मध्य प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट 2023 | MP Ration Card List Online Check, Benefit, Eligibility

MP Ration Card List 2023 | ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची mp: मध्य प्रदेश राज्य के जिन लोगों ने भी राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया था उन सभी का नाम एमपी राशन कार्ड नई सूची में जारी कर दिया गया है। सरकार द्वारा राशन कार्ड से संबंधित सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है। अब आप घर बैठे एमपी राशन मित्र की ऑफिशियल वेबसाइट rationmitra.nic.in पर जाकर मध्य प्रदेश राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकते हैं। आगे इस आर्टिकल में हम आपको एमपी राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें? की जानकारी स्टेप बाय स्टेप देने वाले है।

राशन कार्ड के माध्यम से हमें बहुत सारी सुविधाएं मिलती है। MP Ration Card के जरिए गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का भी लाभ दिया जाता है। इसके अलावा कई सारी सरकारी डाक्यूमेंट्स जैसे बैंक में खाता खुलवाने, स्कॉलरशिप लेने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में भी यह काम आता है। यदि आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया हुआ है तो आज का यह लेख आपके लिए बहुत काम आने वाला है। 

MP Ration Card List

क्योंकि आज हम आपको इस लेख में एमपी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन कैसे चेक किया जाता है? के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इसके साथ ही हम आपको बीपीएल राशन कार्ड में शामिल किये गए परिवारों की सूची और BPL Ration Card से हटाए गए लोगों की सूची देखने की भी प्रक्रिया बताएँगे। जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट 2023

आज के समय में महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि बहुत से गरीब परिवार के लोग राशन खरीदने में भी असमर्थ हो गए हैं। ऐसे में राशन कार्ड उनके लिए एक सहारा है। राशन कार्ड के माध्यम से गरीब परिवारों को सरकारी राशन की दुकानों से गेहूं, चावल, चीनी, केरोसिन तेल आदि न्यूनतम मूल्य पर उपलब्ध कराया जाता है। इसलिए राज्य के सभी मध्यम व निम्न वर्गीय परिवारों को राशन कार्ड अवश्य बनवा लेना चाहिए।

सरकार द्वारा गरीबी रेखा में जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए तीन प्रकार के (APL/BPL/AAY) राशन कार्ड जारी किए जाते है। जिन उम्मीदवारों ने भी एपीएल बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है वह सभी APL/BPL New Ration Card List 2023 में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। mp राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया जानने के लिए इस लेख में अंत तक बने रहे।

Madhya Pradesh Ration Card List 2023 Overview

योजना का नाममध्य प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट 
जारी किया गयामध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा
लाभार्थीएमपी के मध्यम व निम्न वर्गीय परिवार
उद्देश्यएमपी राशन कार्ड नई सूची ऑनलाइन उपलब्ध कराना। 
राज्यमध्य प्रदेश
हेल्पलाइन नंबर0755-2700800
mp राशन कार्ड लिस्ट चेकऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rationmitra.nic.in/

मध्य प्रदेश राशन कार्ड के प्रकार

सरकार द्वारा राज्य के मध्यम व निम्न वर्गीय परिवार के लोगों की आय एवं स्थिति के आधार पर राशन कार्ड को 3 वर्गों में बांटा गया है। सभी राशन कार्ड के प्रकार की जानकारी नीचे दी गयी हैं –

  • एपीएल राशन कार्ड – यह राशन कार्ड उन लोगों के लिए जारी किया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे होते है। 
  • बीपीएल राशन कार्ड – BPL राशन कार्ड गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को दिया जाता है। जिनकी वार्षिक आय ₹10000 से कम होती है।
  • एएवाय राशन कार्ड – AAY राशन कार्ड बहुत ही ज्यादा गरीबी में जीवन यापन कर रहे लोगों के लिए जारी किया जाता है। यह कार्ड पीले रंग का होता है।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट के लाभ (Benefits)

  • मध्य प्रदेश के खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन जारी किया जाता है।
  • ऑनलाइन जारी करने से राज्य के लोगों को कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वे सभी घर बैठे एमपी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर पाएंगे।
  • राशन कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है। जिसके माध्यम से गरीब परिवारों को सस्ती दरों में अनाज उपलब्ध कराया जाता है।
  • राशन कार्ड के द्वारा सरकारी योजनाओं का भी लाभ प्रदान किया जाता है।
  • बीपीएल राशन कार्ड के माध्यम से शिक्षा हेतु छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान किया जाता है।
  • इसके अलावा भी राशन कार्ड के कई सारे फायदे हैं। इसलिए राशन कार्ड बनवाना गरीब परिवार के लोगों के लिए बहुत जरूरी है।
  • मध्य प्रदेश खाद्य सुरक्षा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप एमपी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • जिन लोगों का नाम राशन कार्ड लिस्ट में शामिल होगा उन्हें इसका लाभ प्रदान किया जाएगा।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड के लिए पात्रता (Eligibility)

