हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2023 | Haryana Kaushal Rojgar Nigam Online Application Form

Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2023: हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किया जाता हैं। नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं एवं ऑनलाइन पोर्टल भी लांच किए जाते है। हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के युवाओं के लिए हरियाणा कौशल विकास निगम को गठन किया गया है। इसके लिए सरकार द्वारा एक ऑनलाइन वेब पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। जिसके माध्यम से आउटसोर्सिंग द्वारा प्रदान की जाने वाली भर्तियों / नौकरियों को ऑनलाइन प्रदान किया जायेगा।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam

इस पोर्टल पर आउटसोर्स के माध्यम से होने वाली भर्ती के बारे में जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करायी जाएगी। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2023 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी देने वाले है। यहां आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम क्या है, इसके लाभ क्या है, हरियाणा रोजगार पोर्टल का उद्देश्य, आवश्यक दस्तावेज, कौशल रोजगार योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी है। इसलिए कृपया आप इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Table of Contents

हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2023

हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा राज्य के युवाओं के लिए हरियाणा कौशल विकास निगम का शुभारंभ किया गया है। पहले जो नियुक्तियां आउटसोर्सिंग नीतियों के अंतर्गत की जाती थी उन्हें अब सरकार द्वारा ऑनलाइन कर दिया गया है। यानी भविष्य में आने वाली नौकरियों या भर्तियों को इसी निगम के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। हरियाणा सरकार द्वारा ठेकेदारी प्रथा को बंद करने एवं आउटसोर्सिंग भर्तियों में होने वाले भ्रष्टाचार को रोकने के उद्देश्य से इस रोजगार निगम को बनाया गया है। 

Haryana Kaushal Rozgar Nigam पोर्टल के माध्यम से राज्य के बेरोजगार युवा नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेगें। हरियाणा सरकार द्वारा कौशल रोजगार पोर्टल 1 नवंबर 2021 को लांच किया गया था। इस नई प्रणाली के द्वारा कर्मचारियों को ईपीएफ (EPF), ईएसआई (ESI) आदि की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना से युवाओं को कई सारे फायदे होने वाले है। इससे कर्मचारियों के शोषण को रोका जा सकेगा और रोजगार के अवसर में भी वृद्धि होगी। 

Haryana Kaushal Rozgar Nigam 2023 Overview

योजना का नामहरियाणा कौशल रोजगार निगम 
किसने शुरू कियामुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 
लाभार्थीराज्य के बेरोजगार युवा 
उद्देश्यऑउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाने वाली भर्तियों को ऑनलाइन करना 
योजना शुरू की गयी1 नवंबर 2021 को
राज्यहरियाणा 
हेल्पलाइन नंबर01722996201 / 01722996533 
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://hkrnl.itiharyana.gov.in/

हरियाणा कौशल रोजगार निगम का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा कौशल विकास निगम को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आउटसोर्सिंग के माध्यम से होने वाले वाली भर्तियों को ऑनलाइन करना है। ताकि आउटसोर्स भर्तियों में होने वाले भ्रष्टाचार को कम किया जा सके। इससे कर्मचारियों के शोषण व ठेकेदारी प्रथा पर भी लगाम लगाया जा सकेगा। 

राज्य में निकलने वाली सभी भर्तियां कौशल रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे राज्य के सभी युवा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इस प्रणाली के माध्यम से बेरोजगारी की दर में कमी आएगी एवं अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

कौशल रोजगार निगम हरियाणा के लाभ एवं विशेषताएं

  • Haryana Kaushal Rojgar Nigam की शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा की गयी है। इस योजना को राज्य के बेरोजगार युवाओं को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है।
  • पहले जो नियुक्तियां आउटसोर्सिंग नीतियों के माध्यम से किया जाता था उसे अब इस योजना के माध्यम से ऑनलाइन कर दिया गया है।
  • इससे अब ठेकेदारी प्रथा को रोका जा सकेगा और भ्रष्टाचार में कमी आएगी।
  • कौशल रोजगार पोर्टल के माध्यम से राज्य के बेरोजगार युवा नौकरियों के लिए अब ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
  • इस योजना के माध्यम से काम पर रखे गए कर्मचारियों को इपीएफ व ईएसआई जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के द्वारा पात्र उम्मीदवारों को कौशल प्रशिक्षण देकर उनका स्किल डेवलप किया जाएगा। जिससे युवाओं को रोजगार मिलने में आसानी होगी।
  • कौशल रोजगार पोर्टल के जरिए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का ऑनलाइन मोड द्वारा भर्ती किया जा सकेगा।
  • इससे विभागों में होने वाले नियुक्तियों में पारदर्शिता आएगी और नियुक्तियों में होने वाले धांधली को रोका जा सकेगा।
  • सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण सत्र का भी आयोजन किया जाएगा।

