झारभूमि भूलेख खसरा खतौनी 2023 | Jharkhand Bhulekh Portal Online Khatoni

Jharkhand Bhulekh Portal 2023 (झारखण्ड झारभूमि पोर्टल): झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा झारखंड झारभूमि पोर्टल का निर्माण किया गया है। इस पोर्टल को सरकार द्वारा झारखंड राज्य के निवासियों / भू स्वामियों को जमीन संबंधित जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से बनवाया गया है। इस झारभूमि झारखण्ड पोर्टल पर भूमि संबंधी सभी विवरण जैसे झारखंड भूलेख खतौनी, झारखंड भूलेख खसरा, झारखंड भूलेख नक्शा आदि सेवाएं उपलब्ध करायी गई है। राज्य के नागरिक Jharbhoomi Bhulekh Portal कि इन सभी सुविधाओं का लाभ कैसे ले सकते है इसके बारे में हमने इस आर्टिकल में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है।

Jharkhand Bhulekh Portal

यदि आप झारखंड राज्य के निवासी हैं और झारखण्ड भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठा कर अपने भूमि से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको Jharbhoomi Jharkhand Bhulekh Portal से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी देने वाले है। साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे की आप झारखंड भूलेख पोर्टल पर जमीन का खतियान ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं। इसके अलावा अपना खाता ऑनलाइन कैसे देखें, अपना खाता लॉगइन कैसे करें एवं भू नक्शा झारखंड देखने की प्रक्रिया भी हम इसी लेख में बताने वाले हैं। इसलिए कृपया आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Table of Contents

झारखण्ड भूलेख खसरा खतौनी 2023

दोस्तों झारखंड सरकार ने भी अन्य राज्यों की तरह अपने राज्य के लोगों को भूमि संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए झारभूमि झारखण्ड पोर्टल को बनवाया है। इस पोर्टल पर भूमि से संबंधित संपूर्ण ब्यौरा उपलब्ध है। अब राज्य के नागरिकों को अपनी भूमि से संबंधित कोई भी जानकारी जैसे झारखंड भूलेख खसरा, खतौनी, भूमि की जमाबंदी, झारखंड भू नक्शा आदि के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 

अब राज्य के किसान या अन्य कोई भी व्यक्ति अपने घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से आधिकारिक पोर्टल (Jharbhoomi Jharkhand Portal) पर जाकर अपने जमीन का संपूर्ण विवरण प्राप्त कर सकता हैं। ऑनलाइन सुविधा हो जाने से लोग धोखाधड़ी से बच सकेंगे साथ ही भ्रष्टाचार में भी कमी आएगी। झारखंड भूलेख पोर्टल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कृपया आप हमारे इस लेख में अंत तक बने रहे।

Jharbhoomi Jharkhand Bhulekh Portal 2023 Overview

पोर्टल का नामझारभूमि झारखण्ड भूलेख पोर्टल 2023
किसने शुरू कियाझारखण्ड सरकार 
विभागराजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग 
लाभार्थीझारखंड के सभी नागरिक 
उद्देश्यनागरिकों को भूमि संबंधी संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना 
उपलब्ध सेवाएंखसरा, खतौनी, भू अभिलेख, भूमि का नक्शा आदि।
राज्यझारखण्ड 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/

Jharbhoomi Bhulekh झारखण्ड के जिलों की सूची जहां ऑनलाइन डेटा उपलब्ध है

Jharkhand Land Record (Jharbhoomi.nic.in), झारखंड सरकार द्वारा राज्य के सभी जिलों के भूमि संबंधित रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध करवाया गया है। नीचे हमने उन सभी जिलों की सूची दी है जहां भूलेख डेटा, ऑनलाइन झारखण्ड भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध है। यदि आप झारखंड राज्य के निवासी हैं और नीचे दी गई जिलों की सूची में आपके जिले का नाम मौजूद है तो आप ऑनलाइन झारभूमि पोर्टल पर झारखंड खसरा, खतौनी, भू नक्शा देखने एवं डाउनलोड करने जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। 

