मानव संपदा पोर्टल 2023 | Manav Sampada Portal Uttar Pradesh | eHrms Mobile app download

Manav Sampada Portal: सरकार डिजिटलीकरण पर ज्यादा ध्यान दे रही है इसलिए सभी सेवाओं को ऑनलाइन लाया जा रहा है ताकि सभी सेवाएं एक जगह आसानी से प्राप्त हो सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने MHRD (Ministry Of Human Resource Development) के माध्यम से शिक्षा विभाग एवं अन्य कर्मचारियों के लिए मानव संपदा पोर्टल (HRMS) को शुरू किया है। 

Manav Sampada Portal

इस ऑनलाइन पोर्टल पर राज्य के कर्मचारियों के लिए बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। यदि आप इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इसके बारे में जान लेना आवश्यक है। इसलिए आज हम आपको इस लेख के माध्यम से मानव संपदा पोर्टल क्या है,इसके लाभ, उद्देश्य, छुट्टी के लिए आवेदन प्रक्रिया, mSTHAPNA App Download आदि के बारे में बताने वाले है।

मानव संपदा पोर्टल 2023 – HRMS

मानव संपदा पोर्टल को उत्तर प्रदेश के शिक्षा संबंधी कर्मचारियों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने MHRD के माध्यम से इस पोर्टल को शुरू किया है। इस ऑनलाइन पोर्टल में 80 से भी ज्यादा विभागों के कार्य का विवरण (Record) रखा गया है। Manav Sampada Portal के द्वारा उत्तर प्रदेश के लगभग 20 लाख कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा।

अब उत्तर प्रदेश के किसी भी शिक्षक या गैर शिक्षक कर्मचारी को छुट्टी लेने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस पोर्टल पर अवकाश स्वीकृति के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को अधिकृत किया गया है। Manav Sampada Portal पर विभिन्न प्रकार की सुविधाएं जैसे अवकाश प्रबंध, सर्विस रिकॉर्ड, ट्रांसफर, प्रमोशन आदि की सुविधा उपलब्ध है।

Manav Sampada Portal Overview 2023

पोर्टल का नाममानव सम्पदा पोर्टल उत्तर प्रदेश
किसने शुरू कियाउत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारी
पोर्टल का उद्देश्यअवकाश हेतु ऑनलाइन ऑनलाइन
रजिस्टर्ड कर्मचारियों की संख्या1388000
वर्ष2022
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://ehrms.upsdc.gov.in/

मानव संपदा पोर्टल के द्वारा अवकाश

उत्तर प्रदेश मानव संपदा पोर्टल के जरिए राज्य के सभी कर्मचारी अवकाश हेतु आवेदन कर पाएगें। राज्य के शिक्षा विभाग एवं गैर शिक्षण कर्मचारी इस पोर्टल पर 5 प्रकार के अवकाश के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो इस प्रकार है।

  • चाइल्ड केयर लीव
  • मिसकैरेज लीव
  • मेटरनिटी लीव
  • मेडिकल लीव
  • कैजुअल लीव

मानव संपदा सर्विस बुक

उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को Manav Sampada Portal UP के द्वारा विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई गई है। इस पोर्टल पर ना केवल छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं बल्कि यहाँ सर्विस बुक की भी सुविधा उपलब्ध है। 

यदि आप उत्तर प्रदेश के एक सरकारी कर्मचारी है तो आप इस बोतल के द्वारा मानव संपदा सर्विस बुक देख सकते हैं। इसके लिए बस आपको मानव संपदा का ऑफिशियल मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा।

UP Jansunwai Portal

उत्तर प्रदेश निवेश मित्र पोर्टल

मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन

मानव संपदा पोर्टल का मुख्य उद्देश्य

  • उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए सभी सुविधाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य है जिनमें से प्रमुख है अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराना।
  • इस पोर्टल के जरिए उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षा संबंधी एवं गैर शिक्षण कर्मचारी छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
  • इस पोर्टल के द्वारा कर्मचारियों के सभी विवरण का रखरखाव (Maintain) डिजिटल मोड द्वारा किया जाएगा। जिससे सरकार को रिकार्ड बनाने में आसानी होगी।
  • इससे समय की भी बचत होगी और पेपर वर्क कम हो जाएगा।
  • Manav Sampada Portal के माध्यम से कोई भी कर्मचारी सर्विस बुक एवं सैलरी स्लिप को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी भी सरकारी दफ्तरों में जाने की जरूरत नहीं है।
  • इस पोर्टल के द्वारा कोई भी कर्मचारी घर बैठे छुट्टी के लिए आवेदन कर सकता है। 
  • इस पोर्टल के माध्यम से कार्मिकों के कार्य तेजी से होगें। जिससे कर्मचारियों को काफी लाभ मिलेगा।

