Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 2023: केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर किसानों के आय में वृद्धि एवं उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। इसी क्रम में झारखंड सरकार द्वारा भी किसानों के हित में कार्य करते हुए झारखंड राज्य फसल राहत योजना का शुभारंभ किया गया है। राज्य सरकार ने फसल बीमा योजना के स्थान पर इस योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा सूखा पड़ना, ओले पड़ना, अत्यधिक बारिश, आंधी, तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए भूस्वामी / किसानों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

यदि आप भी झारखण्ड राज्य के एक किसान है तो यह योजना आपके लिए काफी लाभकारी हो सकती है क्यूंकि Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana आपके फसल को सुरक्षा प्रदान करेगी। जिससे आपके फसल को प्राकृतिक आपदा के वजह से कोई भी नुकसान होने पर आप मुआवजा की राशि प्राप्त कर पाएंगे। आगे इस लेख में हम आपको इस योजना से संबंधित जानकारी जैसे झारखंड राज्य फसल राहत योजना क्या है, इस योजना के क्या लाभ है, इसका उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। इसलिए कृपया आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
झारखंड राज्य फसल राहत योजना 2023
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा किसानों के हित के लिए झारखंड राज्य फसल राहत योजना (JRFRY) को शुरू किया गया है। इस योजना में पंजीकृत किसान का यदि किसी प्राकृतिक आपदा के कारण फसल नष्ट हो जाता है तो उसकी भरपाई के लिए सरकार द्वारा किसान को वित्तीय सहायता राशि मुहैया कराई जाती है। इसके अलावा यदि किसान ने कृषि के संबंध में ऋण ले रखा है तो उनके ऋण को भी माफ कर दिया जाएगा। Fasal Rahat Yojana के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के लिए सरकार द्वारा 200 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया है।
किसानों को फसल राहत योजना के तहत किसी भी प्रकार की फसल बीमा प्रीमियम भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें सीधे तौर पर फसल की क्षति होने की स्थिति में सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। आप घर बैठे आसानी से इंटरनेट के माध्यम से इसके आधिकारिक वेबसाइट jrfry.jharkhand.gov.in पर जाकर झारखंड फसल राहत योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया हमने आगे इस लेख में स्टेप बाय स्टेप बता दी है कृपया आप इस लेख को पूरा पढ़े।
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 2023 Overview
योजना का नाम | झारखंड राज्य फसल राहत योजना |
किसने शुरू किया | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने |
विभाग | कृषि विभाग, झारखंड |
लाभार्थी | राज्य के सभी किसान |
उद्देश्य | किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण फसल नष्ट होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना। |
राज्य | झारखंड |
हेल्पलाइन नंबर | 18001231136 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://jrfry.jharkhand.gov.in/ |
झारखंड फसल राहत योजना का उद्देश्य
झारखंड सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों के फसल में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। अब राज्य के किसान बिना किसी चिंता के खेती कर सकते हैं। पहले किसानों की फसल में नुकसान होने पर उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो जाती थी। क्योंकि कई किसान ऐसे हैं जो ऋण लेकर खेती करते हैं और यदि उनकी फसल नष्ट हो जाए तो उनके सामने बहुत बड़ा आर्थिक संकट आ जाएगा। लेकिन अब इस योजना के माध्यम से किसानों को राहत मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।
झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- फसल राहत योजना को सरकार द्वारा राज्य के किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण नष्ट हुए फसल की भरपाई के लिए मुआवजा राशि प्रदान की जाती है।
- Fasal Rahat Yojana का लाभ लेने के लिए पंजीकृत किसानों को किसी भी प्रकार के फसल बीमा प्रीमियम का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी।
- झारखंड सरकार द्वारा इस योजना को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्थान पर शुरू किया गया है।
- JRFRY योजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने 200 करोड़ रुपए का बजट पारित किया है।
- इस योजना के माध्यम से किसानों के फसल को सुरक्षा प्रदान किया जाएगा।
- अब किसान भाइयों को अपने फसल के लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है वह बिना किसी चिंता के अच्छे से खेती कर सकते हैं।
- इस योजना के द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जाएगा। साथ ही राज्य के किसान आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन पाएंगे।
झारखंड फसल राहत योजना के लिए पात्रता क्या है?
