Kerala Lottery Result Today 2023 | Kerala Lottery Result Kya Hai in Hindi: केरल लॉटरी देश की प्रतिष्ठित लॉटरी प्रतियोगिताओं में से एक है। केरल लॉटरी का परिणाम (Keral State Lottery Result) केरल राज्य सरकार के लॉटरी विभाग द्वारा घोषित किया जाता है। इस लॉटरी को खेलना कानूनी तौर पर वैध है। आप Kerala Lotteries की ऑफिशियल वेबसाइट keralalotteries.com पर जाकर Kerala Lottery Result Chart में इनाम सहित विजेताओं के नाम की पूरी PDF प्राप्त कर सकते हैं।

कई सारे लोग यह भी नहीं जानते कि केरल लॉटरी क्या है? तो उनके लिए हम इस लेख में यह भी बताएंगे कि लॉटरी क्या होती है, क्या भारत में लॉटरी गैरकानूनी है या नहीं? देश के किन राज्यों में लॉटरी को मान्यता दी गई है? इसके अलावा हम आपको केरल लॉटरी रिजल्ट टुडे (Kerala Lottery Result) से संबंधित कई प्रकार की अन्य जानकारियां भी देने वाले हैं। इसलिए कृपया आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
केरल लॉटरी क्या है? (Kerala Lottery Kya Hai in Hindi)
केरल लॉटरी देश की काफी पुरानी एवं प्रसिद्ध लॉटरी प्रतियोगिता है जिसे केरल की राज्य सरकार के लॉटरी विभाग द्वारा चलाया जाता है। केरल लॉटरी की पहली प्रतियोगिता 1967 में आयोजित की गई थी। जिसके बाद इसका पहला ड्रॉ 1968 में निकाला गया था। केरल लॉटरी विभाग का मुख्यालय वर्तमान समय में केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में है। आज राज्य के कई स्थानों पर केरल लॉटरी का ड्रॉ निकाला जाता है।
केरल लॉटरी रिजल्ट को आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट keralalotteries.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। यहां सभी लॉटरी प्रतियोगिता के प्रतिदिन के लॉटरी रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध करवाए जाते है। Keral Lottery Result सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग जैसे भाग्यनिधि, करुण्य और पूर्निमी, धनश्री, विन-विन, फिफ्टी फिफ्टी, प्रथेक्ष, अक्षय आदि ड्रॉ निकाले जाते हैं।
इसके अलावा साल में अलग-अलग अवसरों पर चार बंपर लॉटरी भी आयोजित की जाती है। इस लॉटरी प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतियोगी को लाखों रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। हम आपको बता दें कि केरल लॉटरी का रिजल्ट विभाग द्वारा प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे घोषित की जाती है और 4:00 बजे Kerala State Lotteries के ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाती है।
लॉटरी क्या होती है? (Lottery Kya Hai in Hindi)
लॉटरी एक ऐसी प्रतियोगिता होती है जो किस्मत पर निर्भर करती है। लॉटरी प्रतियोगिता में लॉटरी के आयोजकों द्वारा लोगों को काफी कम कीमतों में Lottery की Ticket बेची जाती है। इसी टिकट को खरीद कर लोग प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। इस लॉटरी सिस्टम में 1st, 2nd और 3rd आदि कितने विजेता होंगे, कितना इनाम दिया जाना है यह लॉटरी के आयोजक द्वारा तय किया जाता है।
इसके बाद आयोजकों द्वारा टिकट नंबरों की ड्रॉ निकाली जाती है और इसमें जिस भी व्यक्ति की ड्रॉ निकलती है वह विजेता होते हैं। जिसके बाद विजेताओं को उनका इनाम दिया जाता है। अब यूं कहे तो लॉटरी में आपको बहुत कम मूल्य की टिकट लेकर हजारों लाखों रुपए तक जीतने का मौका मिलता है।
क्या भारत में लॉटरी गैरकानूनी है? (Is Lottery illegal in India)