राँची (Ranchi)खुटी (Khunti)
धनबाद (Dhanbad)हजारीबाग (Hazaribagh)
लातेहार (Latehar)सिमडेगा (Simdega)
गढवा (Garhwa)चतरा (Chatra)
पलामू (Palamu)बोकारो (Bokaro)
कोडरमा (Koderma)गिरीडीह (Giridih)
देवघर (Deoghar)गुमला (Gumla)
जामताड़ा (Jamtara)लोहरदग्गा (Lohardaga)
पाकुड़ (Pakur)रामगढ़ (Ramgarh)
पश्चिमी सिंहभूम (East Singhbhum)साहिबगंज (Sahebganj)
सराइकेला खरसावाँ (Saraikela Kharsawan)दुमका (Dumka)
पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum)गोड्डा (Godda)

झारभूमि झारखण्ड पोर्टल का उद्देश्य

दोस्तों जैसा कि आपको पता है आज के इस डिजिटल दुनिया में सभी कार्यों को ऑनलाइन किया जा रहा है। क्योंकि डिजिटल माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे किसी भी कार्य को ऑनलाइन आसानी से कर सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार द्वारा राज्य के लोगों को झारखंड भूलेख खसरा, खतौनी, भू नक्शा जैसी भूमि संबंधित जानकारियों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। ताकि राज्य के लोगों को अपने जमीन से संबंधित विवरण प्राप्त करने के लिए किसी भी परेशानी का सामना करना ना पड़े। इससे नागरिकों के समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी और साथ ही प्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी। 

झारखण्ड झारभूमि भूलेख पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • Jharkhand Bhulekh Portal का लाभ राज्य के सभी नागरिक उठा सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर सरकार द्वारा भूमि का संपूर्ण रिकॉर्ड ऑनलाइन सुरक्षित रखा गया है।
  • झारभूमि झारखण्ड पोर्टल पर राज्य के निवासी / भूस्वामी अपने भूमि से संबंधित विवरण जैसे झारखंड खसरा खतौनी, भूमि का नक्शा आदि ऑनलाइन देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अब राज्य के किसान या अन्य किसी भी व्यक्ति को अपने जमीन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • भूस्वामी अपने भूमि का संपूर्ण ब्यौरा ऑनलाइन कुछ ही मिनटों में प्राप्त कर सकते हैं।
  • राज्य के किसान झारभूमि भूलेख पोर्टल के माध्यम से अपने जमीन का भूलेख, भू नक्शा डाउनलोड व प्रिंट भी कर सकते हैं।
  • इससे नागरिकों के समय एवं उनके पैसे दोनों की बचत होगी। इसके साथ ही ऑनलाइन प्रणाली में पारदर्शिता आएगी। एवं भ्रष्टाचार को कम किया जा सकेगा।

झारखंड भू नक्शा

झारखण्ड भूलेख पोर्टल जमीन का खतियान कैसे देखे व डाउनलोड करें

झारखंड राज्य के निवासी झारखण्ड भूमि खतियान ऑनलाइन आसानी से निकाल सकते हैं। नीचे हमने आपको Jharkhand Bhulekh Khatiyan निकालने व डाउनलोड करने के लिए स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया बताई है। कृपया आप इन steps को फॉलो करें –

  • खतियान देखने के लिए सबसे पहले आपको झारभूमि झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर इसके होम पेज पर आपको खाता एवं रजिस्टर-II देखे का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक करें।
jharkhand jharbhoomi bhulekh
  • इसके पश्चात आपके स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। इस पेज पर आपको खतियान और रजिस्टर 2 का दो विकल्प दिखाई देगा।
  • यहां आपको खतियान के विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आप जिला, अंचल नाम, हल्का नाम, मैजा नाम, खाता नंबर, किस्म जमीन आदि का चयन करें।
  • इसके पश्चात आप दिए गए सुरक्षा कोड को भरकर खतियान का बटन दबाएं।
jharkhand jharbhoomi bhulekh
  • खतियान के बटन पर क्लिक करते ही आपके समक्ष एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। इस पेज पर आपको खतियान दिखाई देगा।
  • यहां आप डाउनलोड पर क्लिक करके खतियान डाउनलोड एवं प्रिंट कर सकते हैं।

