बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2023 | Bihar Ration Card List Online Download

Bihar Ration Card List 2023 (नई राशन कार्ड बिहार): जैसा कि आप सभी जानते हैं सरकार द्वारा राशन कार्ड के माध्यम से देश के सभी गरीब परिवारों को बहुत ही कम मूल्य पर खाद्य सामग्री जैसे गेहूं, चावल, चीनी, केरोसिन तेल आदि उपलब्ध कराए जाते हैं। देश के सभी राज्यों की सरकार द्वारा अपने राज्य के मध्यम व निम्न वर्गीय परिवार के लोगों का राशन कार्ड बनवाया व वितरित किया जाता है। बिहार सरकार द्वारा भी अपने राज्य के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए उनकी आय एवं आर्थिक स्थिति के आधार पर राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। 

बिहार के जिन लोगों ने भी राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है उनके लिए बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग द्वारा समय-समय पर बिहार राशन कार्ड नई सूची जारी की जाती है। जिसमें आप अपने एवं अपने परिवार के सदस्य का नाम ऑनलाइन घर बैठे चेक कर सकते हैं। यदि आपको बिहार राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें के बारे में नहीं पता है, तो यह लेख आपके लिए है।

Bihar Ration Card List

आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2023 में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप अपने घर बैठे बिहार राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक कर पाएंगे। अगर आपका राशन कार्ड नहीं बना है तो इस आर्टिकल में हम आपको बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें के बारे में भी बताएँगे। इसलिए कृपया आप इस लेख में बताई गई संपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2023

आज के समय में महंगाई इतनी बढ़ती जा रही है कि गरीब लोगों (मध्यम व निम्न वर्गीय) के लिए राशन खरीदना भी मुश्किल होता जा रहा है। इसलिए राज्य सरकार द्वारा ऐसे गरीब परिवारों का राशन कार्ड बनवाया जाता है ताकि उन्हें न्यूनतम मूल्य पर खाद्य सामग्री जैसे चावल, गेहूं, चीनी, केरोसिन तेल आदि उपलब्ध कराया जा सके। राशन कार्ड बनवाने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होता है।

यदि आप बिहार राज्य के निवासी है और आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है तो आप बिहार सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट epds.bihar.gov.in पर जाकर बिहार राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। यदि आपने अभी तक राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है तो हम आपको आगे इस लेख में बिहार राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताने वाले है। 

Bihar Ration Card List 2023 Overview

योजना का नामबिहार राशन कार्ड लिस्ट 
विभाग खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
लाभार्थीबिहार की गरीब जनता 
उद्देश्यबिहार राशन कार्ड नई सूची ऑनलाइन उपलब्ध कराना। 
राज्यबिहार 
वर्ष2023 
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://epds.bihar.gov.in/

बिहार राशन कार्ड के प्रकार

बिहार सरकार द्वारा राज्य के लोगों को उनकी आय एंव आर्थिक स्थिति के आधार पर चार प्रकार के राशन कार्ड वितरित किए जाते हैं। राशन कार्ड के सभी प्रकार नीचे दिए गए है। विस्तृत जानकारी के लिए इसे पढ़ें-

  • BPL राशन कार्ड – बीपीएल राशन कार्ड सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को प्रदान किया जाता है। जिनकी वार्षिक आय ₹24000 से कम है वह इस राशन कार्ड के लिए पात्र है।
  • APL राशन कार्ड – एपीएल राशन कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर आने वाले लोगों को प्रदान किया जाता है। जिन लोगों की वार्षिक आय ₹24000 से अधिक है उन्हें एपीएल राशन कार्ड भी दिया जाता है। इसका रंग नीला होता है।
  • AAY राशन कार्ड – अंत्योदय अन्य राशन कार्ड राज्य के ऐसे लोगों को दिया जाता है जो बहुत ही ज्यादा गरीब होते हैं। इसका रंग पीला होता है।
  • अन्नपूर्णा राशन कार्ड – यह राशन कार्ड वृद्धावस्था पेंशन वालों को प्रदान किया जाता है।

बिहार राशन कार्ड लिस्ट के लाभ (Benefits)

  • बिहार राज्य के जिन लोगों का नाम बिहार राशन कार्ड नई सूची में मौजूद होगा, उन सभी राशन कार्ड धारकों को न्यूनतम मूल्य पर राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
  • राशन कार्ड गरीब लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके द्वारा उन्हें सरकारी राशन की दुकानों से राशन मिलता है।
  • राशन कार्ड के माध्यम से राज्य की गरीब जनता सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
  • सरकार द्वारा Bihar Ration Card List में नाम देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है।
  • अब बिहार राज्य के नागरिक ऑनलाइन पोर्टल पर विजिट करके घर बैठे बिहार राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रता (Eligibility)

