MP Shiksha Portal 2023 (एमपी शिक्षा पोर्टल): मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा को बेहतर बनाने एवं छात्रों को विभिन्न जानकारी एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल को लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से आप शिक्षा संबंधी विभिन्न जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल के अधिकारिक वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इस लेख में आपको Madhya Pradesh Shiksha Portal पर कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है? छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी कैसे देखें, छात्रवृत्ति की स्थिति कैसे जाने, छात्रवृत्ति गणना करने की प्रक्रिया जैसी विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई है। समग्र शिक्षा पोर्टल मध्यप्रदेश से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए कृपया हमारे इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल 2023
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के छात्रों को सुविधा पहुंचाने के लिए एमपी शिक्षा पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र / छात्रा विभिन्न सुविधाएं जैसे छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी, शिक्षा संबंधी योजनाएं, लैपटॉप वितरण, छात्रवृत्ति की गणना, जाति प्रमाण पत्र का सत्यापन आदि का लाभ उठा सकते हैं।
मध्य प्रदेश एजुकेशन पोर्टल के माध्यम से राज्य के इच्छुक छात्र-छात्राएं स्कॉलरशिप के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। आगे इस लेख में हम आपको एमपी शिक्षा पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं Madhya Pradesh Siksha Portal पर उपलब्ध सभी सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़ें।
Madhya Pradesh Shiksha Portal 2023 Overview
पोर्टल का नाम | एमपी शिक्षा पोर्टल |
राज्य | मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य के छात्र एवं शिक्षक |
उद्देश्य | शिक्षा संबंधी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
वर्ष | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | shikshaportal.mp.gov.in |
एमपी शिक्षा पोर्टल का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए MP Shiksha Portal का मुख्य उद्देश्य शिक्षा से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियों एवं सुविधाओं को एक ही प्लेटफार्म पर ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी छात्र शिक्षा संबंधित सुविधाएं जैसे छात्रवृत्ति, योजना आदि का लाभ उठा सकते हैं। राज्य के छात्रों को सभी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध होने से उनके समय की बचत होगी और प्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी।
MP Shiksha Portal के लाभ एवं विशेषताएं
- एमपी शिक्षा पोर्टल को मध्य प्रदेश के छात्रों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
- इस पोर्टल के माध्यम से सभी विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- शिक्षा पोर्टल पर विजिट करके आप शिक्षा से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
- एमपी एजुकेशन पोर्टल के जरिए सरकार द्वारा निकाली गई छात्रों के लिए योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- इस पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवार छात्रवृत्ति स्वीकृत होने की स्थिति भी चेक कर सकते हैं।
- इस पोर्टल के द्वारा आप स्कूल से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
- समग्र शिक्षा पोर्टल मध्य प्रदेश पर जाकर आप छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए पात्रता भी जान सकते हैं।
- एमपी शिक्षा पोर्टल के लांच होने से प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
- इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आपको किसी शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
मध्य प्रदेश एजुकेशन पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
- छात्रवृति योजना
- लैपटॉप वितरण योजना
- छात्रवृति गणना
- कांटेक्ट डिटेल्स
- छात्रवृति स्वीकार होने की स्थिति
- जिला वार कक्षा वार नामांकन की रिपोर्ट
- जिला वार प्रोफाइल रिपोर्ट की संक्षिप्त रिपोर्ट
- शिक्षा पोर्टल पर छात्रवृत्ति की स्थिति जानें
- जाति प्रमाण पत्र सत्यापन की स्थिति चेक
- स्कूल वार बच्चों के नामांकन की स्थिति
विद्यार्थी डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया
- एमपी शिक्षा पोर्टल पर विद्यार्थी डैशबोर्ड के लिए सबसे पहले आपको शिक्षा पोर्टल मध्य प्रदेश के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके होम पेज पर आपको विद्यार्थी डैशबोर्ड देखने का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक कर ले।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा। जिसमें आपको 9 अंकों का समग्र आईडी दर्ज करना होगा।
- समग्र आईडी दर्ज करने के बाद आपको विद्यार्थी डैशबोर्ड देखें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आप संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
छात्रवृत्ति योजना से संबंधित जानकारी कैसे देखें
- इसके लिए सबसे पहले आपको MP शिक्षा पोर्टल के अधिकारिक वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर जाना होगा।

- इस पोर्टल के होम पेज पर आपको छात्रवृत्ति योजना का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।

- इस पेज पर आपको शैक्षणिक वर्ष और कक्षा का चुनाव करना होगा।
- इसके बाद आपको छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देखें के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब अगले पेज पर आपके सामने छात्रवृत्ति योजना से संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी।
छात्रवृत्ति स्वीकृत होने की स्थिति जानने की प्रक्रिया
- सबसे पहले उम्मीदवार को मध्य प्रदेश एजुकेशन पोर्टल shikshaportal.mp.gov.in पर विजिट करना होगा।
- इस पोर्टल के होम पेज पर जाने के बाद आपको छात्रवृत्ति स्वीकृत होने की स्थिति जाने के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के पश्चात छात्रवृत्ति की स्थिति जाने का एक पेज खुलेगा।
- इस पेज पर आपको 9 अंक का समग्र आईडी और शैक्षणिक वर्ष का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर विद्यार्थी की छात्रवृत्ति संबंधित जानकारी देखे के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब अगले पेज पर आपके सामने छात्रवृत्ति संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी।
छात्रवृत्ति गणना करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आप एमपी एजुकेशन पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके पश्चात होम पेज पर आपको छात्रवृत्ति गणना के विकल्प का चयन करना होगा।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको इस फॉर्म में अकादमी वर्ष, लिंग, जाति वर्ग, कक्षा जैसी अन्य सभी पूछे गए जानकारियों को दर्ज कर देना है।
- सभी जानकारियों को दर्ज कर लेने के बाद अपना हक जाने के बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार आप छात्रवृत्ति की गणना कर सकते हैं।
स्टूडेंट का बेनिफिट स्टेटस ट्रैक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले एमपी शिक्षा पोर्टल के अधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- अब आपके सामने शिक्षा पोर्टल का होम पेज खुलेगा।
- इसके होम पेज पर आपको Student Tracking के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अगले पेज पर समग्र आईडी दर्ज करके कैप्चा कोड भर देना है।
- इसके पश्चात छात्र / छात्रा की जानकारी देखें के बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार आप स्टूडेंट का बेनिफिट स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
Conclusion
प्रिय मित्रों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई है। उम्मीद करता हूं कि आज के इस लेख के माध्यम से आपको MP Shiksha Portal से संबंधित सभी उचित जानकारी प्राप्त हो गई होगी।
आज के इस आर्टिकल से आपको लाभ मिला हो तो कृपया इसे अपने अन्य मित्रों के साथ भी अवश्य साझा करें ताकि उन्हें भी इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ मिल सके। धन्यवाद !
एमपी शिक्षा पोर्टल से संबंधित प्रश्न और उत्तर
प्रश्न 1. MP शिक्षा पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को क्या लाभ प्राप्त होगा?
उत्तर. एमपी शिक्षा पोर्टल के माध्यम से राज्य के छात्र सरकार द्वारा निकाली गई योजनाएं, छात्रवृत्ति जैसी अन्य विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ उठा सकते है। जिसकी पूरी जानकारी आर्टिकल में दी गई है।
प्रश्न 2. एमपी शिक्षा पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उत्तर. मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट है।