Haryana Bhulekh 2023 | भूलेख हरियाणा जमाबंदी चेक कैसे करें, अपना खाता @jamabandi.nic.in

Haryana Bhulekh 2023 (भूलेख हरियाणा जमाबंदी चेक कैसे करें): हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के निवासियों को हरियाणा जमाबंदी नकल व Haryana Land Record देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए सरकार द्वारा भूलेख हरियाणा जमाबंदी पोर्टल jamabandi.nic.in का निर्माण किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसानों को सबसे अधिक लाभ होगा। क्योंकि उन्हें अक्सर कृषि ऋण लेने एवं अन्य कार्यों में जमीन के दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती रहती है। इसलिए हरियाणा के सभी जिलों में भूलेख हरियाणा पोर्टल की सुविधाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है।

हरियाणा के बहुत से नागरिकों को अभी भी भूलेख पोर्टल ऑनलाइन सुविधा के बारे में जानकारी नहीं है। जिस कारण वह इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा जमाबंदी भूलेख पोर्टल एवं Haryana Jamabandi Nakal Online Check कैसे करें के बारे पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप देने वाले है। इसलिए कृपया आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Table of Contents

भूलेख हरियाणा 2023 (Haryana Land Record)

राज्य सरकार द्वारा हरियाणा जमाबंदी नकल एवं हरियाणा भूलेख से संबंधित जानकारी प्राप्त करना अब काफी आसान कर दिया गया है। अब किसी भी नागरिक को अपने जमीन से संबंधित जानकारी (हरियाणा लैंड रिकॉर्ड) प्राप्त करने के लिए तहसील व राजस्व विभाग के कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि हरियाणा सरकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल बनवाया गया है। 

जहां राज्य का कोई भी किसान या भूमि मालिक अपना खाता खसरा नंबर, जमाबंदी नकल आदि की जानकारी घर बैठे कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है। इस पोर्टल पर पूरे राज्य की भूमि का संपूर्ण रिकॉर्ड ऑनलाइन एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया गया है। ताकि कोई भी नागरिक कभी भी कहीं से भी अपनी जमीन का विवरण ऑनलाइन निकाल सके।

Haryana Bhulekh Jamabandi Portal 2023 Overview

पोर्टल का नामभूलेख हरियाणा / jamabandi Portal
राज्यहरियाणा
लाभार्थीराज्य के मूल निवासी
उद्देश्यजमीन संबंधी जानकारी / जमाबंदी नकल ऑनलाइन उपलब्ध कराना
वर्ष2023
हेल्पलाइन नंबर1800-180-2137
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jamabandi.nic.in/

जमाबंदी हरियाणा भूलेख पोर्टल का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा भूलेख पोर्टल (jamabandi.nic.in) को बनवाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य राज्य के भूस्वामी को जमीन संबंधी जानकारी / भूलेख जमाबंदी विवरण ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। इस पोर्टल का लाभ सीधा-सीधा हरियाणा के आम नागरिकों को ही मिलेगा। इसका उद्देश्य है कि राज्य के सभी नागरिकों को घर बैठे अपना खाता खतौनी व लैंड रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी ऑनलाइन बिना पैसे खर्च किए प्राप्त हो सके। 

ताकि नागरिकों को अपने जमीन का विवरण या भूमि संबंधी दस्तावेज को प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तर व तहसीलों के चक्कर लगाने ना पड़े। यदि आपको भी अपनी खसरा, खतौनी, जमाबंदी नकल आदि प्राप्त करने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तो आप इस लेख में अंत तक बने रहे। यहां आपको भू अभिलेख हरियाणा एवं जमाबंदी नकल ऑनलाइन चेक करने से संबंधित पूरी जानकारी दी जाएगी। 

हरियाणा लैंड रिकॉर्ड पोर्टल के लाभ (Benefits)

भूलेख हरियाणा पोर्टल का लाभ राज्य के सभी जिलों के निवासी को मिलेगा। किसानों को अक्सर बैंक में ऋण लेने एवं अन्य कार्यों के लिए भूमि से संबंधित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती रहती है। जिसके लिए उन्हें बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाना पड़ता है। लेकिन अब वह घर बैठे अपनी जमीन संबंधित कागजात ऑनलाइन निकाल सकते हैं। इसके अलावा भी हरियाणा के नागरिकों को कई सारे फायदे है।

  • हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के लोगों को हरियाणा भूलेख लैंड रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनवाया गया है।
  • भूलेख हरियाणा पोर्टल के माध्यम से हरियाणा के लोग आसानी से हरियाणा जमाबंदी नकल / Haryana Land Record की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर पाएंगे।
  • लोगों को अपना काम छोड़कर सरकारी कार्यालय या तहसील जाना नहीं पड़ेगा। जिससे उनके कीमती समय एवं पैसे की बचत होगी।
  • ऑनलाइन सुविधा हो जाने से किसानों को सबसे अधिक लाभ होगा क्योंकि ज्यादातर भूमि संबंधित जानकारी भूलेख रिकॉर्ड आदि की जरूरत किसानों को ही पड़ती है।
  • भूमि संबंधी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होने से पूरे राज्य के लोग कभी भी कहीं से भी अपना भूलेख विवरण ऑनलाइन निकाल पाएंगे।
  • jamabandi online पोर्टल के द्वारा आप अपने खेत व जमीन का नक्शा भी ऑनलाइन प्राप्त कर पाएंगे।
  • इस पोर्टल के माध्यम से आप जमीन संबंधी दस्तावेजों को भी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है। साथ ही इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
  • भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध होने से अब कोई भी व्यक्ति किसी के साथ धोखाधड़ी नहीं कर पाएगा। इससे भ्रष्टाचार को भी कम किया जा सकेगा।

