Manav Sampada Portal UP 2023 | ehrms.nic.in Login (मानव संपदा पोर्टल): उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा डिजिटलीकरण को बढ़ावा देते हुए शिक्षा विभाग से संबंधित अध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों के लिए मानव संपदा पोर्टल (eHRMS) को शुरू किया गया है। इस पोर्टल पर राज्य के कर्मचारी छुट्टी के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इसके साथ ही कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इस ऑनलाइन पोर्टल पर उत्तर प्रदेश के लगभग 20 लाख से भी अधिक कर्मचारियों का रिकॉर्ड रखा जाता है।

यदि आप इस पोर्टल का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको मानव संपदा पोर्टल उत्तर प्रदेश के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसलिए हम आपको इस लेख में मानव संपदा पोर्टल क्या है, इस पोर्टल के लाभ क्या है, इसका उद्देश्य, मानव संपदा पोर्टल पर छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले है। Manav Sampada Portal से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
मानव संपदा पोर्टल 2023 – eHRMS
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा MHRD (Ministry Of Human Resource Development) के माध्यम से शिक्षा विभाग के कर्मचारियों एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मानव संपदा पोर्टल को विकसित किया गया है। इस पोर्टल पर राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों का सैलरी विवरण, सर्विस रिकॉर्ड, पोस्टिंग, अवकाश विवरण, प्रमोशन विवरण, ट्रांसफर आदि का ब्यौरा उपलब्ध है। Manav Sampada UP पोर्टल पर उत्तर प्रदेश के 80 से भी अधिक विभागों के सर्विस रिकॉर्ड / कार्य का विवरण उपलब्ध कराया गया हैं।
अब राज्य के किसी भी सरकारी कर्मचारी को छुट्टी लेने के लिए मानव संपदा पोर्टल उत्तर प्रदेश पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस ऑनलाइन पोर्टल के जरिए कार्यालयों में होने वाले पेपर वर्क कम हो जायेंगे और इसमें लगने वाले अतिरिक्त समय की भी बचत होगी। आगे हम आपको इस पोर्टल से संबंधित अन्य जानकारी जैसे पोर्टल में मिलने वाली सुविधाएं, अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया आदि के बारे में बताएंगे।
मानव संपदा पोर्टल उत्तर प्रदेश के संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | मानव संपदा पोर्टल उत्तर प्रदेश |
किसने लांच किया | उत्तर प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | यूपी के सरकारी कर्मचारी |
उद्देश्य | राज्य के सरकारी कर्मचारियों को सभी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
छुट्टी हेतु आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ehrms.upsdc.gov.in/ |
मानव संपदा पोर्टल का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Manav Sampada Portal UP को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सरकारी कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। इस पोर्टल के द्वारा कर्मचारियों को छुट्टी के लिए भी ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
अब कर्मचारियों को सर्विस बुक, सैलरी स्लिप जैसी कोई भी अन्य सेवा के लिए किसी सरकारी विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब सरकारी कर्मचारियों को उनके कार्मिक संबंधी सभी विवरण एक ही प्लेटफार्म पर ऑनलाइन प्राप्त हो जाएगा।
मानव संपदा पोर्टल के लाभ (Benefits)
- Manav Sampada Portal के माध्यम से राज्य के सभी कर्मचारियों के कार्य का विवरण ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे।
- इस पोर्टल के जरिए राज्य के कर्मचारी अवकाश लेने के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- इस पोर्टल पर राज्य के सरकारी कर्मचारी अपना सैलरी स्लिप, सर्विस बुक आदि ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है।
- मानव संपदा उत्तर प्रदेश पोर्टल पर राज्य के 20 लाख से भी अधिक कर्मचारियों का कार्मिक विवरण उपलब्ध होगा।
- राज्य के कर्मचारी इस पोर्टल पर अपनी सैलरी स्लिप ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे।
- इससे कार्यालयों में पेपर वर्क कम होगा और कर्मचारियों का काम जल्दी हो पाएगा।
मानव संपदा पोर्टल उत्तर प्रदेश में शामिल अवकाश
उत्तर प्रदेश राज्य के शिक्षा विभाग एवं गैर शिक्षण कर्मचारी मानव संपदा पोर्टल पर 5 प्रकार के अवकाश के लिए आवेदन कर पाएंगे। पोर्टल पर मिलने वाले अवकाश निम्नलिखित है –
- मेडिकल लीव
- चाइल्ड केयर लीव
- मिसकैरिज लीव
- कैजुअल लीव
- मेटरनिटी लीव
मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
- ऑनलाइन प्रमोशन
- ऑनलाइन लीव
- रोल बेस्ड एक्सेस
- जॉइनिंग/रिलीविंग ऑनलाइन
- ऑनलाइन टूर
- ऑनलाइन ट्रांसफर
- डायनामिक ACR
- DPC
- जोइनिंग तथा रिलीविंग ऑर्डर
- डायनेमिक फॉर्म वाइज हेल्प
- ऑनलाइन पेंशन
- ऑनलाइन ACR
- डायनामिक सर्विसेज
- ऑनलाइन APR
- डैशबोर्ड फॉर डीएसएस
- ऑनलाइन ग्रीवेंस
- कस्टमाइज ऑर्डर फॉरमैट डिपार्टमेंट लेवल
- यूजर डिफाइंड फॉर्म
- स्टैंडर्डाइज्ड ऑफ सर्विस बुक फॉरमैट इन 12 forms
मानव संपदा सर्विस बुक
उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए Manav Sampada Portal पर अवकाश के लिए आवेदन करने के साथ-साथ सर्विस बुक की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यदि आप उत्तर प्रदेश के एक सरकारी कर्मचारी है तो आप मानव संपदा के ऑफिशियल मोबाइल ऐप डाउनलोड करके सर्विस बुक ऑनलाइन देख सकते हैं।
मानव संपदा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें
इस पोर्टल को केवल राज्य के शिक्षा विभाग एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों के लिए ही बनाया गया है। कोई सामान्य व्यक्ति इस पोर्टल का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। इसलिए इस पोर्टल पर राज्य के सरकारी कर्मचारीयों को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए अपने विभाग से संपर्क करना होगा।
विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद कर्मचारियों को एक आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। जिसके माध्यम से वे पोर्टल पर लॉगइन कर पाएंगे। लॉगिन करने के पश्चात सरकारी कर्मचारी मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
मानव संपदा पोर्टल लॉगिन करने की प्रक्रिया
यदि आप मानव संपदा पोर्टल लॉगइन (Manav Sampada ehrms.upsdc.gov.in Login) करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको मानव संपदा उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको eHRMS Login का एक विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक करते ही एक बॉक्स ओपन होगा।

