हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट 2023 | Himachal Pradesh Ration Card List Online Download

Himachal Pradesh Ration Card List 2023 (ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची HP): दोस्तों हिमाचल सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। जिन भी प्रदेशवासियों ने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था वह सभी अब हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड नई सूची में अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं। राशन कार्ड के माध्यम से गरीब लोगों को कई सारे फायदे मिलते हैं। लेकिन यह फायदे तभी मिलेंगे जब आपका राशन कार्ड बना हुआ होगा। इसलिए आपके लिए राशन कार्ड बनवाना अति आवश्यक है। 

यदि आप राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट epds.co.in himachal pradesh पर जाकर HP Ration Card के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के पश्चात आपको हिमाचल राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करना होगा जिससे आपको यह पता चलेगा कि आपका राशन कार्ड बना है या नहीं।

Himachal Pradesh Ration Card List

आज के इस लेख में हम आपको Ration Card HP से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां देने वाले हैं। जैसे हिमाचल राशन कार्ड के लिए पात्रता क्या है? राशन कार्ड हेतु आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची HP में अपना नाम ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले हैं। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि कृपया आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट 2023

यदि आप भी हिमाचल प्रदेश में रहने वाले एक मध्यम व निम्न वर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं। तो आप राशन कार्ड के महत्व को अच्छे से जानते होंगे। राशन कार्ड के द्वारा सभी गरीब परिवारों को बहुत ही सस्ती दरों में सरकारी राशन की दुकानों के माध्यम से खाद्य पदार्थ जैसे गेहूं, चावल, चीनी, केरोसिन तेल आदि वितरित किया जाता है। इसके लिए आपके पास राशन कार्ड होना आवश्यक है।

यदि आपने अभी तक अपना राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है तो आप जल्द से जल्द अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर दें। और जो उम्मीदवार राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर चुके हैं वह HP Ration Card List में अपना एवं अपने परिवार के सदस्य का नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। राशन कार्ड लिस्ट में आपका नाम मौजूद होने पर आपको इसका लाभ दिया जाएगा। 

Himachal Pradesh Ration Card List 2023 Overview

आर्टिकल का नामहिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट
किसने जारी कियाहिमाचल प्रदेश सरकार
लाभार्थीप्रदेश के गरीब नागरिक
राज्यहिमाचल प्रदेश
वर्ष2023
आधिकारिक वेबसाइटhttps://epds.co.in/

हिमाचल भू नक्शा पोर्टल

हिमाचल राशन कार्ड लिस्ट के लाभ

हिमाचल प्रदेश में रहने वाले गरीब लोगों को राशन कार्ड से कई सारे फायदे मिलते हैं। जो हमने नीचे कुछ बिंदुओं के माध्यम से बताया है। 

  • हिमाचल प्रदेश के नागरिक हिमाचल राशन कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन घर बैठे चेक कर सकते हैं।
  • HP Ration Card List ऑनलाइन जारी होने के यह फायदे हैं की राज्य के नागरिकों को राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए किसी सरकारी दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • राशन कार्ड ऐसा दस्तावेज होता है जिसके माध्यम से आप हर महीने बहुत ही सस्ती दरों में खाद्य पदार्थ जैसे गेहूं, चावल, चीनी, केरोसिन तेल आदि प्राप्त कर सकते हैं।
  • एपीएल/बीपीएल राशन कार्ड के द्वारा आप सरकारी योजनाओं में भी आवेदन करके इसका लाभ उठा सकते हैं।
  • यदि आपको वोटर आईडी बनवाना हो, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हो, या बैंक में खाता खुलवाना हो तो इन सभी कार्यों के लिए भी राशन कार्ड काम आता है।
  • हिमाचल राशन कार्ड नई सूची ऑनलाइन उपलब्ध होने से नागरिकों के समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी।

हिमाचल राशन कार्ड के लिए पात्रता क्या है

यदि आप हिमाचल प्रदेश में अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन करने से पहले आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप निम्न पात्रताओं को पूरा करते हैं। सभी पात्रताएं निम्नलिखित है –

  • जो उम्मीदवार राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह हिमाचल प्रदेश के स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास पहले से राशन कार्ड बना हुआ नहीं होना चाहिए।
  • जो भी नागरिक राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं उनकी आयु 18 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए।
  • राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड हेतु आवश्यक दस्तावेज

यदि आप राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्र है और अब आप आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन करने से पहले आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए। जो इस प्रकार नीचे सूची में दी गई है –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें

राज्य के ऐसे इच्छुक नागरिक जो हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन देखना चाहते हैं वह नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके हिमाचल राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

  • ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची HP देखने के लिए सबसे पहले आपको हिमाचल खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब इसके होम पेज पर आपको FPS Ration Card के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • एफपीएस राशन कार्ड पर क्लिक करते ही आपके सामने कुछ अन्य विकल्प दिखाई देंगे। जिनमें से आपको Ration Card Depot Wise पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको जिला और ब्लॉक का चयन करना है। फिर आपको दिए गए Search के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर FPS ID, FPS Shop Name और Owner Name की लिस्ट दिखाई देगी।
  • अब इस लिस्ट में आपको सरकारी राशन दुकान के मालिक का नाम के सामने FPS ID पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया लिस्ट ओपन होगा। आपके क्षेत्र के जितने भी लोगों ने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था उनका नाम इस लिस्ट में दिखाई देगा। 
  • यहां आपको राशन कार्ड नंबर, कार्ड धारक का नाम और कार्ड के प्रकार का लिस्ट दिखाई देगा। आपको इस राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम ढूंढना है।
  • अपना नाम ढूंढ कर आपको नाम के आगे आईडी पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने राशन कार्ड की पूरी डिटेल्स खुल जाएगी।
  • इस लिस्ट में आप अपना एवं अपने परिवार के सभी सदस्यों का नाम देख सकते हैं।

हिमाचल राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें

  • HP Ration Card में मोबाइल नंबर Update करने के लिए सबसे पहले आपको epds.co.in Himachal Pradesh पोर्टल पर विजिट करना होगा।
  • इस पोर्टल के होम पेज पर आने के बाद आपको बायीं ओर के मेन्यू में Update Mobile Number का एक विकल्प दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक कर लेना है।
  • अपडेट मोबाइल नंबर पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको अपना 12 डिजिट का आधार नंबर दर्ज करना होगा। आधार नंबर डालकर दिए गए Search के बटन पर क्लिक करना है।
  • सर्च पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर राशन कार्ड से संबंधित डिटेल्स खुलकर आ जाएगी।
  • यहां आपको Edit का एक बटन मिलेगा। जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • एडिट पर क्लिक करने के बाद आप यहां अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।

हिमाचल राशन कार्ड लिस्ट से संबंधित कुछ प्रश्न

प्रश्न 1. हिमाचल प्रदेश में राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?

उत्तर: राज्य के नागरिक खाद्य आपूर्ति विभाग हिमाचल प्रदेश के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर HP Ration Card List ऑनलाइन चेक कर सकते है। लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया इस आर्टिकल में बता दी गयी है।

प्रश्न 2. राशन कार्ड हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

HP Ration Card की आधिकारिक वेबसाइट epds.co.in है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
फ्री शौचालय बनवाने के लिए सरकार दे रही ₹12000 की आर्थिक सहायता, जल्दी देखें CTET 2024 Exam: देखें कब तक जारी होंगे सीटीईटी एडमिट कार्ड सीएसआईआर भर्ती 2024 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई (स्टेप बाय स्टेप) CSIR Recruitment 2024: सीएसआईआर ने निकाली भर्ती