मानव संपदा पोर्टल के लाभ (HRMS Benefits)

मानव संपदा पोर्टल के जरिए मिलने वाले लाभ इस प्रकार है-

  • इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी कर्मचारियों के कार्य राज्य के विवरण ऑनलाइन रखा जाएगा। 
  • राज्य के जिस भी कर्मचारी को अवकाश लेना रहे वह इस पोर्टल के जरिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर शिक्षकों एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों का पूरा विवरण उपलब्ध होगा।
  • पोर्टल के जरिए राज्य के शिक्षकों, डॉक्टरों एवं अधिकारियों का फीडबैक दर्ज किया जाएगा। जिससे चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग में सुधार करने में मदद मिलेगी।
  • इस पोर्टल का लाभ उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षक एवं गैर शिक्षण कर्मचारी उठा सकते हैं।

मानव संपदा पोर्टल के पात्रता मानक

  • Manav Sampada Portal का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी को उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
  • इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ राज्य के आम नागरिक नही ले सकते। यह पोर्टल सिर्फ राज्य के सरकारी विभागों के कर्मचारियों के लिए है।
  • राज्य के कर्मचारियों को अवकाश हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन कराए कोई भी कर्मचारी इस पोर्टल पर आवेदन नहीं कर सकते हैं।

Manav Sampada Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें

मानव संपदा पोर्टल को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के शिक्षक एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों के लिए बनाया गया है। इस पोर्टल पर कोई सामान्य व्यक्ति रजिस्टर नहीं कर सकता। ना ही इस पोर्टल पर उपलब्ध किसी भी सेवा का लाभ उठा सकता है। केवल उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी ही इस पोर्टल पर रजिस्टर कराने के बाद इसमें उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

मानव संपदा पोर्टल पर रजिस्टर करवाने के लिए राज्य के सरकारी कर्मचारी को अपने विभाग के हेड ऑफिस से संपर्क करना होगा। उनका रजिस्ट्रेशन होने के बाद उन्हें एक आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। इस आईडी और पासवर्ड के जरिए सरकारी कर्मचारी इस पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं। लेकिन इससे पहले कर्मचारी को विभाग से लॉगिन संबंधित जानकारी ले लेनी चाहिए।

Manav Sampada Portal पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

यदि आप मानव संपदा पोर्टल पर लॉगइन करना चाहते हैं तो इसके लिए आप नीचे दिए गए कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको मानव संपदा पोर्टल के ऑफिशियल वेबसाइट https://ehrms.upsdc.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इस पोर्टल के होम पेज पर आने के बाद आपको यहां eHRMS Login का एक विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
manav sampada portal
  • अब आपको यहाँ अपने Department (विभाग) का चयन कर लेना है। 
  • रजिस्टर करने के बाद विभाग द्वारा आपको जो आईडी और पासवर्ड मिला था, उस यूजर आईडी और पासवर्ड को यहाँ दर्ज करना है।
manav sampada portal
  • इसके बाद आप यहाँ कैप्चा कोड डालकर Login के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आपका Employee Login डैशबोर्ड खुल जाएगा और आप यहाँ अपने विभाग संबंधी कार्य कर पायेगें।

मानव संपदा पोर्टल पर अवकाश हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

उत्तर प्रदेश के किसी भी सरकारी कर्मचारी को अवकाश लेना हो तो वह मानव संपदा पोर्टल पर छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसका पूरा प्रोसेस हमने आपको नीचे कुछ स्टेप्स के जरिए बता दिया है।

