दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट 2023 | Delhi Ration Card List Online Download

Delhi Ration Card List 2023 (दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करें): दोस्तों आज के इस बढ़ती महंगाई में जहां लोगों को राशन खरीदना भी काफी मुश्किल हो गया है वही राशन कार्ड योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को सस्ती दरों में राशन उपलब्ध कराया जाता है। राज्य के मध्यम व निम्न वर्गीय परिवारों को राशन कार्ड के माध्यम से कई सारे फायदे मिलते हैं लेकिन इन सभी का लाभ उठाने के लिए आपका नाम दिल्ली राशन कार्ड सूची में होना आवश्यक है। 

यदि आप दिल्ली के निवासी है और एक गरीब परिवार से संबंध रखते हैं तो आपके पास राशन कार्ड जरूर होना चाहिए। अगर आपका राशन कार्ड अभी तक नहीं बना है तो आप राशन कार्ड से मिलने वाले लाभ से वंचित रह जाएंगे। इसलिए आप जल्द से जल्द अपना राशन कार्ड बनवा लें। दिल्ली राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जाता है इसके बारे में हम आपको आगे विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। जिससे आपको Delhi Ration Card Online Apply करने में आसानी होगी।

Delhi Ration Card List

जब आप राशन कार्ड के लिए आवेदन कर लेंगे तब आपको अपना एवं अपने परिवार के सदस्य का नाम राशन कार्ड लिस्ट दिल्ली में चेक करना होगा। यदि आपको राशन कार्ड लिस्ट चेक करने में  किसी प्रकार की समस्या आती है तो दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक कैसे करें? के बारे में भी इस आर्टिकल में विस्तृत जानकारी दी गई है। इसलिए सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट 2023

e-खाद्य सुरक्षा दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर दिल्ली राशन कार्ड नई सूची को ऑनलाइन जारी किया जाता है। राज्य के जिन भी नागरिकों को  राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखना है वह ई खाद्य सुरक्षा पोर्टल nfs.delhi.gov.in पर जाकर घर बैठे एपीएल/बीपीएल राशन कार्ड लिस्ट दिल्ली में अपना नाम चेक कर सकते हैं। यदि आपका नाम राशन कार्ड लिस्ट में नहीं है तो आप अगले अपडेट होने तक का इंतजार कर सकते हैं। 

राशन कार्ड नई सूची में आप अपना नाम पुनः चेक करें। जब आपका राशन कार्ड लिस्ट में शामिल होगा तो आपको इसका लाभ दिया जाएगा। राशन कार्ड के माध्यम से आपको प्रत्येक महीने बहुत ही सस्ती दरों में खाद्य पदार्थ जैसे गेहूं, चावल, चीनी, केरोसिन तेल आदि उपलब्ध कराया जाता है। यदि आपको राशन कार्ड लिस्ट चेक करने में समस्या आ रही है तो आप इस आर्टिकल को आगे पढ़े। यहां आपको आपकी हर समस्या का समाधान मिल जाएगा।

Delhi Ration Card List 2023 Overview

आर्टिकल का नामदिल्ली राशन कार्ड लिस्ट
किसने जारी कियादिल्ली सरकार
लाभार्थीराज्य के नागरिक (मध्यम व निम्न वर्गीय)
उद्देश्यराशन कार्ड लिस्ट चेक करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराना।
राज्यदिल्ली
वर्ष2023
हेल्पलाइन नंबर1800-110-841
आधिकारिक वेबसाइटnfs.delhigovt.nic.in

दिल्ली राशन कार्ड के प्रकार

सरकार द्वारा राशन कार्ड को 3 वर्गों में विभाजित किया गया है। इन तीनों प्रकार के राशन कार्ड को नागरिकों की आय एवं उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर जारी किया जाता है। नीचे आपको इसकी पूरी डिटेल्स दी गई है –

  • APL Ration Card: यह राशन कार्ड दिल्ली के उन परिवारों को दिया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे होते हैं। जिनकी वार्षिक आय ₹100000 से कम होती हैं उन्हें एपीएल राशन कार्ड दिया जाता है।
  • BPL Ration Card: राज्य के ऐसे परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं एवं जिनकी आय ₹10000 से कम है उन्हें बीपीएल राशन कार्ड प्रदान किया जाता है।
  • AAY Ration Card: ऐसे परिवार जिनके आय का कोई साधन नहीं होता है जो बिल्कुल ही गरीब होते हैं वैसे परिवारों के लिए एएवाय राशन कार्ड जारी किया जाता है।

दिल्ली राशन कार्ड के लाभ (Benefits)

दिल्ली के मध्यम व निम्न वर्गीय परिवारों को राशन कार्ड के माध्यम से कई सारे लाभ मिलते है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है –

  • दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध होने से नागरिकों को किसी भी सरकारी दफ्तर में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • ऑनलाइन सुविधा हो जाने से नागरिकों के काफी समय बचेंगे और उनके आने जाने में होने वाले खर्चों की भी बचत होगी।
  • दिल्ली का कोई भी नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से Ration card List Delhi में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकता है।
  • राशन कार्ड के जरिए आप सरकारी योजनाओं में भी आवेदन करके उसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • वोटर आईडी एवं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी राशन कार्ड उपयोग में लाया जाता है।
  • राशन कार्ड के माध्यम से हमें बहुत सारी सुविधाएं प्रदान की जाती है।
  • राशन कार्ड के जरिए ही आज देश के सभी गरीब परिवारों का पेट भरता है। गरीब नागरिक बहुत ही कम मूल्य पर राशन खरीद पाते हैं।

दिल्ली भूलेख नक्शा

दिल्ली भूलेख पोर्टल

दिल्ली राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रता / दस्तावेज

  • उम्मीदवार दिल्ली का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का आधार कार्ड होना चाहिए।
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट 2023 ऑनलाइन कैसे चेक करे

ऐसे इच्छुक लाभार्थी जो दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं और यह देखना चाहते हैं कि उनका नाम राशन कार्ड लिस्ट में है या नहीं। तो वह ई खाद्य सुरक्षा के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया हमने आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप बता दी है –

  • Delhi Ration Card List Online Chcek करने के लिए सबसे पहले आपको e-खाद्य सुरक्षा दिल्ली सरकार के official website पर जाना होगा।
  • वेबसाइट खुलने के बाद आपको इसके होम पेज पर Citizens Corner में जाकर FPS Wise Linkage of Ration Cards के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज पर आपको Delhi का विकल्प दिखाई देगा। यहां आपको दिल्ली पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद एक नए पेज पर आपके सामने दिल्ली के सभी जिलों की सूची खुलकर आ जाएगी। आप जिस भी जिले से हैं उसका नाम चुनें।
  • जिले का नाम चुनने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी Circle की लिस्ट ओपन होगी। यहां आपको अपने circle का नाम सिलेक्ट करना है। 
  • अब एक नई विंडो में आपके सामने राशन कार्ड के सभी प्रकार (AAY, PR-S, PR) की सूची दिखाई देगी। 
  • इस सूची में आप जिसकी लिस्ट देखना चाहते है उस राशन कार्ड के प्रकार का चयन करें।
  • राशन कार्ड के प्रकार का चयन करते ही आपके सामने राशन कार्ड हितग्राहियों की सूची खुल जाएगी।
  • इस राशन कार्ड लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

दिल्ली राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें

Delhi Ration Card Online Apply: यदि आप दिल्ली राशन कार्ड के लिए पात्र हैं और यह जानना चाहते हैं कि दिल्ली में राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनता है? तो आगे हम आपको दिल्ली राशन कार्ड ऑनलाइन पंजीकरण करने की पूरी प्रक्रिया बताने वाले हैं। कृपया आप इस प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • दिल्ली राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको ई खाद्य सुरक्षा दिल्ली सरकार के अधिकारिक वेबसाइट nfs.delhigovt.nic.in पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको सिटीजन कॉर्नर के सेक्शन में जाकर Apply Online for Food Security के लिंक पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर एक नई वेबसाइट e-District portal खुलकर आ जाएगी।
  • इस पोर्टल पर आपको एक लॉगइन फॉर्म दिखाई देगा। जिसके नीचे Register का विकल्प मिलेगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने registration form खुलकर आ जाएगा।
  • अब इस फॉर्म में आपको डॉक्युमेंट टाइप, डॉक्यूमेंट नंबर और कैप्चा कोड भरकर रजिस्टर कर लेना है।
  • रजिस्टर करने के बाद आप इस पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपके स्क्रीन पर New Ration Card Registration Form का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। आपको इस form में मांगे गए सभी जानकारियों को भरकर सबमिट कर देना है।
  • तो इस प्रकार आप दिल्ली राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।

दिल्ली ई राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें

आप ई खाद्य सुरक्षा दिल्ली सरकार के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके घर बैठे ऑनलाइन ई राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए गए दिशा निर्देशों का अनुसरण करना है –

  • Delhi e Ration Card Download करने के लिए सबसे पहले आप e-खाद्य सुरक्षा के ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको सिटीजन कॉर्नर के सेक्शन पर जाकर Get e-Ration Card के विकल्प का चयन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने ई राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए एक फॉर्म ओपन होगा।
  • इस फॉर्म में आपको राशन कार्ड नंबर, परिवार के मुखिया का नाम, HOF का आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • इन सभी जानकारियों को भर लेने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करके दिए गए Continue के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने ई राशन कार्ड आ जाएगा। 
  • आप इस e Ration Card को डाउनलोड व प्रिंट भी कर सकते हैं।

दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. दिल्ली राशन कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर. Delhi Ration Card से संबंधित किसी भी सेवा के लिए दिल्ली सरकार द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट nfs.delhigovt.nic.in को जारी किया गया है।

प्रश्न 2. दिल्ली राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर. अगर आप दिल्ली के निवासी है और आप दिल्ली राशन कार्ड संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या किसी समस्या का समाधान प्राप्त करना चाहते हैं तो आप दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1800-110-841 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment