Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2023: हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में आउटसोर्स द्वारा की जाने वाली भारतियों में होने वाले भ्रष्टाचार व ठेकेदारी को बंद करने के उदेश्य से हरियाणा कौशल रोजगार निगम की शुरुआत की गयी है। राज्य सरकार द्वारा इसके ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्स के जरिये होने वाली भर्ती की जानकारी इस पोर्टल पर दी जाएगी, जिसे लिए राज्य के इच्छुक युवा वर्ग के लोग आवेदन कर पायेंगें। इस पोर्टल के शुरू होने से इस कार्य में पारदर्शिता आएगी, साथ ही रोजगार के अवसर भी पैदा होंगें।

ऑनलाइन पोर्टल बनाये जाने के बाद अब आउटसोर्स से भरे जाने वाले कर्मचारी भी इसी पोर्टल से चुने जायेगें। इस आर्टिकल में हमने Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2023 के बारे में बताया है, जैसे – हरियाणा कौशल रोजगार निगम क्या है, कौशल पोर्टल के उदेश्य क्या है, इसके लाभ, पात्रता, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज आदि। यदि आप हरियाणा के रहने वाले है, तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ना चाहिए।
कौशल रोजगार निगम हरियाणा 2023
Haryana Kaushal Rojgar Nigam की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा की गयी है। हरियाणा में पहले कुछ पदों का आउटसोर्स के माध्यम से होने वाले चयन को अब इस पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा। क्यूंकि पहले आउटसोर्स पदों की नियुक्ति के लिए काफी धांधली होती थी। कौशल रोजगार पोर्टल की शुरुआत 1 नवंबर 2021 को की गयी है। कौशल रोजगार पोर्टल के माध्यम से हरियाणा के बेरोजगार युवा पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पायेंगें।
राज्य सरकार द्वारा इस प्रक्रिया के माध्यम से होने वाली भर्तियों के कर्मचारियों को ईपीएफ (EPF) व ईएसआई (ESI) जैसी सभी सुविधाएँ दी जाएगी। इस प्रकार कौशल रोजगार पोर्टल के शुरू होने के कहीं फायदे है, पहला पहले होने वाले भ्रष्टाचार में कमी आएगी, दूसरा भर्ती होने वाले कर्मचारियों का शोषण कम होगा, इसके अलावा रोजगार के अवसर भी पैदा होंगें।
Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2023 Highlights
पोर्टल का नाम | हरियाणा कौशल रोजगार निगम |
किसने शुरू किया | हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने। |
लाभार्थी | हरियाणा के बेरोजगार युवा। |
उद्देश्य | आउटसोर्सिंग से होने वाली नियुक्तियों की प्रक्रिया को ऑनलाइन करना |
राज्य | हरियाणा |
वर्तमान वर्ष | 2022 – 23 |
हेल्पलाइन नंबर | 01722800130 |
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://hkrnl.itiharyana.gov.in/ |
Haryana Kaushal Rojgar Nigam के उद्देश्य
हरियाणा सरकार द्वारा कौशल रोजगार पोर्टल को शुरू करने का मुख्य कारण आउटसोर्स भर्तियों में होने वाले भ्रष्टाचार को कम करना है। हरियाणा कौशल रोजगार पोर्टल के शुरू होने के बाद राज्य में निकलने वाली सभी भर्तियां इस पोर्टल पर दी जाएगी, इसके बाद राज्य के युवा ऑनलाइन आवेदन कर पायेंगें। इसके अलावा पोर्टल का उदेश्य राज्य में बेरोजगारी की दर को कम करना है।
कौशल रोजगार पोर्टल के लाभ व विशेषताएं
- कौशल रोजगार पोर्टल की शुरुरात राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा राज्य के बेरोजगारों को पारदर्शिता के साथ रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए शुरू किया गया है।
- राज्य के सभी आउटसोर्स भर्तियों को इस इस पोर्टल के माध्यम से चुना जायेगा। इससे इनकी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।
- पोर्टल पर हरियाणा के युवा निकाले जाने वाले पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पायेंगें। इसके अलावा आउटसोर्स के माध्यम से निकाले जाने वाले सभी पदों की भर्तियां भी इसी पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।
- सभी पात्र उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया जायेगा, उनकी स्किल का विकास होने से उन्हें रोजगार मिलने के अवसर बढ़ेंगें।
- प्रशिक्षण पोर्टल के माध्यम से होने वाली भर्ती से चयनित कर्मचारियों को कहीं सुविधाएँ दी जाएगी, जैसे – ईपीएफ, ईएसआई आदि।
- पोर्टल पर समय समय पर स्किल ट्रैंगिंग के लिए आवेदन भी निकाले जायेंगें, इससे युवाओं के स्किल का विकास होगा। जिससे उन्हें भविष्य में रोजगार के अवसर पैदा होंगें। बेरोजगारी की दर में भी कमी आएगी।
हरियाणा में कौशल प्रशिक्षण से रोजगार प्रदान करने वाले विभागों की सूची
हरियाणा के विभिन्न विभागों द्वारा रोजगार हेतु कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है, इनका विवरण निम्न है –
- माध्यमिक शिक्षा विभाग
- पशुपालन और डेयरी विभाग
- शहरी स्थानीय निकाय विभाग
- तकनीकी शिक्षा विभाग
- हरियाणा कौशल विकास मिशन
- अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग।
- सैनिक और अर्थ सैनिक कल्याण विभाग
- पर्यटन विभाग
- ग्रामीण विकास विभाग
- बागवानी विभाग
हरियाणा कौशल रोजगार हेतु पात्रता
यदि आप कौशल रोजगार का लाभ उठाना चाहते है, तो आपको निम्न पात्रताओं को पूरा करना होगा-
- कौशल रोजगार योजना के लिए हरियाणा के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सबसे पाहे राज्य का निवासी होंगे अनिवार्य है। यदि आप किसी अन्य राज्य के निवासी है तो आप कौशल रोजगार के लिए आवेदन नहीं कर सकते है।
- रोजगार योजना के लिए राज्य के सभी बेरोजगार युवा उठा सकते है। राज्य के ऐसे बेरोजगार युवा जो रोजगार की तलाश में है, उनके लिए यहां पर रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकते है।
- आपके पास शैक्षिक दस्तावेज होना भी अनिवार्य है, क्यूंकि आप जिस पद हेतु आवेदन करते है, उसकी योग्यता अनुसार आपको आवश्यक दस्तावेज भी देने होंगे।
Haryana Kaushal Rozgar Nigam हेतु दस्तावेज
- आधार कार्ड (पहचान पत्र)
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- शैक्षिक दस्तावेज (यदि हो तो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
हरियाणा के इच्छुक बेरोजगार युवा जो कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते है, तो वह नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके अपना पंजीकरण करवा सकते है, विस्तृत प्रक्रिया निम्न है –
- रजिस्ट्रेशन के लिए आप सबसे पहले haryana kaushal rojgar nigam official website https://hkrnl.itiharyana.gov.in/ पर जाएँ। इसके होम पेज पर आने के बाद आपको कहीं विकल्प मिल जायेंगें।
- होम पेज पर आप Registration विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आप कौशल निगम की अगली स्क्रीन पर आ जायेंगें।

- यहां पर अब आपको अपना परिवार पहचान पत्र संख्या दर्ज करनी होगी। (यदि आपने अपनी परिवार आईडी नहीं बनवाई है, तो आप पहले अपनी परिवार आईडी बनवा लें।) इसके बाद आप Display Members विकल्प पर प्रेस कर दें।

- नए पेज पर अब आपको अपने नाम वाले विकल्प पर क्लिक (सिलेक्ट) करना होगा।
- इसके बाद आपको रेजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, आपको ओटीपी के लिए दिए गए बॉक्स पर मोबाइल पर प्राप्त otp को दर्ज करना होगा। इसके बाद Verify OTP पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार अब अगली स्क्रीन पर आपके लिए Kaushal Rojgar Nigam Registration Form ओपन हो जायेगा।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को आपको भरना होगा, जैसे – सदस्य विवरण (मेंबर डीटेल्स), एजुकेशन डीटेल्स (शैक्षिक विवरण), सोशल इकोनॉमिक क्राइटेरिया, एक्सपीरियंस डिटेल्स (अनुभव विवरण) आदि।
- ऑनलाइन कौशल रोजगार निगम फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को भरने के बाद सभी दस्तावेजों को अपलोड कर देना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम सबमिट पर क्लिक कर दें।
- अब आपके haryana kaushal rojgar nigam vacancy हेतु आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
आवेदक लॉगिन (Candidate Login) की प्रक्रिया
- आवेदक लॉगिन के लिए आप पहले Haryana Kaushal Rojgar Nigam Login (ऑफिसियल वेबसाइट) के होम पेज पर जाएँ।
- होम पेज पर Candidate Login के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आप लॉगिन पेज पर आ जायेंगें।
- अब आप अपना रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर व अपने पासवर्ड को दर्ज करें, इसके बाद कैप्चा कोड भरकर Login बटन पर क्लिक करें। अब आपकी कैंडिडेट लॉगइन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आप इसके डेशबोर्ड में पहुँच चुके है।
विभाग लॉगिन कैसे (Department Login) करें।
- हरियाणा कौशल रोजगार निगम विभाग लॉगिन के लिए आप पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज पर आप Department Login विकल्प पर क्लिक करें।
- नए स्क्रीन पर आप आपके सामने लॉगिन के लिए विकल्प मिल जायेंगे, यहां आप अपना यूजर आईडी व पासवर्ड दर्ज करें। इसके बाद कैप्चा कोड भरकर लॉगिन बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आप हरियाणा रोजगार कौशल के विभाग लॉगइन के डेशबोर्ड में आ जायेंगे।
कौशल पोर्टल हरियाणा पर Job Advertisement कैसे देखें?
- कौशल रोजगार निगम हरियाणा पोर्टल पर रोजगार विज्ञापन देखने के लिए पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://hkrnl.itiharyana.gov.in/ पर जाएँ।
- होम पेज पर आपको Job Advertisement विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद नई स्क्रीन पर आपको job से संबधित सभी विवरण दिखाई देगा। यहां पर आपको ऑनलाइन आवेदन के लिए apply विकल्प व लॉगिन विकल्प भी मिल जायेंगें।
- यदि आप यही से ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो आप अप्लाई विकल्प पर क्लिक कर आगे बढ़ सकते है।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम से संबधित प्रश्न
प्रश्न 1. हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल क्यों शुरू किया गया है?
उत्तर. इस पोर्टल को हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किया गया है, इस पोर्टल के माध्यम से आप राज्य सरकार द्वारा यहां निकले जाने वाले पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
प्रश्न 2. क्या में Haryana Kaushal Rojgar Nigam के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकता हूँ?
उत्तर. हाँ, आप इस पोर्टल पर हरियाणा रोजगार निगम पर निकलने वालों किसी भी वेकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
प्रश्न 3. क्या हरियाणा कौशल रोजगार निगम योजना के लिए कोई हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है?
उत्तर. हाँ, यदि आपको इससे संबधित कोई समस्या है, तो आप नीचे दिए गए टोल फ्री नम्बरों पर संपर्क कर सकते है।
Helpline Number: 01722800130
ईमेलआईडी: [email protected]