Fasal Rahat Yojana Eligibility: यदि किसान इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए इच्छुक किसान को सरकार द्वारा निर्धारित की गई पात्रताओं को पूरा करना होगा। जो नीचे दी गई है –
- फसल राहत योजना के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आयुसीमा: आवेदक किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- उम्मीदवार पहले से किसी अन्य बीमा योजना से लाभान्वित नहीं होना चाहिए।
- किसानों के पास खेती के लिए खुद का जमीन होना चाहिए।
- JRFRY योजना में आवेदन करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होना चाहिए।
झारखंड राज्य फसल राहत योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की भी आवश्यकता पड़ती है जो आपके पास उपलब्ध होना चाहिए। सभी दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित है –
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जमीन संबंधी विवरण (खाता / खसरा नंबर)
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
झारखंड राज्य के ऐसे किसान जो Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online Apply करना चाहते हैं उन्हें हम नीचे कुछ आसान सी प्रक्रिया के माध्यम से झारखंड फसल राहत योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें के बारे में स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने वाले है। कृपया आप इन स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको झारखंड राज्य असल राहत योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://jrfry.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको किसान पंजीकरण करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- अब अगले पेज पर आपके सामने झारखंड राज्य फसल राहत योजना पंजीकरण फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म में पूछे गए सभी विवरण जैसे आधार कार्ड पर अंकित नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।

- इसके पश्चात आपको दिए गए कैप्चा कोड भरकर घोषणा के सामने बॉक्स पर टीक कर देना है।
- सभी विवरण दर्ज कर लेने के बाद आपको Get OTP पर क्लिक करना है।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जिसे आपको ओटीपी के बॉक्स में दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको एक पंजीकरण संख्या प्राप्त होगा। जिसे आपको भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
- इस प्रकार आपके झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
फसल राहत योजना पोर्टल पर किसान लॉगिन कैसे करें
- किसान लॉगिन करने के लिए सबसे पहले झारखंड राज्य फसल राहत योजना की आधिकारिक पोर्टल पर चले जाएं।
- अब इस पोर्टल के होम पेज पर आपको किसान लॉगइन करें के विकल्प का चयन करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर लॉगइन पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहां आपको Login With Password और Login With OTP का दो विकल्प दिखाई देगा।
- इन दोनों विकल्पों में से आप अपने आवश्यकतानुसार किसी एक विकल्प का चयन कर ले।
- इसके पश्चात अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- लॉगइन क्रैडेंशियल्स दर्ज कर लेने के बाद Login के बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार आप इस पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे।
पावती डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आप झारखंड फसल राहत योजना की official website पर चले जाएं। आपके सामने इसका होम पेज खुल जाएगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको पावती डाउनलोड करें का विकल्प दिखाई देगा। आप इस विकल्प पर क्लिक कर ले।
- क्लिक करने के पश्चात आपके समक्ष एक नया page ओपन होगा।
- इस पेज पर आपको पावती डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और आधार नंबर का तीन विकल्प दिखाई देगा।
- इन तीनों विकल्पों में से आपके पास जो विवरण मौजूद है उसका चयन कर ले।
- इसके बाद आपके द्वारा चयनित विकल्प से संबंधित विवरण दर्ज करें। (उदाहरण के लिए यदि आपने आधार नंबर का विकल्प चुना है तो रिक्त स्थान में आधार नंबर दर्ज करें)
- इसके बाद आपको दिए गए सबमिट करें के बटन पर क्लिक कर लेना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर पावती (रसीद) खुलकर आ जाएगी। जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते है।
शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
यदि आप झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लिए शिकायत (ग्रीवेंस) दर्ज करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करे –
- शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले आपको JRFRY योजना की ऑफिशियल वेबसाइट jrfry.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
- इसके होम पेज पर आपको शिकायत दर्ज करें का विकल्प दिखाई देगा। आप इस विकल्प पर क्लिक कर ले।
- अब आपके स्क्रीन पर शिकायत दर्ज करने के लिए फॉर्म खुल जाएगा।
- यहां आपको 3 स्टेट्स के जरिए कंप्लेन रजिस्टर करना होगा –
- Validate Mobile Number: इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके Get OTP पर क्लिक करना होगा।
- Enter Complaint Details: यहां आपको अपना कंप्लेंट डीटेल्स दर्ज करना होगा।
- Complain Registered: अब अंतिम स्टेप में आपका कंप्लेन रजिस्टर्ड की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
- इस प्रकार आपके शिकायत दर्ज की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। और इस पोर्टल पर आपका शिकायत दर्ज हो जाएगा।
इस योजना के लिए संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आप झारखंड राज्य फसल राहत योजना पोर्टल पर चले जाएं।
- अब इसके होम पेज पर संपर्क करें के विकल्प का चयन करें।
- अब आपके सामने संपर्क विवरण का पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको विभिन्न विभाग से संबंधित संपर्क विवरण दिखाई देगा।
- यहां आप फोन नंबर एवं ईमेल आईडी दोनों माध्यमों से Contact कर सकते हैं।
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana related FAQ
प्रश्न 1. झारखंड राज्य फसल राहत योजना का फॉर्म कैसे भरें?
उत्तर. Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online Form भरने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके होम पेज पर आपको किसान पंजीकरण करें के विकल्प पर क्लिक करके एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। जिसके बाद इस योजना के लिए आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
प्रश्न 2. झारखंड फसल राहत योजना क्या है?
उत्तर. झारखंड राज्य फसल राहत योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण उनकी फसल में हुई क्षति के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह किसानों की फसल को सुरक्षा प्रदान करता है।