हरियाणा के सभी जिलों की सूची जहाँ लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध है

Sonipat – सोनीपतFaridabad – फरीदाबाद
Gurugram – गुरुग्रामMahendragarh – महेंद्रगढ़
Kurukshetra – कुरुक्षेत्रCharkhi Dadri – दादरी
Ambala – अम्बालाPalwal – पलवल
Fatehabad – फतेहाबादPanchkula – पंचकुला
Nuh – नूहंPanipat – पानीपत
Kaithal – कैथलRewari – रेवाड़ी
Jhajjar – झज्जरRohtak – रोहतक
Jind – जींदSirsa – सिरसा
Yamunanagar – यमुनानगरKarnal – करनाल
Hisar – हिसारBhiwani – भिवानी

हरियाणा जमाबंदी नकल अपना खाता ऑनलाइन कैसे चेक करें

Haryana Jamabandi Nakal Online Check: हरियाणा के ऐसे इच्छुक उम्मीदवार जो जमाबंदी नकल अपना खाता ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं वह नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके चेक कर सकते हैं –

स्टेप 1. jamabandi.nic.in वेबसाइट पर जाएं

हरियाणा जमाबंदी नकल अपना खाता ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आपको जमाबंदी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। विजिट करने के बाद आप इस वेबसाइट के होम पेज पर आ जाएंगे।

स्टेप 2. Jamabandi Nakal ऑप्शन का चयन करें

होम पेज पर आने के बाद यहां आपको जमाबंदी पर क्लिक करके Jamabandi Nakal for Checking के ऑप्शन का चयन कर लेना है। अब एक नया पेज खुलेगा।

स्टेज 3. जिला, तहसील, गांव और जमाबंदी वर्ष को चुने

नए पेज पर आपके सामने जमाबंदी नकल देखने के लिए अलग-अलग विकल्प आएंगे। यहां आपको निम्न विवरण दर्ज करना होगा –

  • जिला चुने – सबसे पहले आप अपने जिले का चयन कर लें।
  • तहसील / सब तहसील चुने – जिले का चयन करने के बाद आपको तहसील चुन लेना है।
  • गांव चुनें – अब आपको अपने गांव का चयन करना है।
  • जमाबंदी वर्ष चुने – ऊपर दिए गए सभी विकल्पों का चयन कर लेने के बाद जमाबंदी वर्ष सिलेक्ट करें।

स्टेप 4. Owner List में अपना नाम चुने

ऊपर दिए गए सभी विकल्पों का चयन करने के बाद आपके सामने Owner List खुलकर आ जाएगा। इस लिस्ट में आपको गांव के सभी निजी जमीन मालिक का नाम दिखाई देगा। इसमें आपको अपना नाम सेलेक्ट कर लेना है।

स्टेप 5. Nakal विकल्प पर क्लिक करें

ओनर लिस्ट में अपना नाम सिलेक्ट कर लेने के बाद नीचे Khewat, Khatauni Number आदि विवरण दिखाई देगा। यहां आपको Nakal के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

स्टेप 6. जमाबंदी नकल चेक करें

नकल के विकल्प पर क्लिक करते ही एक न्यू विंडो पर आपके जमीन का जमाबंदी नकल आपके स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा। इसमें आप खेवट या जमाबंदी नंबर, खसरा नंबर, जमीन के मालिक का नाम आदि विवरण देख सकते हैं।

स्टेप 7. जमाबंदी नकल डाउनलोड व प्रिंट करें

अब आपके स्क्रीन पर दिख रहे जमाबंदी नकल को आप डाउनलोड भी कर सकते हैं। यहां सबसे नीचे आपको Take Print का एक विकल्प मिल जाएगा। जिस पर क्लिक करके आप इस जमाबंदी नकल का प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

हरियाणा खसरा खतौनी व हिस्सा नंबर ऑनलाइन कैसे चेक करें

  • हरियाणा खसरा खतौनी / हिस्सा नंबर ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले आपको हरियाणा जमाबंदी पोर्टल jamabandi.nic.in पर जाना होगा।
  • इस पोर्टल पर आपको All Section पर जाकर Owner Details के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। इसमें आपको जिला, तहसील और गांव का नाम चुन लेना है।
  • इसके बाद आपको Select type में किसी एक विकल्प का चयन कर लेना है।
  • इसके पश्चात आपको मालिक का प्रकार चुनना है।
  • अब आपके स्क्रीन पर खेत संख्या, खतौनी नंबर, हिंसा नंबर आदि विवरण आ जाएगा।

Punjab Bhulekh

Haryana Bhu Naksha

FAQ – Haryana Portal Jamabandi Nakal Online

प्रश्न 1. हरियाणा में जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे निकाले?

उत्तर. हरियाणा जमाबंदी नकल ऑनलाइन निकालने के लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जमाबंदी नकल निकालने की पूरी प्रक्रिया हमने इस आर्टिकल में बता दी है। Step by step पूरा प्रोसेस जानने के लिए कृपया आप इस आर्टिकल को पढ़ें।

प्रश्न 2. हरियाणा जमाबंदी पोर्टल से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर. आप Haryana Jamabandi Online पोर्टल से संबंधित शिकायत व सुझाव के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2137 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रश्न 3. भूलेख हरियाणा जमाबंदी पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर. Bhulekh Haryana की अधिकारिक वेबसाइट jamabandi.nic.in है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
फ्री शौचालय बनवाने के लिए सरकार दे रही ₹12000 की आर्थिक सहायता, जल्दी देखें CTET 2024 Exam: देखें कब तक जारी होंगे सीटीईटी एडमिट कार्ड सीएसआईआर भर्ती 2024 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई (स्टेप बाय स्टेप) CSIR Recruitment 2024: सीएसआईआर ने निकाली भर्ती