- यहां आपको सबसे पहले अपने विभाग का चयन करना है। इसके पश्चात आपको यूजर आईडी पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

- सभी जानकारी फील कर लेने के बाद दिए गए लॉगिन के बटन पर क्लिक कर दें।
- लॉगिन का बटन दबाते ही आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा। जिसके बाद आप अपने विभाग संबंधित कार्य कर पाएंगे।
Manav Sampada Portal पर छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
Manav Sampada Leave: उत्तर प्रदेश राज्य के जिन कर्मचारियों को भी छुट्टी लेना हो, उन्हें मानव संपदा पोर्टल पर छूट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गई है –
- सबसे पहले आपको मानव संपदा पोर्टल के ऑफिशियल वेबसाइट https://ehrms.upsdc.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको eHRMS Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद लॉगिन संबंधी डिटेल्स दर्ज करके लॉगिन कर ले।

- अब आपको यहाँ कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। जिनमें से आपको Online Leave पर जाकर Apply Leave के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
- इसके बाद आपको Reporting Person का चयन करना होगा। इसमें आपको अपने नाम पर क्लिक कर लेना है।
- अब आपको विभाग का ऑप्शन दिखाई देगा। जिसमें आपको Designation में से Block Officer का चयन करना होगा।
- इतना करने के बाद आप इसे सेव करके वापस डैशबोर्ड पर चले जाएं।
- इसके बाद आपको Online Leave > Apply Leave के विकल्प पर क्लिक करना होता है।
- यहां आपको छुट्टी का प्रकार (Leave Type) का चयन कर लेना है।
- इसके बाद आपको किस तारीख से किस तारीख तक छुट्टी लेना है इसके लिए डेट का चयन कर लेना है।
- अब आप कितने दिनों का अवकाश ले रहे हैं इसकी जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
- इसके पश्चात आपको अपनी छुट्टी लेने का कारण लिखना होता है।
- इसके बाद यहाँ आपको Address During Leave के बारे में भी जानकारी भरनी होगी। अब आप इसे सबमिट कर दें।
- अब आपके छुट्टी का आवेदन स्वीकार किया जाता है या नहीं, इसकी जानकारी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर SMS के माध्यम से प्राप्त हो जाएगा।
Manav Sampada Portal पर लीव स्टेटस कैसे चेक करें
यदि आपने इस पोर्टल पर अवकाश के लिए आवेदन किया है तो आप नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
- लीव स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आप मानव संपदा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट ehrms.upsdc.gov.in पर चले जाएं।
- इस पोर्टल के होम पेज पर पब्लिक विंडो के अंतर्गत Fact Sheet (P2) के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया स्क्रीन ओपन होगा। जिसमें आपको Department, Organisation और eHRMS Code दर्ज करना है।
- इसके पश्चात View Report के विकल्प पर क्लिक करें।
- ब्यू रिपोर्ट पर क्लिक करते ही आपके सामने छुट्टी के लिए किए गए आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
eHRMS मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करें
- सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर ओपन कर लें।
- अब यहां mSTHAPNA लिखकर सर्च करें।
- इसके बाद Install के बटन पर क्लिक करे।
- अब यह ऐप आपके फोन में डाउनलोड एवं इंस्टॉल हो जाएगी।
- इंस्टॉल होने के पश्चात आप इस ऐप को ओपन करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके अलावा आप मानव संपदा पोर्टल के ऑफिशियल वेबसाइट ehrms.upsdc.gov.in पर जाकर m-STHAPNA App Download कर सकते है।
FAQ – Manav Sampada Portal Uttar Pradesh
प्रश्न 1. मानव संपदा पोर्टल उत्तर प्रदेश किसके लिए शुरू किया गया है?
उत्तर. इस पोर्टल को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया है।
प्रश्न 2. eHRMS में कैसे लॉगिन करें?
उत्तर. लॉग इन करने के लिए सबसे पहले आप मानव संपदा उत्तर प्रदेश के ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं। अब यहां eHRMS Login के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन संबंधी डिटेल्स दर्ज करके Login पर क्लिक कर दें। अब आप इस पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।