झारखण्ड भूलेख रजिस्टर 2 कैसे देखें या डाउनलोड करें

  • झारखण्ड भूलेख पोर्टल पर रजिस्टर 2 देखने के लिए सबसे पहले आप इसके अधिकारिक वेबसाइट jharbhoomi.jharkhand.gov.in पर चले जाएं।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। इनमें से आपको खाता एवं रजिस्टर-II के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज पर आपको खतियान एवं रजिस्टर 2 का दो विकल्प मिलेगा। 
  • इन दोनों विकल्पों में से आपको रजिस्टर-II के विकल्प का चयन कर लेना है।
  • अब आपको यहां जिला, अंचल नाम, हल्का नाम, मैजा नाम, खाता नंबर, किस्म जमीन आदि को चुन लेना है।
  • अब आप दिए गए सुरक्षा कोड को भरकर रजिस्टर 2 के बटन पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करते ही अगले पेज पर आपको रजिस्टर 2 का नकल दिखाई देगा। आप इसे डाउनलोड व प्रिंट भी कर सकते हैं।

झारभूमि झारखण्ड पोर्टल पर अपना खाता ऑनलाइन कैसे देखें

यदि आप अपना खाता कैसे देखें Jharkhand के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • इसके लिए सबसे पहले आप झारभूमि झारखंड के ऑफिशियल पोर्टल पर चले जाएं।
  • अब इस पोर्टल के होम पेज पर आपको अपना खाता देखें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब अगली स्क्रीन पर आपके समक्ष झारखंड का नक्शा दिखाई देगा। इस नक्शे में आपको अपने जिले के नाम पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप जिले पर क्लिक करेंगे अगले नक्शे में उस जिले की सभी तहसीलें दिखाई देगी। अब आप अपने तहसील के नाम पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपना खाता देखने के लिए जिला, अंचल, हल्का, किस्म जमीन आदि का चयन करना होगा।
  • सभी विवरण भर लेने के बाद खाता खोजे के बटन पर क्लिक करें।
  • खाता खोजें पर क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर खाता का अधिकार अभिलेख खुल जाएगा। आप इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

झारभूमि पोर्टल पर अपना खाता लॉगिन करने की प्रक्रिया

यदि आप झारभूमि झारखण्ड पोर्टल लॉगइन (Jharbhoomi.nic.in Login) करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए दिशानिर्देशों का अनुसरण करना होगा –

  • अपना खाता लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको झारभूमि भूलेख पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर बायीं ओर दिए गए “ऑनलाइन आवेदन” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको लॉगइन फॉर्म दिखाई देगा। यहां आपको अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लेना है।
  • इसके बाद आप कैप्चा कोड भर कर दिए गए Login के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप झारखण्ड झारभूमि भूलेख पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।

झारभूमि झारखण्ड भू नक्शा कैसे निकाले

राज्य सरकार द्वारा झारभूमि झारखण्ड पोर्टल पर भू नक्शा निकालने की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके कुछ ही मिनटों में अपने जमीन या खेत का भू नक्शा ऑनलाइन निकाल सकते हैं। भू नक्शा झारखण्ड 2023 चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें –

  • Jharkhand Bhu Naksha निकालने के लिए सबसे पहले आप झारभूमि के official website पर चले जाएं।
  • अब आप इस वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध “भू-नक्शा” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर झारखंड का मैप / नक्शा खुलकर आ जाएगा।
  • अब यहां आपको जिला, सर्कल, हल्का, मौजा, सीट नंबर आदि का चयन करना होगा।
  • इन सभी का चयन कर लेने के बाद आपके सामने जमीन का भू नक्शा खुलकर आ जाएगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से झारखंड भू नक्शा online देख सकते हैं।

झारखण्ड झारभूमि भूलेख पोर्टल से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. झारखंड में अपने जमीन का नक्शा कैसे देखें?

उत्तर. झारखंड भू नक्शा देखने के लिए आपको झारभूमि झारखंड पोर्टल पर विजिट करना होगा। यहां आपको भू नक्शा का विकल्प दिखाई देगा। आप इस विकल्प पर क्लिक करे। फिर यहाँ कुछ आवश्यक डिटेल्स दर्ज करके आप अपना जमीन का नक्शा देख सकते हैं।

प्रश्न 2. झारभूमि झारखंड की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर. झारखंड भूमि संबंधित रिकॉर्ड्स / डेटा को राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट Jharbhoomi.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है।

प्रश्न 3. झारभूमि झारखण्ड पोर्टल से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर. यदि आपको झारखंड झारभूमि भूलेख पोर्टल से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो आप झारखंड सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
कांटेक्ट नंबर: +91 0651-2446066
ईमेल आईडी: [email protected]

Leave a Comment