हरियाणा वोटर लिस्ट 2023 | Haryana Voter List Online Download

Haryana Voter List Download With Photo (वोटर लिस्ट ग्राम पंचायत हरियाणा): आज के इस पोस्ट में हम आपको हरियाणा वोटर लिस्ट से संबंधित पूरी जानकारी देने वाले हैं। हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए सभी मतदाताओं की सूची Chief Electoral Officer, Haryana के अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। अब आप घर बैठे आसानी से हरियाणा वोटर लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

हरियाणा वोटर लिस्ट में मतदाता के सभी विवरण जैसे नाम, बूथ संख्या, भाग संख्या और मतदाता केंद्र का नाम आदि शामिल होता है। यदि आप आने वाले चुनाव में अपना मतदान करना चाहते हैं तो आपको पहले हरियाणा के वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर लेना चाहिए। अन्यथा आप वोट नहीं दे पाएंगे।

Haryana Voter List

यदि आपको नहीं पता कि हरियाणा वोटर लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें? तो आगे इस लेख में हम आपको ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट कैसे निकाले और हरियाणा वोटर लिस्ट डाउनलोड विथ फोटो के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। इसलिए आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

हरियाणा वोटर लिस्ट 2023

राज्य के ऐसे नागरिक जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है वह सभी आने वाले चुनाव में अपना वोट दे सकते हैं। लेकिन वोट देने के लिए नागरिकों को अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक करना आवश्यक है। वोटर लिस्ट को मुख्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा समय-समय पर चुनाव से पहले अपडेट किया जाता है। जिसमें कुछ लोगों का नाम हटाया जाता है और कुछ लोगों का नाम जोड़ा जाता है जिसके बाद एक नई मतदाता सूची तैयार की जाती है।

अब राज्य के किसी भी नागरिक को हरियाणा वोटर लिस्ट चेक करने के लिए किसी सरकारी विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं है। आप सरकार द्वारा जारी किए गए सीईओ हरियाणा के ceoharyana.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना एवं अपने परिवार के सदस्य का नाम हरियाणा नई मतदाता सूची में देख सकते है। ऑनलाइन सुविधा होने से आप घर बैठे मुफ्त में सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं इससे आपके समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी।

Haryana Voter List 2023 Overview

आर्टिकल का नामहरियाणा वोटर लिस्ट
राज्यहरियाणा
लाभार्थीराज्य की जनता
उद्देश्यमतदाता सूची ऑनलाइन उपलब्ध कराना।
वर्ष2023
हेल्पलाइन नंबर0172-2701200, 1950
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ceoharyana.gov.in/

हरियाणा वोटर लिस्ट 2023 का उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा हरियाणा वोटर लिस्ट को ऑनलाइन जारी करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को वोटर लिस्ट चेक करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। पहले के समय में लोगों को वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सरकारी विभाग जाना पड़ता था। जिससे उन्हें कई प्रकार की समस्या का भी सामना करना पड़ता था। 

लेकिन अब राज्य का कोई भी नागरिक घर बैठे आसानी से चुनाव आयोग के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हरियाणा वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकता है। वोटर लिस्ट चेक करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध होने से नागरिकों के समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी। इससे चुनाव में होने वाले भ्रष्टाचार को भी कम किया जा सकेगा।

Haryana Ration Card List

हरियाणा ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट के लाभ एवं विशेषताएं

  • जनता की सुविधा को देखते हुए सरकार द्वारा मतदाता सूची को ऑनलाइन जारी किया जाता है।
  • हरियाणा मतदाता सूची देखने के लिए अब आपको किसी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है।
  • अब आप अपने घर बैठे चुनाव आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर haryana voter list में अपना नाम विथ फोटो देख सकते हैं।
  • ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वोटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करने की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
  • हरियाणा वोटर लिस्ट में जिसका नाम आता है वह आने वाले ग्राम पंचायत, लोकसभा व विधानसभा चुनाव में अपना वोट दे सकते हैं।
  • ऑनलाइन सुविधा हो जाने से आपके समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी।
  • वोटर आईडी कार्ड का इस्तेमाल कई जगहों पर किया जाता है।
  • सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए भी Voter ID Card मांगा जाता है।
  • सभी सुविधाएं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आ जाने से भ्रष्टाचार को कम किया जा सकेगा।