भारत में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग लॉटरी के कानून है। भारत के सभी राज्यों में लॉटरी सिस्टम पर प्रतिबंध नहीं है बहुत से ऐसे राज्य भी है जहां लॉटरी को कानूनी तौर पर मान्यता दी गई है। हम आपको बता दें कि भारत सरकार द्वारा लॉटरी के लिए 1998 के रेगुलेशन एक्ट के तहत लॉटरी को गैर कानूनी घोषित किया गया है।
लेकिन यदि किसी राज्य सरकार द्वारा अपना अधिकारिक लॉटरी सिस्टम बनाया जाता है तो इसके लिए रेगुलेशन एक्ट में छूट भी दी गई है। लॉटरी सिस्टम को आप अच्छा भी मान सकते हैं क्योंकि इससे कई व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति भी सुधर जाती है।
देश के किन राज्यों में लॉटरी को मान्यता प्राप्त है
यदि आप जानना चाहते हैं कि कौन-कौन से राज्यों में लॉटरी खेली जाती है या लॉटरी को मान्यता दी गई है तो हम आपको बता दें कि सरकार द्वारा भारत में केवल 13 राज्यों में ही लॉटरी सिस्टम को मान्यता दी गई है। लॉटरी सिस्टम को मान्यता देने वाले सभी राज्यों के सूची इस प्रकार है –
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- पंजाब
- नागालैंड
- पश्चिम बंगाल
- गोवा
- सिक्किम
- मेघालय
- मिजोरम
- असम
- मणिपुर
- केरल
- आंध्र प्रदेश
ऊपर दी गई राज्यों की सूची में सभी राज्य कि सरकार द्वारा लॉटरी को कानूनी रूप से मान्यता दी गयी है। अर्थात इन राज्यों में लॉटरी गैरकानूनी नहीं है। इनमें से कुछ राज्य जैसे केरल, असम, नागालैंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल आदि की लॉटरी सिस्टम काफी लोकप्रिय एवं प्रसिद्ध है।
Kerala State Weekly Lottery Chart 2023
केरल लॉटरी साप्ताहिक ड्रॉ केरल में काफी लोकप्रिय लॉटरी सप्ताहिक प्रतियोगिता है। यहां सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग लॉटरी प्रतियोगिता होती है। जिसमें सभी लॉटरी के मूल्य और प्राइज अलग-अलग होते हैं। आगे हम आपको Kerala Weekly Lottery Chart के माध्यम से केरल साप्ताहिक लॉटरी के नाम, टिकट का मूल्य एवं प्रथम विजेता इनाम राशि के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।
Days | Name Of Lottery | Ticket Price (Rs.) | First Prize (Rs.) |
Sunday | Fifty Fifty | ₹50/- | ₹10000000/- |
Monday | Win-win | ₹40/- | ₹7500000/- |
Tuesday | Sthree Sakthi | ₹40/- | ₹7500000/- |
Wednesday | Akshaya | ₹40/- | ₹7000000/- |
Thursday | Karunya plus | ₹40/- | ₹8000000/- |
Friday | Nirmal | ₹40/- | ₹7000000/- |
Saturday | Karunya | ₹50/- | ₹8000000/- |
Kerala State बंपर लॉटरी कब निकाली जाती है
Kerala State Lottery Sambad द्वारा केरल बंपर लॉटरी को फेस्टिवल और सीजनल इवेंट्स को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग समय पर साल में चार बार आयोजित किया जाता है। बंपर लॉटरी के टिकट का मूल्य काफी कम होता है और इसके पुरस्कार राशि काफी ज्यादा होती है।
हम आपको बता दें कि आप बंपर लॉटरी के टिकट को ₹200 से लेकर ₹500 तक में खरीद सकते हैं और इसमें जीतने वाले खिलाड़ी को अधिकतम 25 करोड़ रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाती है। तो चलिए अब हम आपको चारों बंपर लॉटरी के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हैं।
1. समर बंपर लॉटरी (SUMMER BUMPER Lottery)
पहला बंपर लॉटरी – Lottery Sambad द्वारा समर बंपर लॉटरी मार्च के महीने में आयोजित की जाती है। इस लॉटरी के टिकट का मूल्य ₹200 से ₹500 के बीच हो सकता है। Summer Bumper लॉटरी में प्रथम पुरस्कार 6 करोड़ रुपए होती है।
2. विशु बंपर लॉटरी (VISHU BUMPER Lottery)
