Delhi Voter List PDF Download (दिल्ली वोटर लिस्ट 2023): दिल्ली सरकार द्वारा राज्य के निवासियों के लिए वोटर लिस्ट को ऑनलाइन जारी किया गया है। राज्य के सभी नागरिक दिल्ली वोटर लिस्ट में अपना नाम मुख्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ceodelhi.nic.in पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं। वोटर लिस्ट में आपका नाम आने के बाद ही आप वोट देने के लिए पात्र होंगे। इसलिए आपको दिल्ली की नई मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर लेना चाहिए।

वोटर लिस्ट दिल्ली में अपना नाम चेक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। लेकिन काफी लोगों को अभी ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं पता है। यदि आप भी यह जानना चाहते हैं कि दिल्ली वोटर लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें? तो आज के इस लेख में हम आपको Delhi Voter List 2023 online Check करने का पूरा प्रोसेस एवं फोटो युक्त वोटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड के बारे में पूरी जानकारी देगें। इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
दिल्ली वोटर लिस्ट 2023
वोट देना देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। चुनाव आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को अपडेट किया जाता है। इस वोटर लिस्ट में कुछ लोगों का नाम हटाया जाता है और कुछ लोगों का नाम जोड़कर एक नई मतदाता सूची तैयार की जाती है। यदि राज्य का कोई भी नागरिक आने वाले चुनाव में अपना वोट देना चाहता हैं तो उन्हें इस नई मतदाता सूची में अपना नाम चेक करना आवश्यक है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली के द्वारा वोटर लिस्ट चेक करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। यानी अब किसी भी नागरिक को वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए किसी विभाग या कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। अब दिल्ली का कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वोटर लिस्ट में अपना एवं अपने परिवार के सदस्य का नाम ऑनलाइन चेक कर सकता है।
Delhi Voter List 2023 Overview
आर्टिकल का नाम | दिल्ली वोटर लिस्ट |
राज्य | दिल्ली |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | मतदाता सूची ऑनलाइन प्रदान करना। |
वर्ष | 2023 |
वोटर लिस्ट चेक | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ceodelhi.gov.in/ |
दिल्ली वोटर लिस्ट का उद्देश्य
दिल्ली सरकार द्वारा वोटर लिस्ट को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है ताकि किसी भी व्यक्ति को सरकारी दफ्तर जाना ना पड़े। और राज्य का कोई भी नागरिक अपने घर बैठे ही इंटरनेट के माध्यम से दिल्ली मतदाता सूची में अपना नाम ऑनलाइन देख सके। वोटर लिस्ट चेक करने की सुविधा ऑनलाइन होने से सरकारी दफ्तरों में काम का दबाव कम होगा और ऑनलाइन प्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी। इससे सरकार के पास सारा डाटा स्टोर होगा जिससे चुनाव में कोई भी गड़बड़ी नहीं होगी।
वोटर लिस्ट दिल्ली के लाभ एवं विशेषताएं
- दिल्ली सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों की सुविधा को देखते हुए वोटर लिस्ट को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है।
- वोटर लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध होने से किसी भी नागरिक को सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- अब राज्य वासी घर बैठे ही सीईओ दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वोटर लिस्ट चेक कर सकते हैं।
- वोटर लिस्ट से जुड़ी सभी सुविधाएं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में प्रदान की गई है।
- Delhi Voter List ऑनलाइन उपलब्ध होने से दिल्ली के नागरिकों का समय बचेगा। साथ ही सरकारी विभाग में आने जाने में होने वाले खर्चे भी बचेंगे।
- सभी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध होने से सरकार के पास सम्पूर्ण डाटा उपलब्ध होगा।
- जिससे प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहेगी और भ्रष्टाचार को भी कम किया जा सकेगा।
दिल्ली वोटर लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें
Delhi Voter List 2023 Online Check: यदि आप दिल्ली के निवासी हैं और आप दिल्ली की नई मतदाता सूची में अपना नाम ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो आप नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से चेक कर सकते है।
- दिल्ली वोटर लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले आपको मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको मतदाता सूची में नाम खोजें के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
- अब अगले पेज पर आपको एक फॉर्म प्राप्त होगा। इस फॉर्म में आपको दो options दिखाई देंगे-
- विवरण द्वारा खोज / Search By Details
- पहचान पत्र क्र द्वारा खोज / Search By EPIC No.
- आप इन दोनों विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन कर लें।
- यदि आप प्रथम विकल्प का चयन करते हैं तो आपको नाम, पिता / पति का नाम, उम्र, लिंग, जन्मतिथि, राज्य, जिला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आदि दर्ज करना होगा।
- और अगर आप दूसरे विकल्प का चयन करते हैं तो आपको EPIC No. और राज्य (District) का चयन करना होगा।
- सभी विवरण दर्ज कर लेने के बाद आपको कैप्चा कोड भरकर खोजें / Search का बटन दबा देना है।
- इतना करने के बाद अगले पेज पर आपके सामने वोटर लिस्ट खुलकर आ जाएगा।
- अब आप इस दिल्ली मतदाता सूची में अपना नाम ढूंढ सकते हैं।
दिल्ली वोटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें
Voter List Delhi PDF Download: राज्य के ऐसे इच्छुक नागरिक जो दिल्ली वोटर लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं वह नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –
- सबसे पहले आपको मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली के आधिकारिक वेबसाइट ceodelhi.gov.in पर जाना होगा।
- अब इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Electoral Roll के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमें आपको अपने भाषा का चयन करना होगा।
- अब अगले पेज पर आपको Assembly Constituency का चयन कर लेना है।
- इसके बाद आपको अपनी Locality Details के अनुसार Part Number पर क्लिक करना है।
- अब आप दिए गए कैप्चा कोड को भरकर Validate Captcha Code के बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपकी स्क्रीन पर वोटर लिस्ट पीडीएफ फाइल खुलकर आ जाएगी। आप इस Voter List को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
वोटर लिस्ट दिल्ली से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1. क्या मैं SMS के माध्यम से दिल्ली वोटर लिस्ट की जानकारी प्राप्त कर सकता हूं?
उत्तर. जी हां ! आप sms के माध्यम से भी दिल्ली वोटर लिस्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको वोटर कार्ड नंबर दर्ज करके 1950 पर सेंड करना होगा।
प्रश्न 2. दिल्ली वोटर लिस्ट से संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
उत्तर. Delhi Voter List से संबंधित सेवाओं के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ceodelhi.gov.in है।