छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट 2023 | Chhattisgarh Voter List Pdf Online Download

Chhattisgarh Voter List Pdf Download (छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत मतदाता सूची): छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की जनता के लिए CG Voter List 2023 को ऑनलाइन जारी किया गया है। राज्य के ऐसे इच्छुक नागरिक जिनकी उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक हो चुकी है वह सभी आने वाले चुनाव में अपना वोट दे सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें सबसे पहले छत्तीसगढ़ मतदाता सूची में अपना नाम चेक करना होगा। 

यदि आपका नाम छत्तीसगढ़ नई मतदाता सूची में शामिल नहीं होता है तो आप मतदान करने से वंचित रह जाएंगे। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम CG New Voter List में है या नहीं, तो आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करके CEO छत्तीसगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in पर जाकर छत्तीसगढ़ मतदाता सूची 2023 में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Chhattisgarh Voter List

आज के इस आर्टिकल में हम आपको छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट 2023 से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। जैसे छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट के लाभ क्या है? इसका उद्देश्य, छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें एवं CG Voter List Pdf Download करने की प्रक्रिया आदि। मतदाता सूची छत्तीसगढ़ से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया आप इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट 2023

राज्य सरकार द्वारा CG मतदाता सूची में अपना नाम देखने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल बनवाया गया है। जहां वोटर लिस्ट से संबंधित सभी सुविधाएं मुफ्त में प्रदान की जाती है। हम आपको बता दें की राज्य के निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव से पहले मतदाता सूची को अपडेट किया जाता है। जिसमें बहुत से नए लोगों का नाम जोड़ा जाता है और बहुत से लोगों का नाम इस लिस्ट से हटाया जाता है। जिसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा एक नई मतदाता सूची जारी की जाती है।

छत्तीसगढ़ नई मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने के लिए अब आपको किसी सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने घर बैठे ही Chief Electoral Officer, Chhattisgarh के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट 2023 में अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं। इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करने की भी सुविधा उपलब्ध है।

Chhattisgarh Voter List 2023 Overview

आर्टिकल का नामछत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट
राज्यछत्तीसगढ़
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
उद्देश्यवोटर लिस्ट ऑनलाइन चेक करने की सुविधा।
वर्ष2023
हेल्पलाइन नंबर180023311950, 1950
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ceochhattisgarh.nic.in/

छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट का उद्देश्य

सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ मतदाता सूची को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि राज्य के नागरिकों को बिना किसी परेशानी के घर बैठे वोटर लिस्ट चेक करने की सुविधा मिल सके। ताकि किसी भी व्यक्ति को सरकारी दफ्तर या कार्यालय जाने की आवश्यकता ना पड़े। क्योंकि सरकारी दफ्तर जाने के बाद उन्हें कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और इससे नागरिकों के समय एवं पैसे की भी बर्बादी होती है।

लेकिन ऑनलाइन सुविधा हो जाने से अब राज्य का कोई भी व्यक्ति अपने घर पर ही मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से सीईओ छत्तीसगढ़ के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CG Voter List में अपना नाम ऑनलाइन ढूंढ सकते हैं। आप चाहे तो इस वेबसाइट के जरिए छत्तीसगढ़ मतदाता सूची की पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार वोटर लिस्ट

छत्तीसगढ़ मतदाता सूची के लाभ एवं विशेषताएं

  • जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष या 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है वह सभी वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आज के समय में मतदाता पहचान पत्र (Voter ID Card) हर जगह काम आता है। 
  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा CG Voter List को ऑनलाइन जारी करने के लिए एक वेब पोर्टल को लांच किया गया है।
  • अब राज्य का कोई भी नागरिक आने वाले चुनाव में मतदान करने के लिए वोटर लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
  • राज्य के जिन नागरिकों का नाम छत्तीसगढ़ मतदाता सूची में शामिल होगा, वह सभी वोट देने के लिए पात्र होंगे।
  • ऑनलाइन सुविधा हो जाने से अब कोई भी नागरिक घर बैठे वोटर लिस्ट से संबंधित सेवाओं का लाभ उठा सकता है।
  • सभी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध होने से नागरिकों के समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी।

छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

राज्य के ऐसे इच्छुक उम्मीदवार जो छत्तीसगढ़ मतदाता सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं वह नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके घर बैठे आसानी से CG Voter List 2023 Online Check कर सकते हैं।

