा महिला का जीवन कितनी कठिनाइयों भरा होता है पति की मृत्यु हो जाने के बाद उन्हें समाज में मान-सम्मान कम मिलता है और महिलाओं को आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए राज्य सरकार ने विधवा महिलाओं की सहायता करने के लिए MP Vidhwa Pension Yojana को शुरू किया है।
राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता तथा सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के जरिए विधवा महिलाओं को अपने आगे का जीवन यापन करने में मदद मिलेगी और उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना नहीं पड़ेगा। इससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।
एमपी विधवा पेंशन योजना के लाभ (Benefits)
- राज्य सरकार द्वारा Vidhwa Pension Yojana MP को विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है।
- इस योजना के तहत लाभार्थी महिला को हर महीने ₹600 की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली पेंशन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
- विधवा पेंशन योजना एमपी के जरिए मिलने वाली पेंशन राशि में ₹300 राज्य सरकार एवं ₹300 केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
- राज्य की ऐसी महिलाएं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही है उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना का लाभ उठाकर विधवा महिलाएं सम्मान पूर्वक अपना जीवन व्यतीत कर पाएंगी।
- विधवा महिलाओं को किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
MP Vidhwa Pension Yojana के लिए पात्रता क्या है?
अब हम आपको बताने वाले हैं कि राज्य की किन विधवा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना की पात्रता नीचे दी गई है –
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए विधवा महिला मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- आयु सीमा: लाभार्थी महिला की आयु 40 वर्ष से 79 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ केवल विधवा महिलाओं को ही मिलेगा।
एमपी विधवा पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आप इस विधवा पेंशन योजना MP के लिए पात्र हैं तो अब आपको आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी जो इस प्रकार है –
- आवेदिका का आधार कार्ड
- बीपीएल कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पति की मृत्यु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
राज्य की ऐसी इच्छुक महिलाएं जो Vidhwa Pension Yojana MP Online Apply करना चाहती हैं उन्हें हम आगे आवेदन की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में बताने वाले हैं। आवेदन करने के लिए कृपया आप इन Steps को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको मध्यप्रदेश सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद आपको पेंशन योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करने पर आपके सामने एक पेज खुलेगा। जिसमें आपको अपने जिला का नाम, स्थानीय निकाय और समग्र सदस्य आईडी दर्ज करना होगा।

- जानकारी दर्ज कर लेने के बाद आपको पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन करें के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके स्क्रीन पर एमपी विधवा पेंशन योजना का एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- आपको इस फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक सही-सही भर लेना है।
- इसके बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आप मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एमपी विधवा पेंशन योजना का स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
- Vidhwa Pension Yojana MP Status चेक करने के लिए सबसे पहले आपको विधवा पेंशन पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको नागरिक सेवाएं के सेक्शन में जाकर पेंशन की स्वीकृति की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके स्क्रीन पर पेंशन एप्लीकेशन का स्टेटस ट्रैक करने के लिए एक पेज खुलेगा।

- इस पेज पर आपको एक खाली बॉक्स दिखाई देगा। जिसमें आपको मेंबर आईडी भरकर Show Details के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब एक नए पेज पर आपके सामने आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया
राज्य के ऐसी महिलाएं जिन्होंने एमपी विधवा पेंशन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर दिया है तो वह अब विधवा पेंशन योजना की सूची में अपना नाम चेक कर सकती है। इसकी पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है –
- MP Vidhwa Pension Yojana List चेक करने के लिए सबसे पहले आपको मध्यप्रदेश सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको नीचे की ओर पेंशन हितग्राहियों की सूची का एक विकल्प मिलेगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
- अब आपके सामने पेंशन हितग्राहियों की सूची का पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको जिला, ग्राम पंचायत, स्थानीय निकाय, ग्राम / वार्ड और पेंशन का प्रकार सेलेक्ट करना होगा।
- सभी विवरण का सेलेक्शन कर लेने के बाद आपको दिए गए सूची देखें के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके स्क्रीन पर विधवा पेंशन योजना की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
MP Vidhwa Pension Payment Status Check
- सर्वप्रथम एमपी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की वेबसाइट ओपन करें।
- इसके होम पेज पर पेंशनर की पासबुक देखें पर क्लिक करें।
- अब मेंबर आईडी और अकाउंट नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद भी अगर कैप्चा कोड को भर लें।
- अब Show Details के बटन पर क्लिक करें।
- अब आप विधवा पेंशन का पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
FAQ – MP Vidhwa Pension Yojana 2023
प्रश्न 1. मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के तहत कितनी पेंशन राशि दी जाती है?
उत्तर. इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को सरकार द्वारा प्रतिमाह ₹600 की पेंशन राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
प्रश्न 2. मध्य प्रदेश विधवा पेंशन कैसे चेक करें?
उत्तर. एमपी विधवा पेंशन पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए मध्यप्रदेश सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आधिकारिक वेबसाइट में जाएं। होम पेज पर पेंशनर की पासबुक देखें के विकल्प पर क्लिक करें। अब आप मेंबर आईडी, अकाउंट नंबर और कैप्चा कोड भरकर Show Details पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर विधवा पेंशन का पेमेंट स्टेटस खुलकर आ जाएगा।
प्रश्न 3. MP Vidhwa Pension Yojana की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उत्तर. मध्यप्रदेश में विधवा महिलाओं के लिए शुरू की गई विधवा पेंशन योजना के अधिकारिक वेबसाइट socialsecurity.mp.gov.in है।