Jharkhand Ration Card List 2023 (ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची झारखण्ड): दोस्तों खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर झारखंड राशन कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। राज्य के जिन भी नागरिकों ने नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था, वह सभी आहार झारखण्ड aahar.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर विजिट करके झारखंड राशन कार्ड नई सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

अब झारखंड के निवासियों को राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है आप घर बैठे बैठे ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। यदि आपको झारखंड राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने में दिक्कत आ रही है तो इस आर्टिकल में आपको झारखंड राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें एवं Jharkhand Ration Card से संबंधित अन्य जानकारी दी गयी हैं। इसलिए कृपया आप हमारे इस लेख में अंत तक बने रहे।
झारखंड राशन कार्ड लिस्ट 2023
हमारे देश के सभी राज्यों की सरकार द्वारा अपने अपने राज्य के गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों का राशन कार्ड बनवाया एवं वितरित किया जाता है। ताकि उन्हें सस्ती दरों में खाद्य सामग्री जैसे चावल,चीनी, गेहूं, केरोसिन तेल आदि प्राप्त हो सके। लेकिन इसका लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को पहले राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद ही विभाग द्वारा सभी लाभार्थियों का नाम राशन कार्ड लिस्ट में शामिल किया जाता है।
राज्य के जिन उम्मीदवारों ने भी अपना नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर दिया है वह सभी झारखंड राशन कार्ड नई सूची चेक करके यह जान सकते हैं कि उनका राशन कार्ड बना है या नहीं। अगर आपका नाम राशन कार्ड लिस्ट में शामिल होगा तो आपको इसका पूरा बेनिफिट दिया जाएगा। राशन कार्ड के माध्यम से आप सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कई योजनाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
Jharkhand Ration Card List 2023 Overview
आर्टिकल का नाम | झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट |
किसने जारी किया | झारखण्ड सरकार |
लाभार्थी | राज्य के गरीब नागरिक |
उद्देश्य | राशन कार्ड नई सूचि ऑनलाइन उपलब्ध कराना। |
राज्य | झारखण्ड |
वर्ष | 2023 |
हेल्पलाइन नंबर | 18003456598 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://aahar.jharkhand.gov.in/ |
झारखंड राशन कार्ड के कितने प्रकार है
झारखंड सरकार द्वारा अपने राज्य के जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के लिए मुख्य रूप से तीन प्रकार के राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है –
- APL Ration Card: राज्य सरकार द्वारा एपीएल राशन कार्ड ऐसे परिवारों को वितरित किया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे होते है। जिन परिवारों की सालाना आय 1 लाख से अधिक होती है उन्हें एपीएल कार्ड की श्रेणी में रखा जाता है।
- BPL Ration Card: झारखंड में रहने वाले ऐसे परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं और जिनकी वार्षिक आय ₹10000 से कम है। उन्हें सरकार द्वारा बीपीएल राशन कार्ड प्रदान किया जाता है।
- AAY Ration Card: अंत्योदय कार्ड उन परिवारों के लिए जारी किया जाता है जो बहुत ही ज्यादा गरीब होते हैं। जिनके कमाई का कोई जरिया नही होता है।
झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट के लाभ
अगर हम झारखंड राशन कार्ड के फायदे की बात करे तो राशन कार्ड के कई सारे फायदे हैं जिस कारण एक गरीब परिवार के लिए राशन कार्ड बनवाना काफी महत्वपूर्ण होता है।
- राज्य सरकार द्वारा Jharkhand Ration Card New List को ऑनलाइन जारी किया जाता है।
- आज के समय में राशन कार्ड का उपयोग आईडी प्रूफ के रूप में भी किया जाता है।
- झारखंड के गरीब लोगों को झारखंड राशन कार्ड के माध्यम से ही रियायती दरों में गेहूं, चावल, चीनी जैसे खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाए जाते हैं।
- यदि आपको ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड बनवाना हो या बिजली का कनेक्शन लेना हो तो इसके लिए भी राशन कार्ड काम आता है।
- राशन कार्ड लिस्ट झारखंड को आप घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है।