हरियाणा वोटर लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें

CEO Haryana Voter List: वोट देने के लिए वोटर लिस्ट चेक करना बहुत जरूरी है। इसलिए हरियाणा के जो उम्मीदवार हरियाणा वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं वह नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके हरियाणा नई मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर, हरियाणा के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Check Your Name in Voter List के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमें आपको मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के लिए By Details और By Voter ID का दो ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इन दोनों options में से आपको किन्ही एक विकल्प का चयन कर लेना है।
  • यदि आप By Details का चयन करते हैं तो आपको अपने जिले का नाम, विधानसभा क्षेत्र का नाम, अपना नाम, पिता / पति का नाम, आयु, जेंडर आदि जानकारी दर्ज करना होगा।
  • और यदि आप By Voter ID का चयन करते हैं तो आपको वोटर आईडी कार्ड दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारियों को दर्ज कर लेने के बाद नीचे दिए गए Search के बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने वोटर लिस्ट खुलकर आ जाएगी। आप इस हरियाणा वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

हरियाणा चुनाव नामावली डाउनलोड कैसे करें

राज्य के ऐसे इच्छुक उम्मीदवार जो चुनाव नामावली डाउनलोड करना चाहते हैं तो वह इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। जिसकी पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गई है।

  • सबसे पहले आपको सीईओ हरियाणा के अधिकारिक वेबसाइट ceoharyana.gov.in पर चले जाना है।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Final Electoral Roll 2023 का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • अब आपके स्क्रीन पर एक फॉर्म ओपन होगा। जिसमें आपको जिला का नाम, विधानसभा क्षेत्र, मतदाता केंद्र, अनुभाग संख्या आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज कर लेने के बाद आपको कैप्चा कोड भरकर Get Roll का बटन दबा देना है।
  • इसके बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर पीडीएफ डाउनलोड का ऑप्शन आ जाएगा। जिस पर क्लिक करके आप पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

वोटर रजिस्ट्रेशन forms डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • हरियाणा वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको CEO Haryana के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आपको Voter Corner का सेक्शन दिखाई देगा। आपको इस सेक्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • वोटर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद Forms के विकल्प का चयन करें।
  • फॉर्म्स का चयन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर Forms For Voter Registration की लिस्ट ओपन हो जाएगी।
  • अब आप अपने आवश्यकतानुसार किसी भी फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।

हरियाणा वोटर लिस्ट हेल्पलाइन नंबर

प्रिय मित्रों आज के इस लेख में हमने आपको वोटर लिस्ट हरियाणा से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करा दी है। लेकिन फिर भी यदि आप कोई अन्य जानकारी चाहते हैं या आपको कोई समस्या आती है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

  • फोन नंबर: 0172-2701200
  • ईमेल आईडी: [email protected]
  • वोटर हेल्पलाइन नंबर: 1950

Haryana Voter List से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. हरियाणा वोटर लिस्ट से संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर. Haryana Voter List से संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट ceoharyana.gov.in है।

प्रश्न 2. हरियाणा मतदाता सूची की पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें?

उत्तर. राज्य के सभी इच्छुक उम्मीदवार सीईओ हरियाणा के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Haryana Voter List Pdf Download कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में बता दी गई है। आप इस आर्टिकल को पढ़ें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
फ्री शौचालय बनवाने के लिए सरकार दे रही ₹12000 की आर्थिक सहायता, जल्दी देखें CTET 2024 Exam: देखें कब तक जारी होंगे सीटीईटी एडमिट कार्ड सीएसआईआर भर्ती 2024 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई (स्टेप बाय स्टेप) CSIR Recruitment 2024: सीएसआईआर ने निकाली भर्ती