Haryana Bhu Naksha 2023 (भू नक्शा हरियाणा कैसे चेक करें): हरियाणा सरकार द्वारा अपने राज्य के निवासियों के लिए भू नक्शा हरियाणा चेक एवं डाउनलोड करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए हरियाणा राजस्व विभाग द्वारा जमाबंदी पोर्टल का निर्माण किया गया है। jamabandi.nic.in पोर्टल पर हरियाणा का कोई भी नागरिक ऑनलाइन भूमि का नक्शा व अपने जमीन से संबंधित अन्य कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकता है। राज्य के किसानों को जमीन से जुड़ी जानकारी के लिए अब कहीं जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब आप घर बैठे अपने जमीन से जुड़ी संपूर्ण विवरण ऑनलाइन निकाल सकते हैं।

यदि आप हरियाणा के मूल निवासी है और अपने जमीन का नक्शा निकालना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि आज के इस लेख में हम आपके साथ हरियाणा भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें एवं भू नक्शा डाउनलोड करने से संबंधित जानकारी साझा करने वाले हैं। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद भू नक्शा हरियाणा ऑनलाइन चेक करने से संबंधित आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाएगी। इसलिए कृपया आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
भू नक्शा हरियाणा 2023
आज के इस डिजिटलीकरण की मांग को देखते हुए हरियाणा सरकार के राजस्व विभाग द्वारा राज्य वासियों को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने के लिए एक पोर्टल का निर्माण किया गया है। इस पोर्टल के द्वारा आप अपने घर या जमीन का नक्शा ऑनलाइन निकाल सकते हैं। इसके अलावा आप इस ऑनलाइन पोर्टल पर जमाबंदी नकल, मोटेशन, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन जैसी कई अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
अब हरियाणा के किसानों / जमीन मालिकों को अपने भूमि का नक्शा या भूमि से संबंधित अन्य कोई भी विवरण प्राप्त करने के लिए किसी सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। राज्य का कोई भी व्यक्ति अपने घर बैठे मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से जमाबंदी पोर्टल पर विजिट करके अपने खेत या जमीन का नक्शा ऑनलाइन चेक व डाउनलोड कर सकता है।
Haryana Bhu Naksha 2023 Overview
आर्टिकल का नाम | हरियाणा भू नक्शा कैसे देखें ऑनलाइन |
राज्य | हरियाणा |
लाभार्थी | राज्य की जनता |
उद्देश्य | भू नक्शा एवं जमीन संबंधी विवरण ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
वर्ष | 2023 |
भू नक्शा चेक | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://jamabandi.nic.in/ |
भू नक्शा हरियाणा का उद्देश्य
Bhu Naksha हरियाणा का मुख्य उद्देश्य राज्य वासियों को उनके खेत व जमीन का नक्शा देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। पहले किसानों को अपनी जमीन का नक्शा निकालने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। जिससे उन्हें कई सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सरकारी दफ्तरों में उनका काम समय पर नहीं होता है जिससे उनके पैसे और समय दोनों खर्च होते है। लेकिन अब भू नक्शा देखने की सुविधा ऑनलाइन हो जाने से लोग अपने घर बैठे अपनी जमीन का नक्शा निकाल पाएंगे। इस ऑनलाइन प्रणाली से भ्रष्टाचार को भी कम किया जा सकेगा।
हरियाणा भू नक्शा के लाभ क्या है
- हरियाणा सरकार द्वारा भू नक्शा देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गयी है।
- अब किसी को भी जमीन संबंधी कार्य के लिए सरकारी दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- राज्य का कोई भी व्यक्ति अपने घर बैठे मोबाइल व कंप्यूटर के माध्यम से अपने जमीन का नक्शा ऑनलाइन निकाल सकता हैं।
- इस ऑनलाइन पोर्टल पर नागरिकों को भू नक्शा डाउनलोड व प्रिंट करने की भी सुविधा मिलती है।
- इस ऑनलाइन प्रणाली के आ जाने से सरकारी दफ्तरों में होने वाले कार्य में पारदर्शिता आएगी और पेपर वर्क भी कम होगा।
- अब कोई भी नागरिक अपने जमीन का मालिकाना हक जता सकता है।
- इससे जमीन संबंधी विवादों एवं भ्रष्टाचार को भी कम किया जा सकेगा।
- ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा हरियाणा के सभी जिलों में उपलब्ध कराई गई है।