बिहार के नागरिकों को नए राशन कार्ड बनवाने के लिए कुछ पात्रताएं निर्धारित की गई है जो इस प्रकार है –

  • राशन कार्ड बनवाने के लिए उम्मीदवार बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का पहले से राशन कार्ड बना हुआ नहीं होना चाहिए।
  • बिहार राशन कार्ड हेतु आवेदन करने के लिए आवेदक के पास सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।

बिहार राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

बिहार के लोगों को राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करने हेतु कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है जो नीचे सूची में दी गई है –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

बिहार राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

यदि आप बिहार राज्य के रहने वाले एक गरीब परिवार से हैं और आपका राशन कार्ड अभी तक नहीं बना है तो आप बिहार नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है।

  • बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको Apply for Online RC के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पर चले जाएंगे। यहां आपको To Register Click Here के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको आवेदक का नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि जानकारियों को भर लेना है। 
  • सभी जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड भी दर्ज कर ले। इसके पश्चात Get OTP के बटन पर क्लिक कर दें। अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • अब आपको 6 डिजिट के ओटीपी को यहां दिए गए बॉक्स में दर्ज करना है। दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड भरकर Validate OTP के बटन पर क्लिक कर दें।
  • आपके द्वारा दर्ज किए गए ओटीपी वेरिफाई होने के बाद आपके सामने एक नई स्क्रीन दिखाई देगी। 
  • यहां आपको अपना आधार नंबर, जिला, पिन कोड और पासवर्ड दर्ज करके रजिस्टर पर क्लिक करना है।
  • रजिस्टर पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए लॉगिन आईडी प्राप्त हो जाएगी। 
  • अब आपको इस लॉगइन आईडी के द्वारा पोर्टल पर लॉगइन कर लेना है। 
  • लॉगइन करने के बाद आपके सामने बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको इस आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी जानकारियों को एक-एक करके अच्छे से भर लेना है। इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • आवेदन फॉर्म भर लेने के बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर देना है।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए एक संदर्भ संख्या प्राप्त होगा। जिसे आपको सुरक्षित सेव करके रख लेना है।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड

मध्य प्रदेश राशन कार्ड

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड

बिहार राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें

बिहार राज्य के जिन लोगों ने Bihar Ration Card बनवाने के लिए आवेदन किया है वह सभी बिहार राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। जिन लोगों को राशन कार्ड लिस्ट देखने में समस्या आ रही है वह नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • बिहार राशन कार्ड नई सूची में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट epds.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको RCMS के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको अपने जिले का नाम सिलेक्ट करके Show के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको अपने क्षेत्र का चयन करना होगा। ग्रामीण व शहरी जहां की लिस्ट देखना चाहते है उसका चयन करें।
  • ग्रामीण व शहरी क्षेत्र का चयन करने के बाद आपके सामने एक लिस्ट ओपन होगी। जिसमें आपको अपने ब्लॉक का चयन करना है।
  • ब्लॉक का चयन करने के बाद आपके सामने पंचायत की एक लिस्ट ओपन होगी। यहां आप अपनी ग्राम पंचायत का चयन करें।
  • अब आपके पंचायत में जितने भी गांव होंगे सभी की लिस्ट ओपन हो जाएगी। यहां आपको अपना गांव सिलेक्ट कर लेना है।
  • जैसे ही आप गांव का चुनाव करेंगे आपके सामने राशन कार्ड लाभार्थियों की सूची दिखाई देगी।
  • इस लाभार्थी सूची में आपको अपने परिवार के मुखिया का नाम ढूंढ कर राशन कार्ड संख्या पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके राशनकार्ड की पूरी डिटेल्स खुल कर आ जाएगी।

बिहार राशन कार्ड लिस्ट से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. ग्राम पंचायत बिहार राशन कार्ड में अपना नाम कैसे देखें?

उत्तर. बिहार राशन कार्ड में अपना नाम देखने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट epds.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा। लिस्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ें।

प्रश्न 2. बिहार राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर. यदि आपको बिहार राशन कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर 1800-3456-194 पर संपर्क करके अपने समस्या का समाधान पा सकते हैं।

प्रश्न 3. बिहार राशन कार्ड में परिवार के सदस्य का नाम कैसे जोड़ते हैं?

उत्तर. यदि आप राशन कार्ड में अपने परिवार के किसी भी नए सदस्य का नाम जोड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने साथ कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स के साथ अपने प्रखंड के RTPS Counter से संपर्क करना होगा।

Leave a Comment