Haryana Rojgar Portal 2023 (हरियाणा रोजगार पोर्टल): दोस्तों हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के पढ़े-लिखे बेरोजगार नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Hrex Rojgar Portal को शुरू किया है। इस पोर्टल पर राज्य के बेरोजगार युवक / युवतियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवार एंप्लॉयमेंट डिपार्टमेंट ऑफ हरियाणा के आधिकारिक वेबसाइट hrex.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप हरियाणा रोजगार पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं। यहां आपको हरियाणा रोजगार पोर्टल क्या है, इस पोर्टल के लाभ क्या है, इसका उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, Hrex Rojgar Portal Registration और Hrex Rojgar Portal Login प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। इसलिए कृपया आप हमारे इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।
Haryana Rojgar Portal 2023
हरियाणा रोजगार पोर्टल को राज्य सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। राज्य के ऐसे युवक एवं युवतियां जिन्हें पढ़े लिखे होने के बावजूद जॉब नहीं मिल पा रहा है वह hrex Rojgar Portal पर विजिट करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता एवं अनुभव के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
hrex पोर्टल पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। साथ ही उनकी शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास जरूर होनी चाहिए। इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी एवं निजी संस्थानों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर रोजगार मेले का भी आयोजन किया जाता है। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल में आगे पढ़ें।
Haryana Rojgar Portal 2023 Overview
पोर्टल का नाम | हरियाणा रोजगार पोर्टल |
राज्य | हरियाणा |
लाभार्थी | राज्य के सभी बेरोजगार नागरिक |
उद्देश्य | बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराना। |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-180-2403 |
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://hrex.gov.in/ |
हरियाणा रोजगार पोर्टल का उद्देश्य क्या है?
जैसा कि आप सभी जानते हैं हमारे देश में बेरोजगारी एक बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है इसलिए सरकार द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल का भी निर्माण करवाया गया है। जहां कोई भी शिक्षित बेरोजगार नागरिक अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकता है। सरकार द्वारा राज्य में बेरोजगारी की समस्या को कम करने के लिए यह एक अच्छी पहल है।
Haryana Rojgar Portal के लाभ एवं विशेषताएं
- हरियाणा रोजगार पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में बेरोजगारी की समस्या को कम करना है।
- इस पोर्टल पर राज्य का कोई भी युवा नागरिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकता है जो बिल्कुल निशुल्क है।
- hrex Rojgar Online Portal के माध्यम से युवाओं को उनके योग्यता एवं अनुभव के आधार पर रोजगार प्रदान किया जाएगा।
- इस पोर्टल पर पंजीकृत युवा अपने इच्छानुसार नौकरी का चुनाव कर सकते हैं।
- इस पोर्टल के माध्यम से समय-समय पर रोजगार मेले का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें भाग लेकर उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार जॉब प्राप्त कर पाएंगे।
- Haryana hrex रोजगार पोर्टल के जरिए राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी मिलेगा। जिससे हरियाणा में बेरोजगार लोगों की संख्या को कम किया जा सकेगा।
- नागरिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उन्हें नौकरी की तलाश में दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा।
- रोजगार मिलने से सभी बेरोजगार युवा आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन पाएंगे। इससे उनके आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
Hrex Rojgar Portal 2023 के लिए पात्रता
- hrex रोजगार पोर्टल पर आवेदन करने के लिए आवेदक Haryana राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है।
- इस पोर्टल पर आवेदन करने के लिए लाभार्थी के पास पहले से कोई अन्य job नहीं होना चाहिए।
- केवल राज्य के बेरोजगार युवा ही इस पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं।
हरियाणा रोजगार पोर्टल के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पैन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
हरियाणा रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
Haryana Rojgar Portal Online Registration: यदि आप हरियाणा रोजगार पोर्टल का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप इसके लिए hrex.gov.in पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया नीचे step by step बताई गई है –
- Hrex Rojgar Portal पर online apply करने के लिए सबसे पहले आपको एंप्लॉयमेंट डिपार्टमेंट हरियाणा के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर जाने के बाद आपको Account के सेक्शन में जाकर Register के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमें आपको Jobseekar के option का चयन कर लेना है।
- जॉब सीकर के विकल्प का चयन करने के बाद नीचे दिए गए Sign Up के बटन पर क्लिक कर लें।

- अब अगले पेज पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। फिर Send OTP के बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जिसे आपको यहां ओटीपी के बॉक्स में दर्ज करके Verify पर क्लिक कर लेना है।
- वेरीफाई करते ही आपके स्क्रीन पर जॉब सीकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- आपको इस हरियाणा रोजगार पोर्टल रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर लेना है।
- इसके बाद माँगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- ईश्वर का आप hrex Rojgar Portal Registration की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।
Haryana Rojgar Portal Login कैसे करें
- Hrex Portal Login करने के लिए सबसे पहले आपको हरियाणा रोजगार पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट hrex.gov.in पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Account के सेक्शन पर क्लिक करके Sign in विकल्प का चयन कर लेना है।
- जैन करने के बाद आपके सामने एक लॉगइन फॉर्म खुलेगा।
- इस form में आपको यूजरनेम पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- लॉगइन डीटेल्स खर्च करने के बाद आपको दिए गए Sign in के बटन पर क्लिक कर लेना है।
- इस प्रकार आप हरियाणा रोजगार पोर्टल लॉगिन कर सकते हैं।
Conclusion
दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने आपको हरियाणा रोजगार पोर्टल रजिस्ट्रेशन एवं hrex.gov.in Login की पूरी प्रक्रिया आसान सी भाषा में समझाने की कोशिश की है। उम्मीद करता हूं कि आज का यह लेख पढ़ने के बाद आपको इस रोजगार पोर्टल से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त हो गई होगी।
यदि आपको हमारा आज का यह लेख पसंद आया हो तो कृपया इसे अपने अन्य मित्रों के साथ भी अवश्य शेयर करें ताकि वह भी इसका लाभ उठा सकें। धन्यवाद!
FAQ – Haryana Rojgar Portal 2023
प्रश्न 1. हरियाणा रोजगार पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को क्या लाभ मिलेगा?
उत्तर. Hrex Rojgar Portal के माध्यम से नागरिकों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस पोर्टल पर पंजीकृत युवाओं के लिए समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। जहां पढ़े लिखे बेरोजगार नागरिकों को उनके योग्यता के आधार पर नौकरी दिया जायेगा। राज्य के बेरोजगार नागरिकों के लिए हरियाणा रोजगार पोर्टल एक अच्छा विकल्प है।
प्रश्न 2. Haryana Rojgar Portal की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उत्तर. हरियाणा रोजगार पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट hrex.gov.in है। इस वेबसाइट पर विजिट करके आप फ्री में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।