IFMIS MP Treasury Pay Slip 2023 Online Download: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने के लिए IFMIS MP ट्रेजरी पोर्टल को शुरू किया गया है। अब कोई भी कर्मचारी IFMIS Portal Login करके सैलरी स्लिप, ट्रेजरी पे-स्लिप या वेतन पर्ची ऑनलाइन डाउनलोड कर सकता है। यह सुविधा राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए है।

आगे इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मध्य प्रदेश ट्रेजरी पे-स्लिप या वेतन पर्ची डाउनलोड कैसे करें? इसके अलावा IFMIS Login Process और Login Password Reset की प्रक्रिया भी बताएंगे। एमपी ट्रेज़री पोर्टल से जुडी जानकारी के लिए कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
मध्य प्रदेश ट्रेजरी पे-स्लिप पोर्टल 2023
यदि आप मध्य प्रदेश के किसी भी सरकारी विभाग में कार्यरत है तो आप अपनी Salary Slip या Treasury Pay Slip Online Download कर सकते है। सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों की सुविधा के लिए IFMIS MP वेब पार्टल बनवाया गया है। जहां आपको यह सभी सुविधाएं ऑनलाइन प्रदान की जा रही है।
राज्य के किसी भी सरकारी विभाग में कार्य करने वाले सरकारी कर्मचारियों को एक लॉगिन आईडी दी जाती है जिसके माध्यम से वह अपने हर महीने के वेतन पर्ची को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही इस पोर्टल के जरिए वह वार्षिक वेतन स्लिप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
IFMIS MP Treasury Pay Slip 2023 Overview
आर्टिकल का नाम | मध्य प्रदेश ट्रेजरी पे-स्लिप या वेतन पर्ची डाउनलोड |
पोर्टल का नाम | एमपी ट्रेजरी पोर्टल |
राज्य | मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य के सरकारी कर्मचारी |
आधिकारिक वेबसाइट | mptreasury.gov.in |
MP IFMS Portal पर कर्मचारियों के लिए उपलब्ध सुविधाएं
मध्य प्रदेश के आईएफएमएस ट्रेजरी पोर्टल पर सरकारी कर्मचारियों के लिए वेतन पर्ची डाउनलोड करने के अलावा और भी बहुत सी सुविधाएं उपलब्ध है। जो निम्न प्रकार है –
- अनापत्ति प्रमाण पत्र
- छुट्टी के लिए आवेदन
- चिकित्सा सर्विस
- यात्रा भत्ता
- लोन
- अग्रिम भुगतान
- सामान्य भविष्य निधि
IFMIS (आईएफएमआईएस) क्या है?
IFMIS का फुल फॉर्म Integrated Financial Management Information System (एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली) है। IFMIS Portal मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक वेब पोर्टल है। इस पोर्टल के जरिए राज्य के कर्मचारी MP Treasury Pay Slip या Salary Slip आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही पोर्टल पर कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्य का भी डाटा मौजूद होगा। आगे हम आपको बताएंगे कि कैसे आप एमपी ट्रेजरी पे स्लिप ऑनलाइन निकाल सकते हैं।
MP Treasury IFMS Login Process
यदि आप मध्य प्रदेश राज्य के एक सरकारी कर्मचारी है और एमपी ट्रेजरी पे स्लिप पोर्टल पर लॉगिन (IFMS Login) करना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से लॉगइन कर सकते हैं।
- IFMS Portal Login करने के लिए सबसे पहले आपको MP Treasury के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

- इस वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको Sign in का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक कर लेना है।

- अब आपके सामने लॉगइन पेज खुलेगा। जिसमें आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आप कैप्चा कोड दर्ज करके Login के विकल्प पर क्लिक कर दे।
- इस प्रकार आप एमपी ट्रेजरी पोर्टल पर लॉगइन की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।
मध्य प्रदेश ट्रेजरी पे-स्लिप या वेतन पर्ची डाउनलोड कैसे करें
राज्य के ऐसे कर्मचारी जो MP Treasury Pay Slip / Salary Slip Online Download करना चाहते हैं वह आसानी से IFMS MP पोर्टल पर जाकर वेतन पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया हम आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं –
- सबसे पहले आपको एमपी ट्रेजरी के आधिकारिक वेबसाइट mptreasury.gov.in पर जाना होगा।
- अब इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Sign in के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने लॉगइन फॉर्म खुलेगा। जिसमें आपको लॉगइन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर Login कर लेना है।
- लॉगिन करने के पश्चात आपके सामने आईएफएमएस एमपी पोर्टल का डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा।
- यहां आपको HRMIS HOME का एक विकल्प मिलेगा। आपको इस पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने कई सारे विकल्प दिखाई देंगे।
- आपको रिपोर्ट सेक्शन में Employee Pay Report और Annual Salary Statement का ऑप्शन मिल जाएगा।
- यदि आप महीने का वेतन पर्ची डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको एंप्लॉय पे रिपोर्ट पर क्लिक करना होगा।
- या आप एनुअल सैलेरी स्टेटमेंट पर क्लिक करके वार्षिक वेतन पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
- इन विकल्प का चयन करने के बाद आपको महीने एवं वर्ष को सेलेक्ट करके Generate के बटन पर क्लिक कर देना है।
- जिसके बाद आपके सामने वेतन पर्ची ओपन हो जाएगी और आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी ट्रेजरी लॉगिन पासवर्ड रिसेट कैसे करें
IFMS Login Password Reset: यदि आप अपना लॉगिन पासवर्ड भूल जाते हैं तो आप इसे रिसेट करके नया पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको इन प्रोसेस को फॉलो करना होगा –
- पासवर्ड रिसेट करने के लिए सबसे पहले आपको IFMS MP के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब इस वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आपको Sign in के बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के पश्चात आपके सामने लॉगइन पेज खुलेगा।
- आपको इस पेज में नीचे की ओर Forgot Password का एक विकल्प दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक कर लेना है।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना यूजर आईडी दर्ज करना होगा।
- यूजर आईडी दर्ज करने के बाद आपको Generate OTP के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को आपको यहां दर्ज कर देना है।
- अब आपको अपना नया पासवर्ड डाल कर सबमिट करना होगा।
- इसके बाद आपका पासवर्ड रिसेट हो जाएगा और आप अपने नए पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन कर पाएंगे।
- इस प्रकार आप आसानी से अपना लॉगइन पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश ट्रेजरी पे स्लिप से संबंधित कुछ प्रश्न
प्रश्न 1. मैं अपना एमपी सैलेरी स्लिप ऑनलाइन कैसे चेक कर सकता हूं?
उत्तर. आप एमपी ट्रेजरी पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सैलेरी स्लिप ऑनलाइन चेक जो डाउनलोड कर सकते हैं। इस पोर्टल पर आपको पहले लॉगइन करना होता है जिसके बाद आप अपना सैलरी स्लिप चेक कर पाएंगे।
प्रश्न 2. IFMIS MP की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
उत्तर. आईएफएमआईएस की ऑफिशियल वेबसाइट है।
प्रश्न 3. IFMS का Full Form क्या है?
उत्तर. IFMS (आईएफएमएस) का फुल फॉर्म Integrated Financial Management System है।