हिमाचल प्रदेश भू नक्शा 2023 | Himachal Pradesh Bhu Naksha Download व कैसे चेक करें

Himachal Pradesh Bhu Naksha 2023 (हिमाचल प्रदेश भू नक्शा कैसे चेक करें): हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग ने प्रदेश के नागरिकों को bhu naksha hp चेक एवं डाउनलोड करने की सुविधा को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है। अर्थात अब आप ऑनलाइन माध्यम से भी अपने खेत, प्लॉट व जमीन का नक्शा निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको भू नक्शा हिमाचल प्रदेश पोर्टल के ऑफिशियल वेबसाइट bhunakshahp.nic.in पर जाना होगा। 

इस वेबसाइट पर आप कुछ जरूरी जानकारी जैसे जिला, तहसील, गांव आदि दर्ज करके आसानी से अपने जमीन का नक्शा देख पाएंगे। साथ ही यहां आपको भू नक्शा डाउनलोड करने का भी विकल्प मिल जाता है। हिमाचल के नागरिकों को सरकारी दफ्तरों में जाकर भू नक्शा निकलवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन सरकार द्वारा अब उनके लिए Himachal Pradesh Bhulekh Naksha निकालना काफी आसान कर दिया गया है।

Himachal Pradesh Bhu Naksha

 यदि आपको भू नक्शा हिमाचल प्रदेश पोर्टल के जरिए भू नक्शा कैसे निकाला जाता है? के बारे में जानकारी नहीं है तो आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा। क्योंकि इस आर्टिकल में आपको हिमाचल प्रदेश भू नक्शा कैसे चेक करें ऑनलाइन एवं भू नक्शा डाउनलोड कैसे करें के बारे में पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप बताई गई है ताकि आप आसानी से अपनी जमीन का नक्शा देख सकें।

Table of Contents

भू नक्शा हिमाचल प्रदेश 2023

Bhu Naksha Himachal Pradesh: भू नक्शा जमीन का मैप / मानचित्र होता है, जो आपके जमीन की सीमाओं एवं स्वामित्व को दर्शाता है। राज्य के किसानों को अक्सर बैंक से ऋण लेने एवं अन्य कार्यों के लिए भू नक्शा की जरूरत पड़ जाती है। इसलिए राज्य सरकार द्वारा हिमाचल भू नक्शा को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए वेब पोर्टल का निर्माण किया गया है।

इस ऑनलाइन bhunaksha.nic.in पोर्टल पर जाकर राज्य का कोई भी नागरिक घर बैठे मोबाइल व लैपटॉप के माध्यम से अपनी भूमि का नक्शा ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कर सकता है। हिमाचल प्रदेश भू नक्शा को ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसकी पूरी प्रक्रिया को आगे हम काफी आसान भाषा में बताने वाले हैं। आप इस लेख को आगे पढ़ें।

Himachal Pradesh Bhu Naksha 2023 Overview

आर्टिकल का नामहिमाचल प्रदेश भू नक्शा कैसे देखें
विभागहिमाचल राजस्व विभाग
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यभू नक्शा ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान करना।
राज्यहिमाचल प्रदेश
वर्ष2023
hp bhu naksha checkऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bhunakshahp.nic.in/

भू नक्शा हिमाचल प्रदेश का उद्देश्य

Bhulekh Naksha Himachal Pradesh का मुख्य उद्देश्य राज्य वासियों को अपनी भूमि का मैप / नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। ताकि किसी भी नागरिक को भू नक्शा निकालने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना करना ना पड़े। ऑफलाइन माध्यम से यानी सरकारी कार्यालयों में जाकर भू नक्शा निकालने में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसके साथ ही उनके समय एवं पैसे भी खर्च होते हैं।

जमीन के दस्तावेजों को प्राप्त करने के लिए नागरिकों को अक्सर अपना काम छोड़कर सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन अब राज्य के नागरिक बिना किसी समस्या के कुछ ही मिनटों में अपने खेत व जमीन का नक्शा ऑनलाइन निकाल पाएंगे। इस ऑनलाइन प्रणाली के जरिए सरकारी विभागों के कार्य में भी पारदर्शिता आएगी और उनके काम का लोड कम होगा।