दूसरा बंपर लॉटरी – Kerala Lottery Sambad द्वारा विशु बंपर लॉटरी मई महीने में निकाला जाता है। इस लॉटरी के टिकट का मूल्य ₹300 से ₹500 हो सकती है और इसमें जीतने वाले प्रथम पुरस्कार विजेता को 10 करोड़ रुपए की इनाम राशि दी जाती है।
3. मॉनसून बंपर लॉटरी (MONSOON BUMPER Lottery)
तीसरा बंपर लॉटरी – मॉनसून बंपर लॉटरी हर साल जुलाई महीने में आयोजित की जाती है। इस लॉटरी के टिकट का Price ₹200 से ₹300 तक हो सकती है और इस लॉटरी की इनाम राशि 10 करोड़ रुपए है।
4. तिरुवोनम बंपर लॉटरी (THIRUVONAM BUMPER Lottery)
चौथा और आखिरी बंपर लॉटरी – तिरुवोनम बंपर लॉटरी का आयोजन सितंबर महीने में किया जाता है। इस लॉटरी के टिकट का मूल्य लगभग 250/- हो सकता है। इसे पूजा बंपर लॉटरी भी कहा जाता है। इसमें जीतने वाले प्रथम पुरस्कार विजेता को 25 करोड़ रुपए की राशि दी जाती है।
Kerala Lottery Result Sambad Winner Prize Details
Rank (स्थान) | Prize Amount (इनाम राशि) |
1st Prize | Rs. 8000000 |
Consolation Prize | Rs. 8,000 |
2nd Prize | Rs.10,00,000 |
3rd Prize | Rs.100000 |
4th Prize | Rs. 5000 |
5th Prize | Rs. 1000 |
6th Prize | Rs. 500 |
7th Prize | Rs. 100 |
Kerala में कौन कौन से लॉटरी खेली जाती है?
केरल राज्य में बहुत सारी लॉटरी खेली जाती है जिनके नाम नीचे दिए गए हैं –
- Kerala Win Win Lottery
- Kerala Sthree Sakti Lottery
- Kerala Akshaya Lottery
- Kerala Nirmal Lottery
- Kerala Karunya Plus Lottery
- Kerala Karunya Plus KN 399
How To Check Kerala Lottery Result Today 2023
केरल लॉटरी रिजल्ट कैसे चेक करें: यदि आपने Kerala State Lottery का टिकट खरीदा है और आपको नही पता कि केरल लॉटरी का रिजल्ट कैसे चेक किया जाता है तो हम आपको बता दें कि केरल लॉटरी विभाग द्वारा हर दिन अलग-अलग लॉटरी के परिणाम घोषित किए जाते हैं। Kerala Lottery Result Today Online Check करने के लिए आप निम्न स्टेप्स को फॉलो करें –
- केरल लॉटरी रिजल्ट टुडे देखने के लिए सबसे पहले आपको केरल राज्य लॉटरी विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके होम पेज पर आपको Lottery Result का एक विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक कर लेना है।

- लॉटरी रिजल्ट के विकल्प पर क्लिक करते ही आप Latest Lottery Draw Results के पेज पर आ जाएंगे।
- अब आपको आज का केरल लॉटरी परिणाम दिखाई देगा। यहां आपको लॉटरी रिजल्ट देखने के लिए View के बटन पर क्लिक करना है।

- जैसे ही आप व्यू के बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने Kerala Lottery Result Today की Pdf फाइल खुल जाएगी।

- अब यदि आपका नाम इस विजेताओं की सूची में है तो आप भी एक विजेता है। आप यहां केरल लॉटरी रिजल्ट की सूची में अपना नाम देख है।
केरल लॉटरी रिजल्ट से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1. क्या दूसरे राज्य का व्यक्ति केरल लॉटरी में भाग ले सकता है?
उत्तर. जी हां ! यदि आप दूसरे राज्य से हैं तो भी आप केरल स्टेट लॉटरी में भाग ले सकते हैं। लेकिन यदि आपका इनाम निकलता है तो 30 दिनों के भीतर पुरस्कार विजेता को केरल जाकर मूल टिकट एवं आईडी प्रूफ देना होगा। जिसके बाद ही विजेता को इनाम की राशि दी जाएगी।
प्रश्न 2. Kerala Lottery की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
उत्तर. केरल लॉटरी की ऑफिशियल वेबसाइट keralalotteries.com है। जहां प्रतिदिन लॉटरी के परिणाम उपलब्ध कराए जाते हैं।
प्रश्न 3. क्या मुझे केरल लॉटरी के पुरस्कार राशि पर टैक्स देना होगा?
उत्तर. जी हां ! यदि आप ₹10000 या ₹10000 से अधिक का पुरस्कार जीतते हैं तो आपके इनाम राशि में 30% इनकम टैक्स काट लिया जाएगा।