यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2023 | UP Ganna Parchi Calendar Download Online @caneup.in

e-ganna parchi | यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर | cane up.in | ghoshna patra UP Ganna |

Ganna Parchi Calendar 2023: देश के विकास में किसानों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि हमारे देश के किसानों को अन्नदाता भी कहा जाता है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए, केंद्र व राज्य सरकारें इनके लिए समय-समय पर विभिन्न योजनाएं शुरू करती रहती है, जिससे किसान सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर और सुदृढ़ हो सकें, एवं इनकी आय दुगुनी हो सकें।

UP Ganna Parchi Calendar

उत्तर प्रदेश की सरकार ने गन्ना की खेती करने वालों किसानों के लिए गन्ना विक्रय का त्वरित भुगतान करने व अन्य हितों को ध्यान में रखते हुए एक गन्ना पोर्टल caneup.in को तैयार (विकसित) करवाया है, इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी गन्ना किसान इससे संबधित सभी जानकारियां ऑनलाइन प्राप्त कर पाएंगे। खेती से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी मिलती है।

अगर आप भी एक गन्ना किसान है, तो आज का यह लेख आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपके साथ यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारियां साझा करने वाले है। जैसे – उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर क्या है, Ganna Parchi Calendar के लाभ, E Ganna App Download, गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन कैसे देखे, Portal Login कैसे करें आदि के बारे में जानकारी के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़े। 

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2023

उत्तर प्रदेश की सरकार ने यूपी गन्ना पर्ची के द्वारा प्रदेश के किसानों को घर बैठे ही ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से गन्ने की सप्लाई से संबंधित जानकारियों को मुहैय्या कराने का प्रयत्न किया है। UP Ganna Parchi Calendar 2022 के द्वारा गन्ना की खेती करने वाले  किसानों को चीनी मिल से जुड़ी जानकारियां जिनमें सर्वे, विकास, टोल भुगतान, पर्ची से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। गन्ना पर्ची कैलेंडर से अब किसान गन्ने की कालाबाजारी से भी बचे रहेंगे। Ganna Parchi Calendar 2022 से किसानों का वक्त और पैसा दोनों ही बचेगा।

उत्तर प्रदेश भू नक्शा पोर्टल

उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची संक्षिप्त विवरण 2023

आर्टिकल का नाम यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर।
संबधित राज्य उत्तर प्रदेश
संबधित विभाग चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग
लाभार्थी यूपी के गन्ना किसान
आधिकारिक वेबसाइट caneup.in

UP Ganna Parchi Calendar के लाभ 

यूपी सरकार ने गन्ना किसानों के हित में यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2023 को शुरू किया है, जिससे किसानों को गन्ना संबधित समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकें। उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर के इस्तेमाल से गन्ना किसानों को सरकारी कार्यालओं के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगें। किसान अपने फसल विक्रय से संबधित विवरण ऑनलाइन प्राप्त कर पाएंगे। इस पोर्टल के शुरू होने के कहीं लाभ है, विवरण निम्न है –