हरियाणा में कौशल प्रशिक्षण द्वारा रोजगार प्रदान करने वाले विभाग

हरियाणा राज्य में कई ऐसे विभाग है, जिनके द्वारा रोजगार के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता हैं। सभी विभागों की सूची नीचे दी गई है –

  • हरियाणा कौशल विकास मिशन
  • तकनीकी शिक्षा विभाग
  • माध्यमिक शिक्षा विभाग
  • पशुपालन और डेयरी विभाग
  • ग्रामीण विकास विभाग
  • शहरी स्थानीय निकाय विभाग
  • बागवानी विभाग
  • पर्यटन विभाग
  • अनुसूचित जातियों पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
  • सैनिक और अर्ध सैनिक कल्याण विभाग।

हरियाणा कौशल रोजगार के लिए पात्रता (Eligibility)

  • कौशल रोजगार योजना के लिए आवेदक हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के ऐसे बेरोजगार युवा जो नौकरी की तलाश में है वह आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
  • उम्मीदवार के पास शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • हरियाणा के सभी वर्ग के युवा नागरिक इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र है।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

हरियाणा कौशल रोजगार निगम

हरियाणा कौशल रोजगार निगम हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

राज्य के ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवा जो Haryana Kaushal Rojgar Nigam Online Registration कराना चाहते हैं वह नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको Registration के विकल्प पर क्लिक करना है।
Haryana Kaushal Rojgar Nigam registration
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। इस पेज पर आपको परिवार पहचान पत्र आईडी (PPP) दर्ज करना होगा। इसके पश्चात आप Display Members पर क्लिक करें।
Haryana Kaushal Rojgar Nigam registration
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके फैमिली में जितने भी सदस्य होंगे सभी के नाम आ जाएंगे। 
  • अब आप जिसका रजिस्ट्रेशन करना चाहते है उसका नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद आपको Get Verification OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। इस ओटीपी को बॉक्स में दर्ज करके Verify OTP पर क्लिक कर दें।
  • अब अगले पेज पर आपके सामने हरियाणा कौशल रोजगार निगम रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी जैसे सदस्य विवरण, एजुकेशन डीटेल्स, सोशल इकोनामिक क्राइटेरिया, एक्सपीरियंस डिटेल्स आदि भर लेना है।
  • इस फॉर्म में सभी जानकारी को भर लेने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दे।
  • इस प्रकार आपके हरियाणा कौशल रोजगार निगम हेतु रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

कौशल रोजगार पोर्टल पर Candidate Login कैसे करें

  • कैंडिडेट लॉगइन करने के लिए सबसे पहले आपको हरियाणा कौशल रोजगार की आधिकारिक वेबसाइट hkrnl.itiharyana.gov.in पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Candidate Login का एक विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक कर ले।
Haryana Kaushal Rojgar Nigam candidate login 1
  • इसके बाद आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करके Login पर क्लिक कर लेना है।
Haryana Kaushal Rojgar Nigam candidate login 1
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आप ओटीपी को बॉक्स में दर्ज करके Submit पर क्लिक कर दे।
  • अब आपके सामने डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा। इस प्रकार आप कैंडिडेट लॉगइन की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।

Department Login करने की प्रक्रिया

  • विभाग लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आप कौशल रोजगार निगम हरियाणा के ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब इस वेबसाइट के होम पेज पर Department Login के विकल्प का चयन करें।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज कर लेना है। फिर लॉगइन के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके डिपार्टमेंट लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपका डैशबोर्ड खुल कर आ जाएगा।

कौशल रोजगार पोर्टल पर Job Advertisement कैसे देखें

  • सबसे पहले आप हरियाणा कौशल रोजगार पोर्टल पर चले जाएं।
  • इस पोर्टल के होम पेज पर Job Advertisement के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नए पेज पर जॉब से संबंधित सभी विवरण खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आप किसी भी जॉब के लिए अप्लाई पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. हरियाणा कौशल रोजगार योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

उत्तर. यदि आप Haryana Kaushal Rojgar Nigam के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया बताई गई है।

प्रश्न 2. कौशल रोजगार निगम हरियाणा का मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौन है?

उत्तर. हरियाणा कौशल रोजगार निगम का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) आईएएस शरणदीप कौर बराड़ है। जिन्हें इस निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रश्न 3. हरियाणा कौशल रोजगार निगम के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर. यदि आप हरियाणा कौशल रोजगार निगम से संबंधित किसी भी समस्या का सामना करते हैं तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर या ईमेल आईडी के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर: 01722996201 / 01722996533
ईमेल आईडी: [email protected]

प्रश्न 4. हरियाणा कौशल रोजगार निगम की शुरुआत कब हुई?

उत्तर. हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा Haryana Kaushal Rojgar Nigam का शुभारंभ 1 नवंबर 2021 को किया गया था।

Leave a Comment