ऐसे उम्मीदवार जो नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले कुछ पात्रताओं को पूरा करना होगा जिसकी जानकारी नीचे दी गई है –

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास पहले से कोई राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
  • नवविवाहित जोड़े अपना अलग राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • यदि घर में कोई बच्चा जन्म लेता है तो उसका नाम राशन कार्ड सूची में जोड़ने के लिए पात्र होते हैं।

MP राशन कार्ड हेतु आवश्यक दस्तावेज (Documents)

  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड 
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मध्य प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम ऐसे चेक करें

मध्य प्रदेश राज्य के जिन लोगों ने भी राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था वह सभी mp राशन कार्ड नई सूची 2023 में अपना नाम देख सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है –

  • राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश खाद्य सुरक्षा पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट https://rationmitra.nic.in/ पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने इसका होम पेज खुल जाएगा। यहां आपको वर्तमान लाभार्थी परिवार (राशन कार्ड धारक परिवार) के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज पर आपको अपने जिले का नाम ढूंढ कर उस पर क्लिक कर लेना है।
  • जिला का चयन करते ही आपके सामने एक लिस्ट खुलकर आएगा। जिसमें आपको आपके जिला के अंतर्गत आने वाले जनपद का चयन कर लेना है।
  • अब उस जनपद के अंतर्गत जितने भी राशन कार्ड की दुकान होंगी सभी का एक लिस्ट खुलकर आ जाएगा। यहां आपको FPS Code पर क्लिक करना है।
  • राशन दुकान का चयन करने के बाद उस दुकान के अंतर्गत जितने भी राशन कार्ड धारक होंगे सभी की लिस्ट ओपन हो जाएगी।
  • अब आप यहां MP ration card list में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • इस लिस्ट में आप अपने परिवार का विवरण एवं सभी सदस्यों का नाम चेक कर सकते हैं।

MP BPL Ration Card से हटाए गए परिवारों की सूची कैसे देखें

मध्य प्रदेश बीपीएल राशन कार्ड सूची से जिन लोगों का नाम हटाया गया है उनके नाम भी आप देख सकते हैं। MP BPL Ration Card List से रिजेक्ट किए गए लोगों की सूची देखने के लिए आप निम्न steps को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको एमपी समग्र पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाना है।
  • इसके होम पेज पर आपको बीपीएल पोर्टल के सेक्शन से बीपीएल डैशबोर्ड के विकल्प का चयन करना है। जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
  • इस नए पेज पर आपको अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको जिला, नगर पंचायत/ग्राम पंचायत एवं गांव का चयन करके सबमिट कर देना है।
  • सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर बीपीएल राशन कार्ड से हटाए गए लोगों की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • यहां आपके परिवार के विवरण के साथ-साथ आपका नाम बीपीएल सूची से हटाने का कारण भी दिखाई देगा।
  • इस प्रकार आप मध्य प्रदेश बीपीएल राशन कार्ड से हटाए गए लोगों की सूची में नाम चेक कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड

नए शामिल किए गए बीपीएल (BPL) परिवारों की सूची कैसे देखें

  • सबसे पहले आपको बीपीएल परिवार पंजीकरण एवं प्रबंधन प्रणाली के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • अब इसके आपको होम पेज पर नए शामिल किए गए बीपीएल/एएवाई परिवारों की सूची के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अगले स्क्रीन पर कुछ जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। जैसे जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत, गांव आदि।
  • विवरण दर्ज करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपके क्षेत्र के सभी बीपीएल लिस्ट में शामिल किए गए परिवारों की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • आप इस बीपीएल परिवारों की सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

FAQ – Madhya Pradesh Ration Card List 2023

प्रश्न 1. MP राशन कार्ड में अपना नाम कैसे देखें 2023?

उत्तर. एमपी राशन कार्ड में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको इसके अधिकारिक वेबसाइट rationmitra.nic.in पर विजिट करना होगा। इस वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको कुछ प्रोसेस को फॉलो करना होता है। इस आर्टिकल को पढ़कर आप पूरी प्रक्रिया जान सकते हैं।

प्रश्न 2. मध्य प्रदेश राशन कार्ड से संबंधित अधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर. एमपी राशन कार्ड से संबंधित किसी भी सेवा के लिए एमपी राशन मित्र की अधिकारिक वेबसाइट rationmitra.nic.in है।

प्रश्न 3. एमपी राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर. यदि आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और राशन कार्ड से संबंधित कोई भी जानकारी चाहते हैं या कोई समस्या आती है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
फ्री शौचालय बनवाने के लिए सरकार दे रही ₹12000 की आर्थिक सहायता, जल्दी देखें CTET 2024 Exam: देखें कब तक जारी होंगे सीटीईटी एडमिट कार्ड सीएसआईआर भर्ती 2024 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई (स्टेप बाय स्टेप) CSIR Recruitment 2024: सीएसआईआर ने निकाली भर्ती