  • Ganna Parchi Calendar के इस्तेमाल से गन्ना किसानों के समय और पैसे दोनों की ही बचत होगी।
  • सरकार ने गन्ना किसानों को और भी ज्यादा सुविधा देने के लिए गन्ना पर्ची ऐप्प की भी शुरुआत की है।
  •  इसके जरिये अब गन्ना किसान अपने घर बैठे ही मोबाइल से ऑनलाइन ही गन्ना की खेती से संबंधित सभी प्रकार की आवश्यक जानकारियों को देख पाएंगे।
  • इस ऐप्प को गन्ना किसान बड़ी ही आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है। 
  • गन्ना पर्ची कैलेंडर के माध्यम से किसानों को चीनी मिल से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां आसानी से मिल पाएगी।
  • इस पोर्टल के द्वारा गन्ना किसानों की कैन कृषि से संबंधित सभी तरह की समस्याओं का सामाधान किया जा सकेगा। 
  • उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर की सबसे खास बात यह है कि पर्ची की सारी जानकारियां डायरेक्ट किसानो के मोबाइल में भेज दी जाएगी जिससे कि थर्ड पार्टी की आवश्यकता नही पड़ेगी।
  • इस पोर्टल के द्वारा गन्ने की कालाबाजारी भी खत्म होगी। इसके माध्यम से इसकी प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी।
  • Ganna Parchi Calender UP के द्वारा किसानो को गन्ना बेचने, सर्वेक्षण डेटा, सट्टा कैलेंडर, भुगतान, पर्ची, प्री कैलेंडर, मूल कोटा और गन्ना कैलेंडर आदि भी प्राप्त कर सकते है।
  • अनुमान लगाया जा रहा है कि इस पोर्टल के द्वारा 50 लाख किसानों को लाभ की प्राप्ति होगी।
  • गन्ना किसान जब चाहें तब चीनी मिल के बारे में सभी प्रकार जानकारी ले सकते है।
  • इसके माध्यम से यूपी के गन्ना किसान गन्ने और चीनी मिल से जुड़ी जानकारियाँ प्राप्त कर सकते है। 
  • इस पोर्टल के आ जाने से अब प्रदेश के गन्ना किसानों को गन्ने का भुगतान प्राप्त करने के लिए कहीं और भटकने की जरूरत नही पड़ेगी बल्कि वे घर बैठे ही ऑनलाइन सारी जानकारियों की प्राप्ति कर पाएंगे।
  • पहले के समय में Ganna Parchi Calander के खो जाने से किसानो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था परंतु अब इस पोर्टल के आ जाने से सारी सुविधाएं ऑनलाइन ही प्राप्त हो जाएगी जिससे गन्ना किसानों को अब कोई समस्या नही होगी।
  • सरकारी आंकड़ो के अनुसार अब तक 28 लाख किसानों को E Ganna App से जोड़ दिया गया है जिसका फायदा गन्ने की खेती में भी देखने को मिला है। आपको बता दें की, इस बार गन्ने की पिराई 64 करोड़ किवंटल से बढकर 112 करोड़ किवंटल हुई है। 

UP Ganna Parchi Calendar Online कैसे देखें

यदि आप एक गन्ना किसान है और यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसे देखे के बारे मे जानना चाहते है तो निचे हमने आपको गन्ना पर्ची कैसे देखे के बारे में पूरी जानकारी दे दी है। 

  • यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर देखने के लिये सबसे पहले आपको चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग आधिकारिक वेबसाइट https://caneup.in/Default.aspx पर जाना होगा। 
  • इसके होमपेज में आपको ‘किसान भाई अपने आंकड़े देखने के लिए नीचे क्लिक करें’ का ऑप्शन दिखेगा। अब आपको इस पर क्लिक कर लेना है।
up ganna parchi portal
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म आ जायेगा। अब इस फॉर्म में दिए गए कैप्चा कोड को भर लें और यहाँ दिए गए View के ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
UP Ganna Parchi Calendar
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारियों को भर लेना होगा जिसमें डिस्ट्रिक, फैक्ट्री, विलेज आदि है। 
  • इसके बाद आपको Select Grower का विकल्प दिखेगा। जिसमें आपको अपना नाम चुन लेना है और क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने दूसरा पेज आ जायेगा। जिसमें आपको सम्पूर्ण जानकारी मिल जाएगी।
  • अब आपको नीचे की ओर चार ऑप्शन दिखेंगे जो कि सर्वे डेटा, फ्री कैलेंडर, गन्ना कैलेंडर, सप्लाई टिकट है। इनमें से आपको गन्ना कैलेंडर के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है। 
  • अब आपके सामने Online Ganna Parchi Calendar आ जायेगा। 

मानव सम्पदा पोर्टल उत्तर प्रदेश

किसान क्रेडिट कार्ड

Portal Login कैसे करें 

यदि आप पोर्टल पर लॉगिन करना चाहते है तो आगे हम आपको इसके पोर्टल लॉगिन के पूरे प्रोसेस की जानकारी देने वाले है। 

  • सबसे पहले आपको गन्ना पर्ची कैलेंडर पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट https://caneup.in/Default.aspx पर जाना होगा। 
  • अब आपके सामने चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, उत्तर प्रदेश का होम पेज खुल जायेगा।
  • अब आपको इसके होम पेज पर लॉगिन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालने को कहा जायेगा।
up ganna parchi online
  • यहाँ पर आप अपना लॉगिन आईडी, पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को इसके बॉक्स में डालकर लॉगिन कर लें।
  • इस प्रकार आप बड़ी ही आसानी से पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है। 

सर्वे डेटा कैसे चेक करें (Check Servey Data @caneup.in)

इस पोर्टल पर आपको सर्वे डेटा चेक करने का भी विकल्प मिल जाता है, आगे हम आपको बताएंगे कि कैसे आप ऑनलाइन सर्वे डेटा चेक कर सकते है। 

  • सर्वे डेटा चेक करने के लिए सबसे पहले आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://caneup.in/Default.aspx पर चले जाएँ। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको दिए गये विकल्प ‘किसान भाई अपने आंकड़े देखने के लिए नीचे क्लिक करें पर क्लिक कर लेना होता है।
  • अब आपको सबसे नीचे की ओर सर्वे डेटा का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है ।
  • अब अगले पेज पर आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएगी। जिसे आपको यहाँ पर भर देना है। 
  • इसके बाद Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर ले।
  • अब आपके सामने सर्वे डेटा की पूरी जानकारी आ जायेगी। यहाँ से आप सर्वे डेटा चेक कर सकते है।

UP Ganna Parchi App

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना पर्ची एप्स की भी शुरुआत की है जिसका नाम ई गन्ना ऐप्प है। गन्ना पर्ची कैलेंडर ऐप्प में गन्ना पर्ची कैलेंडर से संबंधित जानकारियां प्रदान की जाएगी। Ganna Parchi Calendar App download करने के लिए आप अपने मोबाइल में प्ले स्टोर का इस्तेमाल कर सकते है और Ganna Parchi App को अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते है। 

Ganna Parchi Calendar
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

E Ganna Mobile App के फायदे

ई गन्ना ऐप्प के द्वारा गन्ना किसानों को फसल, जुताई, रकबा और गन्ना पर्ची जैसी कई तरह की सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा गन्ना किसानों से जुड़ा सभी प्रकार का डेटा भी आपको E Ganna पर देखने को मिल जाएगा। अब किसानों को गन्ने की कृषि या भुगतान से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नही काटने होंगे बल्कि ऑनलाइन ई गन्ना ऐप्प के द्वारा गन्ना किसानों को सभी आवश्यक जानकारियों की प्राप्ति बड़ी ही आसानी से हो जाएगी। 

आपको बताना चाहेंगे कि Online E Ganna App के माध्यम से अब गन्ना किसान बेसिक कोटा, गन्ना सर्वेक्षण, सट्टा, गन्ना कैलेंडर, गन्ना पर्ची से जुड़ी जानकारी भी ले पाएंगे

E Ganna Mobile App Download कैसे करें

गन्ना किसानों को लाभ पहुंचाने हेतु यूपी सरकार कई तरह की योजनाओं को शुरू कर रही है ताकि किसानों को गन्ने की खेती से जुड़ी हर प्रकार की सुविधाएं दी जा सकें। यूपी सरकार ने अभी हाल ही में E Ganna Mobile App की शुरुआत की है जिसके द्वारा गन्ना किसानों को गन्ने की खेती से संबंधित सभी प्रकार की अहम जानकारियाँ प्रदान की जाएगी। निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप ई गन्ना मोबाइल ऐप्प को आसानी से डाउनलोड कर सकते है। 

  • ई गन्ना मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाएँ। 
  • अब यहाँ आपको अपने एंड्रॉयड मोबाइल फ़ोन पर नीचे बटन से डाउनलोड करें‘ का विकल्प दिखाई देगा। इस पर आपको क्लिक कर लेना है। 
  • इसके बाद आप एक नए पेज में चले जायेंगे जहाँ आपको इंस्टॉल पर क्लिक करना। 
  • इस प्रकार आपके मोबाइल में E Ganna App Download हो जायेगा फिर आप इसका इस्तेमाल कर सकते है। 

प्री कैलेंडर कैसे चेक करें (Check Pri Calendar) 

यदि आप प्री कैलेंडर चेक करना चाहते है तो ऑनलाइन इसकी आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते है। Pri Calendar Check करने के लिए नीचे बताये गये स्टेप्स को फॉलो करें।  