  • सबसे पहले आवेदक को Manav Sampada Portal के ऑफिशियल वेबसाइट ehrms.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
  • इस पोर्टल पर आने के बाद आपको eHRMS Login के विकल्प पर क्लिक करना है। और इसमें मांगी गई जानकारी को भरकर लॉगिन कर लेना है।
manav sampada portal
  • इसके बाद आपको यहां कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। इनमें से आपको Online Leave पर जाकर Apply Leave के विकल्प का चयन कर लेना है। 
  • अब आपको Reporting Person को चुन लेना है। इसमें आपको अपना नाम दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको विभाग का ऑप्शन दिखाई देगा जिसमें आपको Designation मे से Block Officer का चुनाव कर लेना है।
  • अब आप इसे सेव कर दें और वापस Online Leave पर जाकर Apply Leave पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपको Leave Type का चयन कर लेना है। अब आपको यहां किस तारीख से किस तारीख तक छुट्टी लेना है उसके लिए डेट सेलेक्ट करना होता है।
  • इसके बाद आपके सामने Leave Days Automatic Calculate होकर आ जाएगा। अब आपको यहां छुट्टी के कारण की जानकारी लिखनी होती है।
  • इसके पश्चात Address During Leave मे रहने का Address बताना होगा। अब इतना करने के बाद आपको submit कर देना है। 
  • अब आपका एप्लीकेशन ऑनलाइन सबमिट हो जाएगा। इसके बाद आपके छुट्टी का आवेदन स्वीकृत किया जाता है या नहीं इसकी जानकारी आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए मिल जाएगा।

मानव संपदा पोर्टल पर लीव स्टेटस चेक कैसे करें

यदि आप इस पोर्टल पर अवकाश के लिए किए गए ऑनलाइन आवेदन का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके चेक कर सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आप मानव संपदा पोर्टल के ऑफिशियल वेबसाइट ehrms.upsdc.gov.in पर चले जाए।
  • इसके होम पेज पर आने के बाद आपको यहां Fact Sheet (P2) का एक विकल्प मिलेगा इस पर क्लिक कर लें।
ehrms up
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा यहां आपको Department, Organisation एंव E-Hrms Code को दर्ज कर देना है। इसके बाद View Report पर क्लिक करना है।
  • View Report पर क्लिक करते ही आपके सामने एप्लीकेशन का स्टेटस आ जाएगा।

eHRMS का Mobile App डाउनलोड कैसे करें

आप ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिए इसके मोबाइल एप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप eHRMS का मोबाइल ऐप (mSTHAPNA App) डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं।

  • मानव संपदा पोर्टल के मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर ओपन कर लेना है।
  • अब आपको यहां mSTHAPNA लिखकर सर्च कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने यह ऐप आ जाएगा और आप इसे Install पर क्लिक करके डाउनलोड एवं इंस्टॉल कर ले।
  • इंस्टॉल कर लेने के बाद आप इस mSTHAPNA App को ओपन करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप ehrms up की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मोबाइल ऐप विकल्प पर क्लिक करके भी इसे डाउनलोड कर सकते है।
ehrms up

आप इसके वेब पोर्टल पर जाकर भी इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं इसके लिए बस आपको मानव संपदा पोर्टल के ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाना है। अब इसके होम पेज पर Download App का विकल्प मिल जाएगा। इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने mSTHAPNA App आ जाएगा। आप यहां से इंस्टॉल पर क्लिक करके इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Manav Sampada Portal Contact Details

यदि आपको मानव संपदा पोर्टल से संबंधित कोई भी समस्या आ रही है तो आप नीचे दिए गए कांटेक्ट डिटेल्स के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।

  1. तकनीकी सहायता: (Software Problems) Nic, Manav Sampada Technical Support Team – Email I’d – [email protected]
  2. अन्य सहायता: (Data Entry / Modification) Contact Your Established Office Manav Sampada Nodal Officer.

Conclusion

दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको उत्तर प्रदेश मानव संपदा पोर्टल के बारे में संपूर्ण जानकारी दी है इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको Manav Sampada Portal UP के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट काफी पसंद आया होगा और आप इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करेंगे। धन्यवाद!

FAQ – Manav Sampada Portal UP

प्रश्न 1. मानव संपदा पोर्टल को किसके द्वारा शुरू किया गया?

Ans. मानव संपदा पोर्टल को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया।

प्रश्न 2. मानव संपदा पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें ?

Ans. मानव संपदा पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको सबसे पहले इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाना है। उसके बाद यहां eHRMS Login पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरकर Login कर लेना है।

error: Content is protected !!
फ्री शौचालय बनवाने के लिए सरकार दे रही ₹12000 की आर्थिक सहायता, जल्दी देखें CTET 2024 Exam: देखें कब तक जारी होंगे सीटीईटी एडमिट कार्ड सीएसआईआर भर्ती 2024 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई (स्टेप बाय स्टेप) CSIR Recruitment 2024: सीएसआईआर ने निकाली भर्ती