- झारखंड राशन कार्ड के माध्यम से आप केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित किए जाने वाले योजनाओं में भी आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड राशन कार्ड के लिए पात्रता / दस्तावेज
- उम्मीदवार झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थी के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
- निवास प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
झारखंड राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें
Jharkhand Ration Card List Online Chcek: झारखंड राज्य के वे सभी लाभार्थी जो राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं वह नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
स्टेप 1. aadhar.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाएं
झारखंड राशन कार्ड नई सूची में अपना नाम चेक करने के लिए आपको खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2. राशन कार्ड विवरण विकल्प का चयन करें
इस वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको “लाभुक के कार्ड की जानकारी” वाले सेक्शन में जाना है। इस सेक्शन के ड्रॉप-डाउन मेन्यू में आपको राशन कार्ड विवरण विकल्प का चयन करना है।

स्टेप 3. अपने जिला व ब्लॉक का चयन करें
राशन कार्ड विवरण पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Ration Card Beneficiary Search का पेज आ जाएगा।
- यहां सबसे पहले आपको अपना जिला और ब्लॉक का चयन करना है।
- इसके बाद आपको Village/Ward विकल्प को सिलेक्ट करना है।
- अब आप वार्ड संख्या और कार्ड टाइप का चयन करें।
- इसके बाद दिए गए कैप्चा कोड को भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4. झारखंड राशन कार्ड लिस्ट चेक करें
सबमिट करने के बाद आपके द्वारा सिलेक्ट किए गए जानकारी के अनुसार राशन कार्ड लिस्ट ओपन हो जाएगा। इस राशन कार्ड सूची में आप अपना नाम एवं राशन कार्ड नंबर चेक कर सकते हैं। आप यहां से इसकी पीडीएफ फाइल में डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखंड राशन कार्ड से संबंधित शिकायत दर्ज कैसे करें
यदि आप झारखंड राज्य के रहने वाले हैं और आपको राशन कार्ड से संबंधित कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया नीचे कुछ आसान से स्टेप्स के जरिए बताई गई है –
- सबसे पहले आप आहार झारखंड की अधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in पर चले जाएं।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर ऑनलाइन सेवा के विकल्प पर जाकर शिकायत दर्ज करें का ऑप्शन चुने।
- अब अगले पेज पर आपको “शिकायत करें” का विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक कर ले।
- इसके बाद एक नई स्क्रीन पर अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी सत्यापित करें पर क्लिक कर दें।
- अब आपके सामने शिकायत दर्ज करने का फॉर्म खुल जाएगा। यहां आपको फॉर्म में मांगे गए सभी डिटेल्स दर्ज कर देना है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद शिकायत फॉर्म को सबमिट कर दे।
- इस प्रकार आप आसानी से राशन कार्ड से संबंधित ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
Jharkhand Ration Card List से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1. मैं झारखंड में अपनी राशन कार्ड सूची कैसे देख सकता हूं?
उत्तर. यदि आप झारखंड के रहने वाले हैं तो आप झारखंड खाद्य आपूर्ति विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन देख सकते है। राशन कार्ड लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया जानने के लिए आप इस आर्टिकल को पढ़ें।
प्रश्न 2. झारखंड में राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर. झारखंड में राज्य सरकार द्वारा राशन कार्ड को 3 वर्गों में विभाजित किया गया है। यह सभी राशन कार्ड (APL/BPL/AAY Ration Card) नागरिकों के आय एवं उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए जारी किया जाता है।
प्रश्न 3. झारखंड राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उत्तर. Jharkhand Ration Card (खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड सरकार) की आधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in है।
प्रश्न 4. झारखंड राशन कार्ड से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?
उत्तर. यदि आपको राशन कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए या आपको कोई समस्या आ रही है तो आप किसके हेल्पलाइन नंबर 18003456598 पर संपर्क कर सकते हैं।