मेरी पहचान पोर्टल 2023 | Meri Pehchan Portal Online Registration, Login Process

Meri Pehchan Portal 2023 Registration / Login: केंद्र सरकार द्वारा देश के नागरिकों की सुविधा के लिए मेरी पहचान पोर्टल meripehchaan.gov.in को लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से देशवासियों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर प्रदान किया जाएगा। यानी अब आपको अलग-अलग योजनाओं के लिए अलग-अलग पोर्टल पर विजिट करना नहीं पड़ेगा। इस पोर्टल के जरिए सभी नागरिक अन्य अनेकों पोर्टल से संबंधित सर्विसेज को एक्सेस कर पाएंगे।

Meri Pehchan Portal

आज के इस आर्टिकल में हम आपको मेरी पहचान पोर्टल रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताएंगे। इसके अलावा हम आपको इससे जुड़ी अन्य जानकारी जैसे मेरी पहचान पोर्टल क्या है? इस पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं, निर्धारित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं Meri Pehchan Portal Login कैसे करें आदि के बारे में भी पूरी जानकारी देंगे। पोर्टल से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

मेरी पहचान पोर्टल क्या है?

भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों को विभिन्न विभागों की कई सार्वजनिक सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए मेरी पहचान पोर्टल को शुरू किया गया है। Meri Pehchan एक राष्ट्रीय एकल साइन ऑन (NSSO) पोर्टल है। देशवासी इस पोर्टल पर साइन इन करके कई सारे पोर्टल की सर्विसेज को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। इससे नागरिकों को अन्य सभी पोर्टलों पर बार-बार लॉगइन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस पोर्टल का लाभ पूरे देश की जनता उठा सकती है।

meripehchan.gov.in पोर्टल के शुरू होने से नागरिकों का काम काफी आसान हो गया है। वह भारत सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली विभिन्न योजनाओं में एक ही पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। मेरी पहचान पोर्टल में SSO डीजीलॉकर, ई प्रमाण और जन परिचय की आईडी से Login किया जा सकता है। इसके अलावा आप इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराकर लॉगइन आईडी प्राप्त कर सकते हैं। Meri Pehchan Rgistration प्रक्रिया इस आर्टिकल में बताई गयी है। 

Meri Pehchan Portal 2023 Overview

पोर्टल का नाममेरी पहचान पोर्टल
किसने शुरू कियाभारत सरकार
लाभार्थीदेश के सभी नागरिक
उद्देश्यसरकारी योजनाओं से जुड़े लाभ व जानकारी एक ही पोर्टल के पर उपलब्ध कराना।
वर्ष2023
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmeripehchaan.gov.in

Meri Mehchan पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए Meri Pehchan Portal का लाभ देश के सभी वर्ग एवं धर्म के नागरिक उठा सकते हैं।
  • अब देशवासियों को अन्य कई विभागों के पोर्टल की सुविधाओं को एक ही पोर्टल के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
  • अब किसी भी नागरिक को अलग-अलग योजनाओं के लिए अलग-अलग पोर्टल पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • इससे नागरिकों के समय की बचत होगी और उन्हें कई सारे पोर्टलों की लॉगइन आईडी एवं पासवर्ड याद रखने के झंझट से छुटकारा मिलेगा।
  • इस पोर्टल की सुविधा नागरिकों को मुफ्त में प्रदान की जाएगी यानी इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

मेरी पहचान पोर्टल के लिए पात्रता क्या है

इस पोर्टल का लाभ उठाने के लिए आपको नीचे दिए गए पात्रताओं को पूरा करना होगा जो निम्न प्रकार है –

  • इसके लिए उम्मीदवार भारत देश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसी भी जाति धर्म आयु एवं समुदाय का हो वह इस पोर्टल का लाभ उठाने के लिए पात्र होंगे।
  • आवेदक स्त्री हो या पुरुष दोनों पात्र हैं।
  • इस पोर्टल का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

मेरी पहचान पोर्टल के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आप Meri Pehchan पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।

  • आवेदक के पास मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  • आवेदक का अपना एक मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  • आवेदक का ईमेल आईडी बना हुआ होना चाहिए।
  • डीजी लॉकर / ई प्रमाण पत्र / जन परिचय की आईडी

मेरी पहचान पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें

देश के सभी नागरिकों को जो इसका लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें मेरी पहचान पोर्टल पर अपना पंजीकरण (Meri Pehchan Registration) कराना होगा। आप नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको Meri Pehchaan पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब इस वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको Register Now के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर डालकर Generate OTP पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को निर्धारित स्थान पर भरकर वेरीफाई कर लेना है।
  • अब आप अपना पूरा नाम और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। फिर अपना जेंडर सिलेक्ट कर ले।
  • अपना यूजरनेम सेट और पासवर्ड सेट करके I Consent to Meri Pehchaan terms of use. के सामने वाले बॉक्स में टिक कर देना है।
  • इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको अंत में Verify के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • तो इस प्रकार आपका Meri Pehchaan Portal Registration सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।

मेरी पहचान पोर्टल लॉगिन करने की प्रक्रिया

Meri pehchan.gov.in Login: यदि आपने इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण पूरा कर लिया है तो अब आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं। इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना है-

  • लॉगइन करने के लिए सबसे पहले आपको मेरी पहचान की आधिकारिक वेबसाइट meripehchaan.gov.in को ओपन करना होगा।
  • वेबसाइट ओपन करने के पश्चात आपके सामने इसका होम पेज खुल जाएगा।
  • इसके होम पेज पर आपको Login के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर लॉगइन पेज खुलेगा जिसमें आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे –
    • Login with DigiLocker
    • Login with e-Pramaan
    • Login with JanParichay
  • इन सभी विकल्पों में से आपको अपने आवश्यकता अनुसार किन्ही एक विकल्प का चयन कर लेना है।
  • हम यहां लॉगइन विद डिजिलॉकर का विकल्प चुन रहे हैं।
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगइन पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पर आपको लॉग इन करने के लिए Mobile, Username और Other का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको इनमें से किन्हीं एक ऑप्शन को सिलेक्ट कर लेना है और उसमें मांगे गए लॉगिन डिटेल्स को भर देना है।
  • इसके पश्चात आपको नीचे दिए गए Sign in के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • इस प्रकार आप Meri Pehchaan gov in पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे।

Note: लॉगइन करने के पश्चात आपके स्क्रीन पर डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा जहां आप अपने राज्य को सेलेक्ट करके उस राज्य से जुड़े सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते है। साथ ही आवेदन करें पर क्लिक करके किसी भी योजना में आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Contact Us

  • सबसे पहले मेरी पहचान पोर्टल पर जाए।
  • पोर्टल के होम पेज पर Contact us पर क्लिक करे।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने कांटेक्ट पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आप संपर्क विवरण देख सकते हैं।

Meri Pehchan Portal से संबंधित कुछ प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1. मेरी पहचान पोर्टल क्या है?

उत्तर. Meri Pehchan केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया एक वेब पोर्टल है। जिसके माध्यम से देश के नागरिकों को सरकारी योजनाओं में आवेदन करने की सुविधा एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराई गई है। अब देशवासी सभी योजनाओं का लाभ एक ही पोर्टल के माध्यम से ले सकते हैं। 

प्रश्न 2. मेरी पहचान पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर. केंद्र सरकार द्वारा मेरी पहचान के लिए ऑफिशियल वेबसाइट meripehchaan.gov.in विकसित करवाया गया है। 

पीएफएमएस पोर्टल

सुकन्या समृद्धि योजना

E Shram Card

युवा स्वाभिमान योजना

सारथी परिवहन सेवा

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना

Leave a Comment