  • CG वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको सीईओ छत्तीसगढ़ के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको मतदाताओं के लिए के सेक्शन पर क्लिक करना है।
  • इस सेक्शन में आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। यहां आपको मतदाता सूची में अपना नाम खोजें के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • अब आपके सामने एक पॉपअप मैसेज आएगा। जिसमें आपको Ok के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • ओके पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको वोटर लिस्ट सर्च करने के लिए तीन विकल्प दिखाई देगें –
  • भाग/मतदान केंद्र क्रमांक के आधार पर
  • विधानसभा के आधार पर
  • ईपिक के आधार पर
  • इन सभी विकल्पों में से आप किसी भी विकल्प का चयन करके वोटर लिस्ट सर्च कर सकते हैं।
  • भाग/मतदान केंद्र क्रमांक के आधार पर के विकल्प का चयन करने पर आपको विधान सभा भाग संख्या मतदाता का नाम मतदाता का सरनेम आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात दिए गए कैप्चा कोड को भर लें और Search Name in Electoral Roll के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने वोटर लिस्ट खुलकर आ जाएगी। जिसमें आप अपना नाम ढूंढ सकते हैं।
  • अगर आप विधानसभा के आधार पर के विकल्प पर क्लिक करते हैं तो आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे –
  • नाम वार
  • ईपिक वार
  • निवास के आधार पर
  • आपको इन तीनों विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करके संबंधित जानकारी दर्ज कर लेना है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर Search Name in Electoral Roll के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • तत्पश्चात आपके स्क्रीन पर वोटर लिस्ट खुल कर आ जाएगा।
  • अगर आप तीसरे विकल्प यानी ईपिक के आधार पर का चयन करते हैं तो आपको ईपिक नंबर और कैप्चा कोड भरना होगा।
  • इसके बाद आपको Search Name in Electoral Roll के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट का पूरा विवरण खुलकर आ जाएगा। 
  • इस CG वोटर लिस्ट में आप अपना एवं अपने परिवार के सदस्य का नाम ढूंढ सकते हैं।

छत्तीसगढ़ जिलेवार मतदाता सूची पीडीएफ डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, छत्तीसगढ़ के आधिकारिक वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in/ पर चले जाएं।
  • अब इसके होम पेज पर जाकर मतदाताओं के लिए के सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब ड्रॉप डाउन मैन्यू में दिख रहे जिला वार मतदाता सूची (पीडीएफ) के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके स्क्रीन पर एक पॉपअप मैसेज खुलेगा। जिसमें आपको Ok के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब अगले पेज पर आपको जिला और विधानसभा का चयन करना होगा।
  • चयन करने के बाद आपको मतदान केंद्र की सूची देखे के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने के बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर जिलेवार मतदाता सूची की PDF खुलकर आ जाएगी।
  • अब आप इस मतदाता सूची की पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट से संबंधित हेल्पलाइन नंबर

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने छत्तीसगढ़ मतदाता सूची 2023 से संबंधित जानकारी उपलब्ध करा दी है। लेकिन इसके अलावा यदि आपको कोई अन्य जानकारी प्राप्त करनी है या आप किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

  • DEO हेल्पलाइन नंबर: 1950
  • ECI हेल्पलाइन नंबर: 1800111950
  • CEO हेल्पलाइन नंबर: 180023311950

CG वोटर लिस्ट से संबंधित कुछ प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1. छत्तीसगढ़ मतदाता सूची ऑनलाइन कैसे चेक करें?

उत्तर. CG Voter List ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको मुख्य निर्वाचन अधिकारी, छत्तीसगढ़ के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको कुछ प्रोसेस को फॉलो करना है जिसकी स्टेप बाय स्टेप जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है। कृपया आप इस आर्टिकल को पढ़ें।

प्रश्न 2. छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर. CG वोटर लिस्ट से संबंधित सीईओ छत्तीसगढ़ की अधिकारिक वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
फ्री शौचालय बनवाने के लिए सरकार दे रही ₹12000 की आर्थिक सहायता, जल्दी देखें CTET 2024 Exam: देखें कब तक जारी होंगे सीटीईटी एडमिट कार्ड सीएसआईआर भर्ती 2024 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई (स्टेप बाय स्टेप) CSIR Recruitment 2024: सीएसआईआर ने निकाली भर्ती