  • प्री कैलेंडर चेक करने के लिए आपको गन्ना पर्ची कैलेंडर पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट https://caneup.in/Default.aspx पर जाना होगा।  
  • अब आपके सामने Ganna Parchi Calendar Portal का होम पेज खुल जायेगा।  
  • इसके होम पेज पर आपको ‘किसान भाई अपने आंकड़े देखने के लिए नीचे क्लिक करें’ का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है। 
Ganna Parchi Calendar
  • अब नीचे की ओर आपको प्री कैलेंडर का विकल्प दिखेगा। आपको इस पर क्लिक कर लेना है।
  • प्री कैलेंडर के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, जिसमे आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएगी।
Ganna Parchi Calendar
  • अब आपको इन मांगी गई जानकारियों को भर लेना है और Submit के बटन पर क्लिक कर लेना है।
Ganna Parchi Calendar
  • सबमिट करने के बाद आपके सामने प्री कैलेंडर की जानकारी आ जायेगी। 

सप्लाई टिकट से जुड़ी जानकारियां कैसे देखें

यदि आप Supply Ticket से संबंधित जानकारियां प्राप्त करना चाहते है तो अब हम आपको इसके प्रोसेस की पूरी जानकारी देने वाले है ताकि आप भी ऑनलाइन सप्लाई टिकट से संबंधित जानकारी ले सकें। 

  • सबसे पहले आपको चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट https://caneup.in/Default.aspx पर जाना होगा।
  • अब इसके होम पेज पर आपको ‘किसान भाई अपने आंकड़े देखने के लिए नीचे क्लिक करें के विकल्प पर आपको क्लिक कर लेना है। अब आपको नीचे की ओर दिया गया ऑप्शन सप्लाई टिकट पर क्लिक कर लेना है। 
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जायेगा जिसमे आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएगी।
  • अब आपको इन पूछी गई जानकारियों को भर लेना है और दिए गए Submit के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • सबमिट पर क्लिक करते ही आपके डिवाइस के स्क्रीन पर सप्लाई टिकट की जानकारियां आ जायेगी। 
  • इस प्रकार आप इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सप्लाई टिकट की जानकारी भी ले सकते है। 

UP Ganna Parchi Helpline Number 

हमने इस पोस्ट के जरिये आपको यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर के बारे में सभी प्रकार की जानकारी दे दी है इसके आलावा अगर आपके कोई सवाल है या आप कोई समस्या का सामना कर रहे है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर / टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते है। 

Helpline Number1800-121-3203, 1800-103-5823

Conclusion

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमनें आपको यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2023 (UP Ganna Parchi Calendar) से जुड़ी सभी प्रकार की जरुरी जानकारी दी है। उम्मीद करता हूँ कि आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा और आप इस लेख को अन्य लोगों के साथ भी शेयर जरूर करेंगे। धन्यवाद !

FAQ – UP Ganna Parchi Calendar 2023

प्रश्न 1. गन्ना किसानों के लिए सरकार द्वारा जारी की गई गन्ना हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर – गन्ना किसानों के लिए जारी की गई गन्ना पर्ची Helpline Number – 1800-121-3203, 1800-103-5823 है।

प्रश्न 2. UP गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन कैसे देखें?

उत्तर – यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन देखने के लिए आपको चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के ऑफिसियल वेबसाइट @caneup.in में जाना होगा। इसका पूरा प्रोसेस हमने आपको इस आर्टिकल में बता दिया है। 

प्रश्न 3. क्या यह पोर्टल भारत के सभी राज्यों के लिए है?

उत्तर . जी नहीं ! यह पोर्टल केवल उत्तर प्रदेश राज्य के लिए ही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
फ्री शौचालय बनवाने के लिए सरकार दे रही ₹12000 की आर्थिक सहायता, जल्दी देखें CTET 2024 Exam: देखें कब तक जारी होंगे सीटीईटी एडमिट कार्ड सीएसआईआर भर्ती 2024 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई (स्टेप बाय स्टेप) CSIR Recruitment 2024: सीएसआईआर ने निकाली भर्ती