MP Bhulekh Portal 2023 (मध्य प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी): मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों / भू स्वामियों की सुविधा के लिए भूमि से संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल mpbhulekh.gov.in को लांच किया गया है। अब राज्य का कोई भी व्यक्ति अपने जमीन से संबंधित विवरण घर बैठे आसानी से ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है। इस एमपी भूलेख पोर्टल पर आपके जमीन से जुड़े सभी विवरण जैसे खाता खसरा खतौनी नंबर, भू नक्शा आदि ऑनलाइन उपलब्ध है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको एमपी भूलेख खसरा खतौनी के बारे में पूरी जानकारी देंगे। यहां हम आपको ऑनलाइन लैंड रिकॉर्ड, एमपी खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कैसे करें के बारे में पूरी प्रक्रिया बताने वाले हैं। MP Bhulekh Portal से संबंधित जानकारी एवं इस पोर्टल का लाभ उठाने के लिए कृपया आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल 2023
एमपी भूलेख पोर्टल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लांच किया गया एक वेब पोर्टल है। जहां राज्य का किसान या अन्य कोई भी व्यक्ति MP Bhulekh Portal पर खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन विवरण, जमाबंदी नकल, खेत व जमीन का नक्शा आदि देख सकता है। मध्य प्रदेश के नागरिकों को भूमि से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आप घर बैठे ही अपने मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से अपने जमीन का पूरा विवरण ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
MP Bhulekh Portal 2023 Overview
पोर्टल का नाम | एमपी भूलेख पोर्टल / mpbhulekh |
लांच किया गया | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभार्थी | एमपी के नागरिक |
उद्देश्य | भू स्वामियों को भूमि से संबंधित विवरण ऑनलाइन उपलब्ध कराना। |
उपलब्ध सेवाएं | ऑनलाइन खसरा, खतौनी, खाता, जमाबंदी, भू नक्शा आदि। |
टोल फ्री नंबर | 18002336763 |
राज्य | मध्य प्रदेश |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mpbhulekh.gov.in/ |
एमपी भूलेख खसरा खतौनी नकल, भू नक्शा
MP Bhulekh Khasra Khatauni: राज्य के किसानों को अक्सर खसरा खतौनी, भूमि का नक्शा आदि की जरूरत पड़ती रहती है। जिसके लिए उन्हें राजस्व विभाग या अन्य सरकारी कार्यालयों में जाना पड़ता है। जहां काफी मुश्किलों के बाद उनका काम हो पाता है और इसी बीच उनके पैसे एवं समय भी बर्बाद होते हैं। इसलिए सरकार द्वारा लोगों की सुविधा के लिए एमपी भूलेख पोर्टल का निर्माण करवाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवार अपनी जमीन संबंधित विवरण कुछ ही मिनटों में आसानी से प्राप्त कर सकता है।
इस पोर्टल को काफी सिंपल इंटरफेस के साथ बनाया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकें। ज्यादातर लोग खसरा खतौनी, खेत व जमीन का नक्शा निकालने के लिए इस पोर्टल का इस्तेमाल करते हैं। MP Bhulekh पोर्टल के लॉन्च होने से लोगों को काफी सुविधा हुई है। अब आपके जमीन पर कोई भी कब्जा नहीं कर सकता है क्योंकि सरकार के पास इसका सारा विवरण उपलब्ध है। आप कभी भी इस पोर्टल के माध्यम से अपने खेत, प्लॉट व जमीन से संबंधित विवरण / दस्तावेज निकाल सकते हैं।
मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल के लाभ (Benefits)
- mpbhulekh Portal को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है।
- भूलेख पोर्टल एमपी के माध्यम से अब आप आसानी से अपने जमीन का विवरण ऑनलाइन देख सकते हैं।
- किसानों को अब भू नक्शा, खसरा खतौनी आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- इससे उनके आने-जाने में होने वाले खर्च और समय दोनों की बचत होगी।
- इस पोर्टल के माध्यम आप अपने खेत व जमीन का नक्शा देखने के साथ-साथ डाउनलोड भी कर सकते हैं।
- ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन से संबंधित होने वाले विवादों में कमी आएगी और कोई भी किसी के साथ छल करके किसी के जमीन पर कब्जा नही कर पाएगा।
- ऑनलाइन पोर्टल पर सभी डेटा मौजूद होने से सरकारी दफ्तरों के कार्यों में पारदर्शिता आएगी।
मध्य प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी कैसे देखें
यदि आप एमपी भूलेख पोर्टल द्वारा खसरा खतौनी ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो आगे हम आपको एमपी खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताने वाले हैं। कृपया आप इन सभी स्टेप्स को अच्छे से फॉलो करें –
- सबसे पहले आप Land Records MP की ऑफिशियल वेबसाइट landrecords.mp.gov.in पर चले जाएं।
- इस वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर जाने के बाद आपको मध्य प्रदेश राज्य का नक्शा दिखाई देगा।
- खसरा खतौनी देखने के लिए इस नक्शे में आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
- अब आपको एक नई वेबसाइट एमपी भूलेख पोर्टल पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा। यहां आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे।
- इन सभी विकल्पों में आपको भू अभिलेख के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक पॉपअप बॉक्स खुलेगा। इसमें क्या आप भू अभिलेख में खसरा खोजना चाहते हैं? के नीचे दिए गए Yes के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने भूखंड का विवरण दर्ज करने के लिए एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको भूमिस्वामी आईडी, जिला, तहसील, गांव और खसरा संख्या का चयन करना होगा।