उत्तराखंड भू नक्शा

हिमाचल प्रदेश भू नक्शा के लाभ

  • राज्य सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लोगों को भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए bhu naksha hp पोर्टल का निर्माण किया गया है।
  • अब हिमाचल प्रदेश के किसी भी जिले का भू नक्शा ऑनलाइन निकाला जा सकता है।
  • यदि कोई व्यक्ति अपने जमीन का नक्शा निकालना चाहता है तो वह घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट करके आसानी से भू नक्शा ऑनलाइन निकाल सकता है।
  • Himachal Pradesh Bhu Naksha / लैंड रिकॉर्ड पोर्टल पर नागरिकों को भू नक्शा डाउनलोड व प्रिंट करने की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
  • भू नक्शा हिमाचल की सुविधा ऑनलाइन हो जाने से सरकारी विभागों व तहसीलों में काम का दबाव कम होगा। 
  • नागरिकों को बार-बार सरकारी कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 
  • राज्य के नागरिक जमीन संबंधी कार्य घर बैठे ही कर पाएंगे। जिससे लोगों के अनावश्यक होने वाले खर्चे एवं समय की भी बचत होगी। 
  • ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले जमीन संबंधी विवाद कम होंगे।
  • इस ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से भ्रष्टाचार को भी कम किया जा सकेगा। 

हिमाचल प्रदेश के जिलों की सूची जहाँ भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है

शिमला – Shimalaलाहौल – Lahol
हमीरपुर – Hamirpurसोलन – Solan
किन्नौर – Kinnorऊना – Una
बिलासपुर – Bilaspurमंडी – Mandi
चंबा – Chambaसिरमौर – Sirmaur
कांगड़ा – Kangaraकुल्लू – Kullo

हिमाचल प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन कैसे चेक करें

Bhu Naksha Kaise Dekhe online: राज्य के जिन नागरिकों को अपने जमीन का नक्शा निकालने की आवश्यकता पड़ती है वह भू नक्शा हिमाचल प्रदेश Bilaspur, भू नक्शा हिमाचल प्रदेश Shimla जैसे अन्य सभी जिलों की भूमि का नक्शा ऑनलाइन आसानी से निकाल सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया जानने के लिए आप नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को अच्छे से फॉलो करें –

Step 1. bhunaksha hp के अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

हिमाचल प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले आपको भूलेख भू नक्शा हिमाचल प्रदेश पोर्टल के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद इसका होम पेज ओपन होगा।

Step 2. जिला तहसील व गांव का चयन करें

bhu naksha hp का होम पेज खुलने के बाद आपको बायीं ओर कुछ विवरण भरना है। यहां आपको जिला, तहसील व गांव का चयन करना होगा।

Step 3. मैप / नक्शे में खसरा नंबर का चयन करें

जिला तहसील व गांव का चयन करने के बाद दायीं ओर आपके सामने गांव का नक्शा खुल जाएगा। इसमें आपको अपने खसरा संख्या पर क्लिक करना है। या आप ऊपर दिए गए सर्च बार में अपना खसरा नंबर डालकर सर्च कर सकते हैं।

Step 4. Map Report का विकल्प चुनें

खसरा नंबर का चयन करने के बाद आपके सामने plot info यानी प्लॉट का विवरण आ जाएगा।  इसके ठीक नीचे आपको मैप रिपोर्ट का विकल्प मिलेगा। आपको इस Map Report के विकल्प का चयन करना है।

Step 5. भू नक्शा हिमाचल प्रदेश चेक करें

मैप रिपोर्ट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने जमीन का भू नक्शा खुल जाएगा। आप इस नक्शे में दिए गए भूमि के विवरण को अच्छे से चेक कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश भू नक्शा डाउनलोड कैसे करें

  • सबसे पहले bhunaksha.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
  • अब जिला, तहसील एवं गांव का चयन करें।
  • नक्शे में अपने जमीन का खसरा संख्या चुने।
  • Plot info / जमीन का विवरण चेक करें।
  • Map Report के विकल्प का चयन करें।
  • Show Report Pdf पर क्लिक करें।
  • अब डाउनलोड के आईकॉन पर क्लिक करके भू नक्शा डाउनलोड करें।
  • प्रिंट करने के लिए प्रिंटर के आइकॉन पर क्लिक करें। या अपने कंप्यूटर के कीबोर्ड पर CTRL + P बटन दबाएं।
  • इस प्रकार आप हिमाचल प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड व प्रिंट कर सकते हैं।

भू नक्शा हिमाचल प्रदेश से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. क्या मैं हिमाचल प्रदेश में भू नक्शा मोबाइल से निकाल सकता हूं?

उत्तर. जी हां! भू नक्शा हिमाचल प्रदेश पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अपने मोबाइल एवं लैपटॉप के जरिए भू नक्शा ऑनलाइन निकाल सकते हैं।

प्रश्न 2. हिमाचल में अपनी जमीन का नक्शा कैसे देखें?

उत्तर. हिमाचल प्रदेश में अपनी जमीन का नक्शा देखने के लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके होम पेज पर आपको जिला, तहसील व गांव का चयन करना है। हिमाचल भू नक्शा देखने की पूरी प्रक्रिया जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ें।

प्रश्न 3. Bhu Naksha Himachal Pradesh की अधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर. भू नक्शा हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट bhunakshahp.nic.in है।

Leave a Comment