हरियाणा के जिलों की सूची जहां भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है
Bhu Naksha Haryana District Wise: यदि आप हरियाणा के निवासी हैं और आप भू नक्शा ऑनलाइन देखना चाहते हैं। तो नीचे हमने हरियाणा के सभी जिलों की सूची दी है जहां भू नक्शा देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है।
Sonipat – सोनीपत | Faridabad – फरीदाबाद |
Gurugram – गुरुग्राम | Mahendragarh – महेंद्रगढ़ |
Kurukshetra – कुरुक्षेत्र | Charkhi Dadri – दादरी |
Ambala – अम्बाला | Palwal – पलवल |
Fatehabad – फतेहाबाद | Panchkula – पंचकुला |
Nuh – नूहं | Panipat – पानीपत |
Kaithal – कैथल | Rewari – रेवाड़ी |
Jhajjar – झज्जर | Rohtak – रोहतक |
Jind – जींद | Sirsa – सिरसा |
Yamunanagar – यमुनानगर | Karnal – करनाल |
Hisar – हिसार | Bhiwani – भिवानी |
हरियाणा भू नक्शा ऑनलाइन चेक व डाउनलोड कैसे करें
Bhu Naksha Map Haryana: हरियाणा में ऑनलाइन भू नक्शा चेक करने की प्रक्रिया बहुत आसान है। आप घर बैठे हरियाणा के किसी भी जिले का भू नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं। यदि आपको नहीं पता कि हरियाणा भू नक्शा ऑनलाइन कैसे निकाला जाता है तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप अच्छे से फॉलो करें –
Step 1. ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें
सबसे पहले आपको jamabandi हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है। जिसके बाद आप इस वेबसाइट के होम पेज पर आ जाएंगे।
Step 2. View Cadastral Map का चयन करें
अब आपको इस वेबसाइट के होम पेज पर मेन मैन्यू में All Section पर क्लिक करना है। अब आपको यहां View Cadastral Map का विकल्प दिखाई देगा। आप इस विकल्प पर क्लिक कर ले।
Step 3. Search Owner By Khasra का चयन करें
- कैडेस्ट्रेल मैप का चयन करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। ऊपर की ओर दाएं तरफ आपको एक Menu दिखाई देगा। आप इस मेन्यू पर क्लिक करें।
- इसके बाद Search का बटन दबाएं। अब आपको Search Owner By Khasra के विकल्प का चयन करना है।
Step 4. अब आप जिला, तहसील और गांव को चुने
अब यहां आपको अपने जिला, तहसील और गांव का चयन करना है। इसके बाद आपको Murabba और खसरा नंबर का चयन करना होगा।
Step 5. Bhu Naksha हरियाणा चेक करें
खसरा नंबर का चयन करने के बाद आपके स्क्रीन पर जमीन का नक्शा / भू नक्शा एवं जमीन के मालिक का नाम दिख जायेगा। यहाँ आप अपने जमीन का नक्शा देख सकते है।
Step 6. भू नक्शा हरियाणा डाउनलोड व प्रिंट करें
अब आपके स्क्रीन पर दिखाई दे रहे भू नक्शा को डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको प्रिंट का भी एक विकल्प मिल जाएगा। जिस पर क्लिक करके आप प्रिंटर के जरिये भू नक्शे का प्रिंट निकाल भी सकते हैं।
Search Owner By Khewat
खेवट नंबर (Khewat Number) एक खाता नंबर होता है। आप खेवट नंबर के द्वारा भी अपनी जमीन का मैप निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा –
- ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके जब आप Search पर क्लिक करेंगे तो उसके बाद आपको Search Owner By Khewat पर क्लिक करना है।
- अब आपको यहां निम्न जानकारियों को दर्ज करना है –
- जिला चुने: सबसे पहले आप जिला का चयन करें।
- तहसील चुने: जिला का चयन करने के बाद तहसील चुनें।
- गांव चुनें: अब आप अपने गांव का चयन करें
- खेवट नंबर: गांव का चयन करने के बाद आपको Khewat नंबर का चयन कर लेना है।
- Khewat Number का चयन करते ही आपकी स्क्रीन पर मैप की जानकारी / भू नक्शा दिख जाएगी।
- यहां आप print के बटन पर क्लिक करके इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
FAQ – Bhu Naksha Map Haryana 2023
प्रश्न 1. हरियाणा में जमीन का नक्शा कैसे देखें?
उत्तर. हरियाणा में जमीन का नक्शा देखने के लिए आपको जमाबंदी पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके होम पेज पर आपको कैडेस्ट्रेल मैप पर क्लिक करना है। इसके बाद Search > Search Owner By Khasra पर क्लिक करके जिला, तहसील, गांव व खसरा नंबर का चयन करें। अब आप अपनी जमीन का नक्शा देख सकते हैं।
प्रश्न 2. हरियाणा भू नक्शा की अधिकारी वेबसाइट क्या है?
उत्तर. हरियाणा में जमीन का नक्शा देखने के लिए अधिकारिक वेबसाइट jamabandi.nic.in है।