- सभी विवरण का चयन कर लेने के बाद विवरण देखें के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके द्वारा दिए गए खसरा नंबर और नाम से जुड़े रिकॉर्ड्स खुल जाएंगे।
- यहां आपको खसरा के नीचे बने ब्यू के आइकॉन पर क्लिक करना होगा।
- अब एक नए पेज पर आपका खसरा आपके सामने खुल जाएगा। आप इसे अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव करके रख सकते हैं।
एमपी भूलेख पोर्टल पर आबादी अधिकार अभिलेख ऐसे चेक करें
- सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश भूलेख के अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
- आधिकारिक पोर्टल पर जाने के बाद आबादी अधिकार अभिलेख के विकल्प का चयन करें।
- अब आपके सामने एक पॉपअप खुलेगा। इसमें क्या आप अधिकार अभिलेख खोजना चाहते हैं के नीचे Yes के बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद जिला, तहसील और गांव का चयन करें। अब ब्लॉक संख्या या प्लॉट संख्या दर्ज करें।
- सभी जानकारी दर्ज कर लेने के बाद विवरण देखें के बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपके स्क्रीन पर जमीन से जुड़ी आबादी अधिकार की जानकारी खुलकर आ जाएगी।
एमपी भूलेख पोर्टल पर पब्लिक यूजर रजिस्टर कैसे करें
- सर्वप्रथम आप एमपी भूलेख के अधिकारिक पोर्टल पर चले जाएं।
- अब इस पोर्टल के होम पेज पर Register as Public User के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके स्क्रीन पर एक पंजीकरण फॉर्म ओपन होगा।
- इसमें आपको सामान्य जानकारी और सूचना संचार जानकारी में पूछे गए सभी जानकारियों को दर्ज कर लेना है।
- इसके बाद अंत में आपको मोबाइल नंबर दर्ज करके Send OTP पर क्लिक कर देना है। अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जिसे आपको यहाँ दर्ज करना होगा।
- अब सभी जानकारियों को दर्ज कर लेने के बाद कैप्चा कोड भरकर पंजीकृत करें (Register) के बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद mpbhulekh पोर्टल पर आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। अब आपको एक यूजर आईडी व पासवर्ड दिया जाएगा। जिसे आपको सेव करके रख लेना है।
MP Bhulekh पोर्टल पर भूमि बंधक की डीटेल्स कैसे चेक करें
- सबसे पहले आप एमपी भूलेख के अधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं। अब इसका होम पेज खुल जाएगा।
- अब इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। जिनमें से आपको भूमि बंधक के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके स्क्रीन पर एक पॉप अप बॉक्स खुलेगा। इसमें आपको पहले वाले विकल्प के नीचे Yes के बटन पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। यहां आपको पूछे गए विवरण जैसे व्यक्तिगत जानकारी व जमीन संबंधी जानकारी दर्ज कर लेना है।
- मांगे गए सभी विवरणों को दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपके कंप्यूटर की स्क्रीन पर भूमि बंधक से संबंधित डिटेल्स खुलकर आ जाएगी।
मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
यदि आप MP Bhulekh Portal पर शिकायत दर्ज करना चाहते है, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा –
- भूलेख एमपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले आप mpbhulekh.gov.in पोर्टल पर जाएं।
- इसके होम पेज पर Grievance के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके स्क्रीन पर शिकायत दर्ज करने के लिए फॉर्म ओपन होगा।
- इस फॉर्म में आपको मांगे गए सभी जानकारियों को दर्ज कर लेना है। जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आवेदन का प्रकार, समस्या का प्रकार, जिला, तहसील, गांव आदि।
- इसके बाद शिकायत विवरण के बॉक्स पर अपनी समस्या लिखें।
- इतनी प्रक्रिया के बाद अंत में कैप्चा कोड भरकर ओटीपी भेजें के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके वेरीफाई कर लेना है।
- अब आपका एमपी भूलेख से संबंधित शिकायत दर्ज हो जाएगा।
मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1. एमपी का खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे निकाले?
उत्तर. मध्य प्रदेश खसरा खतौनी ऑनलाइन निकालने के लिए सबसे पहले आपको एमपी लैंड रिकॉर्ड के ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद आपको कुछ प्रक्रिया को फॉलो करना होगा जो इस आर्टिकल में बताया गया है।
प्रश्न 2. एमपी भूलेख पोर्टल को लॉन्च करने का उद्देश्य क्या है?
उत्तर. इस पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के भू स्वामियों को जमीन से संबंधित विवरण ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। ताकि किसी भी व्यक्ति को भूमि संबंधित विवरण प्राप्त करने के लिए बार-बार सरकारी दफ्तर जाना ना पड़े। ऑनलाइन पोर्टल के लांच होने से जमीनी विवाद व भ्रष्टाचार में भी कमी आएगी।
प्रश्न 3. मध्य प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उत्तर. एमपी भूलेख खसरा खतौनी से संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट mpbhulekh.gov.in है।
प्रश्न 4. एमपी भूलेख से संबंधित जानकारी या शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?
उत्तर. MP Bhulekh पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या किसी समस्या के समाधान के लिए आप इसके हेल्पलाइन नंबर (टॉल फ्री) 18002336763 पर संपर्क कर सकते हैं।